Uttarakhand
कैसे बदल गया उत्तरकाशी का एक सुनसान इलाका ? जानिए गाजणा की कहानी…

उत्तरकाशी। सीमांत जनपद उत्तरकाशी का दूरस्थ क्षेत्र गाजणा, जो कभी पलायन, बेरोजगारी और उपेक्षा की मार झेल रहा था, आज हरित ऊर्जा, जैविक खेती और ग्रामीण पर्यटन के नए मॉडल के रूप में राज्यभर में सराहना पा रहा है। एक समय था जब गाजणा के 24 गांवों से लगातार पलायन हो रहा था, खेती बंजर होती जा रही थी, और स्कूल बंद हो रहे थे। टिहरी बांध के कारण मुख्य मार्ग झील में समा गए थे, जिससे आवाजाही तक बेहद कठिन हो गई थी।

लेकिन कोविड काल इस क्षेत्र के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। संकट के समय अपने गांव लौटे प्रवासियों ने हिम्मत दिखाई और सरकार की सौर ऊर्जा योजना का लाभ उठाकर स्वरोजगार की राह अपनाई। धीरे-धीरे क्षेत्र में सैकड़ों सोलर प्लांट लग गए और गाजणा क्षेत्र को ग्रीन एनर्जी ज़ोन के रूप में नई पहचान मिलने लगी।

यहीं से विकास की नई कहानी शुरू हुई। युवाओं ने गांव के पुराने मकानों को होमस्टे में तब्दील कर पर्यटन को बढ़ावा दिया। आज बड़ी संख्या में पर्यटक इस शांत और प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर क्षेत्र में समय बिता रहे हैं। इसके साथ ही कीवी और ऑर्गेनिक फसलों की खेती ने यहां की जमीन को फिर से उपजाऊ बना दिया है और लोगों की आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार आया है।

गाजणा अब एक सकारात्मक बदलाव का प्रतीक बन चुका है….जहाँ कभी सन्नाटा था, आज वहाँ जीवन, रोजगार और उम्मीदों की चहल-पहल है। राज्य भर में इस मॉडल की तारीफ हो रही है और इसे अन्य दूरस्थ क्षेत्रों के लिए प्रेरणास्त्रोत के रूप में देखा जा रहा है।
#RuralRevival #ReverseMigration #SolarEnergyProjects #OrganicFarming #RuralTourismDevelopment
Roorkee
मंगलौर में नहर किनारे शख्स का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Roorkee News : रूड़की के मंगलौर में नहर किनारे शख्स का शव मिलने से सनसनी मच गई। ये मामला हत्या का है या आत्महत्या का पुलिस इसकी जांच में जुट गई है।
Table of Contents
मंगलौर में नहर किनारे शख्स का शव मिलने से सनसनी
रुड़की के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब गंग नहर किनारे स्थित एक बाग से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। सुबह-सुबह शव मिलने की खबर ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।
अब तक नहीं हो पाई शव की शिनाख्त
घटनास्थल पर शव के पास ही एक मोटरसाइकिल भी खड़ी मिली। जिससे मामले ने और भी रहस्यमयी रूप ले लिया है। पुलिस ने तत्काल पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। आसपास के ग्रामीणों से मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास जारी हैं।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए गहन जांच में जुटी है। मंगलौर सीओ का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि अगर ये हत्या है तो आरोपियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
Pithoragarh
पिथौरागढ़ में शिविर में स्थापित कंट्रोल रूम का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

Pithoragarh News : पिथौरागढ़ में जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने आज विकास भवन में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत स्थापित कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों को प्राप्त जन शिकायतों की समीक्षा करते हुए उनके निस्तारण की प्रगति का जायजा लिया।
Table of Contents
शिविर में स्थापित कंट्रोल रूम का डीएम ने किया औचक निरीक्षण
पिथौरागढ़ में जिलाधिकारी ने आज शिविर में स्थापित कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे समय-समय पर शिकायतकर्ताओं को कॉल कर ये सुनिश्चित करें कि उनकी समस्याओं का समाधान संतोषजनक रूप से हुआ है या नहीं।
इसके साथ ही संबंधित विभागों से नियमित रूप से संपर्क कर लंबित शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।
जन शिकायतों का त्वरित और प्रभावी समाधान के निर्देश
जिलाधिकारी ने कर्मचारियों को ये भी निर्देशित किया कि जिन शिकायतों का निस्तारण हो चुका है। उनका अद्यतन विवरण रजिस्टर में समयबद्ध रूप से दर्ज किया जाए। ताकि शिकायतों की निगरानी और अनुश्रवण प्रभावी ढंग से किया जा सके।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जन शिकायतों का त्वरित और प्रभावी समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जन समस्याओं के समाधान में तेजी लाने पर बल दिया।
कार्यालय में उपस्थिति अनिवार्य रूप से दर्ज करने के निर्देश
जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने विकास भवन स्थित अन्य विभागीय कार्यालयों का भी औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को समयपालन सुनिश्चित करने और निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थिति अनिवार्य रूप से दर्ज कराने के सख्त निर्देश दिए।
Breakingnews
देहरादून कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप, दून के साथ ही हरिद्वार कोर्ट परिसर कराया गया खाली

Dehradun News : राजधानी देहरादून कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी के बाद से हड़कंप मच गया है। जिला जज कार्यालय को धमकी भरा मेल मिला है। जिसके बाद कोर्ट परिसर को खाली करा दिया गया है।
Table of Contents
देहरादून कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप
नैनीताल, उत्तरकाशी, टिहरी, रूद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ के बाद अब देहरादून कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिला जज कार्यालय को धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। धमकी की खबर मिलते ही एसएसपी सिटी प्रमेंद्र डोभाल टीम के साथ मौके पर पहुंच गए हैं।
कोर्ट परिसर को आनन-फानन में कराया गया खाली
धमकी भरा मेल मिलने के बाद कोर्ट परिसर को आनन-फानन में खाली करा दिया गया है। सभी जजों, अधिवक्ताओं को कोर्ट से बाहर सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। शुरूआती जांच में धमकी भरे ई-मेल के पीछे पाकिस्तानी संगठन के होने की आंशका जताई जा रही है।

हरिद्वार जिला कोर्ट को भी मिली धमकी
राजधानी देहरादून ही नहीं हरिद्वार जिला न्यायालय को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिला न्यायालय के प्रशासनिक कार्यालय में फैक्स और ईमेल के जरिए अजीबो-गरीब धमकी भरा संदेश मिला है। जिसके बाद कोर्ट परिसर को खाली कराया गया है।
जिसमें तमिलनाडु में EWS आरक्षण लागू ना करने की मांग करते हुए जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। सिडकुल थाना क्षेत्र के रोशनाबाद स्थित हरिद्वार जिला न्यायालय में पुलिस जांच में जुट गई है।
Cricket8 hours agoPAK vs NAM Dream11 Prediction : करो या मरो मैच में पाकिस्तान की प्रतिष्ठा दांव पर, नामीबिया के पास सम्मान बचाने का मौका..
big news23 hours agoकुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने किया अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट का निरीक्षण, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव के दिए निर्देश
big news23 hours agoनैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को मानव बम से उड़ाने की धमकी, आतंकी संगठनों ने ली है जिम्मेदारी
Cricket5 hours agoभारत बनाम नीदरलैंड्स मैच प्रीव्यू, पिच रिपोर्ट, फैंटेसी टिप्स…
big news21 hours agoबजट सत्र 2026 की तारीख का हुआ ऐलान, 9 से 13 मार्च तक गैरसैंण में होगा बजट सत्र
Cricket16 hours agoSA vs UAE Dream11 Prediction : दक्षिण अफ्रीका बनाम यूएई
Haridwar4 hours agoसात मार्च को उत्तराखंड आएंगे गृह मंत्री अमित शाह, हरिद्वार दौरे से पहले प्रशासन सक्रिय
Breakingnews5 hours agoएक और हत्या से दहली राजधानी, तीन युवकों ने बेसबॉल बैट से पीट-पीटकर की दोस्त की हत्या









































