Dehradun
मसूरी जाने वालों के लिए जरूरी खबर: ट्रैफिक रूट बदले, पार्किंग की लिमिट तय

देहरादून: पर्यटन सीजन के चलते देहरादून और मसूरी में इस वीकेंड पर भारी भीड़ की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में ट्रैफिक जाम और अव्यवस्था से बचने के लिए देहरादून पुलिस-प्रशासन ने खास तैयारी की है और नया रूट और पार्किंग प्लान लागू किया है।
15 हजार वाहनों के मसूरी पहुंचने की उम्मीद
हर वीकेंड पर मसूरी में औसतन 15,000 वाहन पहुंचते हैं जबकि सामान्य दिनों में यह संख्या 8,000 के आसपास होती है। वर्तमान में मसूरी में 414 होटल और होम स्टे हैं जिनकी कुल पार्किंग क्षमता सिर्फ 4,590 वाहनों की है। ऐसे में वाहन अधिक होने की स्थिति में जाम की स्थिति बन सकती है।
ड्रोन से निगरानी और स्मार्ट सिटी डिस्प्ले से जानकारी
भीड़ और ट्रैफिक की स्थिति पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। साथ ही देहरादून शहर में लगे बड़े-बड़े डिस्प्ले बोर्ड पर पर्यटकों को डायवर्जन, ट्रैफिक और मौसम से जुड़ी जरूरी जानकारी दी जाएगी।
QR कोड और पंपलेट से मिलेगी रूट जानकारी
पार्किंग और ट्रैफिक रूट को लेकर QR कोड भी लगाए गए हैं जिससे पर्यटक अपने मोबाइल से स्कैन कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। फ्लैक्स, बैनर और पंपलेट के माध्यम से भी सूचना दी जा रही है।
तीन रूट प्लान तैयार
प्लान A:
देहरादून से आने वाला यातायात किंगक्रेग से लाइब्रेरी चौक और पिक्चर पैलेस की ओर जाएगा।
प्लान B:
पर्यटकों को किंगक्रेग पार्किंग में वाहन पार्क कर शटल सेवा के जरिए मसूरी भेजा जाएगा (212 वाहनों की जगह उपलब्ध)।
प्लान C:
गज्जी बैंड से 220 वाहनों के लिए पार्किंग का इंतजाम किया गया है, और वहां से भी शटल सेवा उपलब्ध रहेगी।
डायवर्जन प्लान (मुख्य बिंदु):
भारी ट्रैफिक होने पर देहरादून से मसूरी जाने वाले वाहन गज्जी बैंड से हाथी पांव होते हुए भेजे जाएंगे।
मसूरी से देहरादून लौटते वाहन बाटाघाट, जेपी बैंड, झड़ीपानी होते हुए लौटेंगे।
लाइब्रेरी चौक से कैंपटी फॉल जाने वाले वाहन स्प्रिंग रोड से डायवर्ट होंगे।
पिक्चर पैलेस की ओर जाने वाले वाहन कैमल बैक रोड होकर कुलड़ी बाजार भेजे जाएंगे।
अन्य मार्गों को जरूरत के अनुसार डायवर्ट किया जाएगा।
पुलिस की सख्ती और निगरानी
सीओ मसूरी और सीओ यातायात रियल टाइम मॉनिटरिंग करेंगे। शराब पीकर वाहन चलाने वालों और नियम तोड़ने वालों पर “ऑपरेशन लगाम” के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पर्यटकों के लिए सलाह (एडवाइजरी):
वाहन सिर्फ निर्धारित पार्किंग में ही खड़ा करें।
पर्वतीय मार्गों पर सावधानी से वाहन चलाएं।
बारिश, भूस्खलन जैसी चेतावनियों को गंभीरता से लें।
खतरनाक जगहों पर सेल्फी न लें।
रात में पहाड़ी मार्गों पर वाहन न चलाएं।
ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
अफवाहों से बचें और कोई गलत जानकारी न फैलाएं।
#MussoorieWeekendTrafficPlan #DehradunTouristAdvisory #MussoorieVehicleParkingUpdate
Dehradun
सीएम धामी की अगुवाई में 17वीं बार पीएम मोदी का स्वागत करेगा उत्तराखंड, 14 अप्रैल को आएंगे उत्तराखंड दौरे पर

PM Modi Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मंगलवार को अपने 27 वें दौरे पर उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साढे चार साल के कार्यकाल में यह उनका 17वां दौरा होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दौरान दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे के साथ ही, टिहरी में 1 हजार मेगावाट क्षमता वाले देश के पहले वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज संयंत्र का भी लोकार्पण करेंगे।
Table of Contents
सीएम धामी की अगुवाई में 17वीं बार पीएम मोदी का स्वागत करेगा उत्तराखंड
प्रधानमंत्री मोदी के आगमन को लेकर उत्तराखंड वासियों में भारी उत्साह है। प्रदेश सरकार लोकार्पण समारोह को यादगार बनाने की तैयारियों में जुटी है। मई 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद, नरेंद्र मोदी 11 सितंबर 2015 को उत्तराखंड के पहले दौरे पर ऋषिकेश पहुंचे थे। तब उन्होंने दयानंद सरस्वती आश्रम पहुंचकर अपने गुरुं दयानंद गिरी से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी। भगवान केदारनाथ सहित उत्तराखंड के प्रमुख धामों के प्रति भी पीएम मोदी की गहरी आस्था है।
प्रधानमंत्री बनने के बाद वह पांच बार केदारनाथ की यात्रा पर आ चुके हैं, साथ ही बद्रीनाथ ओर मुखबा का भी दौरा कर चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड के तीर्थाटन- पर्यटन के ब्रांड अम्बेसडर साबित हुए हैं। प्राकृतिक आपदाओं के चलते केदारनाथ धाम की यात्रा प्रभावित हुई तो पीएम मोदी ने केदार धाम पहुंचकर सुरक्षित चारधाम यात्रा का संदेश देश दुनिया को दिया। प्रधानमंत्री के दौरों के बाद केदारनाथ में श्रद्धालुओं की संख्या अप्रत्याशित ढंग से बढ़ी है।
PM मोदी का उत्तराखंड से कर्म और मर्म का रिश्ता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से कर्म और मर्म का रिश्ता रहा है। उत्तराखंड उनके हृदय में बसता है। उनके दौरे को लेकर देवभूमि वासियों में भारी उत्साह है। मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद उत्तराखंड में अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी मिली है। ₹दो लाख करोड़ से अधिक की विकास योजनाएं धरातल पर उतर चुकी हैं। कनेक्टिविटी के क्षेत्र में क्रांति आई है।

चारधाम ऑलवेदर रोड परियोजना, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना, केदारनाथ एवं हेमकुंट साहिब रोपवे परियोजना, देहरादून-दिल्ली एलिवेटेड रोड जैसी बड़ी परियोजनाओं को उन्होंने स्वीकृति दी है। आज पीएमजीएसवाई के तहत दूरदराज ग्रामीण इलाकों में सड़कों के निर्माण के साथ ही हवाई और रेल सेवाओं का विस्तार हुआ है। रोप-वे परियोजनाओं पर तेजी से काम आगे बढ़ा है।
पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड
कब-कब उत्तराखण्ड आए प्रधानमंत्री मोदी
11 सितंबर 2015 – ऋषिकेश स्थित दयानंद सरस्वती आश्रम के स्वामी दयानंद गिरी की कुशलक्षेम लेने पहुंचे।
27 दिसंबर, 2016 – को देहरादून में चारधाम सड़क परियोजना की नींव रखी
18 मार्च 2017– देहरादून में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और उनके मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में प्रतिभाग।
03 मई 2017– प्रधानमंत्री बनने के बाद केदारनाथ की पहली यात्रा। कपाटोद्घाटन के मौके पर की पूजा-अर्चना।
20 अक्टूबर 2017–दूसरी बार पहुंचे केदारनाथ दर्शन को।
21 जून 2018–अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर एफआरआई देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग।
07 अक्टूबर 2018—अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम देहरादून में डेस्टिनेशन इन्वेस्टर समिट को किया संबोधित।
07 नवंबर 2018—केदारनाथ में दर्शन कर पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उसके उपरांत उत्तरकाशी जिले में हर्षिल के पास स्थित अग्रिम सैन्य चौकी पर पहुंच कर आईटीबीपी और सेना के जवानों के साथ मनाई दीवाली।
14 फरवरी 2019–कार्बेट पार्क में स्थित ढिकाला पहुंचे। कार्बेट पार्क को रेस्क्यू सेंटर और वाइल्ड लाइफ टाइगर सफारी की सौगात दी।
18 मई 2019–केदारनाथ दर्शन और पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर ध्यान गुफा में 16 घंटे 45 मिनट तक की साधना। दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन 19 मई को बद्रीनाथ धाम में किए दर्शन।
2021 के बाद 16 बार उत्तराखंड आ चुके है
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इससे पहले 16 बार उत्तराखंड आ चुके हैं। इस दौरान प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री को उत्तराखंड की विशिष्ट सांस्कृतिक, धार्मिक पहचान से जुड़ी प्रतिकृतियों, प्रतीक चिन्हों के साथ ही, उत्तराखंड के स्थानीय उत्पाद भेंट किए।
7 अक्टूबर 2021 – ऋषिकेश ( स्थानीय हस्तशिप आधारित शॉल – पुस्तक)
5 नवंबर 2021 – केदारनाथ धाम (केदारनाथ मंदिर प्रतिकृति)
4 दिसंबर 2021 – देहरादून (शॉल, चंदन, इत्र और हर्बल प्रोडक्ट)
30 दिसंबर 2021 – हल्द्वानी (शॉल और हिमालय की तस्वीर)
10 फरवरी 2022 – श्रीनगर (चुनावी जनसभा)
11 फरवरी 2022 – अल्मोड़ा (चुनावी जनसभा )
23 मार्च 2022 – देहरादून (नवनिर्वाचित सरकार का शपथ ग्रहण)
21 अक्टूबर 2022 केदारनाथ- बद्रीनाथ- माणा (बदरीनाथ प्रसाद बॉक्स)
12 अक्टूबर 2023 पिथौरागढ़- जागेश्वर (शिव प्रतिमा, आदि कैलाश चित्र)
8 दिसंबर 2023 – देहरादून (हाउस ऑफ़ हिमालय ब्रांड के उत्पाद)
2 अप्रैल 2024 – रुद्रपुर (शंख)
11 अप्रैल 2024 – ऋषिकेश ( उत्तराखंड का वाद्य यंत्र हुड़का)
28 जनवरी 2025 – देहरादून ( पुस्तक और अंगवस्त्र )
6 मार्च 2025 मुखवा -(उत्तरकाशी) (माँ गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखवा मंदिर की प्रतिकृति)
11 सितंबर 2025 – देहरादून (आपदा प्रभावितों से भेंट)
09 नवम्बर 2025 – देहरादून (पहाड़ी शॉल, बाबा केदार के शीतकालीन निवास स्थल ओंकारेश्वर मंदिर की प्रतिकृति राज्य स्थापना की रजत जयंती पर आधारित स्मृति चिन्ह)
Dehradun
देहरादून में DAV पीजी कॉलेज में चाकूबाज़ी की घटना निकली अफवाह, धक्का लगने से घायल हुआ था छात्र
Dehradun News : सोशल मीडिया पर DAV पीजी कॉलेज में चाकूबाज़ी की घटना अफवाह निकली है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि छात्र धक्का लगकर गिरने से घायल हुआ था।
Table of Contents
DAV पीजी कॉलेज में चाकूबाज़ी की घटना निकली अफवाह
DAV पीजी कॉलेज में मनाए जा रहे DAV सप्ताह के समापन कार्यक्रम में हरियाणवी लोक गायक अजय हुड्डा और मासूम शर्मा के कार्यक्रम के दौरान 8 से 9 हज़ार की संख्या में छात्रों के साथ ही अन्य लोगों द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया था।
धक्का लगने से घायल हुआ था छात्र
कार्यक्रम के दौरान एक युवक गौरव कुमार पुत्र प्रभाकर उम्र 17 वर्ष निवासी गजरौला मेरठ हाल विद्यार्थी 12 वी कक्षा, डीएवी इंटर कॉलेज, कॉलेज प्रांगण में लगी रेलिंग के ऊपर चढ़कर कार्यक्रम देख रहा था, जो भीड़ में हुई धक्का मुक्की के दौरान धक्का लगने से रेलिंग के ऊपर गिरकर चोटिल हो गया, जिसमें उसके हाथ पर रेलिंग लगने से खरोंचे आयी, जिसे विद्यालय की डिस्पेंसरी में ही प्राथमिक उपचार के बाद भेज दिया गया था।
रेलिंग पर गिरकर चोटिल हुआ था छात्र
घटना के संबंध में लोगों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से कॉलेज परिसर में चाकू बाजी होने की अफवाह फैलाई जा रही थी। जिस पर पुलिस द्वारा पीड़ित छात्र से घटना के संबंध में जानकारी की गई तो उसके द्वारा भी रेलिंग पर गिरकर चोटिल होने की जानकारी दी गई।
Dehradun
CM के कार्यक्रम के तुरंत बाद डीएवी कॉलेज में चले चाकू, एक छात्र हुआ घायल, देखें वीडियो

Dehradun News : देहरादून में डीएवी कॉलेज के छात्रसंघ समारोह में हंगामा हो गया। डांस के दौरान छात्रों में विवाद हो गया। इसदौरान चाकू चलने के कारण एक छात्र घायल हो गया।
Table of Contents
CM के कार्यक्रम के तुरंत बाद डीएवी कॉलेज में चले चाकू
देहरादून में स्थित डीएवी कॉलेज के छात्रसंघ समारोह के दौरान अचानक हंगामे की स्थिति बन गई। कार्यक्रम में डांस के दौरान कुछ छात्रों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई और छात्रों में चाकू चल गए इसमें एक छात्र घायल हो गया। हैरानी की बात ये है कि इससे पूर्व सीएम धामी समारोह का शुभारंभ करने पहुंचे थे।
छात्रसंघ समारोह का शुभारंभ करने पहुंचे थे सीएम धामी
बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून डीएवी पीजी कॉलेज छात्रसंघ समारोह में शमिल हुए, लेकिन उनके कार्यक्रम से निकलने के बाद यहां छात्रों में झड़प हो गई। इस हाथापाई में एक छात्र को चाकू लग गया। उसे कॉलेज की डिस्पेंसरी में प्राथमिक उपचार दिया गया।

इस से पहले डीएवी (पीजी) कॉलेज में आयोजित छात्र संघ समारोह में हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ओर अजय हुड्डा ने लाइव प्रस्तुति दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा हमेशा हमें अपने कॉलेज के दिन याद दिलाते हैं। आप सिर्फ युवा छात्र नहीं हैं। आप देश का वर्तमान भी हैं और भविष्य भी।
Haridwar15 hours agoवैशाखी स्नान पर हरिद्वार में हाई अलर्ट, 10 जोन-33 सेक्टर में बंटा मेला क्षेत्र, चप्पे-चप्पे पर रखी जा रही नजर
big news17 hours agoहरक सिंह रावत के बयान से गरमाया सियासी माहौल, भाजपा और सनातन विचारधारा से जुड़े लोगों पर बोला हमला
big news18 hours agoरविवार तड़के टिहरी में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी पिकअप, चालक की मौके पर मौत
Dehradun12 hours agoसीएम धामी की अगुवाई में 17वीं बार पीएम मोदी का स्वागत करेगा उत्तराखंड, 14 अप्रैल को आएंगे उत्तराखंड दौरे पर
Nainital20 hours agoनैनीताल के घटगड़ में शराब की दुकान खोलने के विरोध में सड़कों पर उतरी महिलाएं, जमकर की नारेबाजी
Nainital19 hours agoहल्द्वानी में “रन फॉर अवेयरनेस” रैली का शुभारंभ, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी
big news13 hours agoहरिद्वार में मंदिर में घुसकर पुजारी की हत्या से सनसनी, मंदिर के अंदर पड़ा था खून से लथपथ शव






































