Udham Singh Nagar
रुद्रपुर में कांवड़ यात्रा से लौटे पति को मिला बड़ा सदमा, पत्नी फंदे से लटकी मिली…

रुद्रपुर: रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां कांवड़ यात्रा पर हरिद्वार गए सुखदेव मंडल की पत्नी लतीका घर में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकी हुई मिली। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अब आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
#Rudrapur #WifeFoundHanging #SuicideMystery #NoSuicideNote #KawadYatra
Udham Singh Nagar
खटीमा में दिव्यांग बच्चों के आंदोलन का बड़ा असर, निदेशालय ने प्रिंसिपल को हटाया

Khatima News : उत्तराखंड के खटीमा स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में छात्र-छात्राओं की ओर से तीन दिनों तक किए गए आंदोलन के बाद आखिरकार प्रशासन ने कार्रवाई की है। विद्यालय में भोजन की गुणवत्ता, एक्सपायरी राशन, बिजली-पानी, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर विद्यार्थियों ने गंभीर शिकायतें उठाई थीं। छात्रों के विरोध के बाद जनजाति कल्याण निदेशालय ने विद्यालय की प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया है।
Table of Contents
खटीमा में दिव्यांग बच्चों के आंदोलन का बड़ा असर
निदेशालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार विद्यालय की प्राचार्य भारती यादव को जिला जनजाति कल्याण अधिकारी कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। साथ ही विद्यालय में सामने आई शिकायतों की विस्तृत जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
गणित शिक्षक को मिली प्राचार्य की जिम्मेदारी
विद्यालय में प्रशासनिक व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए पीजीटी गणित शिक्षक रोशन झिंक्वाण को प्राचार्य का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वह फिलहाल विद्यालय की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभालेंगे।
तीन दिन तक छात्रों ने किया था विरोध
विद्यालय की व्यवस्थाओं को लेकर छात्र-छात्राओं में लंबे समय से नाराजगी थी। अपनी मांगों और समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में लगातार तीन दिनों तक धरना दिया। इस दौरान उन्होंने खाने की गुणवत्ता के साथ-साथ विद्यालय में उपलब्ध राशन को लेकर भी सवाल उठाए।

छात्रों का आरोप था कि उन्हें कई बार खराब गुणवत्ता का भोजन दिया जा रहा है। इसके अलावा एक्सपायरी राशन मिलने की शिकायत भी सामने आई थी। विद्यार्थियों ने बिजली-पानी की समस्या, साफ-सफाई और विद्यालय की अन्य व्यवस्थाओं में खामियों को लेकर भी अपनी नाराजगी जाहिर की।
अभिभावकों और जनजातीय प्रतिनिधियों ने भी उठाई शिकायतें
निदेशालय के आदेश में बताया गया है कि प्राचार्य भारती यादव के संबंध में स्थानीय जनजातीय प्रतिनिधियों, अभिभावकों और छात्र-छात्राओं की ओर से लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं।
विद्यार्थियों और अभिभावकों में बढ़ते असंतोष को देखते हुए प्राचार्य को अग्रिम आदेश तक जिला जनजाति कल्याण अधिकारी कार्यालय से संबद्ध करने का फैसला लिया गया।
Udham Singh Nagar
खटीमा रेलवे स्टेशन के पास दो शव मिलने से हड़कंप, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Khatima News : ऊधम सिंह नगर जिले के खटीमा में रेलवे स्टेशन के पास दो लोगों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी। एक ही स्थान पर दो शव मिलने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी हैं।
Table of Contents
खटीमा रेलवे स्टेशन के पास दो शव मिलने से हड़कंप
ऊधम सिंह नगर जिले के खटीमा में दो लोगों के शव मिलने से सनसनी मच गई। मामला रेलवे स्टेशन वार्ड नंबर-6 के पास का है। बताया जा रहा है कि शनिवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि यहां दो व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में पड़े हुए हैं। सूचना मिलते ही बाजार चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक जीवन सिंह चुफाल पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर दोनों व्यक्ति मृत अवस्था में मिले।
संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से मचा हड़कंप
पुलिस के मुताबिक मृतकों में एक की पहचान राजेंद्र सिंह सामंत, पुत्र पद्म सिंह सामंत के रूप में हुई है। वो खटीमा में वेस्ट व्यू होटल के सामने रहता था और परचून की दुकान चलाता था। दूसरे मृतक की पहचान विनोद, पुत्र शोभन सिंह के रूप में हुई है। उसकी उम्र करीब 47 वर्ष बताई जा रही है और वो ग्राम नगला तहर, थाना डिलारी, जनपद मुरादाबाद का रहने वाला था।
एक जगह दो शव मिलने से बढ़ी पुलिस की चुनौती
एक ही स्थान पर दो लोगों के शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस ने तत्काल घटनास्थल को सुरक्षित कर दिया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जनपदीय फील्ड यूनिट और एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। विशेषज्ञ टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए।
पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि दोनों की मौत किन परिस्थितियों में हुई। घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों और स्थानीय निवासियों से भी पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
दोनों शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने के कारण पुलिस हर संभावित पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही दोनों की मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
एक ही जगह पर दो शव मिलने की घटना ने स्थानीय लोगों को भी हैरान कर दिया है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच के लिए टीमें गठित कर दी हैं और घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों को जुटाया जा रहा है। जांच पूरी होने और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही मामले की तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।
Udham Singh Nagar
पिता ने अपनी ही बेटी से किया दुष्कर्म का प्रयास, मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज

Rudrapur News : ऊधम सिंह नगर के रूद्रपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता पर उसकी अपनी ही बेटी पर दुष्कर्म करने की कोशिश के आरोप लगे हैं। इस मामले के सामने आने के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है।
Table of Contents
पिता ने अपनी ही बेटी से किया दुष्कर्म का प्रयास
रुद्रपुर में पारिवारिक रिश्तों को तार-तार कर देने वाला एक खौफनाक मामला प्रकाश में आया है। यहाँ एक माँ ने अपने ही पति पर अपनी 10 साल की मासूम बेटी के साथ यौन उत्पीड़न का प्रयास करने का संगीन आरोप लगाया है। घटना के वक्त आरोपी भारी नशे की हालत में था।
मां की तहरीर पर पुलिस जांच में जुटी
महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है। पीड़ित महिला द्वारा पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, घटना रविवार की देर रात (लगभग 1 बजे) की है। महिला अपने 3 साल के बेटे के साथ एक चारपाई पर सो रही थी, जबकि उसकी 10 वर्षीय बेटी पास ही दूसरी चारपाई पर थी। इसी दौरान शराब में धुत पति घर लौटा और बेटी के पास जाकर लेट गया।
पत्नी ने ही लगाए पति पर बेटी से दुष्कर्म के आरोप
बच्ची के अचानक चिल्लाने पर माँ ने पहले इसे कोई बुरा सपना समझा और उसे चुप कराकर सुला दिया। लेकिन थोड़ी देर बाद बच्ची के दोबारा असहज होने पर जब महिला ने कमरे की बत्ती जलाई, तो उसके होश उड़ गए। उसने देखा कि उसका पति अपनी ही बच्ची के साथ गलत हरकत (दुष्कर्म का प्रयास) कर रहा था।
महिला ने तुरंत अपनी बेटी को बचाया। जब उसने इस दरिंदगी का विरोध किया, तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और किसी को बताने या पुलिस में जाने पर जान से मारने की धमकी दी। धमकियों के बावजूद हिम्मत दिखाते हुए पीड़ित माँ अपनी बच्ची को लेकर सीधे पुलिस स्टेशन पहुँची और पति के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई
Cricket16 hours agoMO vs SUL Dream11 Prediction Match 30: Playing 11, Pitch Report & Fantasy Cricket Tips
uttarakhand weather13 hours agoउत्तराखंड के 12 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा, अगले 24 घंटों के लिए अलर्ट जारी
Chamoli14 hours agoचमोली की नीति घाटी में आया भयानक जलसैलाब, पुल-गाड़ियां बहीं, एक BRO कर्मी लापता
Haridwar12 hours agoशिवरात्रि पर शिवमय हुई धर्मनगरी, दक्षेश्वर महादेव समेत अन्य मंदिरों में उमड़ी भारी भीड़
big news11 hours agoदेहरादून के फाइव स्टार होटलों में छापा, किचन में मचा हड़कंप, जांच के लिए भेजे गए सैंपल
Breakingnews10 hours agoनैनीताल के ताकुला में भीषण सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोग घायल
Cricket4 hours agoBPH vs ML Dream11 Prediction Match 32: Playing 11, Pitch Report & Fantasy Tips
Dehradun11 hours agoदेहरादून के बड़ासी ग्रांट में हाथी के हमले में महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम











































