Dehradun
उत्तराखंड में मानसून का कहर, अगले कुछ दिन तक नहीं थमेगी बारिश

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर रौद्र रूप दिखा सकता है। मौसम विभाग ने रविवार को राज्य के कई पर्वतीय जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और नैनीताल जैसे जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में जलभराव, भूस्खलन और नदियों का जलस्तर बढ़ने का खतरा बना हुआ है।
वहीं अन्य जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 25 अगस्त को भी भारी बारिश की स्थिति बनी रह सकती है, खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में।
राज्य में 27 अगस्त तक लगातार बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। ऐसे में प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से संवेदनशील इलाकों में न जाने की अपील की है।
सावधानियां जरूरी:
पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा से पहले मौसम की जानकारी जरूर लें।
भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहें।
नदियों और नालों के पास न जाएं।
प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।
Accident
देहरादून में तेज़ रफ़्तार कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, चपेट में आने से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत

Dehradun Accident News: तेज़ रफ़्तार कार ने बुजुर्ग को बनाया शिकार
मुख्य बिंदु
Dehradun Accident News: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के थाना रायपुर क्षेत्र के अंतर्गत तपोवन रोड पर एक तेज़ रफ़्तार कार हादसे का शिकार हो गई है। कार ने सड़क किनारे टायर पंक्चर की दुकान पर काम कर रहे बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। उसके बाद कार पास के मकान से टकराकर पलट गई।
Dehradun में तेज़ रफ़्तार कार ने बुजुर्ग को रौंदा
dehradun में सड़क हादसे लगातार बढ़ते जा रहे हैं। दरअसल बीते सोमवार तपोवन रोड पर एक कार हादसे का शिकार हो गई। जहाँ पर तेज़ रफ़्तार कार ने पहले बुजुर्ग को रौंद दिया और बाद में पास के मकान से टकरा कर पलट गई। जिसमें बुजुर्ग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
आरोपी कार चालक को मौके से हिरासत में लिया
घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना रायपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार चालक सोबन सिंह (62 वर्ष) को हिरासत में लिया। घटना में कार चालक को भी हलकी चोटें आई हैं। चालक सोबन सिंह निवासी जोगीवाला ऑडिट विभाग से बतौर डिप्टी डायरेक्टर साल 2023 में रिटायर हुआ है। पुलिस पूछताछ के दौरान सोबन सिंह ने बताया है कि वो कैलाश अस्पताल से लौट रहे थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि गाड़ी चलाते समय अचानक उनकी आंखों के सामने अंधेरा छा गया था। और उन्हें कुछ नहीं दिखाई दिया जिससे कार अनियंत्रित हो गई।
थाना रायपुर प्रभारी गिरीश नेगी ने बताया कि
मृतक राजेश वर्मा (60 वर्षीय) के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। साथ ही आरोपी चालक को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। मृतक के परिजनों द्वारा अब तक तहरीर नहीं दी गई है। परिजनों की तरफ से तहरीर आने के बाद ही मुकदमे की कार्रवाई की जाएगी।
Read More…
Champawat Accident : मातम में बदली शादी की खुशियां, बारात का वाहन खाई में गिरने से 5 की मौत
किसान सुखवंत सिंह की आत्महत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, SO और उपनिरीक्षक सस्पेंड
ईंट से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत
Dehradun
CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी लोहड़ी की शुभकामनाएं, कहा – आपसी भाईचारे का प्रतीक है ये त्यौहार

Happy lohri : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को ’lohri’ पर्व की बधाई दी है। लोहड़ी पर्व की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि ये पर्व नई फसल के आगमन, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और आपसी भाईचारे का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी लोहड़ी पर्व की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को लोहड़ी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारे लोक पर्व हम सभी के जीवन में नई ऊर्जा का संचार करते हैं। सभी पर्वों और त्यौहारों को परस्पर सहयोग व आपसी सद्भाव से मनाने की हमारी परम्परा रही है। ये पर्व हम सभी के जीवन में सुख, समृद्धि व खुशहाली लाए इसकी भी मुख्यमंत्री ने कामना की है।
Table of Contents
क्यों मनाया जाता है लोहड़ी का त्यौहार ?
lohri को मनाने की शुरूआत की तो इस त्यौहार को मुगलशासकों के विरुद्ध न्याय की लड़ाई लड़ने वाले लोकप्रिय नायक हिन्दू गुर्जर दुल्ला भट्टी की याद में मनाया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि दुल्ला भट्टी हर किसी की मदद किया करते थे। एक बार उन्होंने एक ब्राह्मण की कन्या जिसका नाम सुंदर मुंदरिए था, उसे मुगलों से बचाया। मुगलों से बचाने के लिए उसका विवाह सुयोग्य हिन्दू वर से करवाया था।

दुल्ला भाटी पंडित तो था नहीं इसलिए दोनों के विवाह के लिए उन्होंने आस-पास पड़ी लकड़ियों और गोबर के उपले इकटेठे किए और उन्हें जला दिया। इस दौरान उनके पास मूंगफली, रेवड़ी जैसी कुछ खाने की चीज़ें थी जिन्हें भी उसने आग में डाला और दोनों की शादी करवा दी।
हर साल 13 जनवरी को मनाया जाता है lohri का त्यौहार
सुन्दर मुंदरिए की शादी के दौरान दुल्ला भट्टी ने एक गीत गाया था जो कि कुछ इस प्रकार था – सुंदर मुंदरिए तेरा कौन विचारा, दुल्ला भट्टीवाला। दुल्ले दी धी व्याही, सेर शक्कर पायी, कुड़ी दा लाल पता। शादी तो हो गई लेकिन मुगलों ने दुल्ला भट्टी पर हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। तभी से दुल्ला भाटी की याद में हर साल 13 जनवरी को Lohri का त्यौहार मनाया जाता है।
Dehradun
18 जनवरी को SSP कार्यालय का घेराव करेगी कांग्रेस, गिरधारी लाल साहू के विरुद्ध FIR दर्ज करने की है मांग

Dehradun News : उत्तराखंड में भले ही इन दिनों कड़काड़ती ठंड का कहर है। लेकिन सियासी माहौल गरमाया हुआ है। जहां एक ओर अंकिता भंडारी को लेकर Congress और बीजेपी में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। तो वहीं दसूरी ओर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति द्वारा दिए गए बयान को लेकर कांग्रेस लगातार विरोध कर रही है।
Table of Contents
गिरधारी लाल साहू के बयान के बाद गरमाया माहौल
बीते दिनों सोशल मीडिया पपर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था। जिसमें गिरधारी लाल साहू महिलाओं के ऊपर टिप्पणी करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद से ही कांग्रेस सरकार पर हमलावर है। हालांकि गिरधारी लाल साहू ने इसके लिए माफी मांग ली है लेकिन सियाली तूफान थमता नजर नहीं आ रहा है।
Congress ने की गिरधारी लाल साहू पर FIR दर्ज करने की मांग
उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू द्वारा बिहार महिलाओं के ऊपर की गई अब्रद्ध टिप्पणी के विरोध में का मामला थमता हुआ नजर नहीं आ रहा है। गिरधारी लाल साहू के ऊपर एफआईआर दर्ज कराए जाने की मांग को लेकर महिला कांग्रेस द्वारा डालनवाला कोतवाली में प्रदर्शन किया गया।
महिला कांग्रेस कार्यकर्ता देर रात तक कोतवाली में बैठी धरने पर
सोमवार को सुबह से लेकर देर रात लगभग 10:30 बजे तक महिला Congress की कार्यकर्ता लगातार धरने पर डटी रहीं। महिला कांग्रेस के समर्थन में प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौके पर एकत्र हुए। बढ़ते दबाव के चलते थानाध्यक्ष, सीओ सिटी और एसपी सिटी थाना डालनवाला देहरादून पहुंचे और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और महिला कांग्रेस अध्यक्ष से वार्ता की। जिसके बाद महिला ने धरना समाप्त किया।
18 जनवरी को एसएसपी कार्यालय का घेराव करेगी कांग्रेस
ज्योति रौतेला ने कहा कि मंत्री के पति का ये बयान बेहद शर्मनाक है। ये बयान न केवल महिलाओं की गरिमा और सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला है, बल्कि महिलाओं को वस्तु समझने वाली घृणित और असंवेदनशील मानसिकता को भी उजागर करता है।
पूर्व सीएम हरीश रावत ने स्पष्ट चेतावनी दी कि अगर 17 जनवरी तक महिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा दी गई शिकायत पर अल्मोड़ा के एसएसपी द्वारा गिरधारी लाल साहू के विरुद्ध FIR दर्ज नहीं की जाती है, तो 18 जनवरी को देहरादून स्थित एसएसपी कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
Blog16 hours agoमकर संक्रांति पर कुमाऊं में मनाया जाता है घुघुतिया त्यौहार, कौवों को भी जाता है बुलाया, जानें क्यों है ये खास
Rudraprayag15 hours agoरुद्रप्रयाग : बर्फ़बारी न होने से औषधीय पौधों पर मंडरा रहा संकट, भेड़-बकरी पालकों के सामने भी समस्याएं
Job12 hours agoउत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में 365 पदों भर्ती, कौन कर सकता है आवेदन जानिए पूरी डिटेल्स…
Dehradun19 hours agoदेहरादून के पार्थ परमार का उत्तराखंड अंडर-14 टीम में चयन, दो बार असफल होने के बाद मिली सफलता
Uttarkashi19 hours agoउत्तरकाशी के युवाओं के लिए खुशखबरी, जिले में आइस स्केटिंग प्रतियोगिता का होगा आयोजन
Haridwar13 hours agoहरिद्वार में मकर संक्रांति के स्नान की तैयारियां जोरों पर, गंगा घाटों पर जुटने लगी भीड़
Udham Singh Nagar18 hours agoदुबई में फंसे उत्तराखंड-यूपी के 4 युवक, सोशल मीडिया पर लगाई मदद की गुहार…
Dehradun19 hours ago18 जनवरी को SSP कार्यालय का घेराव करेगी कांग्रेस, गिरधारी लाल साहू के विरुद्ध FIR दर्ज करने की है मांग







































