Accident
कोहरे के चलते रोडवेज बस सीधी प्राइवेट बस से टकराई, 14 लोग घायल; निजी अस्पताल में भर्ती।

हल्द्वानी – चोरगलिया के रास्ते टनकपुर जा रही रोडवेज बस को एक निजी बस ने सीधी टक्कर मार दी। हादसे में महिला परिचालक समेत 14 लोग घायल हो गए है। हल्द्वानी के निजी अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा है। हादसे की वजह कोहरा बताया जा रहा है।

हल्द्वानी से चोरगलिया रोड के रास्ते टनकपुर जाने वाली हल्द्वानी डिपो की रोडवेज बस (यूके07पीए 2830) सुबह छह बजे 15 सवारियों को लेकर रवाना हुई। परिवहन विभाग के अनुसार चोरगलिया रोड पर दानीबंगर मोड़ पर बस को गलत दिशा से आ रही निजी कंपनी की बस ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद निजी बस का चालक फरार हो गया।
हादसे में रोडवेज बस में सवार दो यात्री, चालक दीवान कपाड़िया, महिला परिचालक कुसुम गौड़ और दूसरी बस में सवार 10 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया। कुसुम गौड़ के कूल्हे पर चोचालक को हल्की चोट है। उसने बताया कि सामने से आ रही बस चालक की गलती से हादसा हुआ है। अगर बस नहींरोकी जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। रोडवेज प्रबंधन फरार बस चालक के खिलाफ शिकायत देने की तैयारी कर रहा रोकी जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
big news
रविवार तड़के टिहरी में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी पिकअप, चालक की मौके पर मौत

Tehri News : टिहरी में रविवार तड़के दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
Table of Contents
टिहरी में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी पिकअप
टिहरी गढ़वाल जिले में आज सुबह दर्दनाक सड़क हादसे (Tehri Accident) में एक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा घुत्तू के पास हुआ है। जहां एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक घायल को एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचा दिया है।
सुबह करीब साढ़े चार बजे की है घटना
मिली जानकारी के मुताबिक घटना (Tehri Accident) सुबह करीब साढ़े चार बजे की है। इसी वक्त एसडीआरएफ को वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कार्य शुरू किया। पिकअप वाहन में चालक समेत दो व्यक्ति और एक खच्चर सवार थे।

चालक समेत दो लोग और खच्चर थे वाहन में सवार
चालक बॉबी(28)पुत्र जगबीर लाल निवासी खलासी पट्टी पालीगढ़ और खच्चर की मौत हो गई। जबकि घायल पूरन सिंह(55 )पुत्र रूप चंद्र सिंह निवासी ग्राम साथियाला पट्टी भिलग टिहरी गढ़वाल को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।
Udham Singh Nagar
RUDRAPUR ACCIDENT: पंतनगर में तेज रफ्तार का कहर, डंपर और बाइक की टक्कर से दो लोगों की मौत

पंतनगर में दर्दनाक हादसा, डंपर ने बाइक को मारी टक्कर दो की मौत
RUDRAPUR ACCIDENT: रुद्रपुर के पंतनगर क्षेत्र में देर रात एक भीषण सड़क हादसा सामने आया, जिसमें बाइक सवार दो लोगों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि दोनों व्यक्ति एक पार्टी से लौट रहे थे, तभी रास्ते में तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
Table of Contents
तेज रफ्तार डम्पर ने ली जान
दरअसल, ये घटना ऊधम सिंह नगर के किच्छा क्षेत्र स्थित दरऊ चौक के पास हुई। मृतकों की पहचान 62 वर्षीय मोहन स्वरूप और 45 वर्षीय हसिक अहमद के रूप में हुई है, जो रामपुर जिले के रहने वाले थे। दोनों पंतनगर के फूलबाग इलाके में एक परिचित के यहां पार्टी में शामिल होकर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
इलाज के दौरान टूटी सांसें
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। लेकिन, मोहन स्वरूप ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। वहीं, गंभीर रूप से घायल हसिक अहमद को बचाने की कोशिश की गई, लेकिन इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
जांच जारी, क्षेत्र में शोक का माहौल
इसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को सूचना दे दी गई। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है, वहीं स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के कड़े उपाय लागू करने की मांग की है।
Udham Singh Nagar
रुद्रपुर में पलटी भारत-नेपाल मैत्री बस, मासूम बच्ची समेत 65 लोग थे सवार…

RUDRAPUR BUS ACCIDENT: भारत-नेपाल मैत्री बस पलटी, मासूम समेत कई घायल
RUDRAPUR BUS ACCIDENT: उत्तराखंड के गदरपुर में बुधवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जब हरिद्वार से नेपाल जा रही भारत-नेपाल मैत्री सेवा की बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। इस हादसे में एक माह की मासूम बच्ची सहित कई यात्री घायल हो गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
मुख्य बिंदु
खेत में पलटी बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार
दरअसल, ये हादसा सुबह करीब 2 बजे गोपाल नगर तिराहे के पास हुआ। बस में चालक दल सहित कुल 65 लोग सवार थे, जिनमें अधिकांश नेपाल के डांग जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। इसी बीच, बारिश के कारण सड़क फिसलन भरी थी और अचानक चालक का नियंत्रण बिगड़ गया। परिणामस्वरूप बस सड़क से उतरकर पास के खेत में पलट गई, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया।
रेस्क्यू ऑपरेशन में निकाले गए यात्री
वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। बस के शीशे तोड़कर अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। इस दौरान कुल 9 लोग घायल पाए गए, जिनमें एक माह की बच्ची नव्या भी शामिल है, जबकि 6 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।

ये भी पढ़ें – Rudrapur Accident News: पंतनगर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, युवती गंभीर रूप से घायल
गंभीर घायलों को किया गया रेफर
इसके अलावा, डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दो गंभीर घायलों—जया भूटा और धनश्री नेपाल—को बेहतर इलाज के लिए रुद्रपुर रेफर कर दिया। वहीं, अन्य घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है। हादसे के बाद बाकी यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया और उन्हें आगे भेजने के लिए वैकल्पिक बस की व्यवस्था की जा रही है।
हादसे की वजह और यातायात व्यवस्था
प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण चालक को झपकी आना और बारिश के चलते फिसलन को माना जा रहा है। फिलहाल, प्रशासन ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त बस को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके साथ ही हाईवे पर यातायात सामान्य बना हुआ है और पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।
Haridwar20 hours agoवैशाखी स्नान पर हरिद्वार में हाई अलर्ट, 10 जोन-33 सेक्टर में बंटा मेला क्षेत्र, चप्पे-चप्पे पर रखी जा रही नजर
big news22 hours agoहरक सिंह रावत के बयान से गरमाया सियासी माहौल, भाजपा और सनातन विचारधारा से जुड़े लोगों पर बोला हमला
big news23 hours agoरविवार तड़के टिहरी में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी पिकअप, चालक की मौके पर मौत
Dehradun17 hours agoसीएम धामी की अगुवाई में 17वीं बार पीएम मोदी का स्वागत करेगा उत्तराखंड, 14 अप्रैल को आएंगे उत्तराखंड दौरे पर
big news18 hours agoहरिद्वार में मंदिर में घुसकर पुजारी की हत्या से सनसनी, मंदिर के अंदर पड़ा था खून से लथपथ शव
big news1 hour agoदेहरादन में 14 अप्रैल को इन रास्तों से भूलकर भी नहीं जाना, वरना हो जाएंगे परेशान, देखें पूरा रूट प्लान
Dehradun19 minutes agoहरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा पर केस दर्ज, अभद्र भाषा को लेकर महिला आयोग ने भेजा नोटिस





































