Rudraprayag
केदारनाथ धाम यात्रा: सूर्योदय से पहले और सूर्यास्त के बाद केदारनाथ यात्रा मार्ग पर नहीं होगा घोड़े-खच्चरों का संचालन….

रुद्रप्रयाग: उत्तराखण्ड हाईकोर्ट के आदेश के बाद केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सूर्योदय से पहले और सूर्यास्त के बाद किसी भी घोड़े-खच्चर का संचालन प्रतिबंधित कर दिया गया है। नियम तोड़ने वाले संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। तहसील प्रशासन ऊखीमठ और पशुपालन विभाग इस बात पर सख्ती से नजर रखे हुए हैं।
केदारनाथ यात्रा में लगभग पांच हजार घोड़े-खच्चर यात्रियों और सामग्री ढोने में मदद करते हैं। कुछ समय पहले संक्रमण फैलने के कारण इनकी आवाजाही रोकनी पड़ी थी, लेकिन पशुपालन विभाग द्वारा क्वारंटीन और स्वास्थ्य जांच के बाद अब केवल स्वस्थ और फिटनेस प्रमाण पत्र प्राप्त घोड़े-खच्चरों को ही यात्रा मार्ग पर चलने की अनुमति दी जा रही है। इस प्रक्रिया को सुनिश्चित करने के लिए सात पशु चिकित्सकों की टीमें अलग-अलग स्थानों पर तैनात हैं।
हाईकोर्ट ने घोड़े-खच्चरों के पंजीकरण और स्वास्थ्य जांच को अनिवार्य कर दिया है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि यात्रा मार्ग पर घोड़े-खच्चरों का संचालन केवल पंजीकृत और स्वस्थ्य जानवरों द्वारा ही किया जा सकता है और आधे रास्ते में आवाजाही बंद करना प्रतिबंधित है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा।
#KedarnathHorseBan #AnimalTransportRules #UttarakhandHCOrder #KedarnathTravelSafety #HorseCartRegulation
Rudraprayag
देवप्रयाग में नदी में गिरी इनोवा कार, 3 शव बरामद, 4 लोग लापता, SDRF का रेस्क्यू अभियान अब भी जारी

Devprayag Accident : देवप्रयाग में नदी में गिरी इनोवा कार घटना में अब भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। एसडीआरएफ ने चीन शव बरामद कर लिए हैं। जबकि चार लोग अब भी लापता हैं। जिसकी तलाश की जा रही है।
Table of Contents
देवप्रयाग में नदी में गिरी इनोवा कार, रेस्क्यू जारी
थाना देवप्रयाग से सूचना प्राप्त हुई कि एक इनोवा कार (संख्या UK08TA-5433) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी में समा गई है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन में चालक सहित कुल 08 व्यक्ति सवार थे, जिनमें 05 महिलाएं और तीन पुरुष शामिल थे।
सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट ब्यासी की टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटना की गंभीरता को देखते हुए SDRF पोस्ट ढालवाला से राफ्ट सहित अतिरिक्त टीम तथा SDRF पोस्ट श्रीनगर से भी रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा गया।
अब तक नदी से 3 शव हुए बरामद
अर्पण यदुवंशी, सेनानायक SDRF के निर्देशानुसार विभिन्न SDRF इकाइयों द्वारा जिला पुलिस व अन्य बचाव इकाइयों के साथ मिलकर समन्वित और त्वरित रेस्क्यू अभियान संचालित किया गया। अत्यंत चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच SDRF टीमों ने नदी और आसपास के संभावित क्षेत्रों में सघन खोज एवं बचाव कार्य प्रारम्भ किया।

अभियान के दौरान SDRF टीमों द्वारा एक बालक को गंभीर घायल अवस्था में सुरक्षित निकालकर तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया। वहीं नदी से तीन शव (दो पुरुष और एक महिला) बरामद किए गए। जिन्हें राफ्ट के माध्यम से रोडहेड तक लाकर आवश्यक कार्रवाई हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
4 लोग लापता, SDRF का रेस्क्यू अभियान अब भी जारी
रेस्क्यू टीमों द्वारा दुर्घटनाग्रस्त वाहन के भीतर एवं आसपास के क्षेत्र में विस्तृत सर्चिंग की गई, किन्तु वाहन के अंदर कोई अन्य व्यक्ति नहीं मिला। वर्तमान में शेष 04 लापता व्यक्तियों (02 पुरुष एवं 02 महिला) की तलाश हेतु SDRF की टीमों द्वारा सभी संभावित क्षेत्रों में गहन सर्च अभियान जारी है।
SDRF, स्थानीय पुलिस एवं अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए सर्चिंग अभियान लगातार जारी है।
Uttarakhand
Kedarnath Yatra Update: खराब मौसम के चलते केदारनाथ यात्रा एहतियातन रोकी गई, गढ़वाल आयुक्त ने दिए निर्देश..

Kedarnath Yatra Update: खराब मौसम के चलते केदारनाथ यात्रा रोकी गई
रुद्रप्रयाग/देहरादून: उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप ने एहतियातन केदारनाथ यात्रा को कुछ समय के लिए रोकने के निर्देश दिए हैं।
सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
गढ़वाल आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि यात्रा मार्ग पर मौजूद सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जैसे ही मौसम की स्थिति सामान्य होगी, यात्रा को पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ सुचारु रूप से पुनः संचालित कर दिया जाएगा।
श्रद्धालुओं से अपील
प्रशासन ने बाबा केदार के दर्शन के लिए आ रहे भक्तों से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले मौसम की ताज़ा जानकारी (Weather Forecast) अवश्य प्राप्त कर लें। साथ ही, स्थानीय प्रशासन और पुलिस द्वारा जारी किए जा रहे दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करें ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।
नोट: प्रशासन लगातार पल-पल की स्थिति पर नजर बनाए हुए है। यात्रियों के ठहरने, खाने-पीने और सुरक्षा के लिए संवेदनशील स्थानों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
Rudraprayag
केदारनाथ यात्रा के बीच सीतापुर में भड़के व्यापारी! बंद किया पूरा बाजार, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी, जानें क्यों ?

Rudraprayag News : केदारनाथ यात्रा के दौरान सीतापुर में स्थानीय व्यापारियों और होटल संचालकों का आक्रोश खुलकर सामने आ गया है। पार्किंग व्यवस्था में कथित अनियमितताओं, यात्रियों से अवैध वसूली और बदसलूकी के आरोपों को लेकर व्यापारियों ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है।
Table of Contents
केदारनाथ यात्रा के बीच सीतापुर में व्यापारियों ने बंद किया बाजार
केदार धाम होटल ओनर्स एसोसिएशन के नेतृत्व में शुरू हुए इस विरोध प्रदर्शन का असर पूरे सीतापुर बाजार में देखने को मिला, जहां व्यापारियों ने समर्थन में बाजार बंद रखा। मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को बड़ी संख्या में व्यापारी और स्थानीय लोग जटाधारी चौक से सीतापुर पार्किंग स्थल तक रैली निकालते हुए पहुंचे।
सुविधा के नाम पर पार्किंग व्यवस्था पूरी तरह अव्यवस्थित
प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन और पार्किंग संचालकों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। हाथों में बैनर और तख्तियां लिए लोगों का कहना था कि श्रद्धालुओं की सुविधा के नाम पर पार्किंग व्यवस्था पूरी तरह अव्यवस्थित हो चुकी है और यहां नियमों की अनदेखी कर मनमाने तरीके से वसूली की जा रही है।

गंदगी व अव्यवस्था के बीच बैछ रहे तीर्थयात्री
आंदोलन के दौरान आयोजित सभा में संगठन के सचिव मनोज सेमवाल ने कहा कि मामले को लेकर क्षेत्रीय विधायक आशा नौटियाल की ओर से पहले भी जिलाधिकारी और पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि जब व्यापारी पार्किंग स्थल पहुंचे तो अंदर के कई दरवाजे बंद मिले और तीर्थ यात्रियों को गंदगी व अव्यवस्था के बीच बैठना पड़ रहा था।
व्यापारियों ने दी उग्र आंदोलन की दी चेतावनी
व्यापारियों का कहना है कि भीषण गर्मी के बावजूद यात्रियों के लिए पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गई हैं। न तो स्वच्छता की उचित व्यवस्था है और न ही यात्रियों की सहूलियत का ध्यान रखा जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने मौके पर बंद दरवाजे खुलवाए और अव्यवस्थाओं को लेकर कड़ी नाराजगी जताई। फिलहाल क्षेत्र में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है और व्यापारी जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दे रहे हैं।
- India vs Afghanistan Dream11 team One-Off Test 2026: फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग XI और पिच रिपोर्ट
- हरीश रावत का बड़ा बयान, राहुल गांधी को अल्मोड़ा पहुंचने से भाजपा सरकार ने रोका !
- देहरादून में मस्जिद सील किए जाने के विरोध में उतरा मुस्लिम सेवा संगठन, डीएम कार्यालय किया कूच
- चारधाम यात्रा मार्ग पर बड़ा हादसा, बद्रीनाथ हाईवे पर पलटा टेंपो ट्रेवलर, हादसे में एक की मौत, 17 घायल
- टिहरी में CS ने की जनपदीय विकास कार्यों की समीक्षा, पर्यटन क्षेत्रों में बढ़ती मांग के अनुरूप स्थायी समाधान के दिए निर्देश
big news17 hours agoउत्तराखंड में इबोला वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों को जारी हुई एडवाइजरी
Breakingnews17 hours agoTeam India New T20 Captain 2026 : BCCI ने श्रेयस अय्यर को सौपी टीम इंडिया की कमान..
Cricket11 hours agoIndia vs Afghanistan Dream11 team One-Off Test 2026: फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग XI और पिच रिपोर्ट
big news11 hours agoहरीश रावत का बड़ा बयान, राहुल गांधी को अल्मोड़ा पहुंचने से भाजपा सरकार ने रोका !
almora16 hours agoअल्मोड़ा में गोल्ज्यू के दरबार पहुंची महिला कांग्रेस, अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की लगाई गुहार
Breakingnews14 hours agoचारधाम यात्रा मार्ग पर बड़ा हादसा, बद्रीनाथ हाईवे पर पलटा टेंपो ट्रेवलर, हादसे में एक की मौत, 17 घायल
Breakingnews18 hours agoRBI Monetary Policy June 2026: अनिश्चित वैश्विक माहौल के बीच रेपो रेट 5.25% पर स्थिर; विकास दर का अनुमान घटाकर 6.6% किया गया..
Tehri Garhwal15 hours agoटिहरी में CS ने की जनपदीय विकास कार्यों की समीक्षा, पर्यटन क्षेत्रों में बढ़ती मांग के अनुरूप स्थायी समाधान के दिए निर्देश






































