Accident
रामनगर में नेशनल हाईवे पर रोडवेज और टेंपो की जोरदार भिड़ंत, एक दिव्यांग व्यक्ति की मौत, चार घायल….

नैनीताल : नैनीताल जिले के रामनगर में रविवार शाम को नेशनल हाईवे-309 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक रोडवेज बस और एक टेंपो की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में टेंपो सवार एक दिव्यांग व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
यह हादसा रामनगर काशीपुर मार्ग पर ग्राम तेलीपुरा के पास हुआ। हादसे के समय टेंपो में कुल पांच लोग सवार थे, जिनमें से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सफीक (45) के रूप में हुई है, जो रामनगर के ग्राम टांडा मल्लू का निवासी था। अन्य घायल व्यक्तियों में सुहैल, सगीर, आरती, वसीम और तरन्नुम शामिल हैं, जिनमें से तरन्नुम की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।
घायलों को रामनगर के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने सफीक को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मृतक के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई, और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रोडवेज बस काशीपुर से रामनगर की ओर आ रही थी, जबकि टेंपो ग्राम टांडा की तरफ जा रहा था। अचानक ग्राम तेलीपुरा के पास दोनों वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिससे टेंपो में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों का मानना है कि रामनगर काशीपुर नेशनल हाईवे-309 पर पिछले छह महीने में दो दर्जन से अधिक सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें कई लोगों की जान चली गई। सिंगल रोड और वाहनों की तेज गति हादसों का मुख्य कारण बताई जा रही है।
Breakingnews
देवप्रयाग के पास अनियंत्रित कार गंगा नदी में समाई, दो के शव बरामद, कई अब भी लापता, तलाश जारी

Devprayag Accident News : इस वक्त की बड़ी खबर टिहरी गढ़वाल से सामने आ रही है। देवप्रयाग क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर गंगा नदी में जा गिरी। इस हादसे से मौके पर हड़कंप मच गया। सर्च अभियान में दो शव बरामद कर लिए गए हैं। जबकि अन्य लापता बताए जा रहे हैं।
Table of Contents
देवप्रयाग के पास अनियंत्रित कार गंगा नदी में समाई
टिहरी गढ़वाल जिले के देवप्रयाग क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चकासा के पास एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी और बाद में गंगा नदी में समा गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, राजस्व विभाग और बचाव एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंच गईं।
सर्च अभियान के दौरान दो शव बरामद
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाहन संख्या UK 08 TA 5433 चकासा स्थित गंगा होटल दर्शन के समीप अचानक नियंत्रण खो बैठा। कार सड़क किनारे लगे क्रैश बैरियर को तोड़ते हुए करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। खाई में गिरने के बाद वाहन सीधे गंगा नदी के तेज बहाव में बह गया। सरर्च अभियान के दौरान दो शव बरामद कर लिए गए हैं। जबकि कई लापता बताए जा रहे हैं।

कई अब भी लापता, तलाश जारी
घटना के बाद थाना देवप्रयाग पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। वाहन और उसमें सवार लोगों की तलाश के लिए राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है।

बचाव कार्य को तेज करने के लिए एसडीआरएफ की श्रीनगर, ब्यासी और ढालवाला इकाइयों से विशेष टीमें घटनास्थल पर भेजी गई हैं। नदी में वाहन की तलाश जारी है। फिलहाल वाहन में कितने लोग सवार थे, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। प्रशासन और बचाव दल लगातार सर्च ऑपरेशन में जुटे हुए हैं। लापता लोगों की तलाश की जा रही है।
Uttarkashi
उत्तरकाशी में गहरी खाई में गिरा पिकअप वाहन, दर्दनाक हादसे में 19 वर्षीय चालक की मौत

Uttarkashi Accident : उत्तरकाशी जिले में सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की जान चली गई। पेयजल टंकियां लेकर गांव की ओर जा रहा एक पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव अभियान शुरू किया।
Table of Contents
उत्तरकाशी में गहरी खाई में गिरा पिकअप वाहन
मिली जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन में 1000-1000 लीटर क्षमता की दो पानी की टंकियां लदी हुई थीं। वाहन धरासू से न्यू खालसी मांड गांव की ओर जा रहा था। शाम करीब छह बजे थोला से आगे मोटर मार्ग पर पहुंचते ही चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद पिकअप करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।
दर्दनाक हादसे में 19 वर्षीय चालक की मौत
हादसे में वाहन चालक सूरज (19), निवासी जामणी नागराजधार, गंभीर रूप से घायल हो गया। खाई में गिरने के कारण उसे गंभीर चोटें आईं और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। राहत की बात ये रही कि वाहन में चालक के अलावा कोई अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

स्थानीय लोगों की मदद से शव को खाई से निकाला गया बाहर
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को खाई से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ पहुंचाया गया। देर शाम होने के कारण आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी, जिसके चलते शव को अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया।
पुलिस के अनुसार मंगलवार को पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
Breakingnews
केदारनाथ जा रही बस हादसे का शिकार, टिहरी में कंडीखाल व चंबा के बीच हुए एक्सीडेंट में 5 तीर्थयात्री घायल

Tehri News : उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-34) पर चारधाम यात्रा पर निकली एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस के अनियंत्रित होकर पलटने से पांच यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव अभियान चलाकर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।
Table of Contents
गंगोत्री से केदारनाथ जा रही बस हादसे का शिकार
मिली जानकारी के अनुसार बस गंगोत्री धाम से केदारनाथ धाम की ओर जा रही थी। इसी दौरान चंबा और कंडीखाल के बीच खेतधार मोड़ के पास चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। बताया जा रहा है कि बस पहले सड़क किनारे खड़े एक पिकअप वाहन से टकराई और फिर पलट गई।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल भेजा गया। चिकित्सकों की निगरानी में सभी घायलों का उपचार जारी है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी।

टिहरी में कंडीखाल व चंबा के बीच हुए एक्सीडेंट में 5 यात्री घायल
पुलिस अधिकारियों के अनुसार बस में कुल 22 लोग सवार थे, जिनमें 18 यात्री, दो रसोइए, चालक और परिचालक शामिल थे। हादसा जौलांगी क्षेत्र के पास हुआ, जो कांडीखाल से कुछ किलोमीटर आगे स्थित है।
राहत कार्य में स्थानीय लोगों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और यात्रियों को बस से बाहर निकालने में पुलिस का सहयोग किया। समय रहते बचाव अभियान शुरू होने से बड़ा नुकसान टल गया।
big news23 hours agoदेहरादून के थानो में MDDA की बड़ी कार्रवाई, धारकोट रोड स्थित जामा मस्जिद को किया गया सील, जानें वजह
Dehradun22 hours agoदेहरादून में अब हर सोमवार होगा ‘समाधान दिवस’, जनता की हर शिकायत की होगी ऑनलाइन ट्रैकिंग
uttarakhand weather5 hours agoउत्तराखंड में आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना, देखें रिपोर्ट
Uttarkashi3 hours agoउत्तरकाशी में गहरी खाई में गिरा पिकअप वाहन, दर्दनाक हादसे में 19 वर्षीय चालक की मौत
आस्था5 hours agoकब है Vibhuvana Sankashti Chaturthi 2026 ? जानें शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का सटीक समय और पूजा विधि..
Breakingnews2 hours agoदेवप्रयाग के पास अनियंत्रित कार गंगा नदी में समाई, दो के शव बरामद, कई अब भी लापता, तलाश जारी
Business5 hours agoCMR Green Technologies Ltd IPO: निवेशकों के लिए बड़ा मौका, जानें प्राइस बैंड, डेट्स और पूरी डिटेल
Entertainment3 hours agoLalit Modi On Sushmita Sen: ‘मैं तो केप्ट बॉयफ्रेंड था…’ ललित मोदी ने सुष्मिता सेन संग ब्रेकअप और ‘गोल्ड डिगर’ विवाद पर तोड़ी चुप्पी..






































