Uttarakhand
गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के पास भू-स्खलन व मलबा आने के कारण अवरुद्ध, तीन जगह बंद, प्रदेश में 121 मार्ग पर आवाजाही थप।

उत्तरकाशी – गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थान बिशनपुर, नेताला, हेल्कुगाड़ व सुनगर के पास भू-स्खलन व मलबा आने के कारण अवरुद्ध हुआ है। बीआरओ की मशीनरी द्वारा मार्ग को सुचारु करने का कार्य जारी है। प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में सोमवार यानी आज तेज बारिश के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत पौड़ी, चम्पावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ हिस्सों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी कई दौर की तेज बारिश हो सकती है। आने वाले दिनों की बात करें तो जुलाई के अंत तक प्रदेशभर के अधिकतर हिस्सों में तेज बारिश के आसार हैं।
राजधानी दून समेत पर्वतीय इलाकों में सप्ताह भर बाद चटक धूप खिली तो उमसभरी गर्मी ने परेशान किया। दून में तो आलम यह रहा कि अधिकतम तापमान पांच डिग्री बढ़कर 35 डिग्री पहुंच गया। मौसम विज्ञान केंद्र के आंकड़ों के अनुसार बीते 10 वर्षों में यह पहली बार है जब 28 जुलाई को यहां का तापमान 35 डिग्री रिकॉर्ड किया गया हो।
पिथौरागढ़ जिले में दो बार्डर रोड और 24 ग्रामीण मार्ग बंद हैं। देहरादून जिले में दो राज्य मार्ग और 23 ग्रामीण मार्ग बंद हैं। उत्तरकाशी में एक राज्य मार्ग और पांच ग्रामीण मार्ग बंद हैं। ऊधमसिंह नगर में एक राज्य मार्ग और एक ग्रामीण मोटर मार्ग बंद हैं। नैनीताल में चार, बागेश्वर में छह, चंपावत में दो, पौड़ी गढ़वाल में तीन, टिहरी में 12 और रुद्रप्रयाग जिले में सात ग्रामीण मोटर मार्ग प्रभावित हैं।
Dehradun
सुरक्षित होली की पहल, ग्रामीण महिलाओं के हर्बल रंगों से महकेगी होली, रायपुर–सहसपुर में तैयार हो रहे हर्बल रंग

Dehradun News : रंगों के पावन पर्व होली की तैयारियों को लेकर स्थानीय बाजारों में ग्रामीण समूहों की महिलाओं द्वारा निर्मित हर्बल रंग अपनी विशिष्ट छटा बिखेर रहे हैं। ये रंग न केवल पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे हैं, बल्कि जन-जीवन में प्रसन्नता के नवीन रंग भी घोल रहे हैं।
Table of Contents
ग्रामीण महिलाओं के हर्बल रंगों से महकेगी होली
राजधानी देहरादून के विकासखंड सहसपुर और रायपुर में स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल होली के उद्देश्य से प्राकृतिक रंगों का निर्माण कर उन्हें स्थानीय बाजारों में विक्रय कर रही हैं। इस वर्ष समूहों द्वारा तैयार किए गए ये प्राकृतिक रंग लोगों के घरों में हर्ष और उल्लास फैलाने को तत्पर हैं।
सहसपुर ब्लॉक के आस्था क्लस्टर तथा रायपुर ब्लॉक के नई दिशा एवं दिव्य ज्योति क्लस्टर से संबद्ध लगभग 30 महिलाओं ने टेसू और गुलाब के पुष्प, हल्दी, चंदन, पालक के पत्ते, चुकंदर और मेहंदी जैसी प्राकृतिक सामग्रियों से हर्बल रंग तैयार किए हैं। ये रंग त्वचा के लिए पूर्णतः सुरक्षित तथा पर्यावरण के अनुकूल हैं।
सुरक्षित होली के लिए महिलाओं की शानदार पहल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़कर समूह की महिलाओं को योजना के अंतर्गत वित्तीय सहयोग प्राप्त हुआ। इस सहायता से कच्चे माल की खरीद, पैकेजिंग की व्यवस्था तथा बाजार तक पहुँच सुनिश्चित की जा सकी। परिणामस्वरूप सहसपुर एवं रायपुर विकासखंडों में महिलाओं ने लगभग 2.5 कुंटल प्राकृतिक रंग तैयार किए हैं, जिन्हें मांग के अनुरूप अच्छा व्यवसाय प्राप्त हो रहा है। इससे उन्हें प्रति किलोग्राम 100 से 120 रुपये तक का लाभ अर्जित हो रहा है।
रासायनिक रंगों से होने वाले दुष्प्रभावों को देखते हुए इन हर्बल एवं प्राकृतिक रंगों की बाजार में पर्याप्त मांग है, जिससे महिलाओं के परिवारों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो रही है। मुख्यमंत्री द्वारा संचालित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से ये महिलाएँ न केवल आत्मनिर्भर बन रही हैं, बल्कि होली के अवसर पर मातृशक्ति के सशक्त स्वरूप का प्रेरणादायी उदाहरण भी प्रस्तुत कर रही हैं।
रायपुर–सहसपुर में तैयार हो रहे हर्बल रंग
सहसपुर ब्लॉक की समूह सदस्य मीना ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं ने सुरक्षित व पर्यावरण-संरक्षण को ध्यान में रखकर प्राकृतिक होली के रंग तैयार किए हैं, जिनकी स्थानीय बाजार में अच्छी बिक्री हो रही है। उन्होंने कहा कि आजीविका मिशन से जुड़ने पर महिलाओं को ऐसा मंच प्राप्त होता है, जहां वे अपने कौशल का प्रदर्शन कर अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर सकती हैं।
जिला मिशन प्रबंधक सोनम गुप्ता ने बताया कि समूह की महिलाएं प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली पर्व पर हर्बल रंगों का निर्माण कर रही हैं। ये सभी प्राकृतिक रंग समूह के आउटलेट्स पर विक्रय के लिए उपलब्ध हैं। उन्होंने ये भी कहा कि रायपुर विकासखंड की महिलाएँ इस वर्ष होली के रंगों के उत्पादन में उल्लेखनीय कार्य कर रही हैं।
big news
हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा, ई-रिक्शा की टक्कर से कारोबारी की मौत, CCTV में कैद हुआ पूरा मंजर

Haldwani News : हल्द्वानी में दर्दनाक सड़क हादसे में शहर के एक कारोबारी की मौत हो गई। एक ई-रिक्शा ने सड़क पार कर रहे कारोबारी को टक्कर मार दी। जिस से उनकी मौत हो गई। ये घटना सड़क किनारे लगी सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Table of Contents
हल्द्वानी में ई-रिक्शा की टक्कर से कारोबारी की मौत
हल्द्वानी में ई-रिक्शा की टक्कर से कारोबारी नरेश चंद्र तिवारी की मौत हो गई। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जो सोशल मीडिया में वायरल भी हो रहा है। हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नवाबी रोड चौराहे के पास कारोबारी नरेश चंद्र तिवारी सड़क क्रॉस कर रहे थे कि अचानक ई रिक्शा ने उन्हें तेज टक्कर मार दी जिसमें वो सड़क पर गिर गए और घायल हो गए।
हादसे के बाद से ई-रिक्शा चालक फरार
टक्कर लगने के बाद नरेश चंद्र तिवारी को तत्काल बेस हॉस्पिटल इलाज के लिए लाया गया लेकिन उनकी मौत हो गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि ई-रिक्शे ने उन्हें कितनी तेज टक्कर मारी है। हादसे के बाद से ही ई-रिक्शा चालक फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

परिजनों में मचा कोहराम
मृतक कारोबारी की पत्नी मीना पांडे हल्द्वानी एलआईयू में तैनात है। इस पूरे मामले में एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है। पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है।
big news
भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक से नदारद रहे प्रदेश प्रभारी, अब 17 अप्रैल से होगी प्रदेश स्तरीय कार्यशाला

Uttarakhand Politics : बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक से नदारद रहे प्रदेश प्रभारी, नहीं दिखे पूर्व मुख्यमंत्री भी
Uttarakhand Politics : 4 साल में भाजपा की पहली बार कोर ग्रुप की बैठक हुई। जिसमें प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम नदारत रहे। बैठक में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ ही प्रदेश कोर ग्रुप के 14 सदस्य मौजूद रहे।
Table of Contents
भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक से नदारद रहे प्रदेश प्रभारी
सालों बाद शनिवार को उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी की कोर कमेटी की बैठक हुई। लेकिन इस बैठक से प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम नदारद नजर आए। इसके साथ ही उत्तराखंड भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भी बैठक में नहीं दिखे।
बैठक खत्म होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 2027 के चुनाव को लेकर बैठक में रणनीति बनाई गई जिसमें मंडल स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक कार्यक्रम निर्धारित किए गए।
बैठक में आगामी चुनावों की रणनीति पर हुई चर्चा
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि सरकार और संगठन के कार्यक्रमों की समीक्षा की गई और आगामी रणनीति पर विचार विमर्श किया गया। इसी कड़ी में 7 से 14 मार्च तक मंडल स्तर पर प्रशिक्षण तय किया गया। जबकि 17 अप्रैल को प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
17 अप्रैल से होगी प्रदेश स्तरीय कार्यशाला
कार्यशाला में सरकार के चार वर्षो के कार्यों पर मुख्यमंत्री चर्चा करेंगे। इसके साथ ही एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के 2 लाख से ज्यादा पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे, इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्रियों समेत प्रधानमंत्री को आमंत्रित किया जाएगा। मुख्यमंत्री धामी प्रत्येक लोकसभावार समीक्षा करेंगे जिसमें विधायक मौजूद रहेंगे।
Rudraprayag21 hours agokedarnath dham Opening date 2026: इस दिन…खुलेंगे बाबा केदार के कपाट
big news15 hours agoहल्द्वानी में दर्दनाक हादसा, ई-रिक्शा की टक्कर से कारोबारी की मौत, CCTV में कैद हुआ पूरा मंजर
Haridwar20 hours agoमहाशिवरात्रि पर शिवमय हुआ हरिद्वार, 300 साल बाद बना दुर्लभ संयोग, दक्षेश्वर मंदिर में उमड़ा जनसैलाब
big news18 hours agoभाजपा की कोर ग्रुप की बैठक से नदारद रहे प्रदेश प्रभारी, अब 17 अप्रैल से होगी प्रदेश स्तरीय कार्यशाला
Roorkee19 hours agoLaksar: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, लक्सर में युवक की सड़क हादसे में मौत
Cricket16 hours agoIND VS PAK, T20 WORLD CUP 2026 LIVE: अभिषेक शर्मा की होगी वापसी ! यहाँ देखिए PRE-MATCH रिपोर्ट, बारिश….
Uttarakhand20 hours agoMaha Shivratri 2026: मध्य रात्रि से शिवालयों में भक्तों का जमावड़ा, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठे मंदिर
Breakingnews19 hours agoरूड़की में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में बाइक के आने से दो युवकों की मौत






































