Dehradun
देहरादून: डिफेंस कॉलोनी में प्लॉटिंग घोटाला, 16 पूर्व सैन्य अधिकारियों पर कानूनी कार्रवाई…

देहरादून: डिफेंस कॉलोनी की ‘द सैनिक सहकारी आवास समिति’ के भूखंडों में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा सामने आया है। समिति के मूल लेआउट प्लान में छेड़छाड़ कर 680 की जगह 726 प्लॉट तैयार किए गए, जबकि ओपन स्पेस, पार्क और अन्य सामुदायिक उपयोग के लिए आरक्षित की गई भूमि भी प्लॉटिंग कर बेच दी गई। इस तरह से सार्वजनिक उपयोग के 18,000 वर्गमीटर से अधिक भूमि का दुरुपयोग किया गया।
समिति के सदस्य, सेवानिवृत्त कर्नल रमेश प्रसाद सिंह (सेनि.) की तहरीर पर नेहरू कालोनी पुलिस ने 16 पूर्व सैन्य अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि इन अधिकारियों ने मनमाने तरीके से प्लॉट की संख्या बढ़ाकर उसे बेचने का काम किया और नियमों का उल्लंघन किया।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह सोसाइटी 1967 में उत्तर प्रदेश के लखनऊ में रजिस्टर्ड हुई थी। इसका उद्देश्य सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को आवासीय सुविधा प्रदान करना था। समिति द्वारा प्रारंभ में 680 प्लॉटों का लेआउट तैयार किया गया था, जिसे 13 दिसंबर 1967 को यूपी टाउन एंड प्लानिंग डिपार्टमेंट से मंजूरी मिली थी। लेकिन समय के साथ, समिति के अधिकारियों ने इसे बढ़ाकर 726 कर दिया।
समिति द्वारा नियमों की अनदेखी करते हुए गैर-सैन्य पृष्ठभूमि के व्यक्तियों को भी कम दरों पर प्लॉट बेचे गए। पुलिस जांच में इस फर्जीवाड़े की पुष्टि हो रही है। पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय सिंह ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
#Dehradun, #DefenseColony, #LandScam, #MilitaryOfficers, #FraudCase
Dehradun
देहरादून में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 14 अगस्त को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे

देहरादून: मौसम विभाग की चेतावनी के बाद देहरादून जिले में 14 अगस्त को सभी कक्षा 1 से 12 तक के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। जिलाधिकारी सविन बंसल ने आदेश जारी करते हुए बताया कि जिले में भारी से अत्यंत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है।
भूस्खलन और त्वरित बाढ़ की आशंका को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। जिला प्रशासन ने लोगों से संवेदनशील और आपदा-प्रवण क्षेत्रों में सतर्क रहने की अपील की है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी अधिकारियों को हालात पर करीबी नजर बनाए रखने और जरूरत पड़ने पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
Breakingnews
बड़ी खबर: धामी सरकार में सुबोध उनियाल को मिली नई और अहम जिम्मेदारी

देहरादून: उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को बड़ी ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें संसदीय कार्य मंत्री का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। नई जिम्मेदारी के तहत सुबोध उनियाल अब विधानसभा में सरकार के कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
सुबोध उनियाल पहले से ही प्रदेश में अपने सक्रिय कार्य और लंबे अनुभव के लिए जाने जाते हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उनकी नियुक्ति से सरकार की विधायी कार्यप्रणाली और अधिक मजबूत एवं प्रभावी होगी।
Dehradun
भारी बारिश के चलते उत्तराखंड के 5 जिलों में कल भी रहेंगे स्कूल बंद !

देहरादून: भारी बारिश के चलते उत्तराखंड के पांच जिलों में कल सभी स्कूल बंद रहेंगे। जिला प्रशासन ने सुरक्षा को देखते हुए बागेश्वर, हरिद्वार, उधम सिंह नगर, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी के कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी सरकारी व निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है।
जिला अधिकारियों ने आदेश जारी किया है कि मौसम विभाग द्वारा लगातार भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जिससे सड़क हादसों और जलभराव की संभावना बढ़ गई है। ऐसे में विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है।
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे मौसम की स्थिति को देखते हुए सतर्क रहें और अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें।
- Accident2 years ago
सिल्क्यारा टनल हादसा: सीएम धामी ने की प्रेसवार्ता दी रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी।
- Breakingnews2 years ago
देहरादून पहुँचे बीजेपी के राष्टीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, सीएम धामी ने किया स्वागत।
- Uttar Pradesh5 years ago
उत्तर प्रदेश बोर्ड : 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 05 जनवरी 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं छात्र….
- Haryana1 year ago
नायब सिंह सैनी को बनाया गया हरियाणा का नया सीएम, सैनी ने पीएम मोदी का जताया आभार…पूर्व सीएम के लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा हुई तेज।
- Breakingnews5 years ago
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को दी मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं…..
- Breakingnews5 years ago
23 जनवरी को पीएम मोदी जाएंगे कोलकाता , ‘पराक्रम दिवस’ समारोह को करेंगे संबोधित…..
- Breakingnews2 years ago
बरातियों से भरी मैक्स सड़क से 70 मीटर नीचे खेतों जा गिरी, 2 की मौत 10 घायल।
- Accident2 years ago
धू-धूकर जली स्कूल बस, 35 बच्चे थे सवार, बाल-बाल बची जान….देखे जलती बस का विडियो