big news
हल्द्वानी तहसील में DM ने अचानक मारा छापा, गोपनीय विभाग में 2 गैर सरकारी शख्स काम करते मिलने से हड़कंप

Haldwani News : नैनीताल की हल्द्वानी तहसील में जिलाधिकारी की छापेमारी हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी को छापेमारी के दौरान तहसील में दो गैर सरकारी युवक काम करते हुए मिले। जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई और अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई।
Table of Contents
हल्द्वानी तहसील में DM ने अचानक मारा छापा
Nainital के हल्द्वानी तहसील में जिलाधिकारी की छापेमारी के दौरान न्यायालय से संबंधित फाइलों का कार्य दो निजी युवकों के मिलने से हड़कंप मच गया। इस पर डीएम ने अधिकारियों को फटकार भी लगाई। जिलाधिकारी द्वारा मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच अपर जिलाधिकारी को सौंपी गई है।
कानूनगो को किया गया तलब
Nainital के जिलाधिकारी ने कानूनगो को तलब करते हुए जमकर फटकार भी लगाई। उन्होंने तहसीलदार से सवाल किया कि अगर ऐसी ही व्यवस्था चलती रही तो सिस्टम कैसे चलेगा ?, जिलाधिकारी ने तुरंत एसडीएम को बुलाकर मामले की जांच के निर्देश दिए।
तहसील पहुंचे लोग भी हो गए हैरान
हल्द्वानी में जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण से अपना काम करवाने के लिए तहसील पहुंचे लोग भी हैरान हो गए। इस दौरान लोग भी सवाल पूछते नजर आए कि क्या निजी हाथों में तहसील का काम चल रहा है? लोगों का कहना था कि क्या सरकारी कर्मचारियों को छोड़ ये लोग सारे प्रमाण पत्र और भूमि संबंधित मामलों का निपटारा करते हैं?
big news
चारधाम यात्रा को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर, मेडिकल रिलीफ पोस्ट की बढ़ाई जाएगी संख्या

Chardham Yatra 2026 : चारधाम यात्रा 2026 की तारीखों का ऐलान हो गया है। जिसे देखते हुए तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। इस साल 19 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्र6 धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का आगाज हो जाएगा। इसी को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अपनी कमर कस ली है।
Table of Contents
चारधाम यात्रा को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर
19 अप्रैल से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। स्वास्थ्य महानिदेशक सुनीता टम्टा ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस बार हेल्थ व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाएगा। पिछले साल चारधाम रोड पर 24 मेडिकल रिलीफ कैंप आयोजित किए गए थे। इस बार मेडिकल रिलीफ कैंप को और बढ़ाया जाएगा।
यमुनोत्री और केदारनाथ पैदल मार्गों पर रहेगा फोकस
स्वास्थ्य महानिदेशक सुनीता टम्टा ने बताया कि खासतौर पर यमुनोत्री और केदारनाथ पैदल मार्गों पर इसको लेकर विशेष फोकस रहेगा। उन्होंने बताया कि इसी तरह से ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालुओं की स्क्रीनिंग की जाएगी ताकि डेथ रेट को कम किया जा सके। ये स्क्रीनिंग ज्यादातर 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले व्यक्तियों की की जाएगी।

भारत सरकार से भी की जा रही विशेषज्ञ डॉक्टरों की मांग
स्वास्थ्य महानिदेशक ने बताया कि भारत सरकार से मिलने वाले विशेषज्ञ डॉक्टरों पर भी ज्यादा फोकस रहेगा। क्योंकि उत्तराखंड में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी है।
ऐसे में इंटर स्टेट डॉक्टर को यदि हम चार धाम मार्गों पर लगाया जाता हैं तो जिले की पब्लिक सफर करती है। ऐसे में प्राइवेट कॉलेज और भारत सरकार से भी विशेषज्ञ डॉक्टरों की मांग की जा रही है ताकि श्रद्धालुओं की यात्रा को सुरक्षित बनाया जा सके।
big news
लगातार बढ़ रहे क्राइम को लेकर एक्शन में पुलिस, पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा सत्यापन अभियान

Uttarakhand News : उत्तराखंड में बीते दिनों हुई आपराधिक घटनाओं के बाद पुलिस ने अपनी कमर कस ली है। राजधानी देहरादून ही नहीं अब पूरे प्रदेशभर में व्यापक स्तापन अभियान चलाया जाएगा। जिसके तहत संदिग्धों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Table of Contents
लगातार बढ़ रहे क्राइम को लेकर एक्शन में उत्तराखंड पुलिस
उत्तराखंड में बीते एक महीने में क्राइम की घटनाओं में तेजी से बढ़ोतरी देखी गई है। देहरादून में 15 दिनों में पांच हत्याओं ने जहां सबको दहशत में डाल दिया था। तो वहीं हल्द्वानी में डबल मर्डर से सनसनी मच गई है।
लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं के चलते उत्तराखंड पुलिस ने पूरे प्रदेश में पहाड़ से लेकर मैदान तक बड़ा सत्यापन अभियान चलाने की तैयारी की है। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने राज्य में संदिग्ध लोगों की पहचान के लिए व्यापक सत्यापन अभियान शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा सत्यापन अभियान
डीजीपी दीपम सेठ ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए संदिग्ध व्यक्तियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के लिए सघन सत्यापन एभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। ये विशेष अभियान प्रदेश के सभी जनपदों में सर्किल, थाना और चौकी स्तर पर संचालित किया जाएगा।
इस अभियान के अंतर्गत मल्टी स्टोरी अपार्टमेंटस, आश्रम, धर्मशालाएं, किराए के मकान, फ्लैट, पीजी, होम-स्टे, होटल एवं गेस्ट हाउस में निवासरत व्यक्तियों का verification किया जाएगा। प्रॉपर्टी डीलर, रियल एस्टेट एजेंट और ब्रोकर का सत्यापन सुनिश्चित किया जाएगा। उनके माध्यम से कराए गए किरायेदारी अनुबंधों की जांच की जाएगी। बिना पुलिस सत्यापन किरायेदारी कराने और संदिग्ध व्यक्तियों को आश्रय देने पर विधिसम्मत कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
होम डिलीवरी और ऑनलाइन सेवाओं की भी होगी जांच
चेकिंग अभियान के दौरान होम डिलीवरी सेवाओं, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से जुड़े डिलीवरी एजेंटों, सिक्योरिटी एजेंसी स्टाफ, कैब संचालकों तथा इंडस्ट्रियल एरिया में ठेकेदारों का विशेष सत्यापन अभियान चलाया जाएगा। Amazon, Zomato, Blinkit सहित विभिन्न ऑनलाइन सेवाओं से संबद्ध कार्मिकों की पहचान एवं सत्यापन प्रक्रिया को प्राथमिकता दी जाएगी।
बता दें कि अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान हेतु आधुनिक तकनीकी साधनों एवं केंद्रीय डाटाबेस का उपयोग किया जाएगा। National Intelligence Grid (NATGRID), CCTNS, ICJS सहित अन्य केंद्रीय/राज्य सुरक्षा पोर्टलों के माध्यम से सूचना मिलान और सटीक विश्लेषण किया जाएगा।
नागरिकों की सुरक्षा के लिए चलाया जा रहा अभियान
डीजीपी ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस का ये व्यापक अभियान महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और स्थानीय निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। पूरे अभियान की monitoring के साथ-साथ हर स्तर पर जवाबदेही तय की गई है। आपराधिक तत्वों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा।
big news
हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा, ई-रिक्शा की टक्कर से कारोबारी की मौत, CCTV में कैद हुआ पूरा मंजर

Haldwani News : हल्द्वानी में दर्दनाक सड़क हादसे में शहर के एक कारोबारी की मौत हो गई। एक ई-रिक्शा ने सड़क पार कर रहे कारोबारी को टक्कर मार दी। जिस से उनकी मौत हो गई। ये घटना सड़क किनारे लगी सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Table of Contents
हल्द्वानी में ई-रिक्शा की टक्कर से कारोबारी की मौत
हल्द्वानी में ई-रिक्शा की टक्कर से कारोबारी नरेश चंद्र तिवारी की मौत हो गई। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जो सोशल मीडिया में वायरल भी हो रहा है। हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नवाबी रोड चौराहे के पास कारोबारी नरेश चंद्र तिवारी सड़क क्रॉस कर रहे थे कि अचानक ई रिक्शा ने उन्हें तेज टक्कर मार दी जिसमें वो सड़क पर गिर गए और घायल हो गए।
हादसे के बाद से ई-रिक्शा चालक फरार
टक्कर लगने के बाद नरेश चंद्र तिवारी को तत्काल बेस हॉस्पिटल इलाज के लिए लाया गया लेकिन उनकी मौत हो गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि ई-रिक्शे ने उन्हें कितनी तेज टक्कर मारी है। हादसे के बाद से ही ई-रिक्शा चालक फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

परिजनों में मचा कोहराम
मृतक कारोबारी की पत्नी मीना पांडे हल्द्वानी एलआईयू में तैनात है। इस पूरे मामले में एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है। पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है।
Breakingnews5 hours agoकेदारनाथ धाम के नए रावल की घोषणा को लेकर विवाद, पूर्व बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने उठाए गंभीर सवाल
Roorkee5 hours agoपिरान कलियर में जायरीनों के दो गुटों में विवाद, जमकर चले लाठी-डंडे, एक महिला बुरी तरह घायल
Job5 hours agoस्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर , 2273 पदों पर भर्ती जारी – 25 फ़रवरी है अंतिम डेट , जल्द करें आवेदन…
Cricket4 hours agoSA-W vs PAK-W Dream11 Team 3rd T20I फैंटेसी प्रीव्यू और मैच भविष्यवाणी
Dehradun24 hours agoसुरक्षित होली की पहल, ग्रामीण महिलाओं के हर्बल रंगों से महकेगी होली, रायपुर–सहसपुर में तैयार हो रहे हर्बल रंग
Cricket5 hours agoAUS vs SL Dream11 Prediction: ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका मैच प्रीव्यू और फैंटेसी गाइड…
Breakingnews3 hours agoनैनीताल जिला न्यायालय को मिली बम से उड़ने की धमकी, कैंपस में मची अफरा-तफरी
Cricket9 hours agoENG vs CAN Dream11 Prediction : मैच प्रीव्यू, पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग XI और फैंटेसी टीम






































