Haldwani
हल्द्वानी में पुलिस की बड़ी कामयाबी, लाखों की स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Haldwani News: हल्द्वानी में नशे की खेप के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
मुख्य बिंदु
Haldwani News: नैनीताल जिले के काठगोदाम और बनभूलपुरा थाना पुलिस ने नशे की खेप के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से काफी मात्रा में स्मैक और नशे के इंजेक्शन बरामद किए हैं। आरोपियों से बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय कीमत 82 लाख रुपए से अधिक की बताई जा रही है।
नशे की खेप के साथ आरोपी गिरफ्तार
दरअसल, नैनीताल जिले में काठगोदाम कोतवाली पुलिस और बनभूलपुरा थाना पुलिस ने दो अलग-अलग क्षेत्रों से दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से भारी मात्रा में स्मैक और नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मंगलवार 6 जनवरी देर रात काठगोदाम और बनभूलपुरा कोतवाली पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से स्मैक, नशीले इंजेक्शन और नशीली दवा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
काठगोदाम पुलिस ने लाखों की स्मैक के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
पहला मामला काठगोदाम कोतवाली क्षेत्र से सामने आया है। जहां कोतवाली पुलिस ने मंगलवार देर शाम कुंवरपुर गौलापार पुल बाइपस रोड पर चेकिंग अभियान चलाया हुआ था। इस दौरान टीम को बाइक सवार एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। जब पुलिस ने युवक की तलाशी ली तो उससे 275 ग्राम स्मैक बरामद की गई।
बरामद स्मैक की अंतराष्ट्रीय कीमत लाखों में
जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम मंजीत सिंह निवासी टुकड़ी थाना नानकमत्ता उधम सिंह नगर बताया। साथ आरोपी ने बताया कि वो स्मैक की खेप नानकमत्ता से हल्द्वानी में बेचने के लिए आया हुआ था। बरामद स्मैक की खेप की अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 82 लाख 50 हजार रुपएबताई जा रही है।
Banbhulpura में नशीले इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार
वहीं दूसरे मामले में Banbhulpura कोतवाली पुलिस ने 26 नशीले इंजेक्शन बरामद कर एक आरोपी को हिरासत में लिया है। जिसके बाद पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अभिषेक आर्या निवासी कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी बताया। आरोपी के खिलाफ पहले भी मुखानी थाना में दो मुकदमे दर्ज हैं। जिसके बाद अब पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है
एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि
काठगोदाम और बनभूलपुरा दो कोतवाली क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा नशे की खेप के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
–एसपी सिटी मनोज कत्याल–
Read more….
Haldwani के बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले में आज आ सकता है फैसला, छावनी में तब्दील हुआ पूरा इलाका
HALDWANI: जुआ खेलने का विवाद बन गया खतरनाक फायरिंग, हल्द्वानी में चार पर केस दर्ज…
HALDWANI: दोस्त ने घर का फर्जी इकरारनामा बना बेच दिया, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ धोखाधड़ी का मुकदमा…
big news
बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले में कल सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, अलर्ट मोड में पुलिस-प्रशासन

Banbhulpura News : हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में रेलवे अतिक्रमण मामले में कल देश की सर्वोच्च अदालत यानी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। लिहाजा मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर है।
Table of Contents
बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले में कल सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई
हल्द्वानी के बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में कल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। जिसे देखते हुए पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड में हैं। रेलवे द्वारा भी भारी फोर्स मंगाई गई है इसके अलावा IRB और PAC भी हल्द्वानी पहुंची है। सिटी मजिस्ट्रेट AP बाजपेई का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था और कानून व्यवस्था कायम रहे इसको देखते हुए बाहर से फोर्स मंगाया गया है।

चप्पे-चप्पे पर पुलिस बनाए हुए है नजर
रेलवे अतिक्रमण की सुनवाई से पहले बनभूलपुरा में पुलिस अलर्ट पर है, ड्रोन कैमरे से पूरे इलाके में कड़ी नजर रखी जा रही है। बनभूलपुरा में रेलवे की ज़मीन से अतिक्रमण हटाने को लेकर इस सुनवाई को बेहद अहम माना जा रहा है। रेलवे अतिक्रमण की सुनवाई के दौरान और सुप्रीम कोर्ट से फैसला आने के बाद किसी तरह के अराजकता ना हो इसको लेकर पुलिस चप्पे-चप्पे पर अपनी नजर रख रही है।
ये भी पढ़ें – VIKRAM SHARMA MURDER CASE: पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, 6 की तलाश जारी: बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले में कल सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, अलर्ट मोड में पुलिस-प्रशासनस्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील
लोगों से अपील की गई है कि सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का अनुपालन करना हर नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। गौरतलब है कि रेलवे द्वारा बनभूलपुरा क्षेत्र के 30 हेक्टेयर भूमि पर अतिक्रमण बताते हुए उसे खाली करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट गई है जिस पर लगातार सुनवाई हो रही है। इस क्षेत्र में लगभग 4365 भवन है और 40 हजार से ज्यादा की मुस्लिम आबादी यहां रहती है।
हल्द्वानी के बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में आज होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
big news
हल्द्वानी में UGC बिल के विरोध में सड़कों पर सवर्ण समाज के लोग, रैली निकालकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Haldwani News : हल्द्वानी में UGC बिल के विरोध में सवर्ण समाज ने जोरदार प्रदर्शन किया। सवर्ण शक्ति संगठन के आह्वान पर बड़ी संख्या में लोग रामलीला मैदान में एकत्र हुए। यहां से जिलाधिकारी कार्यालय तक रैली निकालकर अपना विरोध जताया गया।
Table of Contents
हल्द्वानी में UGC बिल के विरोध में सड़कों पर सवर्ण समाज के लोग
हल्द्वानी में UGC बिल के विरोध में सवर्ण समाज के लोगों ने आज प्रदर्शन किया। सवर्ण शक्ति संगठन के आह्वान पर बड़ी संख्या में लोग रामलीला मैदान में एकत्र हुए। यहां से रैली निकालकर जिलाधिकारी कार्यालय तक जुलूस निकाला गया। रैली का नेतृत्व संगठन के संयोजक प्रकाश हरबोला ने किया।

रैली निकालकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
नेतृत्व संगठन के संयोजक प्रकाश हरबोला ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि UGC बिल सवर्ण समाज को दबाने की मंशा से लाया गया है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने बिल वापस नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। रामलीला मैदान से शुरू हुआ जुलूस मुख्य मार्गों से होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा।
केंद्र सरकार से UGC बिल को वापस लेने की मांग
प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को जोरदार ढंग से रखा। इस दौरान जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया गया। ज्ञापन में केंद्र सरकार से तत्काल UGC बिल को वापस लेने की मांग की गई है।
Haldwani
हल्द्वानी में पार्षद ने निगम कर्मियों को बनाया बंधक, मौके पर मचा हड़कंप

Haldwani News : हल्द्वानी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब वार्ड नंबर 58 के पार्षद मनोज जोशी अकेले धरने पर बैठ गए। पार्षद ना केवल धरने पर बैठे बल्कि उन्होंने निगम कर्मियों को बंधक भी बना लिया।
Table of Contents
हल्द्वानी में पार्षद ने निगम कर्मियों को बनाया बंधक
हल्द्वानी में आज वार्ड नंबर 58 के पार्षद मनोज जोशी धरने पर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने नगर निगम और स्ट्रीट लाइट, हेल्प डेस्क के कर्मियों को कमरे में बंधक बना दिया।
पार्षद मनोज जोशी ने आरोप लगाया कि उनके वार्ड में अधिकतर स्ट्रीट लाइट खराब है। बार-बार कहने के बावजूद नगर निगम और संबंधित कंपनी के कर्मचारी डाला मटली कर रहे हैं लेकिन स्थिति जस की तस है।
झूठे आश्वासन के कारण बैठा हूं धरने पर – पार्षद मनोज जोशी
58 के पार्षद मनोज जोशी ने कहा की झूठे आश्वासन से परेशान पार्षद को धरने पर बैठना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि वह धरने से तब उठगें और बंधक कर्मचारियों को तब छोड़ेंगे जब उनके वार्ड की स्ट्रीट लाइटें ठीक होंगी।
पार्षद ने कहा कि कई बार उनके वार्ड के लोग स्ट्रीट लाइटों की बदहाली को लेकर उनसे मिल चुके हैं, और पार्षद खुद स्ट्रीट लाइटों की शिकायत को लेकर नगर निगम के अधिकारियों कर्मचारियों और मेयर से मिल चुके हैं लेकिन समाधान कुछ नहीं निकला इसलिए उनको मजबूरन धरने पर बैठना पड़ रहा है।
धरने के नदारद रहे दौरान निगम के कर्मचारी और अधिकारी
पार्षद ने आरोप लगाया कि नगर निगम और संबंधित कंपनी के कर्मचारी चाय पकौड़ी खाकर मस्त हैं और जनता परेशान है। पार्षद के धरने के दौरान नगर निगम के कर्मचारी और अधिकारी नदारद रहे।
Dehradun8 hours agoDEHRADUN: शिक्षा निदेशक से मारपीट मामले में बड़ी कार्रवाई, हिस्ट्रीशीटर समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
Cricket10 hours agoWI vs ZIM Dream11 Prediction: वेस्टइंडीज बनाम जिम्बाब्वे मैच प्रीव्यू, पिच रिपोर्ट और फैंटेसी टिप्स..
big news11 hours agoपौड़ी में बड़ा सड़क हादसा, तोता घाटी में ट्रक पर बोल्डर गिरने से चालक की दर्दनाक मौत
International10 hours agoNepal Bus Accident: त्रिशूली नदी में गिरी बस, न्यूज़ीलैण्ड के यात्री समेत 18 की मौत, 28 घायल
Dehradun5 hours agoप्रदेश की रोपवे परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, CS ने काम में तेजी लाने के दिए निर्देश
big news8 hours agoमातम में बदली खुशियां, शादी से लौट रहे दंपती की कार खाई में गिरी, दोनों की मौके पर ही मौत
Cricket5 hours agoऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला 1st ODI मैच प्रीव्यू, संभावित प्लेइंग XI और फैंटेसी टिप्स..
big news7 hours agoउत्तराखंड में अब सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा के लिए बनेगी SOP, सीएम धामी ने मुख्य सचिव को दिए निर्देश










































