Rishikesh
हाथी ने मचाई खलबली, पशुलोक बैराज कॉलोनी में गजराज ने किया प्रवेश !

ऋषिकेश: चीला-बैराज मोटर मार्ग पर बैराज पुल से होते हुए एक हाथी अचानक पशुलोक बैराज कॉलोनी में घुस गया। हाथी की कॉलोनी की सड़कों पर चहलकदमी से स्थानीय लोग दहशत में आ गए। कई लोगों ने हाथी की गतिविधियों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी।
घटनास्थल पर राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के गौहरी रेंज और ऋषिकेश रेंज के वन कर्मचारी पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद हाथी को सुरक्षित तरीके से पार्क क्षेत्र की ओर खदेड़ दिया।
गौहरी रेंज अधिकारी राजेश जोशी ने बताया कि यह घटना रविवार दोपहर करीब दो से तीन बजे के बीच हुई। हाथी बैराज जंगल से होते हुए बैराज पुल पार कर पशुलोक बैराज कॉलोनी में पहुंच गया। जैसे ही स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दी, वन कर्मचारियों की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और हाथी को वीरभद्र मंदिर के पास से गंगा नदी की ओर खदेड़ते हुए गौहरी रेंज के पार्क क्षेत्र में वापस भेज दिया।
इस दौरान हाथी का कॉलोनी में प्रवेश करने से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। वन विभाग की टीम ने लगातार हाथी की गतिविधियों पर निगरानी रखी।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि वन विभाग की लापरवाही के कारण हाथी कॉलोनी में घुसा। उनका कहना था कि बैराज पुल के पास वन विभाग का बैरियर था, लेकिन इसके बावजूद हाथी ने वहां से प्रवेश किया, जिससे यह साफ प्रतीत होता है कि वन विभाग के कर्मचारी अपनी ड्यूटी के प्रति गंभीर नहीं हैं। हालांकि, गौहरी रेंज अधिकारी राजेश जोशी ने बताया कि इस समय वन कर्मी पार्क क्षेत्र में गश्त पर थे, और हाथी उनके द्वारा निर्धारित क्षेत्र से गुजरते हुए कॉलोनी की ओर बढ़ा।
big news
ऋषिकेश में जंगल किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Rishikesh News : ऋषिकेश में एक स्कूल के पास जंगल किनारे एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। इस खबर के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।
Table of Contents
ऋषिकेश में जंगल किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी
ऋषिकेश हरिपुर कलां में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक ऋषिकेश हरिपुर कलां में एक स्कूल के पास जंगल के किनाारे एक युवक का शव पड़ा मिला। इसकी जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस पहचान के लिए पूछताछ कर रही है।
Rishikesh
Rishikesh: स्कूटी विवाद बना खूनी संघर्ष, युवक पर चापड़ से हमला
स्कूटी को लेकर विवाद, बीच सड़क युवक पर धारदार हथियार से हमला
ऋषिकेश (Rishikesh) : उत्तराखंड के देहरादून जिले के ऋषिकेश से मारपीट की एक चिंताजनक खबर सामने आई. जहाँ पर दिनदहाड़े स्कूटी के विवाद ने खुनी संघर्ष का रूप ले लिया. इस घटना में एक युवक को गंभीर चोटें आई हैं, उसे तत्काल एम्स अस्पताल भेजा गया. साथ ही पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
मुख्य बिंदु
स्कूटी को लेकर विवाद बदला खूनी संघर्ष में
दरअसल, ये पूरा मामला कल गुरुवार की शाम का है. पुलिस के मुताबिक, गुरुवार शाम ऋषिकेश के व्यस्त परशुराम चौक पर एक मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया. जहां आमतौर पर श्रद्धालुओं की आवाजाही रहती है, वहीं इस बार भक्ति के माहौल की जगह अफरा-तफरी और हिंसा का दृश्य देखने को मिला. बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत स्कूटी को लेकर हुई कहासुनी से हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया.
ये भी पढ़ें_ ऋषिकेश में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, चार लोगों की मौत
ऋषिकेश में स्कूटी विवाद से बढ़ा तनाव
जानकारी के मुताबिक, बनखंडी और गंगानगर क्षेत्र के कुछ युवकों के बीच स्कूटी मांगने और देने को लेकर बहस शुरू हुई थी. शुरुआत में मामूली कहासुनी हुई, लेकिन कुछ ही देर में मामला इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने धारदार हथियार निकाल लिया. इससे पहले कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, झगड़ा हिंसक हो चुका था.
ये भी पढ़ें_ गुंजन हत्याकांड में एसआईटी का हुआ गठन, आरोपी को कोर्ट में पेश कर भेजा गया जेल
युवक पर धारदार हथियार से हमला
इस दौरान सार्थक नाम के युवक पर चापड़ से ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया. हमले में युवक के हाथ की उंगलियां गंभीर रूप से घायल हो गईं और मौके पर खून फैल गया. घटना के बाद चौक पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को पहले सरकारी अस्पताल ले जाया गया और बाद में गंभीर हालत को देखते हुए AIIMS Rishikesh रेफर किया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.
ये भी पढ़ें_ पिता के नाम पर कलंक, बेटी के साथ कई बार कर चुका था दुष्कर्म, कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
सीओ नीरज सेमवाल के मुतबिक, एम्स में भर्ती घायल के मित्र की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. साथ ही, हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए जांच और दबिश की कार्रवाई जारी है.
घटना से लोगों में दहशत
इस वारदात के बाद परशुराम चौक और आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों में डर का माहौल है. स्थानीय लोगों का कहना है कि छोटी-छोटी बातों पर बढ़ती हिंसा चिंता का विषय बनती जा रही है.
Rishikesh
वन विभाग की जमीन से कब्जा हटाने गई पुलिस पर पथराव, रेलवे ट्रैक किया जाम, 6 ट्रेनें हुई लेट

Rishikesh News : ऋषिकेश में सुप्रीमकोर्ट के आदेश के बाद मकानों के आसपास वन विभाग के खाली प्लॉटों का चिह्नीकरण करने को लेकर लोगों में आक्रोश है। अमितग्राम में अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई के विरोध प्रदर्शन के बाद लोग मनसा देवी फाटक के पास बाईपास मार्ग जाम कर धरने पर बैठ गए। जिस कारण छह ट्रेनें लेट हो गई।
Table of Contents
Rishikesh में अवैध कब्जा हटाने गई पुलिस पर पथराव
Rishikesh में वन विभाग की टीम बीस बीघा, शिवाजीनगर, बापूग्राम, सुमन विहार, अमितग्राम, गीतानगर, नंदूफार्म, मनसा देवी, नंदू फार्म क्षेत्र में खाली प्लॉटों का अधिग्रहण कर रही है। जिसका लोग लगातार इसका विरोध कर रहे हैं।
रविवार को अवैध कब्जा हटाने गई पुलिस टीम पर गुस्साए लोगों ने पथराव कर दिया। जिसके बाद वो मनसा देवी फाटक के पास बाईपास मार्ग जाम कर धरने पर बैठ गए। जिस कारण छह ट्रेनें लेट हो गई। पुलिस के हटाने पर रास्ता खाली किया गया।
अराजक तत्वों के खिलाफ दर्ज किए जा रहे मुकदमे
मामले की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेते हुए अधिकारियों से जानकारी ली गई व जनता को राजमार्ग एवं रेल मार्ग से हटाकर यातायात सुचारु कराया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा मौके पर मौजूद वन विभाग के अधिकारियों व पुलिस अधिकारियों से जानकारी लेते हुए जनपद देहरादून व आसपास के जिलों से एकत्रित फोर्स के साथ Rishikesh के श्यामपुर क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया जा रहा है।

उक्त प्रकरण में राजमार्ग और रेलमार्ग अवरुद्ध कर यात्री व आमजन को सुविधा पहुंचाने, इमरजेंसी सेवाओं पर व्यवधान उत्पन्न करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और जनता को पुलिस प्रशासन की कार्रवाई का विरोध करने व उन्हें उकसाकर उनसे अपराध कार्य करवाने की घटना पर पुलिस द्वारा लोगों को भड़काने वालों को चिन्हित करते हुए अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है।
भ्रामक खबर फैलाने वालों पर भी होगी कार्रवाई
सोशल मीडिया पर कुछ लोगों द्वारा पुलिस के द्वारा लाठी चार्ज करने पर विरोध प्रदर्शन करने वालों द्वारा पथराव किए जाने के संबंध में भ्रामक खबरें प्रसारित की जा रही हैं। एसएसपी ने सप्ष्ट किया कि पुलिस द्वारा लाठीचार्ज नहीं किया गया है।
विरोध प्रदर्शन करने वालों द्वारा रेल मार्ग पर बैठकर विरोध कर रहे थे, जिससे यात्री काफी परेशान थे, जिन्हें पुलिस द्वारा समझने का प्रयास करते हुए रेल मार्ग से हटने को कहा गया, जिस पर उनके द्वारा आक्रोशित होकर पुलिस पर पथराव किया गया था। इस प्रकार की भ्रामक खबर प्रसारित करने वालों को भी चिन्हित किए जाने की कार्रवाई की जा रही है
Cricket14 hours agoLAH vs HYK Dream11 Prediction 1st Match PSL 2026: मैच प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और बेस्ट ड्रीम 11 टीम..
Uttarakhand15 hours agoआज दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय मंत्रियों के साथ ही पार्टी के शीर्ष नेताओं से करेंगे मुलाकात
uttarakhand weather14 hours agoUTTARAKHAND WEATHER UPDATE: उत्तराखंड के इन जिलों में गरज के साथ बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल
Cricket14 hours agoPSL 11 2026 : पाकिस्तान सुपर लीग का आज से होगा आगाज़ , लाहौर बनाम हैदराबाद के बीच होगा पहला मुकाबला…
big news11 hours agoउत्तराखंड में पहली बार स्कूल बस और वैन का किराया हुआ फिक्स, जानें कितने रूपए देने होंगे ?
big news9 hours agoबड़ी खबर : चमोली में घास लेने गई महिला के ऊपर गिरा बोल्डर, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत
Dehradun13 hours agoजनजातीय महोत्सव 2026 में पहुंचे सीएम धामी, जनजातीय समाज को राष्ट्र निर्माण का बताया सशक्त आधार
big news13 hours agoअप्रैल में उत्तराखंड आएंगे PM मोदी, देहरादून से फूकेंगे 2027 के चुनावों का बिगुल, जनसभा को करेंगे संबोधित











































