Haridwar
हरिद्वार में मकर संक्रांति के स्नान की तैयारियां जोरों पर, गंगा घाटों पर जुटने लगी भीड़

makar sankranti special : मकर संक्रांति का त्यौहार कल यानी 14 जनवरी को मनाया जा रहा है। इस दिन गंगा स्नान के लिए हरिद्वार में भारी संख्या में देश के कोने-कोने से श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसके लिए प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है।
Table of Contents
Haridwar में मकर संक्रांति के स्नान की तैयारियां जोरों पर
धर्मनगरी हरिद्वार में बुधवार को होने वाले मकर संक्रांति के गंगा स्नान पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने की संभावना है। साल के पहले गंगा स्नान के लिए पुलिस और प्रशासन ने कमर कसली है। मंगलवार को ऋषिकुल ऑडिटोरियम में गंगा स्नान की ड्यूटी में लगी पुलिस फोर्स की ब्रीफिंग की गई।
गंगा घाटों पर जुटने लगी भीड़
मकर संक्रांति पर स्नान के लिए अभी से लोग Haridwar पहुंचने लगे हैं। जिस से गंगा घाटों पर खासी भीड़ देखने को मिल रही है। जिसके चलते प्रशासन एक्शन मोड में नजर आ रहा है। डीएम और एसएसपी ने ड्यूटी में लगे अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।

8 जोन और 22 सेक्टर में बांटा गया मेला क्षेत्र
सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पूरे मेला क्षेत्र को 8 जोन और 22 सेक्टर में बांटा गया है। वहीं यातायात प्रबंधन के लिए रूट डायवर्ट किए गए हैं। मेला अवधि के दौरान भारी वाहनों पर भी Haridwar में प्रवेश पर रोक लगाई गई है।श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस के साथ पीएससी के जवानों की तैनाती भी की गई है।
Haridwar
रोशनाबाद जेल में रंगों की होली की धूम, कारागार में बंदियों ने जमकर खेला रंग

Happy Holi : पूरे देश में इन दिनों होली की धूम देखने को मिल रही है। होली की रंगीन धूम के बीच रोशनाबाद जिला कारागार में भी बंदियों ने जमकर रंग खेला। श्री अखंड परशुराम अखाड़ा के सहयोग से आयोजित होली मिलन समारोह में प्रेम-भाईचारे का संदेश गूंजा।
Table of Contents
रोशनाबाद कारागार में बंदियों ने जमकर खेला रंग
धर्मनगरी हरिद्वार में होली के पर्व की धूम के बीच रोशनाबाद स्थित जिला कारागार में भी रंगों की फुहार देखने को मिली। श्री अखंड परशुराम अखाड़ा के सौजन्य से आयोजित होली मिलन समारोह में जेल में बंद कैदियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान सभी ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं और आपसी प्रेम, भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया।
सांस्कृतिक आयोजन बंदियों के मानसिक संतुलन को करते हैं मजबूत
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को और भी रंगीन बना दिया। इस बीच जेल प्रशासन ने भी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा। वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज आर्य ने कहा कि ऐसे धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन बंदियों के मानसिक संतुलन को मजबूत करते हैं। होली प्रेम-भाईचारे का पर्व है, जो सकारात्मक सोच जगाता है।

तीन साल से लगातार जेल में मना रहे त्यौहार
श्री अखंड अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि तीन साल से लगातार जेल में त्योहार मना रहे हैं। ये आयोजन बंदियों में आत्मचिंतन जगाते हैं।महामंडलेश्वर विश्वपुरी महाराज ने कहा कि रंगों का पर्व भेदभाव मिटाकर सद्भाव सिखाता है। सुधार ही जेल का मूल मंत्र है।
Haridwar
हरिद्वार में संतों ने खेली गोबर की होली, अनोखे अंदाज में दिया परंपरा और आस्था का संदेश

Haridwar News : फाल्गुन मास, रंगों और मस्ती का महीना। देशभर में कहीं बरसाना की लठमार होली तो कहीं मथुरा की फूलों की होली की धूम है। धर्म नगरी हरिद्वार में भी होली की धूम देखने के लिए मिल रही है।
Table of Contents
हरिद्वार में संतों ने खेली गोबर की होली
रंगएकादशी के बाद हर तरफ रंग और उमंग का उत्सव देखने को मिल रहा है। लोग अबीर और गुलाल से होली खेल रहे हैं। धर्मनगरी हरिद्वार के जूना अखाड़ा में संतों ने अनोखे अंदाज में रंगों और गाय के गोबर से होली खेलकर परंपरा और आस्था का संदेश दिया।
अनोखे अंदाज में दिया परंपरा और आस्था का संदेश
हरिद्वार के जूना अखाड़ा स्थित माया देवी मंदिर प्रांगण में निरंजनी अखाड़ा और जूना अखाड़ा के संतों ने शुक्रवार को पारंपरिक रंगों के साथ-साथ गाय के गोबर से होली खेली। संतों ने एक-दूसरे को रंग और गोबर लगाकर शुभकामनाएं दीं तथा भजन-कीर्तन के बीच उत्सव मनाया।

इस अवसर पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने कहा कि गोबर होली हमारी सनातन परंपरा का प्रतीक है। गाय को हिंदू धर्म में माता का दर्जा दिया गया है और उसका गोबर भी पवित्र माना जाता है। यह प्रकृति के प्रति सम्मान, पर्यावरण संरक्षण और भारतीय संस्कृति की विशिष्टता का संदेश देता है।

होली का पर्व संत समाज को एक सूत्र में पिरोने का करता है कार्य
स्वामी हरिगिरि महाराज, महामंत्री अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद, हरिद्वार ने कहा कि होली का पर्व संत समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करता है। गोबर होली के माध्यम से समाज को यह संदेश दिया जा रहा है कि हमें अपनी जड़ों और परंपराओं से जुड़े रहना चाहिए। प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाकर जीवन जीना चाहिए। संत समाज ने देशवासियों से आह्वान किया कि वे होली को प्रेम, सौहार्द और मर्यादा के साथ मनाएं।
Haridwar
चारधाम यात्रा के लिए ऋषिकुल मैदान में 20 काउंटरों पर होंगे रजिस्ट्रेशन, हेल्पडेस्क भी किए जाएंगे स्थापित

Chardham Yatra 2026 : चारधाम यात्रा के लिए दो महीने का समय बचा है। जिसके चलते तैयारियां जोरों पर हैं। चारधाम यात्रा को सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
Table of Contents
चारधाम यात्रा के लिए तैयारियां जोरों पर
चारधाम यात्रा के लिए कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक में डीएम मयूर दीक्षित में 20 पंजीकरण काउंटर शिफ्टवार संचालित करने और सुबह 7 से शाम 7 बजे तक व्यवस्था सुचारु रखने के निर्देश दिए। गुरुवार को कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष, रोशनाबाद में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों की कार्ययोजनाओं की समीक्षा की गई।
ऋषिकुल मैदान में 20 काउंटरों पर होंगे रजिस्ट्रेशन
बैठक में तय किया गया कि श्रद्धालुओं का पंजीकरण पूर्व वर्षों की भांति ऋषिकुल मैदान में किया जाएगा। यहां जर्मन हैंगर युक्त अस्थायी पंजीकरण केंद्र बनाया जाएगा, जहां बिजली, पानी, पंखे और शौचालय जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।

डीएम ने 20 पंजीकरण काउंटर शिफ्टवार संचालित करने और सुबह 7 से शाम 7 बजे तक व्यवस्था सुचारु रखने के निर्देश दिए। पुलिस विभाग को होल्डिंग एरिया चिन्हित करने और भीड़ नियंत्रण के लिए डायवर्जन प्लान तैयार करने को कहा गया। एसपी सिटी अभय सिंह ने पुलिस तैयारियों की जानकारी दी।
हेल्पडेस्क भी किए जाएंगे स्थापित
परिवहन विभाग को ट्रिप कार्ड और ग्रीन कार्ड संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए हेल्पडेस्क स्थापित करने के निर्देश मिले। नगर निगम को पंजीकरण केंद्र व होल्डिंग एरिया में मोबाइल टॉयलेट व सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया, जबकि स्वास्थ्य विभाग को चिकित्सा शिविर लगाने के निर्देश दिए गए।
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को यात्रा मार्ग के कार्य समय से पूर्ण करने और पर्यटन विभाग को व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। डीएम ने सभी विभागों को समन्वय के साथ यात्रा को सफल बनाने पर जोर दिया।
Rudraprayag21 hours agoरुद्रप्रयाग में महिलाओं ने बनाए इको-फ्रेंडली अबीर गुलाल, फूलों और सब्जियों से तैयार किया जा रहा रंग
Haridwar24 hours agoरोशनाबाद जेल में रंगों की होली की धूम, कारागार में बंदियों ने जमकर खेला रंग
Festival23 hours agoहोलिका दहन पर पड़ रहा भद्रा का साया, होली जलाने को मिलेगा 3 घंटे 11 मिनट का समय, जानें शुभ मुहूर्त
Dehradun21 hours agoखुशियों के त्यौहार होली की उत्तराखंड में धूम, सीएम धामी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में खेली होली
big news22 hours agoदेहरादून में डंपर ने किशोर को कुचला, गुस्साए लोगों ने शव को रोड पर रख किया प्रदर्शन
International18 hours agoUS F15 Crash: कुवैत में अमेरिकी फाइटर जेट क्रैश, ईरान के हमलों से बढ़ा तनाव
Delhi20 hours agoDelhi Bomb Threat: 4 स्कूल और Axis Bank को मिली धमकी, मचा हड़कंप
Uttarakhand15 hours agoUttarakhand Board Exams: 10वीं–12वीं गणित पेपर में त्रुटि का आरोप, बोनस अंक देने की मांग










































