Udham Singh Nagar
आयकर विभाग की 24 घंटे के बाद भी कार्रवाई जारी, व्यापारियों ने किया विरोध…भाजपा-कांग्रेस नेता भी हुए शामिल।

उधमसिंह नगर – रुद्रपुर में लकड़ी कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग की कार्रवाई 24 घंटे के बाद भी जारी है। आयकर विभाग की टीम चारों जगहों पर जमी है। इस दौरान आयकर विभाग के छापेमारी के विरोध में व्यापारी सड़क पर उतरे है। व्यापारियों ने विरोध में एक बजे तक बाजार बंद का आह्वान किया है। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल, देवभूमि व्यापार मंडल के साथ ही कांग्रेस और भाजपा के नेता भी बंद के आह्वान में शामिल हैं।

रुद्रपुर शहर में पिता-पुत्र और तीन लकड़ी कारोबारियों के प्रतिष्ठान, कार्यालय और घरों पर आयकर विभाग ने छापा मारा। एक घर में कारोबारी और परिवार नहीं मिला, जबकि तीन जगहों पर आयकर विभाग की टीमों ने कारोबारी व उनके परिजनों से घंटों पूछताछ की। टीम ने कारोबार संबंधी दस्तावेज खंगालने के साथ ही बैंक खातों का ब्योरा भी लिया।
बृहस्पतिवार सुबह साढ़े दस बजे 12 कारों में लखनऊ से पहुंची आयकर विभाग की टीमों ने चार जगहों पर छापा मारा। तीन टीमों ने फर्नीचर कारोबारी गुलशन नारंग के गल्ला मंडी स्थित नारंग फर्नीचर मार्ट, सिविल लाइंस स्थित आवास के साथ ही उनके बेटे रोनिक नारंग और साझेदार सौरभ गावा के मॉडल कालोनी स्थित विनायक प्लाई कार्यालय में छापा मारा। चौथी टीम एलाइंस काॅलोनी स्थित सौरभ के आवास पहुंची लेकिन परिवार मेहंदीपुर बालाजी गया था। तीन अधिकारियों ने फर्नीचर मार्ट में गुलशन नारंग से दुकान के स्टॉक, बैंक खातों का ब्योरा, खरीद बिक्री के रिकार्ड लेने के साथ ही कारोबार के संबंध में पूछताछ की। इस दौरान दुकान के गल्ले में 580 रुपये मिले। गुलशन से टीम ने उनकी पत्नी और बेटे विकास के नाम संचालित विनायक ट्रांसपोर्ट कंपनी के बारे में जानकारी ली। इस दौरान मार्ट के बाहर तैनात पुलिस फोर्स ने किसी को अंदर नहीं जाने दिया।
दूसरी टीम ने सिविल लाइंस स्थित आवास पर लकड़ी कारोबारी रोनिक नारंग, उनकी पत्नी, मां से अलग-अलग कमरों में पूछताछ की। इस दौरान उनको किसी से मिलने नहीं दिया गया। तीसरी टीम ने रोनिक और सौरभ के कॉरपोरेट दफ्तर विनायक प्लाई में लकड़ी की खरीद बिक्री के ब्योरे के साथ ही दस्तावेजों को खंगाला। टीमों ने तीनों जगहों से काफी दस्तावेज कब्जे में लिए हैं। इसके अलावा कारोबारियों और उनके परिवार के बैंक खातों के अलावा फर्मों के बैंक खातों व लेनदेन का भी ब्योरा लिया है। इस संबंध में आयकर विभाग के अधिकारियों ने कोई भी जानकारी देने से इनकार कर दिया। आठ घंटे से चल रही पूछताछ खबर लिखे जाने तक जारी थी।
फर्नीचर कारोबारी के गल्ला मंडी स्थित प्रतिष्ठान पर आयकर विभाग के छापे की सूचना पर व्यापारी नेताओं के साथ ही कांग्रेस और भाजपा के लोेगों का जमघट लगा रहा। कार्रवाई के दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा प्रतिष्ठान में मौजूद रहे। कारोबारी रोनिक नारंग पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रहे हैं, लिहाजा बड़ी संख्या में पूर्व छात्र संघ पदाधिकारी भी वहां पहुुंचे थे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा, सौरभ चिलाना, संदीप चीमा, भाजपा नेता प्रीत ग्रोवर, मनोज मदान, सोनू अनेजा सहित तमाम लोग वहां मौजूद रहे।
सिविल लाइंस में लकड़ी कारोबारी रोनिक नारंग से पूछताछ में आयकर विभाग को हाल में ही खराब हुए मोबाइल की जानकारी मिली। रोनिक ने मुख्य बाजार में एक मोबाइल की दुकान में कीपेड मोबाइल ठीक कराने दिया था। इसके बाद टीम रोनिक को लेकर मोबाइल की दुकान में पहुंची। टीम करीब एक घंटे दुकान में रही थी और खराब मोबाइल को भी जब्त कर लिया। सूचना पर व्यापारी नेता भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद टीम खराब मोबाइल और रोनिक को लेकर उनके आवास में चली गई।
रुद्रपुर शहर में चार जगहों पर जमी आयकर विभाग की टीम ने पानी भी बाहर से मंगवाकर पीया। इस दौरान टीमों ने बाहर से खाना मंगवाकर खाया। चारों जगहों पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती रही। एलाइंस कॉलोनी में मौजूद टीम ने फोटो नहीं खींचने दिया। टीम ने कहा कि जहां कार्यवाही हो रही है, वहां जाकर फोटोग्राफी करें।
गल्ला मंडी स्थित फर्नीचर मार्ट में कार्रवाई के दौरान कारोबारी गुलशन नारंग शौच के लिए दुकान से निकले। इस दौरान एक पुलिसकर्मी उनके साथ रहा। इस दौरान दुकान के बाहर मौजूद व्यापारियों से गुलशन ने कुछ देर बात की। समीप ही शौच के बाद वापस दुकान को आते समय उन्होंने वहां खड़े लोगों की तरफ हाथ भी हिलाया। इसके बाद वे दुकान के अंदर चली रही कार्रवाई में शामिल हो गए।
आयकर विभाग की चार टीमें सुबह साढ़े दस बजे चारों ठिकानों पर पहुंच गई थी। तीन जगहों पर अधिकारी पूछताछ और दस्तावेज खंगालने में जुटे रहे। सुबह से शाम हो गई, लेकिन अधिकारी वहां डटे रहे। एक व्यापारी नेता ने एक टीम से कार्रवाई के बारे में जानकारी ली तो उन्होंने एक साथ ही चारों जगहों पर कार्रवाई खत्म होने की बात कही।
रोनिक और सौरभ का यूपी में लकड़ी का अच्छा कारोबार है। सूत्रों के अनुसार आयकर विभाग की टीमों ने शाहजहांपुर, सीतापुर, हरदोई, बहेड़ी में भी छापे मारे हैं। इन जगहों पर फर्म का कारोबार है। हालांकि इसकी पुष्टि आयकर विभाग ने नहीं की है।
आयकर विभाग की कार्रवाई के केंद्र में गुलशन नारंग के बेटे विकास नारंग की ट्रांसपोर्ट कंपनी है। बताया जा रहा है कि इस कंपनी के जरिये हुए कारोबार से मिले लिंक के बाद आयकर की टीमों ने कार्रवाई की तैयारी की। लेकिन अधिकारियों को विकास नारंग नहीं मिल सका है और उसका नंबर भी बंद जा रहा है। सूत्रों के अनुसार अधिकारी विकास नारंग का इंतजार कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक विकास से टीम का संपर्क नहीं हो सका था।
Udham Singh Nagar
KASHIPUR: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, गुस्साए लोगों ने वाहन को लगाईं आग

KASHIPUR में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक और बाइक सवार की मौके पर मौत
मुख्य बिंदु
काशीपुर (KASHIPUR): उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. तेज रफ्तार खनन सामग्री से लदे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद गुस्साए लोगों का आक्रोश फूट पड़ा और उन्होंने ट्रक को आग लगा दी. हालात इतने बिगड़ गए कि मौके पर भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.
ये भी पढ़ें _ देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा, शिमला बाईपास चौक पर ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार
काशीपुर में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर
जानकारी के मुताबिक, काशीपुर के कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र अंतर्गत ढकिया नंबर एक गांव निवासी जयपाल सिंह (60 वर्ष) सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे अपनी बाइक से किसी काम से निकले थे. घर से कुछ ही दूरी पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी.
बाइक सवार की मौके पर मौत
टक्कर इतनी भीषण थी कि जयपाल सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. घटना की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए, जिससे मौके पर तनावपूर्ण माहौल बन गया.

आक्रोशित भीड़ ने ट्रक को लगाईं आग
इसके बाद लोगों ने हादसे के लिए ट्रक चालक की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए ट्रक संख्या UP21 CT 6334 को आग लगा दी. देखते ही देखते ट्रक धू-धू कर जलने लगा और क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई.सूचना मिलते ही कुंडेश्वरी चौकी पुलिस और काशीपुर कोतवाली की टीम मौके पर पहुंची.
ये भी पढ़ें _ Champawat: पड़ोसी ने बुजुर्ग की दरांती से हमला कर की हत्या, इलाके में दहशत का माहौल
हादसे के बाद परिजनों में मचा कोहराम
कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने हालात पर काबू पाया और आग बुझाने के लिए दमकल विभाग को बुलाया गया. बताया जा रहा है कि मृतक जयपाल सिंह दूध का कारोबार करता था और उसके निधन से परिवार में कोहराम मचा हुआ है. पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है.
Udham Singh Nagar
CM ने खटीमा में विंटर कार्निवाल का किया शुभारंभ, कहा- ये मेरे लिए विधानसभा सीट नहीं बल्कि मेरा घर है…

Khatima News : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेमवंती नंदन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में छात्र संघ द्वारा आयोजित विंटर कार्निवाल में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया व हौसला अफज़ाई की। उन्होंने विंटर कार्निवाल का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया व छात्र संघ के सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को उनके सफल कार्यकाल हेतु हार्दिक शुभकामनाएं दी।
Table of Contents
CM ने खटीमा में विंटर कार्निवाल का किया शुभारंभ
खटीमा में सीएम धामी ने विंटर कार्निवल का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि आज छात्र संघ द्वारा पहली बार विंटर कार्निवल के अंतर्गत भजन क्लबिंग जैसे आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजन की शुरुआत की जा रही है। मेरा मानना है, इस प्रकार की पहल केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हमारी सनातन संस्कृति, लोक परंपराओं और युवा चेतना के संगम का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि भजन क्लंबिंग जैसे आयोजन ये सिद्ध करते हैं कि हमारा युवा वर्ग आधुनिकता के साथ-साथ अपनी जड़ों से भी मजबूती से जुड़ा हुआ है और संगीत, भक्ति और संस्कृति के माध्यम से युवाओं को सकारात्मक दिशा देना, ऐसे आयोजनों की सबसे बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि इस पहल के लिए मैं, छात्र संघ की पूरी टीम को बधाई देता हूँ। ऐसा आयोजन कर आप सभी ने नेतृत्व क्षमता, संगठन शक्ति और सामाजिक दायित्व का परिचय दिया है।
खटीमा मेरे लिए विधानसभा सीट नहीं बल्कि मेरा घर है…
मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि जिन छात्र-छात्राओं ने आज इस कार्यक्रम का संचालन किया है, वही छात्र कल राज्य और देश का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने कहा कि खटीमा मेरे लिए कोई विधानसभा सीट नहीं बल्कि ये मेरा घर है, मेरी कर्मभूमि है और मेरी पहचान है। खटीमा की मिट्टी ने मुझे सेवा का संस्कार दिया है, यही वो धरती है जहाँ से मैंने जनसेवा की पहली सीढ़ी चढ़ी थी। यही वजह है कि यहां की हर गली, हर गांव मेरे दिल के बेहद करीब है।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने खटीमा में स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल सहित बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर ठोस कदम उठाए हैं। खटीमा में हमने विकास को केवल योजनाओं तक सीमित नहीं रखा, बल्कि उसे ज़मीन पर उतारने का काम किया है। हमने एक ओर जहां क्षेत्र में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए गदरपुर-खटीमा बाईपास और नौसर में पुल का निर्माण कराया है, वहीं पूरे क्षेत्र में सड़कों के व्यापक नेटवर्क का विकास भी सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि हमने खटीमा में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना करने के साथ-साथ चकरपुर में राष्ट्रीय स्तर के आधुनिक खेल स्टेडियम का निर्माण भी कराया है।
पंतनगर में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के हवाई अड्डे का निर्माण जल्द होगा शुरू
सीएम धामी ने कहा कि हमने जहां एक ओर खटीमा में आधुनिक आईटीआई और पॉलीटेक्निक कॉलेज तथा 100 बेड के नए अस्पताल परिसर का निर्माण कर बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया है वहीं, विद्यार्थियों के लिए “साथी केंद्र” की स्थापना करने के साथ ही औद्योगिक विकास को गति देने लिए सिडकुल की स्थापना भी की गई है। इतना ही नहीं, हम खटीमा और टनकपुर के बीच एक भव्य सैन्य स्मारक भी बनाने जा रहे हैं, जिस पर जल्द ही कार्य प्रारंभ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार पंतनगर में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के हवाई अड्डे के निर्माण के लिए भी संकल्पित है, जिस पर शीघ्र ही कार्य प्रारंभ हो जाएगा।
यही नहीं, हमने एक ओर जहां राजकीय महाविद्यालय खटीमा में एमकॉम और एमएससी की कक्षाएं शुरू कराई, वहीं जनजाति बाहुल्य क्षेत्र में एकलव्य विद्यालय का संचालन भी प्रारंभ किया। उन्होंने कहा कि हम जहां एक ओर जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना का निर्माण पुनः प्रारंभ कर पूरे तराई क्षेत्र की पेयजल और सिंचाई की समस्या का समाधान करने की दिशा में कार्य कर रहे है वहीं, क्षेत्र के लोगों को उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए एम्स के सेटेलाइट सेंटर की स्थापना करने के साथ-साथ खुरपिया में इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी के माध्यम से इस पूरे क्षेत्र के विकास को गति देने का प्रयास भी कर रहे हैं।
Udham Singh Nagar
जसपुर में टायर पंचर की दुकान में लगी भीषण आग, घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू

Jaspur News : जसपुर में देर रात एक टायर पंचर की दुकान में भीषण आग लग गई। आग लगने से इलाके में दहशत मच गई। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस और फायर यूनिट को दी। जिसके बाद फायर कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।
Table of Contents
जसपुर में टायर पंचर की दुकान में लगी भीषण आग
जसपुर में लकड़ी मंडी पतरामपुर रोड स्थित कुमायूं ट्रक यूनियन जसपुर कार्यालय के बराबर में हासिम पुत्र अतीक अहमद की टायर रिपेयरिंग पंचर की दुकान है। जिसमें रविवार देर रात करीब को 12 बजे अचानक दुकान में आग लग गई। जिस से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू
दुकान के आस-पास रहने वाले लोगों ने आग लगने की सूचना फायर बिग्रेड कार्यालय को दी। जिस पर अग्निशमन प्रभारी अधिकारी श्याम बहादुर थापा के नेतृत्व में फायर यूनिट के साथ घटना स्थल पर पहुंची। फायर कर्मियों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए हौज रील, मॉनिटर ब्रांच का प्रयोग कर आग को बुझाना शुरू किया।
आग से भारी नुकसान की आशंका
दुकान के भीतर टायर, गैस सिलिंडर व गैस कंप्रेशर था जिसके फटने की संभावना थी इसके लिए एक हौज फैलाकर फोम का प्रयोग किया गया। आग को विकराल रूप धारण करते देख तुरन्त सहोता पेपर मिल के फायर टेंडर बुलाकर सहायता ली गई।
आग पर घंटों भारी मशक्कत के बाद आग पर पूर्ण रूप से काबू पाया गया। अग्नि दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। अग्निकांड के नुकसान की कीमत का भी आंकलन नहीं हो पाया है।
Cricket8 hours agoSA-W vs PAK-W Dream11 Prediction: मैच प्रीव्यू, पिच रिपोर्ट और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स…
Cricket11 hours agoPAK vs USA Dream11 Prediction: क्या पाकिस्तान करेगा दमदार वापसी या USA फिर करेगा उलटफेर?
Cricket20 hours agoNED vs Namibia Dream11 Team Today – मैच प्रेडिक्शन, फैंटेसी टिप्स, प्लेइंग 11 और पूरी जानकारी…
Accident10 hours agoRoorkee: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, हालत गंभीर, चालक हिरासत में
Champawat10 hours agoचंपावत में छुट्टी पर आए जवान का निधन, परिजनों में कोहराम, आज शारदा घाट होगा अंतिम संस्कार
big news8 hours agoBJP विधायक दुर्गेश्वर लाल के बयान से मचा सियासी घमासान, पूर्व MLA को कह दिया मंत्री का चपरासी, देखें वीडियो
Rudraprayag6 hours agoRudraprayag: रामपुर न्याल्सू गाँव में पहाड़ी से गिरी महिला, हादसे में गंवाई जान
Accident9 hours agoVikasnagar Accident: चिट्टाड से सवारी लेकर आ रहा वाहन हादसे का शिकार, एक की मौत 7 घायल





































