Roorkee
रुड़की में सरकारी गाड़ी पर आतिशबाज़ी: नियमों की उड़ती धज्जियां और प्रशासन की चुप्पी, वायरल वीडियो से मचा बवाल….

वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि किस तरह बिना किसी डर या संकोच के सरकारी वाहन का उपयोग निजी जश्न के लिए किया जा रहा है। न तो सुरक्षा मानकों का ध्यान रखा गया, न ही सार्वजनिक संपत्ति की गरिमा का। यह सवाल खड़ा करता है—क्या सत्ता का रसूख कानून से ऊपर हो गया है…?
सोशल मीडिया पर जनाक्रोश…..
वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर जनता का गुस्सा फूट पड़ा। टिप्पणियों की बाढ़ आ गई, “क्या जनता के टैक्स से खरीदी गई गाड़ियां अब आतिशबाज़ी के लिए हैं…? “अगर आम आदमी ऐसा करे, तो पुलिस कार्रवाई में देर नहीं लगती। लेकिन यहां तो सन्नाटा है..!
प्रशासन की चुप्पी पर प्रश्नचिन्ह…..
अब तक प्रशासन की ओर से इस घटना पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। न ही किसी प्रकार की कार्रवाई की घोषणा की गई है। इससे यह आशंका गहराने लगी है कि क्या यह मामला भी बाकी विवादों की तरह धीरे-धीरे फाइलों में दफन कर दिया जाएगा?
जनता को चाहिए जवाब, नहीं तो बढ़ेगा अविश्वास…..
जनता जानना चाहती है—सरकारी गाड़ियों की गरिमा का ऐसा खुलेआम अपमान कब तक बर्दाश्त किया जाएगा? क्या नियम-कानून सिर्फ आम नागरिकों पर लागू होते हैं?
अब निगाहें शासन-प्रशासन पर टिकी हैं कि क्या दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाया जाएगा या यह मामला भी दबा दिया जाएगा।
#GovernmentVehicle #Fireworks #LawViolation #ViralVideo #PublicOutrage
Roorkee
7 फरवरी से लापता युवक का शव नहर से बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Roorkee News : रूड़की में बीते सात फरवरी से एक युवक लापता था। बीते दिन युवक का शव नहर से बरामद किया गया। जिसके बाद परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Table of Contents
7 फरवरी से लापता युवक का शव नहर से बरामद
रुड़की के भगवानपुर थाना क्षेत्र के गांव अलावलपुर से 7 फरवरी से लापता चल रहे युवक आदित्य का शव आखिरकार गंग नहर से बरामद किया गया है।गणेशपुर पुल के पास नहर में मिले शव को पुलिस ने बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जहां डॉक्टरों के पैनल द्वारा उसका पोस्टमार्टम कराया गया।
परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
युवक की मौत के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारण स्पष्ट हो पाएगा। लेकिन इस घटना के बाद मृतक के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए इसे महज़ हादसा नहीं बल्कि साजिश के तहत की गई हत्या बताया है।

परिजनों का कहना है कि आदित्य को करीब एक महीने पहले नहर में डूबा हुआ बताया जा रहा था, लेकिन जब उसका शव बरामद हुआ तो उसकी स्थिति देखकर ऐसा नहीं लगता कि वह एक महीने से पानी में था। उनका कहना है कि यदि शव इतने लंबे समय तक नहर में रहता तो वह पूरी तरह फूलकर सड़-गल जाता, जबकि आदित्य के शव की हालत से अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसे कुछ ही दिनों पहले नहर में डाला गया है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि इस पूरी घटना के पीछे आदित्य के एक दोस्त की साजिश हो सकती है और उन्होंने पुलिस से मामले की गहन जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। जिसके बाद ही मौत के असली कारणों से पर्दा उठ पाएगा।
Trending
ट्रक चालक की बेटी ने किया कमाल! रुड़की की फैरूज फातिमा ने UPSC में पाई 708वीं रैंक

रुड़की में ट्रक चालक की बेटी ने रचा इतिहास, UPSC 2025 परीक्षा में AIR-708 वीं रैंक
UPSC Topper Fairuz Fatima: UPSC CSE परीक्षा 2025 के परिणाम कल 6 मार्च को जारी हो गए हैं. इस परीक्षा को उतीर्ण करना लाखों छात्रों का सपना होता है. लेकिन भारत की सबसे मुश्किल प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक UPCS CSE में कुछ ही छात्रों का चयन होता है. इन छात्रों के चयन के पीछे उनकी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प होता है. ऐसी ही एक कहानी उत्तराखंड के रुड़की की फैरूज फातिमा की है, जिन्होंने UPSC CSE 2025 में 708वीं रैंक हासिल की है. फातिमा के पिता एक ट्रक चालक हैं, बेटी की इस सफलता से परिवार समेत पूरे क्षेत्र में ख़ुशी की लहर है.
मुख्य बिंदु
रुड़की की फैरुज फातिमा ने पास की UPSC की परीक्षा
नगर पंचायत पिरान कलियर की गलियों से निकलकर एक साधारण परिवार की बेटी फैरूज फातिमा ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) परीक्षा में 708वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. फातिमा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है. वो दरगाह किलकिली शाह बस्ती निवासी ट्रक चालक इकबाल की बेटी हैं, जिनकी इस उपलब्धि से परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है.
ये भी पढ़ें_ चम्पावत के लाल अनुज पंत ने UPSC में हासिल की ऑल इंडिया 69वीं रैंक, सीएम धामी ने दी बधाई
पिता चलाते हैं ट्रक, बेटी बनी क्लास 1 ऑफिसर
पिता इकबाल ने बताया कि, फातिमा ने कक्षा 1 से 12वीं तक की पढ़ाई मुजफ्फरनगर के अमृत इंटर कॉलेज से की और बाद में बीएसएम डिग्री कॉलेज से आगे की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद वो दिल्ली में रहकर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही थीं. पिता ने बताया कि उन्होंने बेटी की पढ़ाई के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी और फातिमा ने भी कड़ी मेहनत से उनका सपना पूरा कर दिखाया.
ये भी पढ़ें_ UPSC 2026 में AIR-1 लाने वाले ‘अनुज अग्निहोत्री’ की कहानी जानकर चौंक जाएंगे
फैरुज फातिमा की सफलता से पूरे क्षेत्र में ख़ुशी की लहर
फातिमा की सफलता की खबर मिलते ही नगर पंचायत क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई और लोग परिवार को बधाई दे रहे हैं. फातिमा का कहना है कि मजबूत इरादों और मेहनत से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है. उनकी ये उपलब्धि क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी. इस समय उनके माता-पिता उनसे मिलने दिल्ली गए हुए हैं.
साधारण परिवार से अफसर बन फातिमा बनी प्रेरणाश्रोत
फातिमा उन सभी छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत हैं जो एक साधारण परिवार से आते हैं और कुछ बड़ा करने का सपना देखते हैं. उनकी इस सफलता के पीछे कड़ी मेहनत, लगन और पढाई के प्रति उनका अनुशासन ही है जो आज उन्हें इस मुकाम तक ले गया है. पिता एक साधारण ट्रक चालक होने के बावजूद अपनी बेटी की पढ़ाई के लिए हर संभव कोशिश करते रहे. आज बेटी ने पिता के संघर्ष को अपनी मेहनत से गौरवान्वित कर दिया है.
Breakingnews
डीएम सविन बंसल ने सेंट्रल गोदाम पर मारा छापा, आंगनबाड़ी राशन सप्लाई में बड़ी गड़बड़ी का खुलासा

Roorkee News : देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने सेंट्रल गोदाम पर की अचानक छापेमारी की है। जिसके बाद आंगनबाड़ी राशन सप्लाई में बड़ी गड़बड़ी का खुलासा हुआ है।
Table of Contents
डीएम सविन बंसल ने सेंट्रल गोदाम पर मारा छापा
डीएम सविन बंसल की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। गढ़वाल और कुमाऊँ के आंगनबाड़ी केंद्रों को भेजी जा रही खाद्य सामग्री की गुणवत्ता पर लगातार शिकायतें मिलने के बाद डीएम खुद माडी चौक स्थित गोदाम पहुंचे और पूरे स्टॉक का निरीक्षण कराया।

आंगनबाड़ी राशन सप्लाई में बड़ी गड़बड़ी का खुलासा
निरीक्षण के दौरान गोदाम में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं हैं। कई पैकेटों पर मैन्युफैक्चर और एक्सपायरी डेट संदिग्ध मिली तो कई पर तारीख का कोई स्पष्ट उल्लेख तक नहीं पाया गया।
छापेमारी के दौरान गोदाम में बाल श्रमिक भी काम करते मिले। जिस पर डीएम ने सख्त रुख अपनाते हुए गोदाम संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए।
सप्लाई की गुणवत्ता पर भी उठे सवाल
डीएम ने आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए रवाना हो रहे वाहनों को भी मौके पर रुकवाकर अंडों और अन्य खाद्य सामग्री के सैंपल लिए। कई जिलों में भेजी जा रही सप्लाई की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े हो गए।
Cricket19 hours agoRRP vs SSS Dream11 Prediction Hindi : IGI Stadium Haldwani पिच रिपोर्ट और बेस्ट फैंटेसी टीम..
Cricket16 hours agoKZL vs LIO Dream11 Prediction Match 22 : CSA Provincial One-Day Challenge 2026 – पिच रिपोर्ट और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स..
Breakingnews15 hours agoबड़ी खबर : देहरादून में 80 हजार की रिश्वत लेते JE रंगे हाथ गिरफ्तार, बिजली कनेक्शन के नाम पर मांगी थी रकम
big news18 hours agoरामनगर में आंधी-तूफान का कहर, घर के ऊपर पेड़ गिरने से बेटे की मौत, मां गंभीर रूप से घायल
Dehradun18 hours agoदेहरादून के नकरौंदा में हुई बड़ी चोरी का हुआ खुलासा, तीन शातिर चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
big news21 hours agoइस बार समय से पहले शुरू होगी Hemkund Sahib Yatra, 23 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट
uttarakhand weather20 hours agoपहाड़ से लेकर मैदान तक झमाझम बारिश, जानें अगले कितने दिन प्रदेश में बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज
Dehradun13 hours agoDEHRADUN: हेमकुंड साहिब ट्रस्ट के अध्यक्ष ने राज्यपाल गुरमीत सिंह से की मुलाकात, यात्रा की तैयारियों पर हुई चर्चा











































