Uttar Pradesh
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस ने छोड़ी ग्लैमर की दुनिया, महाकुंभ में लिया संन्यास

प्रयागराज: प्रयागराज महाकुंभ में 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने संन्यास की दीक्षा लेकर एक नया अध्याय शुरू कर दिया है। किन्नर अखाड़े की चादरपोशी की रस्म के बाद ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर की उपाधि दी गई। अब उन्हें श्री यामाई ममता नंद गिरि के नाम से जाना जाएगा।

संगम के किनारे ममता कुलकर्णी ने अपने हाथों से पिंडदान किया। भगवा वस्त्र धारण किए ममता कुलकर्णी का पट्टाभिषेक समारोह महाकुंभ में आयोजित किया गया। जूना अखाड़े के आचार्य लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने ममता को संन्यास की दीक्षा दी। अब वह किन्नर अखाड़े के साथ जुड़कर आध्यात्मिक जीवन व्यतीत करेंगी।

ममता कुलकर्णी ने अपने करियर में शाहरुख खान और सलमान खान जैसे सुपरस्टार्स के साथ सुपरहिट फिल्मों में काम किया। लंबे समय तक ग्लैमर की दुनिया में छाई रहीं ममता पिछले कुछ सालों से विदेश में रह रही थीं। अब वह भारत लौटकर आध्यात्मिक जीवन में प्रवेश कर चुकी हैं।
महाकुंभ के दौरान किन्नर अखाड़े में रुकीं ममता कुलकर्णी को अब श्री यामाई ममता नंद गिरि के नाम से पहचाना जाएगा। दीक्षा के बाद उन्होंने कहा कि उनका जीवन अब ईश्वर को समर्पित है।
एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी का यह फैसला उनकी लाइफ का सबसे बड़ा बदलाव है। कभी बॉलीवुड के ग्लैमर का हिस्सा रहीं ममता ने अब महाकुंभ में अध्यात्म की राह चुनी है। यह उनके फैंस और पूरे फिल्म जगत के लिए एक बड़ी खबर है।
#Renunciation, #Spirituality, #KinnarAkhada, #Mahakumbh2025, #SannyasCeremony
Job
UPTET 2026 Registration: आवेदन 27 मार्च से शुरू, जानें पूरी प्रक्रिया, फीस और परीक्षा डेट

UPTET 2026: परीक्षा के लिए आवेदन 27 मार्च से शुरू होंगे. जानें आवेदन प्रक्रिया, फीस, OTR, परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड और पूरी डिटेल यहां.
मुख्य बिंदु
UPTET 2026 Registration: युवाओं के लिए सुनहरा मौका
उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने UPTET 2026 (उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा) का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए प्राथमिक (कक्षा 1 से 5) और उच्च प्राथमिक (कक्षा 6 से 8) स्तर के लिए पात्रता निर्धारित की जाएगी। इसलिए, जो उम्मीदवार सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए यह एक अहम अवसर है।
ये भी पढ़ें_ UGC NET Result Date : इस दिन जारी हो सकता है यूजीसी नेट का परिणाम, यहाँ देखें लेटेस्ट अपडेट…
आवेदन तिथि और महत्वपूर्ण तारीखें
सबसे पहले जरूरी तारीखों को समझ लेते हैं, ताकि आप कोई भी डेडलाइन मिस न करें:
- आवेदन शुरू: 27 मार्च 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 26 अप्रैल 2026
- फीस जमा और सुधार की अंतिम तिथि: 1 मई 2026
- परीक्षा तिथि: 2, 3 और 4 जुलाई 2026
- सिटी स्लिप जारी: 22 जून 2026
- एडमिट कार्ड जारी: 30 जून 2026
👉 इसलिए, बेहतर होगा कि आप अंतिम तारीख का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन पूरा कर लें।
OTR (One Time Registration) हुआ अनिवार्य
इस बार आवेदन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है। अब One Time Registration (OTR) अनिवार्य कर दिया गया है।
- सबसे पहले आपको OTR पूरा करना होगा
- OTR के बाद ही आप UPTET 2026 का फॉर्म भर पाएंगे
- एक बार बना OTR प्रोफाइल भविष्य की अन्य भर्तियों में भी उपयोग किया जा सकेगा
👉 यानी, यह प्रक्रिया आपको बार-बार जानकारी भरने से बचाएगी और आवेदन को आसान बनाएगी।
ये भी पढ़ें_ SBI CBO Recruitment 2026: 2273 Circle Based Officer पदों पर भर्ती, पूरी जानकारी हिंदी में
आवेदन शुल्क (Application Fee)
फीस संरचना पहले जैसी ही रखी गई है, जिससे उम्मीदवारों को राहत मिली है:
- सामान्य / OBC: 1000 रूपए
- SC / ST: 500 रूपए
👉 हालांकि, फीस बढ़ाने का प्रस्ताव आया था, लेकिन उसे लागू नहीं किया गया।
👉 भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किया जाएगा।
UPTET 2026 परीक्षा पैटर्न
यह परीक्षा दो पेपर में आयोजित होगी:
- पेपर-1: कक्षा 1 से 5 (प्राथमिक स्तर)
- पेपर-2: कक्षा 6 से 8 (उच्च प्राथमिक स्तर)
👉 उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार एक या दोनों पेपर के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन कैसे करें? (Step-by-Step Process)
अब जानते हैं पूरी आवेदन प्रक्रिया को आसान स्टेप्स में:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
👉 उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की साइट upessc.up.gov.in - होमपेज पर “UPTET 2026 Apply Online” लिंक पर क्लिक करें
- OTR (One Time Registration) पूरा करें
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- आधार डिटेल
- फोटो और सिग्नेचर अपलोड
- OTR नंबर मिलने के बाद लॉगिन करें
- अब UPTET 2026 आवेदन फॉर्म भरें
- व्यक्तिगत जानकारी
- शैक्षणिक योग्यता
- पेपर चयन
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
- फोटो
- हस्ताक्षर
- प्रमाणपत्र
- ऑनलाइन शुल्क जमा करें
- फॉर्म को ध्यान से जांचें और सबमिट करें
- अंत में प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें
जरूरी दस्तावेज
आवेदन करते समय आपको निम्न दस्तावेज तैयार रखने होंगे:
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर
- पहचान पत्र (आधार/अन्य)
- शैक्षणिक प्रमाणपत्र
- OTR नंबर
क्यों महत्वपूर्ण है UPTET?
UPTET केवल एक परीक्षा नहीं है, बल्कि यह उत्तर प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनने की पहली और सबसे जरूरी सीढ़ी है।
👉 बिना UPTET पास किए आप शिक्षक भर्ती (Teacher Recruitment) में आवेदन नहीं कर सकते।
👉 यह आपकी पात्रता (Eligibility) को प्रमाणित करता है।
Breakingnews
Lucknow Bus Accident: लखनऊ में डबल डेकर बस हादसे का शिकार, 7 की मौत 21 घायल

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बस, 7 की मौत, 21 घायल
Lucknow Bus Accident: उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोसाईगंज क्षेत्र में Purvanchal Expressway पर सोमवार को एक दर्दनाक बस हादसा हो गया। बिहार जा रही एक स्लीपर डबल डेकर बस टोल प्लाजा के पास अचानक पलट गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में 6 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 16 से अधिक लोग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
ये भी पढ़ें_ मुनस्यारी में गहरी खाई में गिरने से भेड़ पालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
मुख्य बिंदु
लखनऊ में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलती डबल डेकर बस
जानकारी के मुताबिक, बस लुधियाना से दरभंगा की ओर जा रही थी। हादसा गोसाईगंज इलाके के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। इसके बाद घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
ये भी पढ़ें_ Nepal Bus Accident: त्रिशूली नदी में गिरी बस, न्यूज़ीलैण्ड के यात्री समेत 18 की मौत, 28 घायल
Lucknow Bus Accident-हादसे में 7 लोगों की मौत 21 घायल
जानकारी के मुताबिक बस में 40 लोग सवार थे. बस लुधियाना से दरभंगा की ओर जा रही थी, जो पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर लखनऊ में टोल प्लाजा के पास हादसे का शिकार हो गई. हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि, चार लोगों ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया. हादसे में 21 से अधिक यात्री घायल हुए हैं. मौके पर राहत बचाव कार्य जारी है.

ड्राईवर को नींद की झपकी आने से हुआ हादसा
प्रारंभिक जांच में हादसे की बड़ी वजह चालक की लापरवाही मानी जा रही है। जानकारी के मुताबिक, ड्राइवर को चलते समय झपकी आ गई थी, जिसके कारण वह बस से नियंत्रण खो बैठा। इसी कारण तेज रफ्तार बस टोल प्लाजा के पास पलट गई। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है और अन्य संभावित कारणों को भी खंगाला जा रहा है।
ये भी पढ़ें_ Srinagar CRPF Bunker Accident: सीआरपीएफ का बुलेट प्रूफ वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 7 जवान घायल
यूपी के उपमुख्यमंत्री Brajesh Pathak ने जताया घटना पर शोक
इस घटना पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री Brajesh Pathak ने दुख जताते हुए अधिकारियों को घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। साथ ही सरकार ने पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता देने का भरोसा भी दिलाया है।
big news
आपके बच्चे के फोन में भी है ये गेम तो हो जाएं सावधान !, एक टास्क ने ले ली तीन सगी बहनों की जान

Uttar Pradesh News : आपके बच्चे भी खेलते ऑनलाइन गेम्स तो जाएं सावधान, एक टास्क ने ले ली तीन सगी बहनों की जान
UP News : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां ऑनलाइन गेमिंग की लत में आकर तीन सगी बहनों ने खुदखुशी कर ली। इस मामले के सामने आने के बाद से हर कोई हैरान है और ये मामला कई सवाल भी उठा रहे हैं।
Table of Contents
गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने छत से कूदकर की खुदखुशी
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में तीन नाबालिग लड़कियों ने एक अपार्टमेंट की नौंवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। शुरूआत में लोगों को लग रहा था कि ये एक सामान्य आत्महत्या का मामला है। लेकिन प्रारंभिक जांच के बाद हुए खुलासे ने हर किसी को हैरान कर दिया।
पुलिस जांच में सामने आया कि तीनों लड़कियों ने अवसाद या परेशानी के चलते आत्महत्या नहीं की थी। बल्कि ऑनलाइन गेमिंग की लत थी जिसे छोड़ने को कहने पर इसे छोड़ने के बजाय लड़कियों ने मौत को गले लगाना सही समझा। इस खुलासे ने हर किसी को हैरान कर दिया है। लड़कियों ने एक सुसाइड नोट भी लिखा है जिसमें उन्होंने माता-पिता से माफी मांगकर अपनी डायरी को पढ़ने को कहा है।

ऑनलाइन गेमिंग की लत के कारण तीनों ने ले ली अपनी जान
गाजियाबाद के डीसीपी निमिष पाटिल ने मामले के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पुलिस को एक नोट मिला है जिसमें उन्होंने लिखा है कि वो कोरियन कल्चर से प्रभावित थी और इसी के चलते उन्होंने अपनी जान ली है।
कोरियाई टास्क आधारित गेम खेलती थी तीनों
एसीपी अतुल कुमार सिंह कुमार ने बताया कि तीनों लड़कियां क कोरियाई टास्क-आधारित इंटरएक्टिव- ‘लव गेम’ खेलती थीं और उन्हें इसकी लत लग गई थी। ज्यादातर समय वो Online games खेलती रहती थी इसीलिए माता-पिता ने उनकी इसे लेकर नाराजगी जताई। परिजनों ने तीनों बहनों के फोन इस्तेमाल पर रोक लगा दी थी इसी के चलते उन्होंने ये कदम उठा लिया।

अगर आपके बच्चे भी खेलते हैं ऑनलाइन गेम तो दें ध्यान
गाजियाबाद की इस घटना ने लोगों को हिलाकर रख दिया है। इसके साथ ही परिजनों के लिए भी बड़ा सवाल खड़ा किया है। अगर आपके बच्चे भी गेम खेलते हैं तो आपको बच्चों पर ध्यान देने की खास जरूरत है। बच्चे किस तरीके का Online game खेल रहे हैं कितने समय तक खेल रहे हैं या फिर वो फोन पर क्या कर रहे हैं परिजनों को इस बात का खास ख्याल रखने की जरूरत है।
ये घटना ऐसे परिजनों की आंखें खोलने के लिए काफी है जो व्यस्त होने के कारण बच्चों पर ध्यान नहीं देते या फिर बच्चों को टाइमपास करने के लिए फोन पकड़ा देते हैं। धीरे-धीरे बच्चों को इसकी आदत पड़ जाती है। कई बार जहां बच्चों को ऑनलाइन गेम्स की लत लग जाती है तो कई मामलों में बच्चों के गलत आदतें सीखने की बात भी सामने आई है। फोन के कारण छोटी उमर में ही बच्चे अश्लील कटेंट देख रहे हैं जो कि बिल्कुल गलत है।
Cricket14 hours agoLSG vs RR Dream11 Team Match 32 IPL 2026: लखनऊ बनाम राजस्थान फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI
Cricket20 hours agoSRH vs DC Dream11 Team Match 31 ipl 2026
Cricket20 hours agoRAP vs MUL Dream11 Team PSL 2026: Rawalpindiz बनाम Multan Sultans फैंटेसी प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI
big news20 hours agoकपकोट में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हादसे में 11 बाराती घायल, 3 की हालत गंभीर
Cricket18 hours agoBAN-W vs SL-W Dream11 Prediction 2nd ODI : आज की ड्रीम 11 टीम, पिच रिपोर्ट और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स
Cricket17 hours agoKAR vs PES Dream11 Team Match 32 PSL 2026: आज की टॉप टीम, पिच रिपोर्ट और मैच प्रेडिक्शन…
big news18 hours agoटिहरी के कौडियाला में भीषण सड़क हादसा, सरिये से लदे ट्रक से टकराई कार, एक महिला की मौत, 7 घायल
big news21 hours agoउत्तराखंड में लगातार आ रहे भूकंप से हड़कंप, पौड़ी और बागेश्वर में फिर महसूस किए गए भूंकप के झटके






































