Uttarakhand
उत्तराखंड विधानसभा सत्र कल से, गैरसैंण पहुंचे मुख्यमंत्री धामी और विधायक

कल से शुरू होगा भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में विधानसभा सत्र, सभी मंत्री अधिकारी और विधायक पहुंचे गैरसैण
Gairsain Assembly Session: उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में सोमवार 9 मार्च से विधानसभा सत्र शुरू होगा. कल से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र के लिए मुख्यमंत्री धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण समेत सत्ता पक्ष और विपक्ष के सभी मंत्री, विधायक, अधिकारी आज दोपहर बाद भराड़ीसैंण पहुँच चुके हैं.
CM धामी का भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में स्वागत
कल 9 मार्च से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र के लिए सभी मंत्री विधायक और अधिकारी गैरसैण पहुँच चुके हैं. इसी कड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गैरसैण पहुँचने पर स्थानीय विधायक विधायक अनिल नौटियाल, जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार, एसपी सुरजीत सिंह पंवार समेत कई स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया.

नेता प्रतिपक्ष और विधानसभा अध्यक्ष से मिले मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विधानसभा सत्र के लिए गैरसैण पहुंचे. मुख्यमंत्री ने भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और विधान सभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण से शिष्टाचार भेंट की. विधानसभा भवन में सत्र को लेकर सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं.

राज्यपाल के अभिभाषण से होगी शुरुआत
तय कार्यक्रम के मुताबिक सत्र की शुरुआत 9 मार्च को राज्यपाल के अभिभाषण से होगी. इसके बाद सरकार 10 मार्च को वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट सदन में पेश कर सकती है. इसके साथ ही विनियोग विधेयक भी सदन के पटल पर रखे जाने की संभावना है. पहले ही दिन बजट पेश होने की अटकलों के चलते सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही अपनी रणनीति बनाने में जुट गए हैं. आज भराड़ीसैंण में ही कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में सदन संचालन के लिए एजेंडा तय किया जाएगा. प्रदेश सरकार 10 मार्च को बजट पेश कर सकती है. बैठक के बाद अंतिम कार्यसूची जारी की जाएगी.
Chamoli
गैरसैंण में मॉर्निंग वॉक पर निकले सीएम धामी, जाना सफाई कर्मियों और पुलिस जवानों का हाल

Chamoli News : बजट सत्र के लिए मुख्यमंत्री समेत पूरा प्रशासनिक अमला गैरसैंण के भराणीसैंण पहुंचे हैं। आज भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में प्रातःकाल भ्रमण के दौरान सफाई कर्मियों, पुलिस के जवानों से मिलकर सीएम ने उनका हाल-चाल जाना।
गैरसैंण में मॉर्निंग वॉक पर निकले सीएम धामी
आज से बजट सत्र की शुरूआत होने जा रही है। जिसकी शुरूआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी। बजट सत्र के लिए गैरसैंण पहुंचे सीएम धामी आज सुबह मार्निंग वॉक पर निकले। इस दौरान वहां ड्यूटी पर तैनात सफाई कर्मियों, पुलिस के जवानों और विधानसभा सत्र के सफल संचालन में अपना योगदान दे रहे अन्य कर्मचारियों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना।

भोजन की व्यवस्थाओं का भी सीएम ने किया निरीक्षण
भ्रमण के दौरान रसोई गृह में पहुंचकर वहां तैयार हो रहे भोजन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। कार्यरत कर्मचारियों से चर्चा कर उनकी कार्यप्रणाली और आवश्यकताओं के बारे में भी जानकारी ली। इसके उपरांत जिम में कुछ समय व्यायाम कर यहां की सुविधाओं का भी निरीक्षण किया।
Breakingnews
राज्यपाल के अभिभाषण से होगीगैरसैंण विधानसभा सत्र 2026 की शुरूआत, आज शाम ही पेश किया जाएगा बजट

Uttarakhand Budget 2026 : उत्तराखंड बजट सत्र की शुरूआत आज से होने जा रही है। राज्यपाल के अभिभाषण के साथ आज गैरसैंण के भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में आज से विधानसभा का बजट सत्र शुरू होगा। शाम को सीएम धामी बजट पेश करेंगे।
Table of Contents
राज्यपाल के अभिभाषण से होगी गैरसैंण विधानसभा सत्र 2026 की शुरूआत
आज भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा में बजट सत्र शुरू होने जा रहा है। जिसकी शुरूआत सुबह 11 बजे राज्यपाल के अभिभाषण से होगी। इसमें सरकार नीतियों, अब तक की प्रमुख उपलब्धियों और आने वाले समय की योजनाओं का विस्तृत रोडमैप सदन में पेश किया जाएगा। इसके साथ ही राज्यपाल अभिभाषण के दौरान एक साल की उपलब्धियों के बारे में भी बताएंगे।
आज शाम ही पेश किया जाएगा बजट
बता दें कि आज शाम ही बजट 2026 पेश किया जाएगा। मिली जानकारी के मुताबिक राज्यपाल के अभिभाषण के बाद दोपहर 2 बजे विस अध्यक्ष अपने विचार सदन में रखेंगी। इसके बाद विधानसभा में शाम करीब तीन बजे सीएम धामी वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेरंगे।

आज पेश होने वाले बजट में ये हो सकता है खास
आज पेश होने वाले बजट को लेकर माना जा रहा है कि इस बार के बजट में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, रोजगार के नए अवसर पैदा करने, पर्यटन को बढ़ावा देने, कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने तथा स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाओं को बेहतर करने पर खास जोर दिया जा सकता है। इसके अलावा पर्वतीय क्षेत्रों के संतुलित विकास और युवाओं के लिए नई योजनाएं शुरू किए जाने की भी संभावना व्यक्त की जा रही है।
Uttarakhand
Dehradun: त्यूनी में लकड़ी के मकान में धधकी आग, अन्दर रखा सामान जलकर ख़ाक

त्यूनी में वन विभाग कॉलोनी के मकान में लगी आग, ढाई घंटे बाद पाया काबू
Dehradun: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के त्यूनी क्षेत्र में वन विभाग की कॉलोनी स्थित एक मकान में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने पूरे लकड़ी के मकान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, त्यूनी थाना पुलिस और तहसील प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।
मुख्य बिंदु
तेजी से फैली आग, बाहर निकले लोग
जानकारी के मुताबिक, ये घटना रविवार को करीब पौने 12 बजे हुई। जौनसार-बावर क्षेत्र के त्यूनी में वन विभाग की कॉलोनी में बने एक पुराने लकड़ी के मकान में अचानक आग भड़क उठी। आग लगते ही पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को इसकी सूचना दी। वहीं मकान में रह रहे लोग भी आग की लपटें देखते ही तुरंत बाहर निकल आए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया और ऊंची लपटें उठने लगीं।
पढ़ें ये भी_ थराली में जंगलों में लगी भीषण आग, कई गौशालाएं आई जद में, उठ रहीं 50 मीटर तक ऊंची लपटें
ढाई घंटे की मशक्कत के बाद बुझी आग
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, त्यूनी थाना पुलिस और तहसील प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। सभी ने मिलकर आग को फैलने से रोकने का प्रयास किया, जिससे आसपास के अन्य मकानों को सुरक्षित रखा जा सके। लकड़ी का मकान होने के कारण आग तेजी से फैल रही थी, जिससे स्थिति मुश्किल हो गई। लेकिन लगातार प्रयासों के बाद करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

पढ़ें ये भी_ उत्तरकाशी के भटवाड़ी ब्लॉक में गौशाला में लगी आग, 6 मवेशियों की झुलसकर मौत
शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
त्यूनी थानाध्यक्ष अश्वनी बलूनी ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई थी। उन्होंने बताया कि जिस समय आग लगी, उस वक्त मकान में रहने वाले सभी लोग बाहर थे, इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई। लेकिन मकान के अंदर रखा लगभग सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, जबकि प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है।
Uttarakhand23 hours agoJhanda Mela 2026: झंडे जी मेले की आज से शुरुआत, 94 फीट ध्वजदंड का आरोहण
Breakingnews22 hours agoRudraprayag news: होटल में मिला महिला का शव, साथी लापता, हत्या की आशंका
Uttarakhand19 hours agoDehradun:‘नारी तू नारायणी’ कार्यक्रम में मातृशक्ति का सम्मान, CM धामी और मंत्री रेखा आर्या रहे शामिल
Uttarakhand19 hours agoDehradun: त्यूनी में लकड़ी के मकान में धधकी आग, अन्दर रखा सामान जलकर ख़ाक
Breakingnews1 hour agoराज्यपाल के अभिभाषण से होगीगैरसैंण विधानसभा सत्र 2026 की शुरूआत, आज शाम ही पेश किया जाएगा बजट
Chamoli49 minutes agoगैरसैंण में मॉर्निंग वॉक पर निकले सीएम धामी, जाना सफाई कर्मियों और पुलिस जवानों का हाल
Cricket17 minutes agoARG vs SRN Dream11 Prediction : अर्जेंटीना बनाम सूरीनाम मैच की पूरी जानकारी, संभावित टीम और पिच रिपोर्ट





































