Dehradun
देहरादून: नशे के सौदागरों और मिलावटखोरों पर डीएम सविन बंसल का कड़ा एक्शन, सीधे होंगे मुकदमे दर्ज !

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में जनपद स्तरीय नारकोटिक्स समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह भी उपस्थित थे। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने नशे के प्रसार को रोकने के लिए कई अहम निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों और छात्रों को नशे की लत से बचाने के लिए नियमित जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता है। उन्होंने पुलिस और संबंधित विभागों के अधिकारियों को इस दिशा में ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए। जिला आबकारी अधिकारी को यह आदेश दिए गए कि दुकानों और बार में 18 वर्ष से कम आयु के व्यक्तियों को शराब की बिक्री न की जाए, और सभी दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। इसके साथ ही पोस्टर भी चस्पा किए जाएं, जिसमें यह स्पष्ट रूप से लिखा हो कि 18 वर्ष से कम आयु के व्यक्तियों को कोई सामान नहीं बेचा जाएगा।
जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में मेडिकल स्टोर्स पर औचक निरीक्षण करने और उनकी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाए और सूचना तंत्र को मजबूत किया जाए, ताकि वांछितों को गिरफ्तार किया जा सके। इसके साथ ही लोगों की काउंसलिंग भी की जाए।
उन्होंने ड्रग निरीक्षक को सभी मेडिकल स्टोर्स पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का आदेश दिया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि हर स्कूल में बच्चों को नशे के प्रति जागरूक करने के लिए एक शिक्षक को नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाए। इसके अलावा स्कूलों में एंटी-ड्रग्स समितियां बनाई जाएं और बच्चों को इन समितियों का हिस्सा बनाया जाए। स्कूलों में मानस पोर्टल का प्रचार-प्रसार किया जाए और टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर चस्पा किए जाएं।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने मिलावटी खाद्य पदार्थ, नकली दवाइयों, और नशे के लिए प्रयुक्त दवाओं की बिक्री पर कड़े एक्शन लेने के निर्देश दिए। संबंधित अधिकारियों को इन मामलों में मुकदमे दर्ज करने के आदेश दिए गए। इसके अलावा, पुलिस क्षेत्राधिकारी, ड्रग इंस्पेक्टर और उप जिलाधिकारी को ऐसे कृत्य करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
पुलिस अधिकारियों ने बैठक में बताया कि हिस्ट्रीशीटर का एनडीपीएस प्रोफाइल तैयार किया गया है और डॉक स्कायड के माध्यम से चौकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार, वन विभाग और समाज कल्याण से अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Dehradun
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 3 CO का हुआ ट्रांसफर, देखें लिस्ट

Police Transfers : उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने तीन पुलिस उपाधीक्षकों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार राकेश बिष्ट को उत्तराखंड हाईकोर्ट सुरक्षा, नैनीताल से एसटीएफ (कुमाऊं परिक्षेत्र) भेजा गया है।
Table of Contents
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 3 CO का हुआ ट्रांसफर
पुलिस विभाग में आज हुए तबादलों में मनीष शर्मा को जनपद बागेश्वर से सीबीसीआईडी खंड, हल्द्वानी में तैनाती दी गई है। जबकि स्वप्निल मुयाल को जनपद देहरादून से सतर्कता मुख्यालय, देहरादून भेजा गया है।
पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश में इन तबादलों को जनहित के आधार पर तत्काल प्रभाव से किए जाने की बात कही गई है।

Dehradun
देहरादून में बुजुर्ग महिला की घर में घुसकर हत्या, दो दिनों में तीन मर्डर से मची सनसनी

Dehradun News : देहरादून में बीती रात रायवाला की भगत सिंह कॉलोनी में बदमाशों ने करीब 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला खजानी देवी का गला काटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। वारदात के बाद हत्यारे कमरे के बाहर ताला लगाकर फरार हो गए।
Table of Contents
देहरादून में बुजुर्ग महिला की घर में घुसकर हत्या
महिला के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। रायवाला कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मोहन सिंह ने बताया कि 65 वर्षीय खजानी देवी अपनी छह वर्षीय पोती की पढ़ाई के लिए मोतीचूर में किराये के कमरे में रह रही थीं, जबकि उनके बेटे संजय पुंडीर अपनी पत्नी के साथ ग्राम काटल गड़ूल रानीपोखरी अपने पैतृक आवास में रहते हैं।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
सोमवार सुबह खजानी देवी पोती को स्कूल छोड़ने गई थीं। इसके बाद वह पड़ोस में हो रहे एक धार्मिक अनुष्ठान (पूजा) में शामिल हुईं, फिर अपने कमरे में लौट आईं। छुट्टी के बाद पोती को स्कूल से लेने के लिए न पहुंचने पर विद्यालय प्रशासन ने उनके पड़ोस में रहने वाले दामाद पंकज थापा को फोन किया।
पंकज थापा बच्ची को लेकर जब खजानी देवी के कमरे में पहुंचे तो बाहर से ताला लगा हुआ था और उनका फोन भी स्विच आफ आ रहा था। इस पर वो बच्ची को अपने घर ले गए।
दो दिनों में तीन मर्डर से मची सनसनी
शाम को दोबारा कमरे पर पहुंचने पर ताला बंद मिला तो खजानी देवी के बेटे संजय को इसकी जानकारी दी गई। संजय के पहुंचने पर कमरे का ताला तोड़ा गया। खजानी देवी बाथरूम में मृत मिलीं। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
Dehradun
देहरादून में जन्मदिन की पार्टी के दौरान हत्या से सनसनी, चाकू से सीने पर किया वार

Dehradun News : देहरादून जिले के सेलाकुई थाना क्षेत्र में जन्मदिन की पार्टी के दौरान हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया। जमनपुर इलाके में सोमवार देर रात पार्टी के दौरान दो लोगों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक व्यक्ति पर चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में घायल व्यक्ति की अस्पताल में मौत हो गई।
Table of Contents
देहरादून में जन्मदिन की पार्टी के दौरान हत्या
देहरादून में जन्मदिन की पार्टी के दौरान हत्या से सनसनी मच गई।पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, जमनपुर में जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। इस दौरान वहां मौजूद दो लोगों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों ने शराब पी रखी थी।
कुछ ही देर में कहासुनी ने मारपीट का रूप ले लिया। इसी दौरान यूपी के पीलीभीत निवासी जितेंद्र कुमार ने राजपाल के सीने पर चाकू से वार कर दिया। हमले में राजपाल गंभीर रूप से घायल हो गया।
अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने घायल राजपाल को एंबुलेंस की मदद से झाझरा स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया। हालांकि अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है।
वारदात के बाद फरार हुआ आरोपी
घटना के बाद आरोपी जितेंद्र कुमार मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस की अलग-अलग टीमें जुटी हुई हैं। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।
Breakingnews22 hours agoउत्तराखंड में आज फिर बदलेगा मौसम, 25-26 सितंबर को भारी बारिश की चेतावनी
Dehradun20 hours agoदेहरादून में जन्मदिन की पार्टी के दौरान हत्या से सनसनी, चाकू से सीने पर किया वार
Breakingnews19 hours agoरुद्रप्रयाग में भीषण हादसा, आमने-सामने टकराईं कार-बाइक, 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत
Dehradun14 hours agoदेहरादून में बुजुर्ग महिला की घर में घुसकर हत्या, दो दिनों में तीन मर्डर से मची सनसनी
Rudraprayag21 hours agoउत्तराखंड में KBC के नाम पर शख्स से 1.5 करोड़ की ठगी, जांच में जुटी पुलिस
Dehradun14 hours agoउत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 3 CO का हुआ ट्रांसफर, देखें लिस्ट









































