Rudraprayag
केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंग का अचानक बिगाड़ा स्वास्थ्य, हेलिकॉप्टर से हायर सेंटर किया रेफर।

big news
Rudraprayag: घरवालों को बिना बताए केदारनाथ घूमने पहुंचा नाबालिक, पुलिस ने परिजनों को सौंपा बालक

रुद्रप्रयाग: पुलिस ने एक 13 वर्षीय बालक को सकुशल परिजनों को सौंप दिया है। नाबालिक बालक मध्यप्रदेश का रहने वाला है जो अपने घर वालों को बिना बताए केदारनाथ घूमने निकल पड़ा। इस सम्बन्ध में एक स्थानीय व्यापारी द्वारा चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचना दी गई।
घर वालों को बिना बताए केदारनाथ घूमने निकल पड़ा नाबालिक
जानकारी के मुताबिक, एक स्थानीय व्यापारी ने चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचना दी कि एक नाबालिग बालक धीरेन्द्र प्रजापति, जिसकी उम्र लगभग 13 वर्ष है, अपने घर मध्य प्रदेश से भागकर रुद्रप्रयाग पहुंच गया है। सूचना मिलते ही चाइल्ड हेल्पलाइन, बाल कल्याण समिति, बाल संरक्षण इकाई द्वारा बच्चे के पास पहुंचकर उससे विस्तृत वार्ता कर पूरी जानकारी प्राप्त की गई।
मध्यप्रदेश से रुद्रप्रयाग पहुंचा 13 वर्षीय धीरेन्द्र
बालक अपने परिजनों का नंबर नहीं बता पाया। जिसके बाद रुद्रप्रयाग पुलिस के द्वारा विभिन्न चैनलों के माधयम से बालक के परिजनों का पता लगाया गया है। जिसके बाद पुलिस ने बालक के माता-पिता से संपर्क कर बालक के सकुशल होने की जानकारी पहुंचाई। जिसके बाद टीम द्वारा बच्चे का मेडिकल चेकअप किया गया और आज बच्चे के परिजनों से संपर्क करके बच्चे को सकुशल परिजनों को सौंप दिया गया है।
Rudraprayag
बद्रीनाथ हाइवे से जुड़े प्राथमिक विद्यालय घोलतीर की हालत जर्जर, प्रशासन नहीं ले रहा सुध
रुद्रप्रयाग: बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ा राजकीय प्राथमिक विद्यालय घोलतीर पूरी तरह जर्जर हो चुका है। भवन की दीवारों में चौड़ी दरारें नजर आती हैं, बरसात में कमरों के अंदर पानी टपकने लगता है और शौचालय की हालत बेहद खराब है। मैदान में भी पानी भरने से बच्चे खेल नहीं पाते।
रुद्रप्रयाग के घोलतीर प्राथमिक विद्यालय की हालत जर्जर
स्कूल की बदहाल स्थिति के कारण कई अभिभावक बच्चों को यहाँ नहीं भेज रहे हैं, जिससे छात्रों की संख्या घटकर अब केवल 13 रह गई है। ये भवन वर्ष 1973 में बनाया गया था और अब किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकता है।
तीन साल से चल रही है नवनिर्माण की मांग
स्थानीय लोग लगातार इसकी मरम्मत और नवनिर्माण की मांग कर रहे हैं। साल 2023 में भी ध्वस्तीकरण और नए भवन की मांग विभाग तक पहुंची थी, लेकिन तीन साल बीतने के बाद भी अब तक विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
डीएम दिए कार्रवाई के निर्देश
जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने इस मामले पर कहा कि शिक्षा विभाग को स्कूल की स्थिति सुधारने और आवश्यक कार्यवाही शुरू करने के निर्देश दिए जाएंगे। ग्रामीण उम्मीद कर रहे हैं कि इस बार विभाग जल्द कार्रवाई करेगा, ताकि बच्चों की पढ़ाई और सुरक्षा दोनों सुनिश्चित हो सकें।
Rudraprayag
चाईल्ड हेल्पलाइन की सतर्कता से दो बच्चों का भविष्य हुआ सुरक्षित

चाईल्ड हेल्पलाइन की सतर्कता से दो बच्चों का भविष्य हुआ सुरक्षित
रुद्रप्रयाग : चाईल्ड हेल्पलाइन रुद्रप्रयाग को कुछ दिन पहले सूचना मिली कि सारी-छिनका निवासी दो भाई-बहिन जो बेसहारा बच्चे हैं। इनके माता-पिता दोनों ही मानसिक रूप से विक्षिप्त हैं। साथ ही उनके भरण-पोषण का कोई अन्य सहारा नहीं है।
सूचना मिलते ही इन बच्चों की मदद हेतु चाईल्ड हेल्पलाइन, बाल संरक्षण इकाई एवं बाल कल्याण समिति की पूरी टीम उक्त बच्चों के घर पर गई। जहां बच्चों द्वारा बताया गया कि उनके पिता द्वारा शराब पीकर घर पर हमेशा मारपीट व लड़ाई-झगड़ा किया जाता है, ऐसे में इन बच्चों का भविष्य बर्बादी के कगार पर है। बच्चों की परवरिश के लिए अन्य कोई सहारा भी नहीं है। मामले की गंभीरता को देखते हुए चाईल्ड हेल्पलाइन, बाल संरक्षण इकाई, बाल कल्याण समिति रुद्रप्रयाग द्वारा बच्चों के सुरक्षित भविष्य व बच्चों के सर्वोत्तम हित हेतु चिल्ड्रेन विलेज बौराडी टिहरी गढ़वाल भेजने का निर्णय लिया गया है।
Breakingnews1 day agoदेहरादून जंगल में मिली अज्ञात युवक की लाश, पुलिस मामले की जांच में जुटी
big news5 days agoअच्छी खबर: प्रदेश की 40 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का बढ़ सकता है वेतन, विभाग ने तैयार किया प्रस्ताव
Uttar Pradesh3 days agoJabalpur : वरिष्ठ साहित्यकार तापस चक्रवर्ती ‘साहित्य सरस्वती सम्मान’ से सम्मानित
big news4 days agoSSC GD Notification : 10वीं पास युवाओं के लिए मौका, SSS कांस्टेबल जीडी के 25000+ पदों पर निकली बंपर भर्ती
Accident4 days agoसिर के अंदर का हिस्सा दिख रहा था बाहर, सड़क हादसे में 10 वीं के छात्र की दर्दनाक मौत
Crime4 days agoपूर्व प्रधान के लोगों पर मजदूरों से मारपीट का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Haldwani5 days agoबनभूलपुरा अतिक्रमण मामले में दो दिसंबर को SC में सुनवाई, पुलिस अलर्ट मोड पर
Dehradun3 days agoराशनकार्ड धारकों के लिए अच्छी खबर, अगर नहीं हुईं e-KYC तब भी मिलेगा राशन, यहां जानें कैसे
























































