Haridwar
कांवड़ मेले के दौरान कावड़ियों के लिए रेलवे स्टेशन पर लगाया जाएगा विशेष काउंटर, 24 घंटे सेवा रहेगी उपलब्ध।

हरिद्वार – कांवड़ मेले के दौरान योगनगरी रेलवे स्टेशन पर बुकिंग के लिए एक विशेष काउंटर लगाया जाएगा। काउंटर 24 घंटे खुला रहेगा। इसके अलावा रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाने के लिए आरपीएफ के 100 अतिरिक्त जवान तैनात किए जाएंगे।

उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल डीआरएम राजकुमार सिंह ने योगनगरी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान डीआरएम ने कांवड़ यात्रा व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। कांवड़ यात्रा के दौरान स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था के लिए आरपीएफ के 100 जवान अतिरिक्त तैनात किए जाने की बात कही। डीआरएम ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान भीड़ बढ़ते ही स्टेशन पर बुकिंग के लिए एक विशेष काउंटर खोला जाएगा जो 24 घंटे खुला रहेगा।
स्टेशन प्रबंधक एसके शर्मा ने बताया कि योग रेलवे स्टेशन से कांवड़ एक्सप्रेस भी संचालित होगी। एक्सप्रेस 29 जुलाई से 19 अगस्त तक चलेगी। कांवड़ एक्सप्रेस का परिचालन 29 जुलाई से 2 अगस्त तक दिल्ली, 3 से 5 अगस्त तक बरेली और 6 से 19 अगस्त तक लखनऊ के लिए किया जाएगा। यह विशेष गाड़ी योगनगरी से शाम 8.35 पर हर दिन चलेगी। निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने रेलवे स्टेशन पर अन्य सभी व्यवस्थाएं भी चाकचौबंद रखने के निर्देश दिए।
Haridwar
महाशिवरात्रि से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग निरीक्षण अभियान तेज, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी

Haridwar News : खाद्य सुरक्षा आयुक्त सचिन कुर्वे और जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में महाशिवरात्रि पर्व को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जनपद हरिद्वार में सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान नियमों के उल्लंघन पर कई प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किया गया है।
Table of Contents
महाशिवरात्रि से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग निरीक्षण अभियान तेज
महाशिवरात्रि से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग निरीक्षण अभियान तेज हो गया है। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने बताया कि देर रात्रि उपायुक्त गढ़वाल आरएस रावत के नेतृत्व में इब्राहिमपुर स्थित पनीर व दही निर्माण इकाई पर छापा मारकर निरीक्षण किया गया।

बिना फूड लाइसेंस वाले प्रतिष्ठान अगले आदेशों तक बंद
निरीक्षण के दौरान बिना फूड लाइसेंस संचालित पाई गई इकाई को अग्रिम आदेशों तक बंद कराया गया। पनीर और दही के नमूने जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला रुद्रपुर भेजे गए। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा। इसके अतिरिक्त कांवड़ पटरी मार्ग, पंतद्वीप पार्किंग और इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों व स्टॉलों का निरीक्षण किया गया।

नियमों के उल्लंघन पर नोटिस जारी
बता दें कि कुल 12 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। जिसमें नियमों के उल्लंघन पर नोटिस जारी किए गए। इस दौरान एक रेस्टोरेंट से एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक जब्त कर नष्ट कराई गई। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा मिलावट रोकने एवं आमजन को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए निरीक्षण अभियान लगातार जारी रहेगा।
Accident
Roorkee: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, हालत गंभीर, चालक हिरासत में
रूड़की में तेज रफ़्तार डंपर की चपेट में आने से दो युवक घायल
Roorkee: हरिद्वार जिले के भगवानपुर कस्बे में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और डंपर उनके पैरों पर चढ़ गया। दुर्घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।
मुख्य बिंदु
ये भी पढ़ें- Haridwar Accident : हरिद्वार में तेज रफ्तार ने ली 3 जानें, मौके का मंजर देख कांप उठे लोग !
तेज रफ़्तार डंपर ने बाइक को मारी टक्कर
जानकारी के मुताबिक, रुड़की के भगवानपुर थाना क्षेत्र के सिकरोड़ा गांव निवासी इंतजार और दिल्लू पेंट का काम निपटाकर बाइक से लौट रहे थे। जैसे ही वो भगवानपुर मार्केट के पास पहुंचे, तभी हाईवे की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों युवक बाइक समेत सड़क पर गिर गए और डंपर की चपेट में आ गए, जिससे उनके पैरों में गंभीर चोटें आईं।
आक्रोशित भीड़ ने की डंपर चालक की पिटाई
हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। गुस्साए लोगों ने डंपर चालक को मौके पर ही पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसी दौरान किसी राहगीर ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही भगवानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर डंपर चालक को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया।
ये भी पढ़ें – KASHIPUR: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, गुस्साए लोगों ने वाहन को लगाईं आग
हादसे में दो लोग घायल, हायर सेण्टर रेफर
पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने घायलों के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी है। हादसे में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।
पुलिस ने चालक को लिया हिरासत में
भगवानपुर थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त डंपर को कब्जे में ले लिया गया है और चालक पुलिस हिरासत में है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Haridwar
शारदीय कांवड़ यात्रा को लेकर गंगा घाटों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध, 9 जोन और 19 सेक्टरों में बांटा गया मेला क्षेत्र

Haridwar News : हरिद्वार में शारदीय कांवड़ यात्रा की शुरुआत हो चुकी है। जो कि 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के पावन पर्व तक चलेगी। मेले के चलते हरिद्वार में गंगा घाटों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है।
Table of Contents
शारदीय कांवड़ यात्रा को लेकर गंगा घाटों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध
शारदीय कांवड़ यात्रा को लेकर गंगा घाटों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। बता दें कि शारदीय कांवड़ यात्रा आगामी 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के पावन पर्व तक चलेगी। इस यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए हरिद्वार पुलिस और प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं।
हरिद्वार के कमालदास कुटिया में हुई पुलिस ब्रीफिंग के बाद जानकारी देते हुए एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सभी अधिकारियों के साथ बैठक कर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

पैदल मार्ग और वाहनों के लिए अलग-अलग रूट तय
यात्रा के दौरान कांवड़ियों के पैदल मार्ग और वाहनों के लिए अलग-अलग रूट तय किए गए हैं। पार्किंग स्थलों और गंगा घाटों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। हर की पैड़ी क्षेत्र में आने वाले सभी प्रमुख पुलों पर निगरानी बढ़ाई गई है।
9 जोन और 19 सेक्टरों में बांटा गया मेला क्षेत्र
पूरी यात्रा के लिए मेला क्षेत्र को 9 जोन और 19 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक जोन की जिम्मेदारी राजपत्रित अधिकारियों को सौंपी गई है। जबकि सेक्टरों में इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर तैनात रहेंगे।
90% कांवड़िए नजीबाबाद और बिजनौर के रास्ते मुरादाबाद, रामपुर, उधम सिंह नगर, रामनगर, पीलीभीत और बरेली जैसे क्षेत्रों से आते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए चिड़ियापुर और रायसी,लक्सर जैसे प्रमुख पड़ावों पर भी विशेष व्यवस्था की गई है।
Cricket22 hours agoSA-W vs PAK-W Dream11 Prediction: मैच प्रीव्यू, पिच रिपोर्ट और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स…
Cricket24 hours agoPAK vs USA Dream11 Prediction: क्या पाकिस्तान करेगा दमदार वापसी या USA फिर करेगा उलटफेर?
big news21 hours agoBJP विधायक दुर्गेश्वर लाल के बयान से मचा सियासी घमासान, पूर्व MLA को कह दिया मंत्री का चपरासी, देखें वीडियो
Accident23 hours agoRoorkee: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, हालत गंभीर, चालक हिरासत में
Champawat23 hours agoचंपावत में छुट्टी पर आए जवान का निधन, परिजनों में कोहराम, आज शारदा घाट होगा अंतिम संस्कार
Rudraprayag19 hours agoRudraprayag: रामपुर न्याल्सू गाँव में पहाड़ी से गिरी महिला, हादसे में गंवाई जान
Haridwar18 hours agoमहाशिवरात्रि से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग निरीक्षण अभियान तेज, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी
Accident22 hours agoVikasnagar Accident: चिट्टाड से सवारी लेकर आ रहा वाहन हादसे का शिकार, एक की मौत 7 घायल






































