Champawat
यहा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां मांगों को लेकर पेड़ों पर चढ़ी, सरकार को कूदने की दे डाली धमकी।

लोहाघाट/चंपावत – लगभग पिछले 20 दिनों से अपनी मानदेय बढ़ाने व अन्य मांगों को लेकर हड़ताल कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को चंपावत जिले में आत्मघाती कदम उठाते हुए लोहाघाट , बाराकोट व पाटी में आंगनबाड़ी कार्यकर्तिया ऊंचे पेड़ों में चढ़ गई और पेड़ से कूदने की धमकी दे डाली। आंगनबाड़ियों के द्वारा उठाए गए इस आत्मघाती कदम से प्रशासन के हाथ पाव फूल गाए। करीब 1 घंटे तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे का अंत काफी मान मनोबल के बाद आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों पेड़ों से नीचे उतरी तब जाकर पुलिस व प्रशासन ने राहत की सांस ली।

आंगनबाड़ियों ने कहा जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाएगी वह अपना आंदोलन स्थगित नहीं करेंगे। पूरे चंपावत जिले में आंगनबाड़ी संगठन जिला अध्यक्ष मीना बोहरा के दिशा निर्देश पर लोहाघाट में ब्लॉक अध्यक्ष शर्मिला बोहरा, बाराकोट में दमयंती वर्मा , पाटी ब्लॉक में नीमा बिष्ट के नेतृत्व में सोमवार सुबह से ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। सरकार की ओर से कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई तो कुछ आंगनवाड़ियां पेड़ों में चढ़ गई वही समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा अगर सरकार उनकी मांगे नहीं मानती है, तो वह आगे भी आत्मघाती कदम उठाएंगे। इस प्रदेश की समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व उनके परिवार नोटा का बटन दबाकर चुनाव बहिष्कार करेगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
Champawat
लोहाघाट में अब पालिका एक क्लिक में करेगी समस्या का समाधान, QR स्कैन करते ही दर्ज होगी शिकायत

Lohaghat News : लोहाघाट में अब पालिका एक क्लिक में आपकी समस्याओं का समाधान करेगी। पालिका ने क्यूआर कोड जारी किया है। जिसे स्कैन करने से आप अपनी समस्या घर बैठे रजिस्टर करवा सकते हैं। इस से आपको बार-बार पालिका के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
Table of Contents
लोहाघाट में अब पालिका एक क्लिक में करेगी समस्या का समाधान
नगर पालिका परिषद ने नागरिक सुविधाओं को आसान, तेज और पारदर्शी बनाने की दिशा में बड़ा डिजिटल कदम उठाया है। अब नगर क्षेत्र में QR कोड आधारित शिकायत पंजीकरण प्रणाली शुरू कर दी गई है, जिसके जरिए आम नागरिक अपनी समस्याएं बिना किसी झंझट के सीधे पालिका तक पहुंचा सकेंगे।
पालिका अध्यक्ष ने किया नई व्यवस्था का शुभारंभ
इस नई व्यवस्था का शुभारंभ पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान किया गया। बैठक में साफ संदेश दिया गया कि अब लोहाघाट को स्मार्ट, स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने के लिए तकनीक का पूरा उपयोग किया जाएगा।

अब नहीं लगाने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर
नई प्रणाली के तहत अब लोगों को शिकायत दर्ज कराने के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। बस मोबाइल से QR कोड स्कैन करें और अपनी शिकायत या सुझाव सीधे सिस्टम में दर्ज करें। शिकायत दर्ज होते ही संबंधित विभाग तक सूचना तुरंत पहुंच जाएगी और उसके समाधान की पूरी जानकारी शिकायतकर्ता को SMS या कॉल के माध्यम से दी जाएगी।
सभासदों ने की सुविधा का लाभ उठाने की अपील
ये पहल न केवल शिकायत निस्तारण की प्रक्रिया को तेज बनाएगी, बल्कि सिस्टम में पारदर्शिता और जवाबदेही भी सुनिश्चित करेगी। साथ ही ये नागरिकों और नगर पालिका के बीच संवाद को और मजबूत करने का काम करेगी।

अधिशासी अधिकारी सौरभ नेगी और सभी सभासदों ने नगरवासियों से अपील की है कि वे इस डिजिटल सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और लोहाघाट को स्वच्छ, सुंदर और स्मार्ट नगर बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।
Champawat
वन्यजीव तस्करी पर चम्पावत पुलिस का बड़ा प्रहार, गुलदार की खाल के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Champawat News : वन्यजीव तस्करी पर चम्पावत पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस ने गुलदार की खाल सहित एक तस्कर गिरफ्तार को गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
चंपावत में गुलदार की खाल के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
चंपावत में वन्यजीव तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में एसओजी, थाना रीठा साहिब पुलिसऔर वन विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गुलदार की खाल के साथ गिरफ्तार किया है।
चम्पावत पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई
क्षेत्राधिकारी चंपावत देवेन्द्र सिंह कप्रवाण के निगरानी में पुराना थाना बैरियर रीठा साहिब के पास संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान सूचना के आधार पर संदिग्ध व्यक्ति दीपक सिंह बोहरा पुत्र पान सिंह बोहरा, निवासी गागरी नदी पार, थाना रीठा साहिब को हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से गुलदार की खाल बरामद हुई।

2 मीटर लंबी बताई जा रही है गुलदार की खाल
बरामद खाल की लंबाई लगभग 2 मीटर बताई जा रही है। जबकि वन विभाग के अनुसार गुलदार की उम्र करीब 8 वर्ष आंकी गई है। इसके अलावा आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन, 200 रुपये नगद और एक स्कूटी (यूके03 बी 2770) भी बरामद की गई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही इस मामले में किसी बड़े तस्करी नेटवर्क की संभावनाओं को देखते हुए जांच भी तेज कर दी गई है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वन्यजीव तस्करी से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम (112) को दें, ताकि समय रहते सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
big news
बाराकोट में किशोरी पर गुलदार ने घात लगाकर किया हमला, खेत में गेहूं काटने के लिए जाने के दौरान हुआ हादसा

Champawat News : चम्पावत के बाराकोट ब्लॉक के मऊ (चौमेल) क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक गुलदार ने छात्रा ज्योति पर हमला कर उसे घायल कर दिया। लेकिन समय रहते प्रशासन की तेज़ कार्रवाई ने एक बड़ी अनहोनी को टाल दिया।
Table of Contents
बाराकोट में किशोरी पर गुलदार ने घात लगाकर किया हमला
बारकोट में गुलदार ने घात लगाकर किशोरी पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि किशोरी गेहूं काटने के लिए खेत में जा रही थी। इसी दौरान गुलदार ने रास्ते में उस पर घात लगाकर हमला कर दिया। शोर मचाने से आस-पास मौजूद लोग वहां पहुंचे। जिस से किशोरी की जान बच गई।
खेत में गेहूं काटने के लिए जाने के दौरान किया हमला
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया। बिना देर किए राहत और बचाव टीम मौके पर पहुंची और घायल छात्रा को तत्काल उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने त्वरित उपचार शुरू किया। चिकित्सकों के अनुसार, ज्योति अब खतरे से बाहर है और उसे बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय चम्पावत रेफर किया गया है।

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जाना घायल का हाल
जिलाधिकारी मनीष कुमार खुद उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट पहुंचे और घायल छात्रा का हालचाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों को स्पष्ट निर्देश दिए कि उपचार में किसी भी तरह की लापरवाही न हो और हर संभव बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने के निर्देश
जिलाधिकारी ने पीड़ित छात्रा के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें भरोसा दिलाया कि प्रशासन हर स्तर पर उनके साथ खड़ा है और हर संभव मदद दी जाएगी। घटना को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने वन विभाग को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। प्रभावित क्षेत्र में गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने, नियमित गश्त बढ़ाने और ग्रामीणों को सतर्क करने के आदेश दिए गए हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
Cricket15 hours agoSRH vs KKR Dream11 Team Match 45 IPL 2026: प्लेइंग XI, पिच रिपोर्ट और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स
Uttarakhand15 hours agoDehradun News: आबादी वाले क्षेत्र में दिखा दुर्लभ सांभर, वन विभाग ने किया सुरक्षित सफल रेस्क्यू
Cricket15 hours agoGT vs PBKS Dream11 Team Match 46 IPL 2026 : जाने पिच रिपोर्ट, मौसम की स्थिति, संभावित प्लेइंग XI, और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स..
Uttarakhand14 hours agoदेहरादून: छात्र की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, SSP ने दरोगा और सिपाही को किया लाइन हाजिर….
Uttarakhand13 hours agoकुंभ 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार: मेलाधिकारी सोनिका ने हरिद्वार में किया स्थलीय निरीक्षण
Uttarakhand13 hours agoनैनीताल में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब, वीकेंड पर गुलजार हुई सरोवर नगरी…..
Uttarakhand11 hours agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की विधानसभा क्षेत्रों की समीक्षा, अधिकारियों को समयबद्ध कार्य के दिए निर्देश….
Uttarakhand10 hours agoलैंड फ्रॉड पर गढ़वाल आयुक्त सख्त : 45 मामलों का निस्तारण, धोखाधड़ी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के दिए निर्देश…






































