Haridwar
गंगा उत्सव 2024: चंडी घाट पर नदी किनारे मनाया जाएगा, आप भी चार नवंबर को बनें भागीदार !

हरिद्वार: हरिद्वार के चंडी घाट पर गंगा उत्सव 2024 का आयोजन राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) द्वारा किया जा रहा है। हर वर्ष यह उत्सव गंगा नदी को ‘राष्ट्रीय नदी’ घोषित किए जाने की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस वर्ष का उत्सव विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह कार्यक्रम नदी के किनारे आयोजित किया जा रहा है।
गंगा उत्सव का मुख्य उद्देश्य गंगा नदी के संरक्षण को बढ़ावा देना, इसकी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्ता को उजागर करना, और स्वच्छता के प्रति जन जागरूकता बढ़ाना है। यह कार्यक्रम अब तक का आठवां संस्करण होगा और इसे गंगा बेसिन वाले राज्यों के 139 जिलों में जिला गंगा समितियों द्वारा भी मनाया जाएगा। प्रत्येक राज्य में एक मुख्य कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।
उत्सव का उद्घाटन केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल करेंगे, और इस समारोह में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, जल शक्ति राज्य मंत्री राज भूषण चौधरी, और जल शक्ति मंत्रालय की सचिव देवश्री मुखर्जी सहित कई विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति की संभावना है।
इस उत्सव का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बीएसएफ के सहयोग से आयोजित होने वाला गंगा महिला राफ्टिंग अभियान होगा, जिसका फ्लैग-ऑफ समारोह भी इसी अवसर पर होगा। यह 50 दिनों का अभियान गंगा नदी के किनारे 9 प्रमुख शहरों और कस्बों से होकर गुजरेगा और गंगा सागर पर समाप्त होगा। यह अभियान गंगा बेसिन के पाँच प्रमुख राज्यों में आयोजित होने वाली कई गतिविधियों के साथ भी जुड़ा होगा, जिससे गंगा नदी के संरक्षण और स्वच्छता का संदेश व्यापक रूप से फैल सकेगा।
#GangaUtsav, #Haridwar, #ChandiGhat, #CulturalFestival, #RiverConservation
Roorkee
यहां सरकारी अस्पताल में फर्जी नौकरी का खुलासा, मरीज से अवैध वसूली के दौरान सामने आई बात

Roorkee News : हरिद्वार जिले से चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां सरकारी अस्पताल में फर्जी नौकरी का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस पूरे मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
Table of Contents
उत्तराखंड में सरकारी अस्पताल में फर्जी नौकरी का खुलासा
रुड़की के सरकारी सिविल अस्पताल से एक बेहद चौंकाने वाला और गंभीर मामला सामने आया है। जहां चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पर फर्जी दस्तावेज़ों के सहारे नौकरी करने और मरीज से अवैध वसूली के सनसनीखेज़ आरोप लगे हैं। सहारनपुर जनपद के थाना गागलहेड़ी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम फकरहेड़ा निवासी रामपाल पुत्र रामभज ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया है।
मरीज से अवैध वसूली के दौरान सामने आई बात
रामपाल का आरोप है कि 26 मार्च 2024 को वह आंख का इलाज कराने रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचा था। जहां अस्पताल में कार्यरत बताए जा रहे रमेश चंद नामक व्यक्ति ने खुद को सरकारी कर्मचारी बताते हुए इलाज कराने के नाम पर उससे पैसों की मांग की।
आरोप है कि रमेश चंद ने इलाज के बदले 5 हजार रुपये मांगे, लेकिन असमर्थता जताने पर उससे 500 रुपये ठग लिए। इसके बाद न तो उसका इलाज कराया गया और उल्टा गाली-गलौज कर उसे अस्पताल से बाहर निकाल दिया गया।

शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज
पीड़ित ने इसकी शिकायत गंगनहर कोतवाली में की लेकिन कार्रवाई न होने पर न्यायालय का सहारा लिया। जिसके बाद आरोपी रमेश चंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। रामपाल का दावा है कि रमेश चंद दो-दो फर्जी स्कूल ट्रांसफर सर्टिफिकेट के आधार पर सिविल अस्पताल में नौकरी कर रहा है। पीड़ित ने ये दोनों टी.सी. मीडिया के सामने भी पेश की हैं।
पीड़ित का कहना है कि उसके द्वारा कई बार अस्पताल प्रबंधन से शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मामले पर सिविल अस्पताल के सीएमएस डा. एके मिश्रा ने कहा कि उन्हें हाल ही में चार्ज मिला है और शिकायत के आधार पर पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी। उन्होंने साफ कहा कि अगर जांच में आरोप सही पाए गए तो नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
big news
आज उत्तराखंड आएंगे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी पहुंचेंगे हरिद्वार

Haridwar News : हरिद्वार में इन दिनों सप्त ऋषि आश्रम में गुरु समाधि और मूर्ति आवरण समारोह का आयोजन हो रहा है। जिसमें देश के दिग्गज नेता पहुंच रहे हैं। आज यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंंत्री राजनाथ सिंह भी हरिद्वार पहुंचेंगे।
Table of Contents
आज उत्तराखंड आएंगे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ
हरिद्वार के सप्त ऋषि आश्रम में आज गुरु समाधि व मूर्ति आवरण कार्यक्रम का अंतिम और सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन हो रहा है। जिसमें आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल होंगे।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 11 बजे पहुंचेंगे जॉली ग्रांट एयरपोर्ट
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज सुबह 11 बजे जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जिसके बाद 11:30 बजे वो सड़क मार्ग से सप्त ऋषि आश्रम के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी संत सम्मेलन में भाग लेने हरिद्वार पहुंचेंगे। इस दौरानउत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी गुरु समाधि स्थल पर संतों का आशीर्वाद ग्रहण करेंगी।

संतों की मौजूदगी में गुरु समाधि समारोह का भव्य समापन
देशभर से पहुंचे संतों की मौजूदगी में गुरु समाधि समारोह का भव्य समापन होगा। देश की शीर्ष राजनीतिक हस्तियों की मौजूदगी से कार्यक्रम को राष्ट्रीय स्तर की पहचान मिल रही है। वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए हरिद्वार प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। भारत माता मंदिर और सप्त ऋषि आश्रम क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस और सुरक्षा बल तैनात है।
Haridwar
हरिद्वार में विसर्जित की गईं दिवंगत अजित पंवार की अस्थियां, दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

Haridwar News : महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी सीएम अजित पंवार की अस्थियां हरिद्वार में विसर्जित की गईं। इस दौरान उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
Table of Contents
हरिद्वार में विसर्जित की गईं दिवंगत अजित पंवार की अस्थियां
प्लेन क्रैश हादसे में जान गंवाने वाले महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी सीएम अजित पंवार की अस्थियों का विसर्जन धर्मनगरी हरिद्वार में किया गया। बृहस्पतिवार को हरिद्वार से अस्थि विसर्जन कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
हरिद्वार के वीआईपी घाट पर एनसीपी की यूथ विंग और राष्ट्रीय युवक कांग्रेस से जुड़े कार्यकर्ताओं ने विधि-विधान के साथ अजित पंवार की अस्थियों का गंगा में विसर्जन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं द्वारा दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
राष्ट्रीय युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि अजित पंवार की अस्थियों का विसर्जन हरिद्वार के साथ-साथ काशी, रामेश्वरम, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश सहित देश के कई पवित्र स्थलों की नदियों में किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि ये कार्यक्रम दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करने और उनके योगदान को स्मरण करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। गौरतलब है कि 28 जनवरी को महाराष्ट्र के बारामती में हुए प्लेन क्रैश हादसे में अजित पंवार की मृत्यु हो गई थी।
Breakingnews3 hours agoबागेश्वर में फिर डोली धरती, भूकंप के झटके महसूस कर घरों से बाहर निकले लोग
Breakingnews2 hours agoBus Accident: घर में बजनी थी शहनाई, पसर गया मातम, 13 बारातियों की मौत
Breakingnews22 hours agoनैनीताल के भवाली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, हिंदूवादी संगठनों ने विरोध में कोतवाली का किया घेराव
Accident23 hours agoपिथौरागढ़ में गहरी खाई में गिरने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Dehradun22 hours agoउत्तरायणी कौथिक महोत्सव 2026: वैदिक स्वस्तिवाचन मंत्रों एवं शंखनाद के बीच हुआ शुभारंभ
big news23 hours ago16 फरवरी को कांग्रेस करेगी राजभवन घेराव, कानून व्यवस्था और बेरोजगारी को लेकर दर्ज करेगी विरोध
Dehradun20 hours agoसंसद में टिप्पणी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं का आक्रोश, मसूरी में राहुल गांधी का फूंका पुतला
Cricket4 hours agoIND-A vs Namibia Dream11 Prediction: आज का बेस्ट फैंटेसी गाइड, टीम, पिच रिपोर्ट और एक्सपर्ट टिप्स (2026)




































