Uttarakhand
Dehradun : कांग्रेस ने एसएसपी को सौंपा शिकायत पत्र, 5 दिनों में कार्रवाई न होने पर आंदोलन की दी चेतावनी !

मुख्य बिंदु
DEHRADUN NEWS : सोशल मीडिया दुष्प्रचार के खिलाफ कांग्रेस का कड़ा रुख, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी
DEHRADUN NEWS : उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष Ganesh Godiyal अन्य कांग्रेस नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के कार्यालय पहुंचे। एसपी प्रमोद कुमार को एसएसपी के नाम संबोधित शिकायती पत्र सौंपा। सोशल मीडिया पर गोदियाल और कांग्रेस पार्टी के खिलाफ किए जा रहे कथित दुष्प्रचार को गंभीर बताते हुए तत्काल एफआईआर दर्ज करने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
एआई का दुरुपयोग कर छवि ख़राब करने का आरोप
शिकायती पत्र में गणेश गोदियाल ने बताया कि 27 दिसम्बर 2025 को “वसूली अभियान मोर्चा” नामक फेसबुक अकाउंट के जरिए एआई तकनीक का दुरुपयोग कर एक फर्जी वीडियो और धर्म विशेष की पहचान वाली आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित की गई। उनका कहना है कि इसका उद्देश्य उनकी राजनीतिक और सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाना और समाज में भ्रम और तनाव का माहौल बनाना है।
Ganesh Godiyal के खिलाफ पहले भी हो चुकी है ऐसी साजिश
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि वो थलीसैण और श्रीनगर विधानसभा क्षेत्रों से निर्वाचित विधायक रह चुके हैं और वर्तमान में एक राष्ट्रीय राजनीतिक दल के प्रदेश अध्यक्ष हैं। उन्होंने याद दिलाया कि 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले भी असामाजिक तत्वों द्वारा उनके फर्जी हस्ताक्षर वाला पत्र सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था, जिससे धार्मिक आधार पर मतों के ध्रुवीकरण का प्रयास हुआ और कांग्रेस को नुकसान पहुंचा।
कार्रवाई न होने से बढ़े असामाजिक तत्वों के हौसले
गोदियाल ने आरोप लगाया कि पूर्व में शिकायत दर्ज कराने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई, जिससे असामाजिक तत्वों के हौसले और बढ़ गए। अब आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए एक बार फिर एआई से तैयार फर्जी वीडियो और आपत्तिजनक पोस्ट के जरिए उनकी और पार्टी की छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ये न केवल राजनीतिक साजिश है, बल्कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास भी है।
एफआईआर की मांग, नहीं तो आंदोलन की चेतावनी
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मांग की कि “वसूली अभियान मोर्चा” फेसबुक अकाउंट के संचालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में तत्काल एफआईआर दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि पांच दिन के भीतर इस मामले में ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेश कांग्रेस कमेटी पुलिस मुख्यालय के घेराव के लिए बाध्य होगी। इस दौरान महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
big news
उत्तराखंड में मुस्लिम यूनिवर्सिटी को लेकर मचा सियासी घमासान, बीजेपी के आरोपों पर हरदा ने किया पलटवार

Uttarakhand Politics : फिर उठा मुस्लिम यूनिवर्सिटी का मुद्दा, कांग्रेस-बीजेपी में छिड़ी जुबानी जंग
Uttarakhand Politics : उत्तराखंड में मुस्लिम यूनिवर्सिटी को लेकर एक बार फिर सियासी घमासान देखने को मिल रहा है। जहां एक ओर बीजेपी कांग्रेस पर मुस्लिम यूनिवर्सिटी को लेकर आरोप लगा रही है। तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस भी अग्रेसिव मोड में नजर आ रही है।
Table of Contents
उत्तराखंड में मुस्लिम यूनिवर्सिटी को लेकर मचा सियासी घमासान
उत्तराखंड में गाहे-बगाहे मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाने का मुद्दा सामने आ ही जाता है। विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही एक बार फिर से ये मुद्दा चर्चाओं का विषय बन गया है। हाल ही में एक कार्यक्रम में सीएम धामी ने इसे लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि जो लोग मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाने की बात करते थे, अगर वो सरकार में आते तो आज ये बन भी जाती। ये बात आज जनता के सामने भी स्पष्ट हो गई। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि
मुस्लिम यूनिवर्सिटी से जुड़ी जमीन मामले की होगी जांच
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जो लोग मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाने की बात करते थे, उस समय यदि वह सरकार में आते तो उस दिशा में आगे बढ़ते। ये जनता के सामने स्पष्ट हो चुका है। मुख्यमंत्री ने दून विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान विपक्ष के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा, जिस तरह मामला सामने आया इससे स्पष्ट हो चुका है और प्रकरण में कार्रवाई की जाएगी। मुस्लिम यूनिवर्सिटी से जुड़ी जमीन का जो मामला सामने आया है उसमें उन्होंने जांच के आदेश दे दिए हैं।

बीजेपी के आरोपों पर हरदा ने किया पलटवार
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत आज हल्द्वानी पहुंचे और उन्होंने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि चुनाव आते ही भाजपा फिर मुस्लिम यूनिवर्सिटी का हल्ला मचा रही है। हरीश रावत ने भाजपा को सुझाव देते हुए कहा कि भाजपा नेताओं को मुस्लिम यूनिवर्सिटी का ताबीज बनाकर अपने गले में डाल लेना चाहिए क्योंकि इसी ताबीज के बल पर भाजपा 2022 में सत्ता में आई है और 2027 में भी अब उन्हें ताबीज़ नमो कहना चाहिए।
हरदा साफ कहा है कि देहरादून में जिस जगह की बात कही जा रही है वहां प्लाट खरीदने वाले अधिकतर लोग हिंदू हैं और जिस भी सरकार में उन्हें जमीन दी गई होगी वो नियमों के तहत ही दी गई होगी।

प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से खत्म – हरदा
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि राजधानी देहरादून में लगातार घटनाएं बढ़ रही है, आए दिन हत्याएं हो रही है। इसके बावजूद कानून व्यवस्था पूरी तरह से खत्म हो चुकी है।
पुलिस कानून व्यवस्था को छोड़कर अब दूसरे कामों में लगी हुई है जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। राजधानी जैसी जगह में हत्याएं हो रही है महिलाओं के साथ घटनाएं हो रही है लोग डर के साये में है।
Roorkee
Roorkee: बच्चों के आपसी विवाद में भिड़े परिजन, बढ़ते विवाद के बीच पुलिस ने किया लाठीचार्ज

रुड़की में बच्चों की कहासुनी बनी बवाल, परिजनों के बीच जमकर मारपीट
रुड़की (Roorkee): सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र में बच्चों के बीच हुई मामूली कहासुनी ने अचानक हिंसक रूप ले लिया. देखते ही देखते दोनों पक्षों के परिजन आमने-सामने आ गए और विवाद इतना बढ़ गया कि लाठी-डंडे चलने लगे. स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को बीच-बचाव करना पड़ा और कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया. फिलहाल मामले की जांच जारी है.
मुख्य बिंदु
बच्चों के विवाद में परिजन आमने-सामने, जमकर चले लाठी डंडे
जानकारी के मुताबिक, रुड़की के इमली रोड क्षेत्र में बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. शुरुआत में मामला छोटा था, लेकिन बाद में परिजन भी इसमें कूद पड़े. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. इतना ही नहीं, आरोप है कि कुछ लोग एक-दूसरे के घरों में घुस गए और वहां भी हाथापाई की. अचानक भड़की इस हिंसा से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई.

ये भी पढ़ें- Roorkee: महिला को नशीला पदार्थ पिला कर सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने लाठीचार्ज कर मामला किया शांत
इस बीच कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर झगड़ा शांत कराने की कोशिश की, लेकिन उनके साथ भी बदसलूकी की गई. हालात नियंत्रण से बाहर होते देख किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही सिविल लाइन कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठियां फटकारनी पड़ीं. पुलिस की मौजूदगी के बाद स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो सकी.
पुलिस मामले की कर रही जाँच, तहरीर का इन्तजार
कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है. साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने लाई जा सके. प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट ने बताया कि झगड़े की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची थी और दोनों पक्षों को शांत कराया गया. फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है. तहरीर मिलने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें- Roorkee: स्कूल में हुई टिप्पणी से उपजा विवाद बना खून का खेल, गला दबाकर कारोबारी की हत्या
लगातार बढ़ रही हिंसक घटनाएँ
बता दें कि, रुड़की क्षेत्र में हाल के दिनों में मारपीट और झगड़े की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. मामूली विवाद भी हिंसक रूप ले लेते हैं, जिससे कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं. हालांकि पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है, लेकिन ऐसी घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं.
Roorkee
तीसरी बार धंसा रुड़की बाईपास पर बना फ्लाईओवर, निर्माण कार्य को लेकर उठ रहे सवाल, जनता में आक्रोश

Roorkee News : रुड़की के अब्दुल कलाम चौक से कोर कॉलेज बाईपास की ओर जाने वाला सोलानी पुल एक बार फिर सुर्खियों में है। लेकिन इस बार किसी विकास कार्य को लेकर नहीं, बल्कि इस पर बने गड्ढे के कारण ये सुर्खियों में है।
Table of Contents
तीसरी बार धंसा रुड़की बाईपास पर बना फ्लाईओवर
रुड़की के अब्दुल कलाम चौक से कोर कॉलेज बाईपास की ओर जाने वाला सोलानी पुल पर बीचोंबीच एक बड़ा गड्ढा बन गया है। जिस कारण दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।
आपको बता दें कि ये फ्लाईओवर NH-334 का वो अहम हिस्सा है जिसे NHAI द्वारा केंद्र सरकार के मुजफ्फरनगर–हरिद्वार–देहरादून प्रोजेक्ट के तहत बनाया गया था। इस पूरे प्रोजेक्ट पर 1000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आई थी। लेकिन एक या दो बार नहीं तीसरी बार इसके धंसने की खबर सामने आ रही है।

कुंभ मेले से पहले ही ठीक किया गया था पुल
स्थानीय लोगों का कहना है कि सोलानी फ्लाईओवर को साल 2021 कुंभ मेले से पहले ही ठीक किया गया था। लेकिन इसके बावजूद भी ये तीसरी बार धंस चुका है। जिस कारण स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने जल्द से जल्द इसकी मरम्मत की मांग उठाई है।

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर उठ रहे सवाल
फ्लाईओवर में गड्ढा होने के कारण प्रशासन ने इसके चारों ओर बैरिकेटिंग कर दी है। इसके साथ ही ट्रैफिक को भी डायव्रट कर दिया गया है। लेकिन स्थानीय लोगों में इसे लेकर आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोगों ने पुल के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। इसके साथ ही समय रहते कार्रवाई ना होने पर प्रदर्शन की चेतावनी भी दी है।
Cricket17 hours agoAus vs Ireland Dream11 Prediction : जाने संभावित प्लेइंग 11 और फैंटेसी टीम टिप्स…
Dehradun12 hours agoबड़ी खबर..दिन दहाड़े देहरादून में चली गोली, एक युवक की मौत
Cricket12 hours agoENG vs WI Dream11 Prediction: सुपरहिट 11 टिप्स जो बनाएंगे आपको विजेता..
big news13 hours agoमोदी सरकार का ऐतिहासिक फैसला!, सरकारी कार्यक्रमों में ‘वंदे मातरम्’ गाना हुआ अनिवार्य
Breakingnews11 hours agoधामी कैबिनेट की अहम बैठक समाप्त, मीटिंग में लिए गए छह बड़े फैसले, यहां पढ़ें
Udham Singh Nagar12 hours agoRudrapur: बिंदुखेड़ा में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Pithoragarh10 hours agoपिथौरागढ़ में डीएम ने सुनी जनता की समस्याएं, जल जीवन मिशन में ढिलाई पर अधिकारियों को लगाई फटकार
Roorkee8 hours agoतीसरी बार धंसा रुड़की बाईपास पर बना फ्लाईओवर, निर्माण कार्य को लेकर उठ रहे सवाल, जनता में आक्रोश











































