Roorkee
गुलदार का खौफ, खेतों पर जाने से डर रहे किसान !

रूडकी: भगवानपुर क्षेत्र के गांव करौन्दी और आसपास के जंगलों में पिछले कई दिनों से गुलदार ने आतंक मचा रखा है। गुलदार के भय के कारण किसान अपने खेतों पर जाने से भी कतरा रहे हैं। किसानों ने वन विभाग को कई दिन पहले ही गुलदार की सूचना दी थी, लेकिन अब तक विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे किसान परेशान और भयभीत हैं।
शनिवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के गडवाल मंडल उपाध्यक्ष सोमवीर सिंह के नेतृत्व में दर्जनों किसानों ने रुड़की वन विभाग कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। किसानों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें कई दिन पहले गुलदार की उपस्थिति की सूचना दी गई थी, लेकिन अब तक गुलदार को पकड़ने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस स्थिति में अब ग्रामीण जंगल में जाने से डर रहे हैं, क्योंकि गुलदार के कारण डर का माहौल बना हुआ है।
इस मामले में वन दरोगा नरेंद्र कुमार ने बताया कि गुलदार को पकड़ने के लिए शासन से पत्राचार किया गया है और जल्द ही पिंजरे लगाकर गुलदार को पकड़ने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसानों की सुरक्षा के लिए जल्द ही कदम उठाए जाएंगे।
#LeopardTerror, #FarmersProtest, #ForestDepartment, #GodhanpurVillage, #WildlifeSafety
Breakingnews
ROORKEE: गंगनहर के किनारे दुर्घटनाग्रस्त कार से मिले दो शव, घटना के बाद इलाके में दहशत
रुड़की (ROORKEE) : हरिद्वार जिले के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में गंगनहर किनारे झाड़ियों में क्षतिग्रस्त कार के अंदर दो युवकों के शव मिलने से सनसनी फैल गई. राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए. प्रारंभिक तौर पर मामला सड़क दुर्घटना का माना जा रहा है, जबकि मामले की जांच जारी है.
मुख्य बिंदु
गंगनहर के पास दुर्घटनाग्रस्त कार में दो शव मिलने से हड़कंप
जानकारी के मुताबिक, शनिवार 21 फरवरी की सुबह राणा स्टील फैक्ट्री के पास गंगनहर पटरी किनारे झाड़ियों में एक सफेद रंग की कार (संख्या UK 17W 8001) क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी दिखाई दी. वहां से गुजर रहे राहगीरों की नजर जब कार पर पड़ी तो उन्हें शक हुआ और वे पास जाकर देखने लगे.
राहगीरों ने दी पुलिस को सूचना
जब लोगों ने कार के अंदर झांका तो दो युवक मृत अवस्था में पड़े मिले. एक ही वाहन में दो शव मिलने से मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई. इसके बाद तुरंत चेतक मोबाइल के कांस्टेबल दिनेश चौहान और 112 पर घटना की सूचना दी गई.
पुलिस ने स्थानियों की मादा से शवों को निकाला बाहर
सूचना मिलते ही मंगलौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची. उपनिरीक्षक राकेश डिमरी और पुलिस बल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. इसके बाद राहगीरों की मदद से दोनों शवों को कार से बाहर निकालकर 108 एंबुलेंस के माध्यम से रुड़की के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया गया.

दोनों मृतक हैं रुड़की के रहने वाले
कुछ ही देर बाद परिजन अस्पताल पहुंचे और मृतकों की पहचान की गई. रूबी पत्नी सचिन धीमान निवासी गणेशपुर रुड़की ने एक शव की पहचान अपने पति सचिन धीमान (38 वर्ष) पुत्र सुरेंद्र धीमान के रूप में की. वहीं विकास त्यागी निवासी राजेंद्र नगर रुड़की ने दूसरे मृतक की पहचान अपने भाई अमन त्यागी (35 वर्ष) पुत्र ब्रजभूषण त्यागी के रूप में की.
ये भी पढ़ें_ Dehradun: प्रारंभिक शिक्षा निदेशक पर दफ्तर में घुसकर हमला, भाजपा विधायक पर लगे आरोप
प्रथम दृष्टया मामला एक्सीडेंट का हो रहा प्रतीत
इसके बाद पुलिस ने उच्चाधिकारियों को सूचना देते हुए पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू की. उपनिरीक्षक राकेश डिमरी और कांस्टेबल पुनीत को आवश्यक दस्तावेजों के साथ पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेजा गया. मंगलौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह के मुताबिक, प्रारंभिक रूप से मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है.
Roorkee
मंगलौर में नहर किनारे शख्स का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Roorkee News : रूड़की के मंगलौर में नहर किनारे शख्स का शव मिलने से सनसनी मच गई। ये मामला हत्या का है या आत्महत्या का पुलिस इसकी जांच में जुट गई है।
Table of Contents
मंगलौर में नहर किनारे शख्स का शव मिलने से सनसनी
रुड़की के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब गंग नहर किनारे स्थित एक बाग से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। सुबह-सुबह शव मिलने की खबर ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।
अब तक नहीं हो पाई शव की शिनाख्त
घटनास्थल पर शव के पास ही एक मोटरसाइकिल भी खड़ी मिली। जिससे मामले ने और भी रहस्यमयी रूप ले लिया है। पुलिस ने तत्काल पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। आसपास के ग्रामीणों से मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास जारी हैं।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए गहन जांच में जुटी है। मंगलौर सीओ का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि अगर ये हत्या है तो आरोपियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
Roorkee
पिरान कलियर में जायरीनों के दो गुटों में विवाद, जमकर चले लाठी-डंडे, एक महिला बुरी तरह घायल

रुड़की (Roorkee): उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के पिरान कलियर क्षेत्र में जायरीनों के दो गुटों में विवाद के बाद जमकर लाठी डंडे चलने से अफरा-तफरी मच गई है। इस विवाद में एक महिला बुरी तरह जख्मी हो गई।
Table of Contents
हरिद्वार में जायरीनों के दो गुट आपस में भिड़े
पिरान कलियर क्षेत्र में जायरीनों के गुटों में विवाद हो गया। देखते ही देखते मौके पर लाठी-डंडे चलने लगे। इस मार पीट में एक महिला बुरी तरह से घायल हो गई है। जिसके बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने किसी तरह से बीच बचाव कर मामले को शांत कराया।
मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार 15 फरवरी को पिरान कलियर थाना क्षेत्र के पीपल चौक पर जायरीनों के दो गुट आपस में भीड़ गए। ज्वालापुर से कुछ औरतें और पुरुष पिकअप वाहन से पिरान कलियर में स्थित दरगाह साबिर पाक में हाजिरी लगाने के गए हुए थे।
पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट
दरबार में हाजिरी लगाने के बाद जब वो घर लौटने लगे तभी कुछ युवकों ने सरेआम उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। जिसके बाद मौके पर जमकर लाठी डंडे चलने लगे। बताया जा रहा है कि ये पूरा विवाद किसी पुरानी रंजिश के चलते शुरू हुआ था।
ये भी पढ़े — kedarnath dham Opening date 2026: इस दिन…खुलेंगे बाबा केदार के कपाट: पिरान कलियर में जायरीनों के दो गुटों में विवाद, जमकर चले लाठी-डंडे, एक महिला बुरी तरह घायल
महिला के सिर पर लाठी से किया वार
मामला इतनी तेज़ी से भड़का कि जब तक ज्वालापुर से हाजिरी लगाने गए लोग संभलने की कोशिश करते किसी ने एक महिला के सिर पर वार कर दिया। जिस कारण महिला वहीं पर जमीन पर गिर पड़ी। आस-पास मौजूद लोगों ने महिला को बीचबचाव कर बचाया और अस्पताल पहुंचाया। इस घटना के बाद हमलावर फरार हो गए। जिसके बाद ये सावल उठ रहे हैं कि पुलिस के कड़े पहरे के बीच भी इस तरीके की घटना को अंजाम कैसे दिया गया ?
Dehradun18 hours agoDehradun: प्रारंभिक शिक्षा निदेशक पर दफ्तर में घुसकर हमला, भाजपा विधायक पर लगे आरोप
Dehradun22 hours agoUTTARAKHAND: जन-जन की सरकार अभियान का रिकॉर्ड के साथ समापन, 45 दिन में 681 शिविर, लाखों लोगों को मिला लाभ
Dehradun23 hours agoVIKASNAGAR: बोलेरो और बाइक की टक्कर में शिक्षिका की मौत, शिक्षक घायल
Breakingnews16 hours agoROORKEE: गंगनहर के किनारे दुर्घटनाग्रस्त कार से मिले दो शव, घटना के बाद इलाके में दहशत
Jammu & Kashmir19 hours agoSrinagar CRPF Bunker Accident: सीआरपीएफ का बुलेट प्रूफ वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 7 जवान घायल
Breakingnews16 hours agoबाहर से आए नेताओं को अब बीजेपी बनाएगी सनातनी, जल्द शुरू करेगी प्रशिक्षण अभियान
big news22 hours agoउत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2026 आज से शुरू, नकल रोकने के लिए कड़ी निगरानी और धारा 144 लागू
big news21 hours agoचारधाम यात्रा मार्ग पर बनकर तैयार हुए ईवी चार्जिंग स्टेशन, GMVN के अतिथि गृहों में मिलेगी सुविधा











































