Pauri
चुनाव से पहले ही गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने तारामंडल और माउंटेन म्यूजियम का किया शिलान्यास।

पौड़ी – जिला मुख्यालय पौड़ी में राज्यसभा के सांसद व गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने आज तारामंडल और माउंटेन म्यूजियम का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि यह तारामंडल और माउंटेन म्यूजियम देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत को समर्पित है।

उन्होंने कहा पौड़ी में जल्द ही तारामंडल व पर्वतीय संग्रहालय बनकर तैयार होगा। यह दुनिया के खगोल प्रेमियों के लिए बड़ा आकर्षण का केंद्र रहेगा। साथ ही यह इस क्षेत्र की आर्थिकी व विकास यात्रा का अहम पड़ाव भी साबित होगा। कहा कि पार्टी व पीएम ने जिस विश्वास के साथ मुझे प्रत्याशी घोषित किया है, उस विश्वास के साथ जनता के बीच आया हूं। छोटे से गांव के युवा को राज्यसभा भेजा व लोकसभा का टिकट दिया। यह मेरे लिए गौरव का क्षण है। देश के शीर्ष पदों पर देवभूमि की अनेक सपूत अहम दायित्व निभा रहे हैं।
जो यहां की आर्थिकी को मजबूत बनाएगा। कार्यक्रम में विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी, विधायक कर्णप्रयाग अनिल नौटियाल, रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी, थराली विधायक भोपाल राम, देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा आशा नौटियाल, जिला अध्यक्ष पौड़ी सुषमा रावत सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Pauri
Ankita Bhandari को न्याय दिलाने के लिए 11 जनवरी को बंद का ऐलान, अंकिता के पिता ने लोगों से की समर्थन देने की अपील

Pauri news : उत्तराखंड में अंकिता भंडारी मामला इन दिनों एक बार फिर से चर्चाओं में हैं। उर्मिला सनावर द्वारा इस मामले को लेकर किए गए दावों के बाद पूरे प्रदेश में जनता एक बार फिर से सड़कों में है और मामले में वीआईपी की गिरफ्तारी की मांग कर रही है। इसी बीच 11 जनवरी को उत्तराखंड बंद का ऐलान किया गया है।
Table of Contents
Ankita Bhandari को न्याय दिलाने के लिए 11 जनवरी को बंद का ऐलान
अंकिता भंडारी हत्याकांड मामला लगातार गरमा रहा है। उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक लोग सड़कों पर हैं और Ankita Bhandari को न्याय देने के लिए मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। इसी बीच विपक्ष और विभिन्न दलों द्वारा 11 जनवरी को उत्तराखंड बंद का आह्वान किया गया है।

अंकिता के पिता ने लोगों से की समर्थन देने की अपील
विपक्ष और अन्य सामाजिक संगठनों के बाद अब इस पूरे मुद्दे पर Ankita Bhandari के पिता वीरेंद्र सिंह भंडारी ने भी सोशल मीडिया पर बयान जारी किया है। उन्होंने प्रदेश के सभी लोगों से विन्रम आग्रह किया है कि 11 जनवरी को सभी समुदाय और सभी व्यापारी भाई उत्तराखंड बंद करते हुए अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने में सहयोग करें।
दिवंगत अंकिता भंडारी के पिता ने सभी से इस बंद को शांतिपूर्ण करने की भी अपील भी की है। इसके साथ ही उन्होंने उत्तराखंड सरकार से मामले सीबीआई जांच की मांग की है। ताकि उनकी बेटी अंकिता भंडारी को न्याय मिल सके।
इसे भी पढ़ें – https://janmanchtv.com/dehradun-news-cm-dhami-says-govt-ready-for-probe/
Pauri
अंकिता को न्याय दिलाने के लिए श्रीनगर में सड़कों पर उतरा जनसैलाब, निष्पक्ष जांच कराने की मांग

Pauri News : अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर इन दिनों प्रदेश में माहौल गरमाया हुआ है। पहाड़ से लेकर मैदान तक अंकिता को न्याय दिलाने के लिए लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं। आज पौड़ी में अंकिता को न्याय दिलाने के लिए श्रीनगर की सड़कों पर सैलाब उमड़ पड़ा।
Table of Contents
अंकिता को न्याय दिलाने के लिए श्रीनगर में सड़कों पर उतरा जनसैलाब
अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए आज श्रीनगर में कांग्रेस ने एक विशाल रैली का आयोजन किया। रैली में भारी भीड़ देखने को मिली। इस रैली में कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी शामिल हुए।
यमकेश्वर विधायक पर उठाए सवाल
रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अंकिता भंडारी प्रकरण पौड़ी जिले की यमकेश्वर विधानसभा सीट से जुड़ा है। उनका आरोप है कि घटना के तुरंत बाद स्थानीय विधायक द्वारा रिसॉर्ट पर बुलडोजर चलवाकर अहम साक्ष्यों को नष्ट किया गया।
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि अगर रिसॉर्ट को ध्वस्त नहीं किया गया होता, तो वहां मिले सबूतों के आधार पर मामले में शामिल कथित वीआईपी का नाम अब तक सामने आ चुका होता। उन्होंने सरकार से मांग की कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए और सबूत मिटाने के आरोपों को लेकर विधायक रेनू बिष्ट के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
big news
Pauri Transfer : पौड़ी पुलिस में बम्पर तबादले,कई इंस्पेक्टर इधर से उधर, यहां देखें लिस्ट

Pauri Transfer : पौड़ी पुलिस में बम्पर तबादले (Pauri Transfer) किए गए हैं। कई इंस्पेक्टर इधर से उधर किए गए हैं। बता दें कि 22 निरीक्षक और उप निरीक्षकों का ट्रांसफर किया गया है।
Table of Contents
पौड़ी पुलिस में बम्पर तबादले (Pauri Transfer)
एक बार फिर से पौड़ी जिले में पुलिस विभाग में बंपर तबादले (Pauri Transfer) किए गए हैं। कई को इधर से उधर किया गया है। निरीक्षक रविंद्र सिंह नेगी को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पौड़ी से प्रभारी निरीक्षक थाना थलीसैंण भेजा गया है। इसके साथ ही 21 अन्य को भी इधर से उधर किया गया है।

Blog16 hours agoमकर संक्रांति पर कुमाऊं में मनाया जाता है घुघुतिया त्यौहार, कौवों को भी जाता है बुलाया, जानें क्यों है ये खास
Rudraprayag14 hours agoरुद्रप्रयाग : बर्फ़बारी न होने से औषधीय पौधों पर मंडरा रहा संकट, भेड़-बकरी पालकों के सामने भी समस्याएं
Job11 hours agoउत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में 365 पदों भर्ती, कौन कर सकता है आवेदन जानिए पूरी डिटेल्स…
Dehradun18 hours agoदेहरादून के पार्थ परमार का उत्तराखंड अंडर-14 टीम में चयन, दो बार असफल होने के बाद मिली सफलता
Uttarkashi19 hours agoउत्तरकाशी के युवाओं के लिए खुशखबरी, जिले में आइस स्केटिंग प्रतियोगिता का होगा आयोजन
Haridwar12 hours agoहरिद्वार में मकर संक्रांति के स्नान की तैयारियां जोरों पर, गंगा घाटों पर जुटने लगी भीड़
Udham Singh Nagar17 hours agoदुबई में फंसे उत्तराखंड-यूपी के 4 युवक, सोशल मीडिया पर लगाई मदद की गुहार…
Dehradun18 hours ago18 जनवरी को SSP कार्यालय का घेराव करेगी कांग्रेस, गिरधारी लाल साहू के विरुद्ध FIR दर्ज करने की है मांग






































