Accident
देर रात गुजरात के यात्रियों से भरा एक टेंपो ट्रैवलर पलटा, मची चीक पुकार…बदरीनाथ धाम के दर्शन के लिए जा रहे थे सभी श्रद्धालु।

चमोली – चमोली में बदरीनाथ हाईवे पर देर रात यात्रियों से भरा एक टेंपो ट्रैवलर पलटने से हादसा हो गया। वाहन के पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। गनीमत रही कि चालक की सूझबूझ ने वाहन में सवार सभी यात्रियों की जान बचा ली। कुछ यात्री घायल हुए हैं।

पुलिस के अनुसार, वाहन संख्या UK-15PA-4567 (टेंपो ट्रैवलर) चमोली से पीपलकोटी की ओर जा रहा था। वाहन में अहमदाबाद गुजरात के करीब 18 यात्री सवार थे। सभी यात्री केदारनाथ से बदरीनाथ धाम के दर्शन के लिए जा रहे थे।
चालक संजू (47) पुत्र हरिचंद निवासी मंडी हिमाचल प्रदेश ने बताया कि वाहन के अचानक ब्रेक फेल हो गए थे। इसलिए उसने वाहन को पहाड़ी से टकरा दिया था, जिससे वाहन सड़क पर पलट गया।
इस दौरान तीन यात्रियों को मामूली चोट आई है। बाकी सभी यात्री सुरक्षित हैं। पुलिस ने घायलों को 108 के माध्यम से उपचार के लिए जिला चिकित्सालय गोपेश्वर भेजा। अन्य यात्रियों के लिए वाहन की व्यवस्था कर उनके द्वारा पूर्व निर्धारित बुक किए गए होटल पीपलकोटी भेज गया।
Accident
पिथौरागढ़ में गहरी खाई में गिरने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

PITHORAGARH: खाई में गिरने से युवक की मौत, SDRF बरामद किया शव
मुख्य बिंदु
PITHORAGARH: उत्तराखंड के सीमान्त जिले पिथौरागढ़ से एक दर्दनाक खबर सामने आई है. जहाँ पर चेसर क्षेत्र में एक युवक की खाई में गिरने से मौके पर ही मौत हो गई है.
ये भी पढ़ें- पौड़ी में भालू ने महिला पर किया हमला, गंभीर हालत में हायर सेंटर किया गया रेफर
पिथौरागढ़ में गहरी खाई में गिरा युवक
मिली जानकारी के मुताबिक, पिथौरागढ़ जिले के चेसर क्षेत्र में एक युवक गहरी खाई में जा गिरा. घटना की सूचना गुरूवार 5 फरवरी 2026 को डी0सी0आर0 पिथौरागढ़ से SDRF को दी गई. जिसके बाद SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई. मौके पर जा कर टीम ने देखा कि युवक 70 मीटर गहरी खाई में गिर गया था, जिससे उसकी मौत हो चुकी थी.

ये भी पढ़ें- जंगली जानवर से बचने के लिए खम्बे पर चढ़ा युवक, हाई वोल्टेज करंट लगने से हुई मौत
SDRF ने बाहर निकाला शव
SDRF टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मृतक को खाई से बाहर निकाला, जिसके बाद शव जिला पुलिस को सौंप दिया गया है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई पिथौरागढ़ पुलिस के द्वारा की जा रही है. मृतक की शिनाख्त –
- नाम – दिग्विजय चंद
- पिता का नाम – अशोक चंद
- उम्र – 32 वर्ष
- निवासी – ग्राम खड़कोट, पिथौरागढ़
के रूप में की गई है. हादसे के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.
Uttarakhand
गोपेश्वर में बस की चपेट में आई स्कूटी सवार महिला, हादसे में दर्दनाक मौत
Chamoli: गोपेश्वर में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूटी सवार महिला की मौत
मुख्य बिन्दु
चमोली (Chamoli): उत्तराखंड के चमोली जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है. जहां पर स्कूटी से घर जा रही एक महिला बस की चपेट में आ गई. इस हादसे में महिला की दर्दनाक मौत हो गई.
गोपेश्वर में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला की मौत
मिली जानकारी के मुताबिक, चमोली जिले के गोपेश्वर के ग्वीलों बैंड के पास स्कूटी सवार महिला बस की चपेट में आ गई. स्थानीय लोगों ने तत्काल महिला को अस्पताल पहुँचाया लेकिन तब तक महिला दम तोड़ चुकी थी. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
महिला की पहचान
- मंजू देवी (35 वर्ष) पत्नी भरत सिंह नेगी, निवासी- ईरानी हाल कोठियालसैंण, चमोली
पुलिस की हिरासत में बस चालक
इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है. वहीँ, हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके से बस चालक को हिरासत में ले लिया है. बस चालक से पूछताछ की जा रही है. साथ ही घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है.
Accident
उत्तराखंड: घने कोहरे के बीच अज्ञात वाहन और बाइक की टक्कर, हादसे में जीजा-साले की मौत

Roorkee: घने कोहरे के कारण छिन गई दो परिवारों की खुशियाँ
रुड़की (Roorkee): उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रुड़की से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर समाने आई है. घने कोहरे की वजह से हुए इस हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं.
मुख्य बिंदु
रुड़की में भीषण सड़क हादसा, 2 लोगों की मौत
दरअसल, मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के तांशीपुर पिकेट के पास नहर पटरी मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने बिना नंबर की मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार जीजा-साले गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर जा गिरे. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को रुड़की के सरकारी अस्पताल पहुंचाया .
हादसे में जीजा-साले की मौत
अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. मृतकों की पहचान 40 वर्षीय लाल सिंह निवासी बिजोपुरा, जो उत्तर प्रदेश पुलिस में होमगार्ड के पद पर तैनात थे, और उनके 35 वर्षीय साले अमरीश निवासी स्मृति, थाना छपार जनपद मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है.
हादसे के बाद परिजनों में मचा कोहराम
हादसे के बाद से ही दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण घना कोहरा बताया जा रहा है, वहीं टक्कर मारने वाला वाहन मौके से फरार हो गया. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया है और फरार अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है.
Cricket16 hours agoRCB vs DC Dream11 Prediction – WPL फाइनल के लिए बेस्ट फैंटेसी टीम, प्लेइंग 11 और कप्तान विकल्प…
big news16 hours agoहरिद्वार में SSP प्रमेंद्र डोभाल ने किया बड़ा फेरबदल, 11 इंस्पेक्टर और 4 दारोगाओं के किए तबादले
Haridwar12 hours agoहरिद्वार में विसर्जित की गईं दिवंगत अजित पंवार की अस्थियां, दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
big news13 hours agoआपके बच्चे के फोन में भी है ये गेम तो हो जाएं सावधान !, एक टास्क ने ले ली तीन सगी बहनों की जान
Ramnagar15 hours agoगर्जिया देवी मंदिर अस्थायी रूप से बंद, 13 फरवरी तक श्रद्धालुओं की एंट्री पर रोक, ये है वजह
Breakingnews9 hours agoनैनीताल के भवाली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, हिंदूवादी संगठनों ने विरोध में कोतवाली का किया घेराव
Dehradun9 hours agoउत्तरायणी कौथिक महोत्सव 2026: वैदिक स्वस्तिवाचन मंत्रों एवं शंखनाद के बीच हुआ शुभारंभ
big news14 hours agoउत्तराखंड में मदरसा बोर्ड हुआ समाप्त, क्या कहता है अल्पसंख्यक समाज, पढ़ें खास रिपोर्ट






































