Dehradun
देहरादून: महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मुख्यमंत्री आवास कूच, बढ़ते महिला अपराधों के खिलाफ प्रदर्शन….

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आज महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में बढ़ती महिला अपराधों के खिलाफ मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने का प्रयास किया। महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता न्यू कैंट रोड पर एकत्रित हुईं और प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ी। हालांकि, पुलिस ने उन्हें बैरिकेडिंग लगाकर रोक लिया। इसके बाद गुस्साई महिलाओं ने थाली बजाकर विरोध प्रदर्शन किया और राज्य सरकार को जमकर घेरा।
महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग के पास भाजपा सरकार का पुतला दहन किया और अपना आक्रोश व्यक्त किया। प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि उत्तराखंड में महिलाओं और बेटियों के खिलाफ अपराधों की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन राज्य सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में नाकाम साबित हो रही है। उन्होंने विशेष रूप से नैनीताल में एक नाबालिग के साथ हुई दुष्कर्म की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं।
ज्योति रौतेला ने कहा कि दुष्कर्म की घटनाओं में अपराधी तो एक ही होता है, लेकिन नैनीताल में हुई रेप की घटना को धर्म विशेष से जोड़ना गलत है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उत्तराखंड अब महिला उत्पीड़न की घटनाओं में पहले पायदान पर पहुंच चुका है, लेकिन राज्य सरकार इसे रोकने में असमर्थ रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने में राज्य सरकार की कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है, जिसको लेकर महिला कांग्रेस ने आज सड़कों पर उतरकर अपना विरोध दर्ज कराया है।
महिला कांग्रेस ने यह भी कहा कि जब तक राज्य सरकार महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर कड़ी कार्रवाई नहीं करती, तब तक उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
#WomenCongress #Womensafety #Criminalincidents #Uttarakhandgovernment #Protest
Dehradun
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर हाई कोर्ट की रोक, पंचायत राज विभाग का आया यह जवाब, पढ़िए…

देहरादून: उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट के स्टे के बाद पंचायत राज विभाग ने अब इस मामले में सफाई दी है। सचिव पंचायती राज विभाग, चंद्रेश यादव ने बताया कि आरक्षण का गजट नोटिफिकेशन कुछ कारणों से न्यायालय में प्रस्तुत नहीं हो पाया था, जिसके चलते चुनाव प्रक्रिया पर रोक लग गई।
उन्होंने कहा कि इस बात को ध्यान में रखते हुए विभाग ने रुड़की प्रेस को सूचित कर दिया है कि गजट नोटिफिकेशन की प्रति जल्द से जल्द उपलब्ध कराई जाए। संभव है कि यह नोटिफिकेशन कल तक न्यायालय में पेश कर दिया जाएगा।
इससे उम्मीद जताई जा रही है कि उत्तराखंड में पंचायत चुनाव की राह फिर से साफ होगी और जल्द ही चुनाव प्रक्रिया शुरू हो सकेगी।
#PanchayatElections #HighCourtStay #ReservationNotification #PanchayatiRajDepartment #UttarakhandElections
Breakingnews
BIG BREAKING NEWS: नैनीताल हाई कोर्ट ने राज्य में पंचायत चुनाव पर लगाई रोक

नैनीताल: नैनीताल हाई कोर्ट ने राज्य में पंचायत चुनावों पर रोक लगा दी है। आरक्षण की स्थिति स्पष्ट न होने के कारण यह निर्णय लिया गया है।
सरकार हाईकोर्ट में रिजर्वेशन को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं कर पाई है। इसके चलते राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी पंचायत चुनाव की अधिसूचना पर रोक लगा दी गई है।
अब नए आरक्षण रोस्टर के अनुसार ही राज्य में पंचायत चुनाव होंगे। चुनाव प्रक्रिया तब तक स्थगित रहेगी जब तक नया रोस्टर तैयार नहीं हो जाता।
#PanchayatElections #ReservationIssue #HighCourtStay #ElectionPostponement
Dehradun
उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने की भी चेतावनी !

देहरादून: उत्तराखंड में बारिश का दौर थमने का नाम ही नहीं ले रहा। कहीं रुक-रुक कर तो कहीं झमाझम मौसम हर रोज़ नया रंग दिखा रहा है। खासकर पहाड़ी इलाकों में तो हाल और भी खराब है। लगातार हो रही बारिश से सड़कों पर मलबा और बोल्डर आ गिरे हैं…जिससे कई संपर्क मार्ग बंद हो गए हैं। गांव के लोग जरूरी सामान के लिए भी जद्दोजहद कर रहे हैं।
देहरादून मौसम विभाग की मानें तो आज फिर उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। देहरादून और नैनीताल में तो कुछ जगह भारी बारिश के भी आसार हैं…जिसके चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
इसी के साथ ही टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, उधम सिंह नगर और चंपावत में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने लोगों से खास तौर पर सतर्क रहने की अपील की है। कहीं-कहीं तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिनकी रफ्तार 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है।
देहरादून में आज मौसम कुछ-कुछ बदला हुआ रहेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे, और बीच-बीच में गरज के साथ हल्की या मध्यम बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं भारी बारिश की भी संभावना है। फिलहाल तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा, और रात को यह करीब 24 डिग्री तक गिर सकता है।
वैसे तो बारिश से रास्ते बंद हो रहे हैं और दिक्कतें भी हो रही हैं…लेकिन एक सुकून की बात ये भी है कि तेज गर्मी और उमस से थोड़ी राहत जरूर मिली है।
#Rainfall #Landslide #WeatherAlert #Uttarakhand #HeavyRain
- Accident2 years ago
सिल्क्यारा टनल हादसा: सीएम धामी ने की प्रेसवार्ता दी रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी।
- Breakingnews2 years ago
देहरादून पहुँचे बीजेपी के राष्टीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, सीएम धामी ने किया स्वागत।
- Uttar Pradesh4 years ago
उत्तर प्रदेश बोर्ड : 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 05 जनवरी 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं छात्र….
- Breakingnews4 years ago
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को दी मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं…..
- Breakingnews4 years ago
23 जनवरी को पीएम मोदी जाएंगे कोलकाता , ‘पराक्रम दिवस’ समारोह को करेंगे संबोधित…..
- Haryana1 year ago
नायब सिंह सैनी को बनाया गया हरियाणा का नया सीएम, सैनी ने पीएम मोदी का जताया आभार…पूर्व सीएम के लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा हुई तेज।
- Accident2 years ago
धू-धूकर जली स्कूल बस, 35 बच्चे थे सवार, बाल-बाल बची जान….देखे जलती बस का विडियो
- Breakingnews4 years ago
भारतीय स्टेट बैंक ने अंतरराष्ट्रीय लेनदेन के नियमों को लेकर किए बदलाव…