Roorkee
शिवलिंग पर खून चढ़ाने की घटना: समुदाय विशेष के युवक की हरकत से जौरासी गांव में तनाव, पुलिस ने की कार्रवाई !

रुड़की: जौरासी गांव स्थित मंदिर के अंदर शिवलिंग पर खून लगा मिलने और अंदर एक समुदाय के युवक के होने की सूचना पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। कुछ ग्रामीणों का आरोप है कि मुस्लिम युवक ने अपना हाथ काटकर शिवलिंग पर खून चढ़ाया है।
#BloodonShivling, #MuslimYouthIncident, #JaurasiVillageControversy, #HinduTempleDisturbance, #PoliceDetentionInvestigation
Roorkee
Roorkee: बच्चों के आपसी विवाद में भिड़े परिजन, बढ़ते विवाद के बीच पुलिस ने किया लाठीचार्ज

रुड़की में बच्चों की कहासुनी बनी बवाल, परिजनों के बीच जमकर मारपीट
रुड़की (Roorkee): सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र में बच्चों के बीच हुई मामूली कहासुनी ने अचानक हिंसक रूप ले लिया. देखते ही देखते दोनों पक्षों के परिजन आमने-सामने आ गए और विवाद इतना बढ़ गया कि लाठी-डंडे चलने लगे. स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को बीच-बचाव करना पड़ा और कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया. फिलहाल मामले की जांच जारी है.
मुख्य बिंदु
बच्चों के विवाद में परिजन आमने-सामने, जमकर चले लाठी डंडे
जानकारी के मुताबिक, रुड़की के इमली रोड क्षेत्र में बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. शुरुआत में मामला छोटा था, लेकिन बाद में परिजन भी इसमें कूद पड़े. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. इतना ही नहीं, आरोप है कि कुछ लोग एक-दूसरे के घरों में घुस गए और वहां भी हाथापाई की. अचानक भड़की इस हिंसा से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई.

ये भी पढ़ें- Roorkee: महिला को नशीला पदार्थ पिला कर सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने लाठीचार्ज कर मामला किया शांत
इस बीच कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर झगड़ा शांत कराने की कोशिश की, लेकिन उनके साथ भी बदसलूकी की गई. हालात नियंत्रण से बाहर होते देख किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही सिविल लाइन कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठियां फटकारनी पड़ीं. पुलिस की मौजूदगी के बाद स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो सकी.
पुलिस मामले की कर रही जाँच, तहरीर का इन्तजार
कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है. साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने लाई जा सके. प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट ने बताया कि झगड़े की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची थी और दोनों पक्षों को शांत कराया गया. फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है. तहरीर मिलने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें- Roorkee: स्कूल में हुई टिप्पणी से उपजा विवाद बना खून का खेल, गला दबाकर कारोबारी की हत्या
लगातार बढ़ रही हिंसक घटनाएँ
बता दें कि, रुड़की क्षेत्र में हाल के दिनों में मारपीट और झगड़े की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. मामूली विवाद भी हिंसक रूप ले लेते हैं, जिससे कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं. हालांकि पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है, लेकिन ऐसी घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं.
Roorkee
तीसरी बार धंसा रुड़की बाईपास पर बना फ्लाईओवर, निर्माण कार्य को लेकर उठ रहे सवाल, जनता में आक्रोश

Roorkee News : रुड़की के अब्दुल कलाम चौक से कोर कॉलेज बाईपास की ओर जाने वाला सोलानी पुल एक बार फिर सुर्खियों में है। लेकिन इस बार किसी विकास कार्य को लेकर नहीं, बल्कि इस पर बने गड्ढे के कारण ये सुर्खियों में है।
Table of Contents
तीसरी बार धंसा रुड़की बाईपास पर बना फ्लाईओवर
रुड़की के अब्दुल कलाम चौक से कोर कॉलेज बाईपास की ओर जाने वाला सोलानी पुल पर बीचोंबीच एक बड़ा गड्ढा बन गया है। जिस कारण दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।
आपको बता दें कि ये फ्लाईओवर NH-334 का वो अहम हिस्सा है जिसे NHAI द्वारा केंद्र सरकार के मुजफ्फरनगर–हरिद्वार–देहरादून प्रोजेक्ट के तहत बनाया गया था। इस पूरे प्रोजेक्ट पर 1000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आई थी। लेकिन एक या दो बार नहीं तीसरी बार इसके धंसने की खबर सामने आ रही है।

कुंभ मेले से पहले ही ठीक किया गया था पुल
स्थानीय लोगों का कहना है कि सोलानी फ्लाईओवर को साल 2021 कुंभ मेले से पहले ही ठीक किया गया था। लेकिन इसके बावजूद भी ये तीसरी बार धंस चुका है। जिस कारण स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने जल्द से जल्द इसकी मरम्मत की मांग उठाई है।

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर उठ रहे सवाल
फ्लाईओवर में गड्ढा होने के कारण प्रशासन ने इसके चारों ओर बैरिकेटिंग कर दी है। इसके साथ ही ट्रैफिक को भी डायव्रट कर दिया गया है। लेकिन स्थानीय लोगों में इसे लेकर आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोगों ने पुल के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। इसके साथ ही समय रहते कार्रवाई ना होने पर प्रदर्शन की चेतावनी भी दी है।
Accident
Roorkee: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, हालत गंभीर, चालक हिरासत में
रूड़की में तेज रफ़्तार डंपर की चपेट में आने से दो युवक घायल
Roorkee: हरिद्वार जिले के भगवानपुर कस्बे में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और डंपर उनके पैरों पर चढ़ गया। दुर्घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।
मुख्य बिंदु
ये भी पढ़ें- Haridwar Accident : हरिद्वार में तेज रफ्तार ने ली 3 जानें, मौके का मंजर देख कांप उठे लोग !
तेज रफ़्तार डंपर ने बाइक को मारी टक्कर
जानकारी के मुताबिक, रुड़की के भगवानपुर थाना क्षेत्र के सिकरोड़ा गांव निवासी इंतजार और दिल्लू पेंट का काम निपटाकर बाइक से लौट रहे थे। जैसे ही वो भगवानपुर मार्केट के पास पहुंचे, तभी हाईवे की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों युवक बाइक समेत सड़क पर गिर गए और डंपर की चपेट में आ गए, जिससे उनके पैरों में गंभीर चोटें आईं।
आक्रोशित भीड़ ने की डंपर चालक की पिटाई
हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। गुस्साए लोगों ने डंपर चालक को मौके पर ही पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसी दौरान किसी राहगीर ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही भगवानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर डंपर चालक को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया।
ये भी पढ़ें – KASHIPUR: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, गुस्साए लोगों ने वाहन को लगाईं आग
हादसे में दो लोग घायल, हायर सेण्टर रेफर
पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने घायलों के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी है। हादसे में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।
पुलिस ने चालक को लिया हिरासत में
भगवानपुर थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त डंपर को कब्जे में ले लिया गया है और चालक पुलिस हिरासत में है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Cricket8 hours agoNepal vs Italy Dream11 Prediction: मुंबई में करो या मरो मुकाबला, जानें बेस्ट फैंटेसी टीम टिप्स
Cricket18 hours agoSL vs OMAN Dream11 Team Prediction – श्रीलंका बनाम ओमान, टी20 वर्ल्ड कप 2026 फैंटेसी गाइड…
Haldwani8 hours agoHaldwani Double Murder: गल्ला मंडी में पत्थर से कुचलकर युवक-युवती की निर्मम हत्या
big news9 hours agoतिब्बती मार्केट हत्याकांड के हत्यारे गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़े गए बदमाश
Dehradun7 hours agoDehradun: BCA की छात्रा की प्री-मेच्योर डिलीवरी में मौत, कथित पिता ने बच्चे को लेने से किया इनकार
Pauri6 hours agoउत्तराखंड: शांत फिजाओं में फिर से सनसनीखेज वारदात, भाई बना भाई के खून का प्यासा
Dehradun8 hours agoफायर सीजन के लिए तैयारियों में जुटा वन विभाग, जंगलों को आग से बचाने के लिए विभिन्न विभागों के साथ हुई बैठक
Cricket7 hours agoIND vs NAMIBIA Dream11 Prediction : दिल्ली में रोमांचक मुकाबला, जानें बेस्ट फैंटेसी टीम और प्लेइंग इलेवन विश्लेषण…





































