Dehradun
21 सितम्बर राशिफल: मेष, सिंह और कन्या राशि वालों को करियर में मिलेगी तरक्की, जानिए अपना राशिफल

Daily Horoscope /Aaj Ka Rashifal – राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
यह दैनिक राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आप कुछ नए मित्रों के साथ घूमने जाएंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को पुरस्कार मिलने की संभावना है। आपके परिवार में चल रहा लड़ाई झगड़ा बढ़ सकता है। राजनीति में कार्यरत लोगों को थोड़ा सावधान रहना होगा। नौकरी में आपको कामों को करने में कुछ कठिनाइयां होगी। विद्यार्थी किसी नौकरी से संबंधित परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं।
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधान रहने के लिए रहेगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी और आप कार्यक्षेत्र में अपने कामों को किसी दूसरे के भरोसे ना छोड़े। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है। आप अपने भविष्य को ध्यान में रखकर ही व्यय करें, जो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। अपने खर्चों को लेकर सावधान रहना होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको कोई शारीरिक कष्ट लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो उसमें काफी हद तक राहत मिलेगी। व्यापार में आप अच्छा नाम कामाएंगे। आपकी कोई प्रिय व मूल्यवान वस्तु यदि खो गई थी, उसके भी मिलने की पूरी संभावना है। आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपको पार्टनरशिप में काम करने में सोच विचार कर करना होगा, क्योंकि आपके साथ कोई धोखा होने की संभावना है।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। व्यापार में आपकी कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आप अपने दोस्तों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे, जो विद्यार्थी विदेश से शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें किसी संस्था से जुड़ने का मौका मिलेगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगी।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यवसाय में अच्छा लाभ लेकर आने वाला है। आपको किसी काम को लेकर यदि समस्या चल रही थी, तो वह दूर होगी। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की यदि एक दूसरे से नाराजगी चल रही थी, तो आप उसे दूर करने की कोशिश करेंगे। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। आप अपने निवेश के लिए कोई प्लानिंग कर सकते हैं।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए साहस व पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। जीवनसाथी के शारीरिक कष्ट को लेकर आप परेशान रहेंगे। आप भाग दौड़ में अधिक लगे रहेंगे। आपको किसी बेवजह के विवाद में पढ़ने से बचना होगा। आपका कोई कानूनी मामला आपके लिए सिर दर्द बनेगा। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से कोई जरूरी जानकारी शेयर नहीं करनी है। माता-पिता की सेहत का आपको ध्यान रखना होगा।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज आपके अधिकारों में वृद्धि होगी। आपके मित्रों के सहयोग से आपका बिजनेस में डूबा हुआ धन आपको मिलने की संभावना है। परिवार में किसी सदस्य को आज काम के लिए कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। आपकी सोच समझ से काफी काम पूरे होंगे। परिवार में किसी पूजा पाठ का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको किसी सहयोगी की बात पर ज्यादा रिएक्ट नहीं करना है। आपको अपने भविष्य को लेकर योजना बनाकर चलना होगा।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रुप से फलदायक रहने वाला है। आप अपनी बुद्धि और विवेक से काफी कामों को आसानी से पूरा कर सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने अधिकारियों की बातों को ध्यान से सुनने की आवश्यकता है। आपका कोई विवाद यदि लंबे समय से चल रहा था, तो उससे आपको छुटकारा मिलेगा। आपकी किसी नए काम को करने के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी, लेकिन आपको अपनी सेहत मे लापरवाही करने से बचना होगा।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। खान-पान पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। परिवार में कोई सदस्य आपसे करियर को लेकर कोई सलाह मश्वरा ले सकते है। आप अपने घर के रिनोवेशन को लेकर परिवार के सदस्यों से बातचीत कर सकते हैं। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई में ढील देने से बचना होगा।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी कोई प्रिय व मूल्यवान वस्तु की प्राप्ति हो सकती है। आपको कामों को लेकर यदि समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप अपने भविष्य को लेकर कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं। कुछ नए कामों के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपके सामने कुछ ऐसे खर्चे आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपनी बुद्धि व विवेक से अच्छा नाम कमाएंगे। मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आप कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे। आपको किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा। आपको किसी परिजन की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। धार्मिक कार्यों में आप बढ़ चढकर हिस्सा लेंगे।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आएगा। राजनीति में कार्यरत लोगों के जन समर्थन में इजाफा होगा, उनके कामों से लोग प्रसन्न रहेंगे। आपकी वाणी की सौम्यता देखकर आपके कुछ नए मित्र भी बन सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपका कोई काम यदि लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है। आप अपने कामों से लोगों को हैरान करेंगे। आपको निर्णय लेने की क्षमता का आपको लाभ मिलेगा। पारिवारिक समस्याएं को लेकर यदि परेशान थे, तो वह भी काफी हद तक दूर होंगी।
Dehradun
हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्शन, सचिवालय घेराव के दौरान बैरिकेड्स पर चढ़े नेता

Dehradun News : हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस की जनसभा के बाद मंच के कथित शुद्धिकरण को लेकर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। इस मामले के विरोध में कांग्रेस ने मंगलवार को देहरादून में जोरदार प्रदर्शन किया।
Table of Contents
हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्शन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन से रैली निकाली और सचिवालय की ओर कूच किया। सुभाष रोड पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की थी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग के पास पहुंचकर नारेबाजी शुरू कर दी।
सचिवालय घेराव के दौरान बैरिकेड्स पर चढ़े नेता
प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता बैरिकेडिंग पर चढ़ गए और विरोध जताया। कांग्रेस नेताओं ने हल्द्वानी में हुए कथित शुद्धिकरण की घटना को लेकर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पार्टी का आरोप है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की बिगड़ी तबीयत
प्रदर्शन के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की अचानक तबीयत खराब हो गई। स्थिति को देखते हुए पुलिसकर्मी उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। हल्द्वानी में 8 अगस्त को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद मंच के कथित शुद्धिकरण का मामला सामने आया था। इसके बाद से ही कांग्रेस लगातार इस मुद्दे को लेकर विरोध दर्ज करा रही है।
Dehradun
मसूरी-देहरादून मार्ग पर पानी वाले बैंड के पास भारी भूस्खलन, यातायात पूरी तरह बंद

Mussoorie News : लगातार हो रही बारिश ने मसूरी-देहरादून मार्ग पर एक बार फिर मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मंगलवार तड़के करीब पांच बजे पानी वाले बैंड के पास भारी भूस्खलन हुआ, जिससे सड़क का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर बह गया। इसके बाद देहरादून और मसूरी के बीच मुख्य सड़क मार्ग पर यातायात पूरी तरह बंद हो गया।
Table of Contents
मसूरी-देहरादून मार्ग पर भारी भूस्खलन
मसूरी-देहरादून मार्ग पर भारी भूस्खलन होने के कारण आवाजाही प्रभावित हो गई है। मार्ग बंद होने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ मसूरी आने-जाने वाले पर्यटकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के दोनों ओर वाहनों के फंसने और लंबी कतारें लगने की स्थिति बनी हुई है।
रात में खोला गया था मार्ग, कुछ घंटे बाद फिर बंद
इससे पहले सोमवार देर रात गलोगीधार क्षेत्र में भी भारी भूस्खलन हुआ था। सड़क पर बड़ी मात्रा में मलबा और विशाल बोल्डर गिरने के कारण यातायात बाधित हो गया था। लोक निर्माण विभाग की टीम ने कई घंटों की मशक्कत के बाद मलबा हटाकर देर रात मार्ग को दोबारा खोल दिया था।
हालांकि, लोगों को राहत मिलने के कुछ ही घंटे बाद पानी वाले बैंड के पास हुए नए भूस्खलन ने स्थिति फिर बिगाड़ दी। सड़क का हिस्सा बह जाने के कारण यहां वाहनों के गुजरने के लिए पर्याप्त जगह नहीं बची है।

सड़क खोलने में जुटी लोनिवि की टीम
मार्ग को जल्द यातायात के लिए बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। लोक निर्माण विभाग की टीम मशीनों और जेसीबी की मदद से मौके पर काम कर रही है। क्षतिग्रस्त हिस्से के पास पहाड़ काटकर अस्थायी या वैकल्पिक रास्ता तैयार करने की कोशिश भी की जा रही है। लेकिन लगातार बारिश और पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन के कारण राहत कार्यों में चुनौती बनी हुई है।
मसूरी का मुख्य सड़क संपर्क प्रभावित
मसूरी-देहरादून मार्ग दोनों शहरों को जोड़ने वाला प्रमुख सड़क संपर्क है। सड़क का हिस्सा बहने के बाद मसूरी आने-जाने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई है। प्रशासन और संबंधित विभाग यात्रियों से मौसम की स्थिति को देखते हुए सावधानी बरतने और यात्रा से पहले मार्ग की जानकारी लेने की अपील कर रहे हैं।
Dehradun
देहरादून में बरसाती नाले में बही कार, हादसे में युवक और युवती की मौत, एक घायल

Dehradun News : उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। तेज बरसाती बहाव की चपेट में आने से एक कार पानी में बह गई। कार में सवार तीन लोगों में से एक युवती को घायल अवस्था में बचा लिया गया, जबकि एक युवक और दूसरी युवती की मौत हो गई।
Table of Contents
देहरादून में बरसाती नाले में बही कार
देहरादून में बरसाती नाले में बहने से कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक घटना प्रेमनगर थाना क्षेत्र के लोअर कंडोली-पौंधा रोड पर कंडोली पुल के पास हुई। देर रात पुलिस को सूचना मिली कि तेज बारिश के कारण बने उफनते बहाव में एक कार बह गई है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।
हादसे में युवक और युवती की मौत
डाकपत्थर से अपर उप निरीक्षक सुरेश तोमर के नेतृत्व में पहुंची एसडीआरएफ टीम ने अंधेरे और तेज पानी के बहाव के बावजूद रात में ही तलाशी अभियान शुरू कर दिया। कार में जयपुर निवासी अक्षय (20) और दो युवतियां सवार बताई गईं।

रेस्क्यू टीम ने घटनास्थल से लगभग दो किलोमीटर दूर एक युवती को घायल हालत में खोज निकाला। सहज पुत्री गुलशन बवेजा को जवानों ने सुरक्षित बाहर निकालने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल
एसडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन जारी रहा। काफी मशक्कत के बाद टीम ने कार में सवार युवक अक्षय और दूसरी युवती के शव बरामद कर लिए। दोनों शवों को आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
uttarakhand weather16 hours agoउत्तराखंड में बारिश का सिलसिला जारी, आज 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, यहां स्कूल बंद
Dehradun15 hours agoदेहरादून में बरसाती नाले में बही कार, हादसे में युवक और युवती की मौत, एक घायल
Uttarakhand13 hours agoब्रेकिंग न्यूज : अल्मोड़ा में भारी बारिश का कहर, मलबा मकान में घुसने 3 लोगों की मौत
Dehradun14 hours agoमसूरी-देहरादून मार्ग पर पानी वाले बैंड के पास भारी भूस्खलन, यातायात पूरी तरह बंद
Dehradun11 hours agoहल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्शन, सचिवालय घेराव के दौरान बैरिकेड्स पर चढ़े नेता







































