big news
रिकॉर्ड तोड़ दाम : सोने की कीमत एक लाख 80 हजार पार, चांदी की कीमत भी पहुंची चार लाख

Gold Rate Today : सोने और चांदी की दाम दिन पर दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। कुछ ही समय में सोने और चांदी की कीमतों (Gold & Silver Price Today) ने आसामान छू लिया है। सोना जहां एक लाख 80 हजार के पार पहुंच गया है। तो वहीं चांदी का भाव (silver price) चार लाख के पार पहुंच गया है।
Table of Contents
सोने की कीमत एक लाख 80 हजार पार (Gold Rate Today)
वायदा बाजार में सोने की कीमतों ने नया इतिहास रच दिया है। सोना 10 ग्राम के भाव में 1लाख 80 हजार रुपए के सर्वकालिक उच्च स्तर तक पहुंच गया है। एमसीएक्स (MCX) पर फरवरी डिलीवरी वाले सोना अनुबंध में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। इसकी कीमत में 14,586 रुपए यानी करीब 8.8 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई। जिसके बाद भाव बढ़कर 1,80,501 रुपए प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है।
चांदी की कीमत भी पहुंची चार लाख (Silver rate today)
बात करें चांदी की कीमतों की तो ये भी आसमान छू रही हैं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में चांदी की कीमतों ने भी नया रिकॉर्ड बना लिया है। मार्च डिलीवरी वाले चांदी वायदा अनुबंध में जोरदार तेजी दर्ज की गई है। इसके भाव में 22,090 रुपए यानी लगभग 5.73 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। जिसके बाद कीमत बढ़कर 4,07,456 रुपए प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई है।

1.78 से 1.80 लाख पहुंचा 10 ग्राम सोने का दाम
सोने के दाम बीते कुछ समय में इतनी तेजी से बढ़े हैं कि लोग हैरान है। आज 29 जनवरी 2026 को भी सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। आज 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम की कीमत 1.78 लाख रूपए से 1.80 लाख रूपए के बीच पहुंच गई है। जबकि कुछ शहरों में तो ये एक लाख 80 हजार को भी पार कर गया है जो कि रिकॉर्ड स्तर है।

क्यों बढ़ रही है सोने चांदी की कीमत ?
बीते कुछ हफ्तों में ना केवल सोने बल्कि चांदी के दामों में भी तेजी देखने को मिली है। जिसके पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं। विश्लेषकों का कहना है कि वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता, डॉलर में कमजोरी सोना-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी के बड़े कारण हैं। सेंट्रल बैंक भी लगातार सोना खरीद रहे हैं। इसके साथ सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग के कारण भी निवेशक सोने की ओर ज्यादा रुख कर रहे हैं। जिसका सीधा असर भारतीय बाजार पर देखने को मिल रहा है।

जानें आपके शहर में क्या है सोने-चांदी के दाम
बात करें अपके शहर के सोने और चांदी के दाम की तो उत्तराखंड में 22 कैरेट सोना 164,452 तो वहीं 24 कैरेट 178,506 के आस-पास चल रहा है। देहरादून में आज सोने की कामत (Gold Rate Today in Dehradun – 29th January 2026) 22 कैरेट सोना 164,452 24 कैरेट 178,506 के बीच चल रहा है। वहीं हरिद्वार में भी सोना के दाम यही है।
FAQs: Gold & Silver Price Today
1. आज 29 जनवरी 2026 को सोने का ताजा भाव क्या है?
आज 29 जनवरी 2026 को 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम करीब 1.78 लाख से 1.80 लाख रुपये के बीच कारोबार कर रहा है। कुछ शहरों में कीमतें 1.80 लाख रुपये को भी पार कर चुकी हैं।
2. आज चांदी की कीमत कितनी है ?
एमसीएक्स पर मार्च डिलीवरी वाली चांदी में जबरदस्त तेजी देखी गई है। करीब 5.73 प्रतिशत की उछाल के बाद चांदी की कीमत बढ़कर 4,07,456 रुपये प्रति किलो के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई।
3. सोने और चांदी की कीमतों में इतनी तेजी क्यों आ रही है?
विशेषज्ञों के अनुसार वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता, डॉलर में कमजोरी, सेंट्रल बैंकों की ओर से लगातार सोने की खरीद और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग इसके प्रमुख कारण हैं।
4. क्या आगे भी सोना-चांदी और महंगे हो सकते हैं?
यदि वैश्विक अस्थिरता बनी रहती है और निवेशक सुरक्षित विकल्पों की ओर रुख करते हैं, तो आने वाले समय में सोने और चांदी की कीमतों में और तेजी देखने को मिल सकती है।
5. उत्तराखंड में आज सोने का रेट क्या है?
उत्तराखंड में आज 22 कैरेट सोना : ₹1,64,452 प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना: ₹1,78,506 प्रति 10 ग्राम
के आसपास कारोबार कर रहा है।
6. देहरादून और हरिद्वार में सोने के दाम क्या हैं?
देहरादून और हरिद्वार दोनों शहरों में आज — 22 कैरेट सोना ₹1,64,45 और 24 कैरेट सोना ₹1,78,506
प्रति 10 ग्राम के करीब चल रहा है।
7. क्या ये सोना खरीदने का सही समय है?
लंबी अवधि के निवेशकों के लिए सोना अभी भी सुरक्षित विकल्प माना जा रहा है, लेकिन मौजूदा रिकॉर्ड ऊंचाई पर निवेश से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहतर होगा।
big news
देहरादून में नाले से एक युवक का शव मिलने से सनसनी, सड़क किनारे बने नाले में गिरने से हुई मौत

Dehradun News : राजधानी के माजरा क्षेत्र में सड़क किनारे बने नाले में गिरने से 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। शनिवार तड़के पुलिस और फायर सर्विस की टीम ने नाले से शव बाहर निकाला।
Table of Contents
देहरादून में नाले से एक युवक का शव मिलने से सनसनी
देहरादून में एक नाले से युवक का शव मिलने से सनसनी मच गई। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अमित सेमवाल (21), पुत्र रामेश्वर प्रसाद, निवासी माजरा (पटेलनगर) के रूप में हुई है। शव को नाले से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सेंट जूड स्कूल की कैंटीन में काम करता था मृतक
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक अमित शहर के सेंट जूड स्कूल की कैंटीन में कार्यरत था। शुक्रवार शाम करीब सात बजे ड्यूटी समाप्त होने के बाद वो पैदल अपने घर के लिए निकला था। लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचा।

नाले में पड़ा मिला शव
रात करीब 12:45 बजे पुलिस को सूचना मिली कि माजरा क्षेत्र में सड़क किनारे बने नाले में एक युवक फंसा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और काफी प्रयास के बाद युवक को बाहर निकाला। जांच में पता चला कि उसकी मौत हो चुकी थी।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
प्रारंभिक जांच के अनुसार आशंका है कि अमित अंधेरे या फिसलन के कारण नाले में गिर गया और पानी के तेज बहाव या डूबने से उसकी जान चली गई। हालांकि, मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
big news
मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी संघ उत्तराखंड का गांधी पार्क में प्रदर्शन, मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

Dehradun News : मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी संघ उत्तराखंड के बैनर तले शुक्रवार को बड़ी संख्या में लैब टेक्नोलॉजिस्ट गांधी पार्क में एकत्रित हुए और अपनी विभिन्न मांगों को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने रैली निकालकर सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने का प्रयास किया।
Table of Contents
मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी संघ उत्तराखंड का गांधी पार्क में प्रदर्शन
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लंबे समय से मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट अपनी जायज मांगों को सरकार के समक्ष उठा रहे हैं, लेकिन अब तक उन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने सरकार से मांग की कि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए और लंबित मांगों पर शीघ्र निर्णय लिया जाए।
मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट स्वास्थ्य सेवाओं की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और मरीजों के सही उपचार में उनकी अहम भूमिका होती है। इसके बावजूद उनकी समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी
धरना-प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन भी प्रशासन के माध्यम से सरकार को भेजा। संघ ने उम्मीद जताई कि सरकार उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करेगी और शीघ्र उचित कार्रवाई करेगी।
big news
कांवड़ मेले के बीच आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, डेयरी की आड़ में चल रहा था अवैध शराब का धंधा

Haridwar Raid : कांवड़ मेले के दौरान अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए आबकारी विभाग लगातार अभियान चला रहा है। इसी क्रम में विभाग ने राजीव नगर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक डेयरी संचालक के घर पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में देशी और अंग्रेजी शराब के साथ बीयर बरामद की गई।
Table of Contents
कांवड़ मेले के बीच आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
आबकारी विभाग के अनुसार, लंबे समय से इस स्थान पर अवैध शराब की बिक्री की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के सत्यापन के बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए डेयरी संचालक के घर की तलाशी ली। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दूध के कारोबार की आड़ में कथित तौर पर अवैध शराब का कारोबार संचालित किया जा रहा था।
डेयरी की आड़ में चल रहा था अवैध शराब का धंधा
आबकारी निरीक्षक दर्शन सिंह चौहान के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में टीम ने 138 टेट्रा पैक माल्टा ब्रांड देशी शराब, 149 पव्वे अंग्रेजी शराब और 42 कैन बीयर बरामद की। बरामद अंग्रेजी शराब में विभिन्न ब्रांडों की कई बोतलें शामिल हैं, जिन्हें मौके से जब्त कर लिया गया।

आबकारी विभाग मामले की जांच में जुटा
आबकारी विभाग ने आरोपी के खिलाफ उत्तराखंड आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही यह पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है कि अवैध शराब की आपूर्ति कहां से हो रही थी और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोग कौन हैं।
विभाग का कहना है कि कांवड़ मेले के दौरान अवैध शराब की बिक्री और तस्करी रोकने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Cricket17 hours agoWEF vs SOB Dream11 Team Today Match 19 Prediction, Pitch Report, Playing 11 & Fantasy Cricket Tips
uttarakhand weather14 hours agoउत्तराखंड में आज पहाड़ी जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें 8 अगस्त तक कैसा रहेगा मौसम का हाल
Dehradun14 hours agoउत्तराखंड के सरकारी डेटा सेंटर पर फिर मंडराया खतरा, चीन के वायरस ने किया बड़ा हमला
Accident12 hours agoमसूरी-कीमाड़ी मार्ग पर फिर हादसा, बाइक फिसलने से युवक की मौत
Cricket5 hours agoSUL-W vs LNS-W Dream11 Prediction Match 20: Pitch Report, Playing 11, Fantasy Cricket Tips & Team Guide
Cricket13 hours agoJasprit Bumrah Replacement Ind vs SL 2026: जसप्रीत बुमराह श्रीलंका दौरे से बाहर, BCCI ने आकिब नबी को दिया पहला टेस्ट कॉल-अप
Rudraprayag9 hours agoमध्यमहेश्वर यात्रा मार्ग पर बड़ा हादसा!, ट्रॉली व्यवस्था के बीच नदी में गिरा श्रद्धालु
Udham Singh Nagar10 hours agoपिता ने अपनी ही बेटी से किया दुष्कर्म का प्रयास, मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज











































