big news
हल्द्वानी में भाई बना खून का प्यासा, लोटे से पीट-पीटकर छोटे भाई की हत्या
Haldwani Murder: रिश्ते हुए शर्मसार, बड़े भाई ने छोटे की पीट-पीटकर कर दी हत्या
Haldwani Murder: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है. जहाँ पर एक युवक ने अपने छोटे भाई की बेरहमी से हत्या कर दी है. आरोपी पहले भी हत्या के मामले में जेल जा चुका है और अपनी माँ पर भी जानलेवा हमला कर चुका है.
मुख्य बिंदु
हल्द्वानी में बड़े भाई ने की छोटे की हत्या
दरअसल, हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने आपसी विवाद के चलते अपने छोटे भाई की लोटे से पीट-पीटकर हत्या कर दी है. जानकारी के मुताबिक आरोपी का पहले भी आपराधिक इतिहास रह चुका है. वो हत्या के मामले में एक बार जेल भी जा चुका है. उसने पूर्व में अपनी माँ पर भी जानलेवा हमला किया था.
पुलिस को खून से सना मिला शव
पुलिस के मुताबिक, मंगलवार देर रात सूचना मिली थी कि बरेली रोड निवासी एक युवक ने अपने छोटे भाई की हत्या कर दी है. घटना की सूचना मिलने के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्हें खून से लतपत स्थिति में शव मिला. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
लोटे से पीटकर की बेरहम हत्या
घटना की जानकारी मिलने के बाद सीओ सिटी आमित कुमार ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की. जिसमें पता चला कि देर रात आरोपी संदीप घर लौटा तो उसका अपने छोटे भाई सोनू से किसी बात को लेकर विवाद हो गया. आरोपी ने कहा कि सोनू ने मुझे कुछ करने नहीं दिया. सोनू किसी बिमारी से ग्रस्त था जिसके लिए परिजन उस पर कई रूपए खर्च कर चुके थे.
आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि आरोपी संदीप मारपीट पर उतर आया. उसने पास रखे स्टील के लोटे से सोनू के सिर पर कई बार वार किया, और उसके सर को बेड पर पटका. वार इतने घातक थे कि सोनू की मौके पर ही मौत हो गई. भतीजी की तहरीर पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर दिया है.
एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि-
मंगलवार देर रात बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या कर दी है. आरोपी को हिरासत में लेते हुए पूछताछ की जा रही है. शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
-मनोज कत्याल, एसपी सिटी, हल्द्वानी-
big news
कालसी में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा पिकअप, हादसे में चालक की मौके पर ही मौत

Dehradun Accident : देहरादून के कालसी में बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
Table of Contents
कालसी में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा पिकअप
देहरादून के कालसी में हरिपुर-कोटी-क्वानू- मीनस राजमार्ग पर लालढांग के पास आज एक पिकअप वाहन हादसे का शिकार हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक लालढांग के पास पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में लुढ़कते हुए टोंस नदी में जा गिरा। इस हादसे में चालक की मौत हो गई।
विकासनगर का रहने वाला था मृतक चालक
पिकअप वाहन चालक की पहचान अजय भाटी (26) के रूप में हुई है। जो कि विकासनगर कोतवाली क्षेत्र के अंबाड़ी निवासी था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कोतवाली प्रभारी अरविंद चौधरी के मुताबिक पिकअप वाहन राशन का सामान लेकर विकासनगर से त्यूणी जा रहा था।
परिजनों के संपर्क करने पर पुलिस ने की थी तलाश
कोतवाली प्रभारी अरविंद चौधरी ने बताया कि आज सुबह करीब आठ बजे चालक के परिजनों ने थाने में संपर्क किया था। उन्होंने कहा था कि अजय भाटी सामान लेकर त्यूणी के लिए निकला था लेकिन वहां पहुंचा नहीं और उस से संपर्क भी नहीं हो पा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की थी।
इसी दौरान लालढांग के पास एक वाहन टोंस नदी में गिरा हुआ मिला। पुलिस ने पास जाकर तलाश की तो चालक पास में पड़ा हुआ था जिसकी मौत हो गई थी जो कि अजय भाटी ही था। इस खबर के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है।
big news
हरिद्वार में रिश्वत लेती आंगनबाड़ी सुपरवाइजर गिरफ्तार, इस काम के लिए मांगी थी 50 हजार की रिश्वत

Haridwar News : हरिद्वार में विजिलेंस की टीम की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां टीम ने आंगनबाड़ी सुपरवाइजर को 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
हरिद्वार में रिश्वत लेती आंगनबाड़ी सुपरवाइजर गिरफ्तार
हरिद्वार जिले के रुड़की में विजिलेंस टीम ने एक आंगनबाड़ी सुपरवाइजर को ₹50,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने एक आंगनबाड़ी सहायिका से पदोन्नति दिलाने के बदले ये रकम मांगी थी। शिकायत के बाद कार्रवाई करते हुए टीम ने उसे पकड़ लिया। फिलहाल विजिलेंस विभाग मामले की आगे की जांच में जुटा हुआ है।

प्रमोशन करवाने के एवज में मांगी थी रिश्वत
मिली जानकारी के मुताबिक देहरादून से रूड़की पहुंची विजिलेंस की टीम ने बाल विकास अधिकारी कार्यालय में छापा मारा। इस दौरान टीम ने ग्रामीण द्वितीय में तैनात सुपरवाइजर राखी सैनी को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।
राखी सैनी ने आंगनबाड़ी सहायिका से प्रमोशन के नाम पर ये रिश्वत मांगी थी। सहायिका की शिकायत पर ही विजिलेंस की टीम ने ये कार्रवाई की है। टीम ने शिकायत मिलने के बाद जाल बिछाकर सुपरवाइजर राखी सैनी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
Udham Singh Nagar
RUDRAPUR NEWS: ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में नाली में मिला युवक का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस
नाली में युवक का शव मिलने से इलाके में दहशत, नहीं हो सकी शिनाख्त
RUDRAPUR NEWS: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहाँ पर जिला मुख्यालय रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में वीरजी होटल के पास गली में एक युवक का शव नाली में पड़ा मिला. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है.
मुख्य बिंदु
रुद्रपुर में नाली में मिला युवक का शव
जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिडकुल ढाल के पास वीरजी होटल वाली गली में एक अज्ञात युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया. डायल 112 के माध्यम से पुलिस को घटना की सूचना प्राप्त हुई थी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया.
ये भी पढ़ें- RUDRAPUR NEWS: उधम सिंह नगर पुलिस की बड़ी सफलता, हथियारों के जखीरे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
अब तक नहीं हो पाई मृतक की शिनाख्त
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई. वहीं स्थानीय निवासी नमिता हल्दार ने पुलिस को बताया कि जब आज सुबह करीब 7:30 बजे वो अपने घर में थी, तभी एक व्यक्ति ने बाहर से आवाज लगाकर उनसे रोटी मांगी. जिस पर उन्होंने कहा कि अभी रोटी नहीं बनी है, जिसके बाद व्यक्ति घर के बाहर नाली के किनारे बने स्लैब के ऊपर बैठ गया.
स्थानीय लोगों से रोटी मांग रहा था मृतक
सुबह लगभग 9 बजे जब उनकी बेटी फैक्ट्री जाने के लिए घर से निकली तो उसने बताया कि वो व्यक्ति नाली में पड़ा हुआ है. जिसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों को और पुलिस को जानकारी दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नाली से बाहर निकालकर जांच शुरू की. साथ ही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
ये भी पढ़ें- HARIDWAR NEWS: फर्जी जमानत कांड के आरोपी ने कोर्ट पेशी से पहले तोड़ा दम, पुलिस कस्टडी में मौत से हड़कंप
पुलिस फिंगरप्रिंट लेकर कर रही पहचान
पुलिस के मुताबिक, मृतक के पास से कोई भी पहचान सम्बन्धी दस्तावेज बरामद नहीं हुआ, जिसके चलते उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है. अनुमान के मुताबिक उसकी उम्र करीब 30 से 32 वर्ष के बीच बताई जा रही है. शुरुआती जांच में शरीर पर किसी तरह के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं, जिससे मामला और संदिग्ध बन गया. पुलिस ने शव के फिंगरप्रिंट लेकर पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है और आसपास के सभी थानों को भी सूचना भेजी गई है, ताकि किसी दर्ज गुमशुदगी से उसका मिलान किया जा सके. फिलहाल जांच जारी है और मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.
Breakingnews7 hours agoकैबिनेट विस्तार के बाद हुई मंत्रिमंडल पहली बैठक समाप्त,16 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर
big news8 hours agoऋषिकेश में जंगल किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस मामले की जांच में जुटी
National5 hours agoचैत्र नवरात्रि दुर्गा अष्टमी पर क्या है कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त ?, जानें व्रत पारण और पूजा की पूरी विधि
big news2 hours agoहरिद्वार में रिश्वत लेती आंगनबाड़ी सुपरवाइजर गिरफ्तार, इस काम के लिए मांगी थी 50 हजार की रिश्वत
National3 hours agoram navami 2026 : 26 या 27 मार्च कब है चैत्र रामनवमी ?, यहां जानें सही डेट
Pithoragarh7 hours agoचाची और चचेरे भाइयों संग मिलकर भाई ने की सगे भाई की हत्या, राज छुपाने के लिए जमीन में गाड़ दिया शव
Udham Singh Nagar4 hours agoRUDRAPUR NEWS: ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में नाली में मिला युवक का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस
almora1 hour agoअल्मोड़ा: ‘चार साल बेमिसाल’ के तहत बहुउद्देशीय शिविर, सेल्फी पॉइंट बना मुख्य आकर्षण











































