big news
सुप्रीम कोर्ट के नए चीफ जस्टिस होंगे जस्टिस सूर्यकांत, भारत के 53 वें CJI के तौर पर करंगे शपथ ग्रहण

नई दिल्ली: जस्टिस सूर्यकांत आज सोमवार 24 नवंबर को भारत के 53वें चीफ जस्टिस (CJI) के तौर पर शपथ लेंगे, लगभग 14 महीने का कायकाल होगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जस्टिस कांत को पद की शपथ दिलाएंगी। जस्टिस सूर्यकांत मौजूदा CJI भूषण आर। गवई की जगह लेंगे।
जस्टिस सूर्यकांत होंगे भारत के नए चीफ जस्टिस
जस्टिस गवई, जिन्होंने रविवार को 65 साल की उम्र में CJI का पद छोड़ा, ने सुप्रीम कोर्ट के सबसे सीनियर जज को अपना उत्तराधिकारी बनाने की परंपरा को बरकरार रखा। जान लें कि जस्टिस सूर्यकांत, जिनका जन्म 10 फरवरी, 1962 को हरियाणा के एक मिडिल-क्लास परिवार में हुआ था, ने 1984 में हिसार से अपनी कानूनी यात्रा शुरू की, फिर पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करने के लिए चंडीगढ़ चले गए।
इन सालों में, उन्होंने कई तरह के संवैधानिक, सर्विस और सिविल मामलों को संभाला, जिसमें यूनिवर्सिटी, बोर्ड, कॉर्पोरेशन, बैंक और खुद हाईकोर्ट का प्रतिनिधित्व किया. उन्हें जुलाई 2000 में हरियाणा का सबसे कम उम्र का एडवोकेट जनरल नियुक्त किया गया, 2001 में सीनियर एडवोकेट बनाया गया। जस्टिस सूर्यकांत को 9 जनवरी, 2004 को पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट का परमानेंट जज बनाया गया। अक्टूबर 2018 से 24 मई, 2019 को सुप्रीम कोर्ट में अपनी पदोन्नति तक हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के तौर पर काम किया। नवंबर 2024 से, वे सुप्रीम कोर्ट लीगल सर्विसेज कमेटी के चेयरमैन के तौर पर काम कर रहे हैं।
जानिए पद ग्रहण करने से पहले क्या कहा जस्टिस सूर्यकांत ने
जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि भारत के चीफ जस्टिस के तौर पर उनका पहला कदम सभी राज्यों के हाईकोर्ट के साथ मिलकर ज़िला और निचली अदालतों के कामकाज पर असर डालने वाली समस्याओं की पहचान करना होगा। उन्होंने यह भी घोषणा की कि लंबे समय से पेंडिंग जरूरी मामलों की सुनवाई के लिए “अगले कुछ हफ़्तों में” 5, सात और 9 जजों की कॉन्स्टिट्यूशन बेंच बनाई जाएंगी। अल्टरनेटिव डिस्प्यूट रेजोल्यूशन मैकेनिज़्म को मजबूत करने की जरूरत पर जोर देते हुए, जस्टिस सूर्यकांत ने कहा, “लाखों मामलों का बोझ कम करने के लिए मीडिएशन को भी असरदार तरीके से लागू किया जाएगा।”
big news
डीएम ने हल्द्वानी RTO दफ्तर में मारा छापा, जिलाधिकारी के पहुंचते ही कार्यालय में हड़कंप, देखें वीडियो
Haldwani News : हल्द्वानी आरटीओ ऑफिस में आज जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने छापा मारा। इस कार्रवाई से मौके पर हड़ंकप मच गया। छापे की खबर सुनते ही कार्यालय में सक्रिय बिचौलिए नौ दो ग्यारह हो गए।
Table of Contents
डीएम ने हल्द्वानी RTO दफ्तर में मारा छापा
जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने आज हल्द्वानी के आरटीओ कार्यालय में छापेमारी कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। डीएम के पहुंचते ही कार्यालय में हड़कंप मच गया और परिसर में घूमने वाले दलाल मौके से फरार हो गए। जिलाधिकारी ने रिकॉर्ड रूम का बारीकी से निरीक्षण किया।

गड़बड़ियां मिलने पर जिलाधिकारी ने जताई नाराजगी
निरीक्षण के दौरान रिकॉर्ड व्यवस्था सही न पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने सभी कर्मचारियों को नेम प्लेट और आई कार्ड अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी को कार्यालय परिसर में शिकायत पेटिका नहीं मिली, जिस पर उन्होंने तत्काल शिकायत पेटिका लगाने के निर्देश दिए।

हर 7 दिनों में CCTV की रिकॉर्डिंग देखने के निर्देश
जिलाधिकारी ने कार्यालय परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की हर 7 दिनों की रिकॉर्डिंग देखने के भी निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने निर्देश दिया कि कार्यालय परिसर में फ्लेक्सी लगाई जाए। जिसमें स्पष्ट लिखा हो कि यहां सरकार द्वारा कोई निर्धारित एजेंट नहीं है। उन्होंने परिवहन अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से सभी व्यवस्थाएं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
big news
कल देहरादून के परेड ग्राउंड में होगी महापंचायत, अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए सभी दल एकजुट

Dehradun News : अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए 8 फरवरी यानी कल देहरादून के परेड ग्राउंड में महापंचायत का आयोजन होने जा रहा है। इसे इंडिया गठबंधन के सभी दलों ने अपना समर्थन दिया है।
Table of Contents
कल देहरादून के परेड ग्राउंड में होगी महापंचायत
अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए 8 फरवरी को देहरादून के परेड ग्राउंड में महापंचायत का आयोजन होने जा रहा है। जिसे इंडिया गठबंधन के सभी दलों का समर्थन है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इस महापंचायत की घोषणा की है, जिसका उद्देश्य अंकिता भंडारी को न्याय दिलाना है।
अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने सभी दल एकजुट
अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी के नाम के खुलासे और अंकिता को न्याय दिलाने के लिए प्रदेश के सभी विपक्षी दल एकजुट हो गए हैं। कल होने वाली महापंचायत को इंडिया गठबंधन के दलों ने जहां एक ओर अपना समर्थन दिया है। तो वहीं दूसरी ओर तमाम सामाजिक संगठन भी इस महापंचायत में शामिल होंगे।
महापंचायत को BJP ने बताया विपक्ष का राजनीतिक मुद्दा
भाजपा ने इस महापंचायत को विपक्ष का राजनीतिक मुद्दा बताया है। भाजपा के विधायकों का कहना है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया है और उनकी संस्तुति के कारण ही सीबीआई जांच संभव हो पाई है।
वहीं, कांग्रेस का आरोप है कि सीबीआई जांच सरकार प्रायोजित है और वे उच्चतम न्यायालय की निगरानी में जांच की मांग करते हैं। कांग्रेस प्रवक्ता सुजाता पॉल ने कहा कि सीबीआई जांच पर्यावरणविद अनिल जोशी के द्वारा मुकदमा दर्ज करने पर की गई है, जिन पर जंगल की जमीन हड़पने का आरोप है। इससे सरकार की मंशा पर सवाल उठते हैं।
big news
पौड़ी में धारा रोड पर दुकान में शव मिलने से सनसनी, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Pauri News : पौड़ी गढ़वाल में शनिवार सुबह धार रोड पर स्थित दुकान के अंदर व्यापारी का शव मिलने से सनसनी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Table of Contents
पौड़ी में धारा रोड पर दुकान में शव मिलने से सनसनी
पौड़ी की धारा रोड पर स्थित एक दुकान से शव मिलने से हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के मुताबिक दुकान के अंदर व्यापारी का शव मिला। आस-पास मौजूद अन्य व्यापारियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
दुकान के अंदर अचेतावस्था में पड़ा हुआ था व्यापारी
मिली जानकारी के मुताबिक हर रोज की तरह व्यापारी आज सुबह भी अपनी दुकानें खोलने के लिए पहुंचे। इस दौरन मृतक की दुकान पहले से खुली थी। व्यापारियों के आवाज लगाने पर कोई जवाब ना आने पर व्यापारियों ने दुकान के अंदर देखा तो दुकानदार अचेत अवस्था में लेटा हुआ था। जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।

शरीर पर किसी प्रकार के चोट या घाव के निशान नहीं
मृतक की पहचान विजय आनंद सिंह (लगभग 45 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को इसकी जानकारी दे दी है। प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं। ना ही कोई घाव है। पुलिस का कहना है कि अब तक मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारण स्पष्ट हो पाएगा।
Cricket7 hours agoIND vs USA Dream11 Prediction : 11 दमदार फैंटेसी टिप्स के साथ जीत का पूरा प्लान
Cricket18 hours agoकल से शरू होगा टी20 वर्ल्ड कप 2026 रोमांच , पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड्स होंगे आमने सामने…
Trending6 hours agoरोज डे से हुई वेलेनटाइन वीक की शुरूआत, गुलाब से प्रेमी जोड़े कर रहे प्यार का इजहार, देखें पूरे valentine week की लिस्ट
Cricket14 hours agoWI vs SCO Dream11 Prediction: वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड फैंटेसी क्रिकेट प्रीव्यू..
Dehradun8 hours agoविधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक हलचलें तेज, भाजपा नेत्री रीता छेत्री सहित कई महिलाओं ने थामा कांग्रेस का दामन
Dehradun24 hours agoउत्तराखंड के गुड गर्वनेंस मॉडल को केंद्र सरकार ने सराहा, 264.5 करोड़ की प्रोत्साहन राशि की स्वीकृत
Tech4 hours agoकैब इंडस्ट्री में बड़ा धमाका : 5 फरवरी से शुरू हुई ‘Bharat Taxi App’, ओला-उबर को देगी टक्कर!
Haridwar4 hours agoहरिद्वार के गोविंदपुर में एक गोदाम में लगी भीषण आग, घंटों की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू









































