big news
blast in delhi : धमाके से दहली दिल्ली, 10 की मौत, उत्तराखंड में अलर्ट जारी

दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास बम धमाके (blast in delhi)से हड़कंप मच गया है। धमाके में अब तक 10 लोगों के मारे जाने की खबर है।
(Blast in delhi) दिल्ली में बम धमाके में 10 की मौत
दिल्ली में हुए धमाके (blast in delhi) में 10 लोगों की मौत की खबर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में हुए विस्फोट की घटना को अत्यंत दुखद बताया है और इसमें हताहत एवं घायल हुए लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद एवं चिंता का विषय है।
दिल्ली में धमाके के बाद उत्तराखंड में अलर्ट
मुख्यमंत्री ने इस घटना के मद्देनज़र राज्य के पुलिस महानिदेशक को पुलिस को हाई अलर्ट पर रहने, पूरी सतर्कता बरतने और राज्य की सीमाओं पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए तथा हर संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाए।
लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जनता की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी स्थिति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
big news
Shootout in Dehradun Silver City : देहरादून में फिर हुआ गोलीकांड, तिब्बती मार्केट के बाद राजपुर रोड पर युवक को मारी गोली

Shootout in Dehradun Silver City
देहरादून: तिब्बती मार्केट के बाद आज 13 फरवरी को सिल्वर सिटी में गोलीकांड की घटना सामने आई है। महज दो दिनों के भीतर दूसरी घटना सामने आई है। वारदात ने राजधानी की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से शहर में सनसनी मच गई।
देहरादून के सिल्वर सिटी में गोलीकांड से मची सनसनी (Shootout in Dehradun Silver City)
प्रथम दृष्टिय मृतक की पहचान विक्रम शर्मा सहस्त्रधारा क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार विक्रम प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। अज्ञात हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाते हुए गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
तीन अज्ञात बदमाशों ने युवक को मारी गोली
बताया जा रहा है कि तीन अज्ञात हमलावरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद इमारत की सीढ़ियों पर विक्रम का शव पड़ा मिला। वारदात को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है।

मौके पर पहुंचे आईजी गढ़वाल और एसएसपी देहरादून
घटना की सूचना मिलते ही आईजी गढ़वाल रेंज और एसएसपी देहरादून भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच में जुट गई है।
देहरादून में ध्वस्त कानून व्यवस्था से लोगों में दहशत
DEHRADUN में पिछले दो हफ्तों के भीतर पांच हत्याएं हो चुकी हैं। वहीं हरिद्वार, उधम सिंह नगर और देहरादून जिलों मिलकर पिछले 15 से 20 दिनों के भीतर करीब 10 हत्याओं की घटनाएं सामने आई हैं।
लगातार बढ़ते अपराधों से प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। अपराधियों के बुलंद हौसलों के बीच राजधानी के लोग दहशत में हैं और पुलिस प्रशासन के सामने हालात पर काबू पाने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।
दिनदहाड़े भरे बाजार युवती की हो चुकी हत्या
बीती 2 फरवरी की सुबह करीब 10:30 बजे DEHRADUN के पलटन से सटे मच्छी बाजार के में गुंजन श्रीवास्तव नाम की युवती की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी. घटना उस वक्त हुई, जब बाजार में लोगों की आवाजाही शुरू हो चुकी थी. बीच बाजार में हुई इस हत्या से पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गई.
गुंजन हत्याकांड के बाद फिर तिब्बती मार्केट में हुईं वारदात
पहली घटना को अभी 9 दिन भी नहीं बीते थे कि 11 फरवरी की सुबह एक और हत्या ने देहरादून को हिला कर रख दिया. इस बार घटना मुख्य बाजार क्षेत्र तिब्बती मार्केट के पास हुई. जहां अर्जुन शर्मा नाम के शख्स की सुबह-सुबह हत्या कर दी गई.हालांकि पुलिस ने हत्याकांड के आरोपी को गिरफ्तार जरूर कर लिया लेकिन घटना की असल वजह तक पहुँचने के लिए पुलिस कारवाही में जुटी हुईं है.
big news
विधानसभा चुनावों से पहले उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, कांग्रेस ने तैयारियों को लेकर किया बड़ा दावा

Uttarakhand Politics : उत्तराखंड में विधानसभा चुनावों में भले ही अभी काफी समय बचा है। लेकिन सियासी हलचल अभी से तेज हो गई है। राजनीतिक पार्टियों ने अपनी चुनावी तैयारी तेज कर दी है। इसके साथ ही बयानबाजी का दौर भी तेज हो गया है।
Table of Contents
विधानसभा चुनावों से पहले उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज
2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज हो गई है। अभी से ही चुनावी मौसम के नजारे देखने को मिल रहे हैं। कांग्रेस ने अपनी तैयारियों को लेकर बड़ा दावा किया है। पार्टी का कहना है कि वह पूरी मजबूती और रणनीति के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी।

कांग्रेस ने तैयारियों को लेकर किया बड़ा दावा
कांग्रेस ने 2027 के विधानसभा चुानवों को लेकर कांग्रेस ने तैयारियों को लेकर दावा किया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, विधायक, सी.ई.सी. सदस्य और प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि वर्ष 2027 के चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जा रहा है और कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया गया है।
जनता कांग्रेस को देख रही उम्मीद भरी नजरों से
प्रीतम सिंह ने कहा कि आज उत्तराखंड की जनता कांग्रेस की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रही है। ऐसे में पार्टी का दायित्व बनता है कि वह जनभावनाओं पर खरा उतरने का काम करे। उन्होंने भरोसा जताया कि कांग्रेस प्रदेश की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएगी और जनता के मुद्दों को लेकर चुनाव लड़ेगी।
big news
तिब्बती मार्केट हत्याकांड के हत्यारे गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़े गए बदमाश

Dehradun News : देहरादून में बीते दिन तिब्बती मार्केट दिन दहाड़े हुई युवक की हत्या मामले में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। देहरादून पुलिस ने हत्याकाण्ड के शूटर और सहयोगी को दोनों अलग-अलग जगह पर मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
तिब्बती मार्केट हत्याकांड के हत्यारे गिरफ्तार
देहरादून पुलिस ने हत्याकाण्ड के शूटर और सहयोगी को विभिन्न जगह पर मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि इस हत्याकांड ने पूरी राजधानी को हिलाकर रख दिया था। जिसके बाद देहरादून में सभी थाना क्षेत्र में एसएसपी देहरादून के निर्देश पर बदमाशों की धरपकड़ के लिए शहर से देहात तक लगातार नाकेबंदी व सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी के दौरान पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है।
पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़े गए बदमाश
मिली जानकारी के मुताबिक तड़के सुबह पुलिस के हाथ ये सफलता लगी है। नाकेबंदी व सघन चेकिंग के दौरान रायपुर थाना क्षेत्र में लाडपुर के जंगल में बदमाश द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गई। पुलिस मुठभेड़ मे बदमाश गिरफ्तार,बदमाश के पैर पर लगी गोली, बदमाश को गिरफ्तार कर उपचार के लिए तत्काल कॉरपोरेशन चिकित्सालय ले जाया गया।

गिरफ्तार बदमाश के दाहिने पैर में लगी गोली
बताया जा रहा है कि चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार बदमाश द्वारा लालतप्पड़ पुलिस चौकी पर पुलिस के रोकने पर ना रुककर वापस पीछे भागकर खंडर फैक्ट्री मे घुसकर पुलिस पार्टी पर फायर किया गया। जवाबी कार्रवाई के दौरान मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश के दाहिने पैर पर गोली
Cricket6 hours agoCAN vs UAE Dream11 Team | कनाडा बनाम यूएई ड्रीम11 टीम प्रेडिक्शन…
Breakingnews23 hours agoदेहरादून में कानून व्यवस्था हुई धड़ाम, बेखौफ घूम रहे बदमाश !, 14 दिन में 4 हत्याओं से दहशत का माहौल
Breakingnews22 hours agoउत्तराखंड में सांसद निधि खर्च का हाल: दिसंबर 2025 तक सिर्फ 18% राशि ही उपयोग
big news4 hours agoShootout in Dehradun Silver City : देहरादून में फिर हुआ गोलीकांड, तिब्बती मार्केट के बाद राजपुर रोड पर युवक को मारी गोली
Cricket14 hours agoICC T20 वर्ल्ड कप 2026: ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे – ड्रीम11 टीम प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स…
Trending24 hours agoगलत तरीके से पानी पीने से हो सकते हैं ये नुकसान, अपनाएं ये तरीके…
Cricket5 hours agoUSA vs NED Dream11 Prediction Today : चेन्नई में किसका बजेगा डंका? पूरी फैंटेसी गाइड, पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI
Dehradun3 hours agoDEHRADUN: चंद्रमणि श्मशान घाट के नाले में मिला युवक का शव, नहीं हो पाई मृतक की शिनाख्त







































