Haridwar
‘ध्वज वंदन समारोह’ में शामिल हुए सीएम धामी और केंद्रीय पर्यटन मंत्री, कहा- देवभूमि के मूल स्वरूप को बचाने के लिए सरकार कर रही काम

Haridwar News : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने हरिद्वार में देव संस्कृति विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित ‘ध्वज वंदन समारोह’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
Table of Contents
‘ध्वज वंदन समारोह’ में शामिल हुए सीएम धामी और केंद्रीय पर्यटन मंत्री
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह शताब्दी समारोह वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा के तपस्वी जीवन, निःस्वार्थ सेवा और अखंड साधना के प्रति राष्ट्र की कृतज्ञता का साक्षात भावात्मक अभिव्यक्ति है। माताजी का संपूर्ण जीवन त्याग, बलिदान और साधना की वह ज्योति है, जिसने असंख्य जीवनों को सही दिशा और नई दृष्टि दी। उन्होंने कहा कि गायत्री परिवार को किसी एक संगठन की सीमाओं में नहीं बांधा जा सकता, यह उस युग चेतना का वह प्रवाह है, जो व्यक्ति से समाज और समाज से राष्ट्र के उत्थान की ओर अग्रसर करता है।
मुख्यमंत्री ने देवभूमि उत्तराखण्ड की आध्यात्मिक चेतना का स्मरण करते हुए कहा कि गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ और आदि कैलाश जैसे तीर्थस्थल भारत की आत्मा की धड़कन हैं। ऐसे पावन परिवेश में आयोजित यह शताब्दी समारोह भारतीय संस्कृति, संस्कार और साधना परंपरा के नवजागरण का संदेश देता है।
देवभूमि के मूल स्वरूप को बचाने के लिए सरकार कर रही काम
मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार देवभूमि उत्तराखंड के मूल स्वरूप को बचाए रखने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा राज्य में समान नागरिक संहिता लागू किया गया है। सख्त दंगारोधी कानून एवं धर्मांतरण कानून भी लाया गया है मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में 10 हजार एकड़ से अधिक अवैध अतिक्रमण को हटाया गया है।
केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि सेवा, साधना और संस्कार के त्रिवेणी संगम यह शताब्दी समारोह नवयुग का निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा। विश्व की महान सभ्यताओं का निर्माण सामूहिक चरित्र निर्माण के माध्यम से ही संभव हुआ है। जब समाज के व्यक्ति नैतिक मूल्यों, अनुशासन और सेवा भाव को अपने जीवन का आधार बनाते हैं, तभी सशक्त संस्कृति और स्थायी सभ्यता का निर्माण होता है। जनशताब्दी समारोह इसी सामूहिक चेतना को जाग्रत करने का महत्त्वपूर्ण प्रयास है।

शताब्दी समारोह का उद्देश्य भी चेतना को जाग्रत करना
शताब्दी समारोह के दलनायक और देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने कहा कि ये समारोह किसी वैराग्यपूर्ण एकांत तपोभूमि का आयोजन नहीं है। बल्कि ये युगऋषि पूज्य आचार्यश्री का “खोया-पाया विभाग” है, जहां व्यक्ति स्वयं को और अपने दायित्व को पुनः खोजता है। उन्होंने कहा कि ये सौभाग्य किसी के द्वार पर खड़ा होकर प्रतीक्षा नहीं कर रहा, वरन् ये आयोजन स्वयं आपके सौभाग्य का द्वार खोलने का अवसर प्रदान करता है।
उन्होंने समाज परिवर्तन का संदेश देते हुए कहा कि “गंगा की कसम, यमुना की कसम, यह ताना-बाना बदलेगा। कुछ हम बदलें, कुछ तुम बदलो, तभी यह ज़माना बदलेगा।” उन्होंने जनसमूह से आत्मपरिवर्तन को ही सामाजिक परिवर्तन की प्रथम शर्त बताते हुए कहा कि जब व्यक्ति स्वयं बदलने का साहस करता है, तभी राष्ट्र और समाज के नवनिर्माण की नींव सशक्त होती है। शताब्दी समारोह का उद्देश्य भी इसी चेतना को जाग्रत करना है, ताकि विचार, आचरण और कर्म के स्तर पर सकारात्मक बदलाव संभव हो सके।
Haridwar
अमित शाह के दौरे से पहले हरिद्वार में हाई अलर्ट, मुख्यमंत्री धामी ने बैरागी कैंप पहुंचकर तैयारियों का लिया जायजा

Haridwar News : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह प्रस्तावित हरिद्वार दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है। इसी कड़ी में आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बैरागी कैंप पहुंचे और कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया।
Table of Contents
अमित शाह के दौरे से पहले हरिद्वार में हाई अलर्ट
गृहमंत्री अमित शाह के दौरे से पहले हरिद्वार में हाई अलर्ट है। शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है और चप्पे-चप्पे पर पुलिस नजर बनाए हुए है। इसी बीच आज सीएम धामी हरिद्वार पहुंचे और गृह मंत्री के दौरे को लेकर स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंच, पंडाल, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम और प्रदर्शनी स्थल का बारीकी से अवलोकन किया तथा अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम को भव्य और सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित किया जाए।
कल हरिद्वार के एकदिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे अमित शाह
गौरतलब है कि 7 मार्च को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एक दिवसीय दौरे पर हरिद्वार पहुंचेंगे। जहां वे जनसभा को संबोधित करने के साथ ही राज्य सरकार की विकास योजनाओं और नई न्याय संहिता से जुड़ी प्रदर्शनी का उद्घाटन भी करेंगे।

सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की ना हो लापरवाही – सीएम धामी
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने जिलाधिकारी और पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि गृहमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही न हो। इसके साथ ही उन्होंने ट्रैफिक प्रबंधन, पेयजल, बिजली और स्वच्छता जैसी व्यवस्थाओं को भी बेहतर रखने के निर्देश दिए। ताकि कार्यक्रम में आने वाले लोगों और स्थानीय नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
मुख्यमंत्री ने कहा, “केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का हरिद्वार आगमन उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय है। राज्य सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम को भव्य और गरिमामय बनाने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और व्यवस्थाओं को पूरी तरह दुरुस्त रखें।”
Haridwar
कल उत्तराखंड आएंगे गृह मंत्री अमित शाह, दौरे को लेकर हरिद्वार में रूट डायवर्जन प्लान जारी

Haridwar News : गृह मंत्री अमित शाह कल उत्तराखंड आ रहे हैं। इस दौरान को धर्मनगरी हरिद्वार में कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। गृह मंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए शासन-प्रशासन अलर्ट मोड में है। वीवीआईपी कार्यक्रम के चलते हरिद्वार के लिए रूट प्लान भी जारी किया गया है।
Table of Contents
कल उत्तराखंड आएंगे गृह मंत्री अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल यानी 7 मार्च 2026 को उत्तराखंड के हरिद्वार दौरे पर रहेंगे। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य धामी सरकार के चार साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित विशाल महासम्मेलन में शामिल होना और 2027 के अर्धकुंभ की तैयारियों की समीक्षा करना है।
मुख्य यातायात डायवर्जन और पार्किंग प्लान
भारी वाहनों और बसों के लिए –
रुड़की की ओर से आने वाली बसें हरिलोक तिराहे से ऋषिकुल हाईवे, शंकराचार्य चौक और बैरागी कट होते हुए बैरागी कैंप में बनाई गई पार्किंग (सेक्टर-1 और सेक्टर-2) में खड़ी होंगी। ऋषिकेश और देहरादून की ओर से आने वाली बसें चंडी चौक से अलकनंदा कट होते हुए सीधे बैरागी कैंप पार्किंग में जाएंगी।
नजीबाबाद और कुमाऊं की ओर से आने वाली बसों का प्रवेश चंडी चौक से होते हुए बैरागी गेट की ओर रहेगा। इसके साथ ही कार्यक्रम के दौरान हरिद्वार शहर और मुख्य हाईवे पर भारी वाहनों (ट्रकों आदि) की नो-एंट्री लागू रहेगी। विशेष रूप से दिल्ली-देहरादून और ऋषिकेश मार्ग पर यातायात डायवर्ट किया गया है।
वीवीआईपी कार्यक्रम के चलते पार्किंग की व्यवस्था इस प्रकार रहेगी
- 1. पार्किंग संख्या(1) एनएच प्रोजेक्ट के बायीं ओर -बसों के लिए
- 2. पार्किंग संख्या(2) एनएच प्रोजेक्ट के सामने सेक्टर – 1 कारों के लिए
- 3. पार्किंग संख्या(3) एनएच प्रोजेक्ट के सामने सेक्टर- 2 बसों के लिए
- 4. पार्किंग संख्या(4)पुलिस हैंगर के दाहिनी तरफ -वीआईपी वाहनों हेतु, पार्किंग संख्या(4) पुलिस हैंगर के बायीं तरफ -वीवीआईपी वाहनों हेतु प्रस्तावित की गई है।
- 5. पार्किंग संख्या(5)पुलिस हेंगर के पीछे बीच वाला क्षेत्र -बसों हेतु,
- 6. पार्किंग संख्या(6)नदी घाट पुलिस हेंगर के पीछे ऊपर टंकी के सामने-बसों के लिए
- 7. पार्किंग संख्या (7) अखाड़ों वाली जमीन –रिजर्व,
- 8. पार्किंग संख्या दक्ष पार्किंग – बसों के लिए
- 9. पार्किंग संख्या(9) गड्ढा पार्किंग-रिजर्व रखी गई है।
Roorkee
Roorkee: नकली नोटों के साथ आरोपी गिरफ्तार, होली पर बाजार में खपाने का बनाया था प्लान
होली से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नकली नोटों के साथ आरोपी गिरफ्तार
Roorkee: हरिद्वार जिले के रुड़की में पुलिस ने होली से पहले बड़ी कार्रवाई की है. जहन पर पुलिस ने 500 रुपये के नकली नोटों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
मुख्य बिंदु
रुड़की में नकली नोटों के साथ आरोपी गिरफ्तार
रुड़की में पुलिस ने होली पर्व से पहले बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली नोटों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी त्योहार के मौके पर बाजार में नकली करेंसी खपाने की फिराक में था, लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते उसके मंसूबे नाकाम हो गए। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 500-500 रुपये के 38 नकली नोट बरामद किए हैं।
ये भी पढ़ें_ Delhi Bomb Threat: 4 स्कूल और Axis Bank को मिली धमकी, मचा हड़कंप
एसएसपी के निर्देश पर चल रहा था अभियान
हरिद्वार जिले के एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर त्योहारों के मद्देनजर सभी थाना प्रभारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। होली को देखते हुए पुलिस द्वारा बाजारों और संवेदनशील इलाकों में लगातार निगरानी अभियान चलाया जा रहा है, ताकि किसी भी अवैध गतिविधि पर समय रहते रोक लगाई जा सके। इसी अभियान के तहत सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी।
ये भी पढ़ें_ DEHRADUN: होली के गुब्बारों को लेकर बवाल, चकराता रोड पर भिड़े दो पक्ष
मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
गश्त के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कलियर रोड पर सोनाली पार्क के सामने एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर खड़ा है और नकली नोटों का कारोबार करता है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मुकेश कुमार गर्ग (52 वर्ष) पुत्र कुंवर सेन निवासी मोहल्ला सेनियान, थाना शाहपुर, जिला मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) बताया।
तलाशी में मिले 38 नकली नोट
पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 500 रुपये के कुल 38 नकली नोट बरामद हुए। बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोतवाली ले जाया गया, जहां उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
ये भी पढ़ें_ रोशनाबाद जेल में रंगों की होली की धूम, कारागार में बंदियों ने जमकर खेला रंग
न्यायालय में किया गया पेश
पुलिस के मुताबिक, आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी के पास नकली नोट कहां से आए और वह इन्हें कहां खपाने वाला था। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि बाजार में किसी भी तरह के संदिग्ध नोट मिलें तो तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
Cricket9 hours agoLIO vs WAR Dream11 Prediction: आज के मैच की संभावित टीम, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फैंटेसी टिप्स..
Breakingnews6 hours agoबजट सत्र से पहले धामी कैबिनेट अहम बैठक आज, सत्र के दौरान रखे जाने वाले विधेयकों पर होगी चर्चा
Haridwar10 hours agoकल उत्तराखंड आएंगे गृह मंत्री अमित शाह, दौरे को लेकर हरिद्वार में रूट डायवर्जन प्लान जारी
big news7 hours agoचारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू, कैसे और कहां करें रजिस्ट्रेशन, यहां जानें हर जानकारी
Almora9 hours agoरानीखेत के चौबटिया में धर्मा गार्डियन 2026 शुरू, दो हफ्ते तक चलेगा भारत-जापान सेना का संयुक्त प्रशिक्षण
Tehri Garhwal2 hours ago”टिहरी लेक फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ, टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम
Breakingnews6 hours agoउत्तराखंड में नाबालिग को अगवा कर देह व्यापार कराने का खुलासा, दो महिलाओं समेत चार गिरफ्तार
Uttarakhand2 hours agoDehradun: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम, राज्यपाल ने महिलाओं को किया सम्मानित










































