Maharastra
भारत में HMPV के मामलों में बढोतरी , मुंबई में 6 महीने की बच्ची को हुआ संक्रमण….

मुंबई : चीन के बाद अब भारत में भी ह्यूमन मेटापेन्यूमोवायरस (HMPV) के मामले बढ़ने लगे हैं। ताजा मामला मुंबई के पवई स्थित हीरानंदानी अस्पताल में सामने आया है, जहां छह महीने की बच्ची में HMPV संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही भारत में अब तक HMPV के कुल 8 मामले दर्ज हो चुके हैं। बेंगलुरु, नागपुर, तमिलनाडु और अहमदाबाद जैसे विभिन्न शहरों में भी इसके मामले सामने आ चुके हैं।
कोविड-19 जैसा नहीं है HMPV
हालांकि, HMPV के मामले बढ़ने से भारत में डर का माहौल बन गया है। कुछ लोग इसे कोविड-19 से जोड़कर चिंता व्यक्त करने लगे। हालांकि, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने इसपर स्पष्ट किया कि HMPV कोई नया वायरस नहीं है और इसकी पहली पहचान 2001 में हुई थी। उन्होंने कहा कि यह वायरस सालों से दुनिया भर में फैल रहा है और भारत सरकार इस पर नजर बनाए हुए है।
मुंबई में 6 महीने की बच्ची HMPV से संक्रमित
मुंबई में जिस बच्ची में HMPV का मामला सामने आया है, वह महज छह महीने की है। 1 जनवरी को गंभीर खांसी, सीने में जकड़न और ऑक्सीजन स्तर 84% तक गिरने के कारण बच्ची को अस्पताल में भर्ती किया गया था। डॉक्टरों ने नए रैपिड पीसीआर टेस्ट के माध्यम से पुष्टि की। बच्ची को आईसीयू में ब्रोंकोडायलेटर्स जैसी दवाइयों से उपचार दिया गया और पांच दिनों बाद उसे अस्पताल से छुट्टी मिल गई।
HMPV के लक्षण और सावधानी
HMPV एक वायरस है जो मानव के फेफड़ों और श्वसन नलिका में संक्रमण पैदा करता है, और यह सामान्य सर्दी-खांसी या फ्लू जैसी स्थितियां उत्पन्न कर सकता है। यह विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों को प्रभावित करता है। डॉक्टर्स का कहना है कि यह वायरस कोविड जैसी महामारी का कारण नहीं बन सकता, लेकिन इसके लक्षणों से बचने के लिए इन्फ्लूएंजा और गंभीर श्वसन संक्रमण की निगरानी को बढ़ा दिया गया है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, और सरकार स्थिति पर जल्द ही एक व्यापक परामर्श जारी करेगी।
#HMPV #Mumbai #Coronavirus #HealthNews #India #HMPVInIndia #ViralInfection #MumbaiHealth #HumanMetapneumovirus #COVID19 #HealthUpdate #Maharashtra #BMC #StaySafe #Flu #Pneumonia
Trending
Gudi Padwa 2026 : 19 या 20 मार्च किस दिन है गुड़ी पड़वा पर्व ?, यहां जानें सही तारीख और मुहूर्त

Gudi Padwa 2026 की सही तारीख क्या है ?, जानें किस दिन मनाया जाएगा त्यौहार
Gudi Padwa 2026 : चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के शुभ दिन से हिंदू नववर्ष का आरंभ होता है। जिसे गुड़ी पड़वा के रूप में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। गुड़ी पड़वा को केवल पर्व नहीं बल्कि जीवन में सकारात्मकता और शुभता के आगमन का संकेत माना जाता है।
Table of Contents
19 या 20 मार्च किस दिन है Gudi Padwa 2026 ?
गुड़ी पड़वा के त्यौहार के दिन से हिंदू नववर्ष की शूरूआत होती है। मान्यता है कि इसी दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी। इसीलिए इस दिन को सृजन और नवआरंभ का प्रतीक माना जाता है। इस साल गुड़ी पड़वा की तारीख (gudi padwa 2026 date) को लेकर लोगों में कन्फ्यूजन देखने को मिल रहा है कि त्यौहार 19 मार्च को मनाया जाएगा या फिर 20 मार्च को मनाया जाएगा ?

तो आपको बता दें कि हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि 19 मार्च सुबह 6:52 बजे से शुरू होकर 20 मार्च सुबह 4:52 बजे तक रहेगी। इसलिए गुड़ी पड़वा का पर्व 19 मार्च को मनाया जाएगा।
गुड़ी को फहराने का शुभ मुहूर्त
| मुहूर्त | समय |
|---|---|
| ब्रह्म मुहूर्त | सुबह 4:51 बजे से 5:39 बजे तक |
| विजय मुहूर्त | दोपहर 2:30 बजे से 3:18 बजे तक |
| गोधुली मुहूर्त | शाम 6:29 बजे से 6:53 बजे तक |
| निशिता मुहूर्त | रात 12:05 बजे से 12:52 बजे तक |

कई शुभ योग में हो रहा गुड़ी पड़वा का आगाज
इस साल गुड़ी पड़वा का आगाज बेहद ही शुभ योग में हो रहा है। 19 मार्च को गुड़ी पड़वा मनाया जाएगा और इसी दिन चैत्र नवरात्रों की भी शुरूआत हो रही है। यूं तो हिंदू नववर्ष को पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। लेकिन इस दिन गुड़ीपड़वा महाराष्ट्र में धूमधाम से मनाया जाता है। महाराष्ट्र में ऐसी मान्यता है कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने अपनी विजय के बाद पहली बार गुड़ी फहराने की परंपरा को शुरू किया था।

गुड़ी पड़वा पर ये करना माना जात है बेहद शुभ
1. इस दिन घर के मुख्य दरवाजे को आम के पत्तों और फूलों के तोरण से सजाना शुभ माना जाता है।
2. घर के प्रवेश द्वार पर आकर्षक रंगोली बनाकर उत्सव का स्वागत करें।
3. बांस की डंडी पर सुंदर कपड़ा बांधकर उसके ऊपर तांबे या चांदी का पात्र उल्टा रखें और उसे नीम की पत्तियों व चीनी की माला से सजाकर घर के ऊंचे स्थान या खिड़की पर स्थापित करें।
4. परंपरा के अनुसार सुबह नीम की पत्तियां, गुड़ और इमली का मिश्रण ग्रहण किया जाता है, जो जीवन में सुख-दुख के संतुलन और अच्छे स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है।
Maharastra
नागपुर के बारूद कारखाने में भीषण विस्फोट, 15 की मौत, 18 घायल

महाराष्ट्र के नागपुर में बारूद फैक्ट्री में धमाका, 15 की मौत
Nagpur Blast News: महाराष्ट्र के नागपुर जिले में स्थित राउलगांव के एक विस्फोटक कारखाने में भीषण धमाका हो गया। इस दर्दनाक हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को तत्काल नागपुर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
मुख्य बिंदु
नागपुर में बारूद कारखाने में धमाका
ये विस्फोट कटोल तहसील के राउलगांव स्थित SBL Energy Limited के कारखाने में हुआ, जहां खनन और औद्योगिक कार्यों में इस्तेमाल होने वाले विस्फोटक बनाए जाते हैं। नागपुर ग्रामीण के एसपी हर्ष पोद्दार के मुतबिक, धमाका सुबह करीब 6 से 7 बजे के बीच हुआ।
ये भी पढ़ें_ आंध्रप्रदेश: पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 लोगों की मौत कई की हालत गंभीर, मालिक फरार
विस्फोट के समय काम पर थे मजदूर
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, जिस यूनिट में विस्फोट हुआ वहां करीब 25 से 30 मजदूर काम कर रहे थे। विस्फोटक तैयार करने की प्रक्रिया के दौरान अचानक जोरदार धमाका हुआ, जिसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी।

ये भी पढ़ें_ srinagar blast : श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन में बम धमाका, ब्लास्ट में 9 लोगों की मौत
Nagpur Blast News-धमाके के बाद लगी भीषण आग
धमाके के तुरंत बाद फैक्ट्री में आग लग गई और पूरे इलाके में धुआं फैल गया। राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकालने में जुट गए। आशंका जताई जा रही है कि कुछ मजदूर अभी भी मलबे के अंदर फंसे हो सकते हैं।
राहत एवं बचाव दल मौके पर जुटे
स्थानीय प्रशासन, पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर मौजूद हैं और राहत एवं बचाव कार्य जारी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें_ Bus Accident: घर में बजनी थी शहनाई, पसर गया मातम, 13 बारातियों की मौत
आंध्र प्रदेश पटाखा फैक्ट्री में धमाका
आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में शनिवार 28 फरवरी को एक पटाखा फैक्ट्री में बड़े धमाके से हड़कंप मच गया। वेटलापालेम गांव में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट में 21 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि घटना में 15 लोगों के गंभीर रुप से घायल होने की सूचना है, घायलों को एयर एम्बुलेंस की मदद से हायर सेंटर रेफ़र किया जा रहा है।
हादसे के बाद फैक्ट्री मालिक फरार
ये धमाका उस समय हुआ जब फैक्ट्री के अंदर कुछ महिला कर्मचारी विस्फोटक सामग्री तैयार करने के काम में लगी थीं। अचानक हुए तेज विस्फोट से पूरी इमारत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। धमाका इतना शक्तिशाली था कि आसपास का इलाका भी हिल गया और कई मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। हादसे के बाद फैक्ट्री मालिक मौके से फरार बताया जा रहा है।
Breakingnews
नहीं रहे महाराष्ट्र के Deputy CM अजित पवार, विमान दुर्घटना में 5 लोगों की मौत

Baramati Plane Crash: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का प्लेन क्रैश, लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा
मुख्य बिंदु
Baramati Plane Crash: महाराष्ट्र से इस वक्त की बड़ी खबर समाने आ रही है। जहाँ पर उपमुख्यमंत्री अजित पवार का चार्टर्ड प्लेन बारामती में लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे हड़कंप मच गया है और घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है।
बारामती में चार्टर्ड प्लेन दुर्घटनाग्रस्त (Ajit Pawar plane crash)
अजित पवार आज सुबह मुंबई से बारामती के लिए चुनाव प्रचार कार्यक्रम में शामिल होने के लिये जा रहे थे जब उनका चार्टर विमान लैंडिंग की कोशिश के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अधिकारियों और स्थानीय प्रशासन ने बताया कि ये हादसा सुबह के समय हुआ और बचाव-राहत टीमें तुरंत मौके पर पहुंची।
ये भी पढ़ें- रूड़की में बच्चों के गेम को लेकर विवाद, फावड़े, लाठी-डंडों से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार
डिप्टी सीएम अजित पवार समेत 5 लोगों की मौत
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, इस दुर्घटना में डिप्टी सीएम अजित पवार समेत कम से कम 5 अन्य लोग मारे गए हैं। साथ ही विमान में सवार अन्य लोगों की स्थिति भी गंभीर बताई जा रही है और अभी तक सटीक कारण का पता नहीं चल पाया है।
मौके पर रहत बचाव कार्य जारी
घटना के बाद पुलिस, दमकल और मेडिकल टीमें पहुंचकर राहत कार्य में जुट गई हैं। दुर्घटना के कारणों की जांच के आदेश दिए गए हैं और राज्य भर में शोक की लहर दौड़ गई है। राजनीतिक और प्रशासनिक स्तरों से प्रतिक्रिया और आगे की जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।
ये भी पढ़ें- डेढ़ साल की मासूम बनी गुलदार का निवाला, आँगन में खेलते समय किया हमला
Uttarakhand24 hours agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की विधानसभा क्षेत्रों की समीक्षा, अधिकारियों को समयबद्ध कार्य के दिए निर्देश….
Uttarakhand23 hours agoलैंड फ्रॉड पर गढ़वाल आयुक्त सख्त : 45 मामलों का निस्तारण, धोखाधड़ी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के दिए निर्देश…
Dehradun2 hours agoमानसून अलर्ट ! देहरादून में नदी किनारे बसने वालों के लिए बड़ा खतरा , NDMA की बड़ी चेतावनी
big news4 hours agoनैनीताल में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ कार्रवाई, 17 स्कूलों को नोटिस जारी, 15 दिन का अल्टीमेटम
uttarakhand weather5 hours agoसावधान, उत्तराखंड में अगले 48 घंटे भारी, बारिश, ओलावृष्टि व तूफान की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Uttarakhand58 minutes agoयुवा कांग्रेस के 470 नए पदाधिकारियों ने ग्रहण किया पदभार, ब्लॉक से लेकर जिला स्तर तक नए चेहरों को मिली जिम्मेदारी












































