Nainital
मायके से ससुराल को विदा हुई मां नंदा-सुनंदा, जयकारों और नम आंखों के बीच भावुक हुए श्रद्धालु

नैनीताल: आज सुबह नैनीताल में एक प्रभावशाली और भावुक उत्सव का आयोजन हुआ, जब कुमाऊँ की कुलदेवी मां नंदा‑सुनंदा ने अपनी पौराणिक परंपरा— मायके से ससुराल की ओर डोला यात्रा—का जीवन्त रूप प्रस्तुत किया। हजारों श्रद्धालुओं ने इस भव्य शोभा यात्रा में भाग लेकर आस्था और उत्साह का एक अद्भुत संगम देखा।
मां नंदा‑सुनंदा ने दोपहर 12 बजे नैना देवी मंदिर से अपनी परंपरागत डोला यात्रा की शुरुआत की। मल्लीताल, लोअर माल रोड, तल्लीताल बाजार और चीना बाबा मंदिर होते हुए यह यात्रा पुनः मंदिर में समाप्त हुई। यात्रा के दौरान भक्तों के जयकारों और नृत्यों ने पूरे मार्ग को श्रद्धा और उल्लास से भर दिया।
इस वर्ष संस्कृति का एक अनूठा रंग देखने को मिला— पिथौरागढ़ से आई लखिया भूत की लोकनृत्य प्रस्तुति, जो मां की रक्षक की भूमिका को दर्शाती है, ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लोककला की ये जीवंत झलकियों ने उत्सव को और भी सांस्कृतिक रूप से समृद्ध बना दिया।
इस उत्सव में सिर्फ नैनीताल ही नहीं, बल्कि हल्द्वानी, रामनगर, काशीपुर और रुद्रपुर से भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सभी भक्त अपनी आस्था और श्रद्धा के साथ इस पावन यात्रा में शामिल हुए।
शोभा यात्रा की सफलता का श्रेय सुरक्षात्मक व्यवस्था को भी जाता है। पुलिस, फायर ब्रिगेड, एसडीआरएफ और ड्रोन की मदद से व्यवस्थित भीड़ नियंत्रण सुनिश्चित किया गया। तकरीबन डेढ़ सौ पुलिसकर्मियों के साथ सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया।
Haldwani
हल्द्वानी में पिज़्ज़ा स्टोर्स पर खाद्य विभाग का छापा, सैंपलिंग से मचा हड़कंप

Haldwani News : हल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने गर्मी के सीजन से पहले सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। हल्द्वानी में आज खाद्य विभाग ने पिज़्ज़ा स्टोर्स पर छापा मारा। छापेमारी की कार्रवाई के दौरान मौके पर हड़कंप मच गया।
Table of Contents
हल्द्वानी में पिज़्ज़ा स्टोर्स पर खाद्य विभाग का छापा
आज हल्द्वानी के तमाम पिज़्ज़ा स्टोर्स पर अचानक छापेमारी कर खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए इस दौरान अधिकारियों ने स्टोर्स की साफ-सफाई, किचन की स्थिति और इस्तेमाल हो रही सामग्री की गुणवत्ता का भी जायजा लिया।
ग्राहकों को परोसा जाए ताजा और स्वच्छ भोजन
खाद्य पूर्ति अधिकारी अभय सिंह ने बताया कि येअभियान लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए चलाया जा रहा है, ताकि कोई भी व्यक्ति बासी या अनहाइजीनिक खाना खाकर बीमार न पड़े अधिकारियों ने सभी फूड स्टोर्स को सख्त हिदायत दी है कि ग्राहकों को सिर्फ ताजा और स्वच्छ भोजन ही परोसा जाए।

नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
फूड स्टोर्स को चेतावनी दी गई है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी खाद्य विभाग का कहना है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
पूरे शहर में ऐसे औचक निरीक्षण किए जाते रहेंगे हल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग की यह कार्रवाई साफ संकेत दे रही है कि अब खाने-पीने की गुणवत्ता के साथ किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
big news
हल्द्वानी के मदरसन कंपनी के बाहर जोरदार प्रदर्शन, पुलिस वे कई नेताओं को लिया हिरासत में

Haldwani News : नोएडा की ही तरह नैनीताल जिले के हल्द्वानी में भी मजदूरों का प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कई स्थानीय नेताओं को हिरासत में ले लिया है।
Table of Contents
हल्द्वानी के मदरसन कंपनी के बाहर जोरदार प्रदर्शन
हल्द्वानी के मोटाहल्दू में मदरसन कंपनी के बाहर प्रदर्शन के दौरान कई नेता हिरासत में लिए गए है, हल्द्वानी के मोटाहल्दू क्षेत्र में स्थित मदरसन कंपनी गेट के बाहर प्रदर्शन को लेकर बुधवार को माहौल तनावपूर्ण हो गया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए कई नेताओं को हिरासत में ले लिया।

हरीश पनेरु को प्रदर्शन के दौरान किया गिरफ्तार
मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस के पूर्व राज्य मंत्री हरीश पनेरु को प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उनकी पुलिस अधिकारियों के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई, जिससे मौके पर कुछ देर के लिए स्थिति और अधिक तनावपूर्ण हो गई।
पुलिस वे कई नेताओं को लिया हिरासत में
छात्र महासंघ अध्यक्ष आशीष कबड़वाल और आंदोलनकारी पीयूष जोशी को पुलिस ने उनके घर से हिरासत में लिया। इसके अलावा कई और नेताओं को हिरासत में लिया है। तीनों को हिरासत में लेकर काठगोदाम लाई है। और वहां पहुंचे अन्य नेताओं और उनके परिजनों ने इसे पुलिस की तानाशाही बताया है।
big news
हल्द्वानी में सेना की वर्दी पहन घूम रहा फर्जी ‘मेजर’ गिरफ्तार, असली मेजर ने पकड़वाया, जानें पूरी कहानी

Haldwani News : हल्द्वानी से फर्जी मेजर गिरफ्तार, पूछताछ में किया बड़ा खुलासा…
Haldwani News : नैनीताल जिले के हल्द्वानी से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने सेना की वर्दी पहनकर घूम रहे एक फर्जी मेजर को गिरफ्तार किया है। जिसे की असली मेजर ने ही पकड़वाया है और उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करवाया है।
Table of Contents
हल्द्वानी में सेना की वर्दी पहन घूम रहा फर्जी ‘मेजर’ गिरफ्तार
हल्द्वानी के काठगोदाम क्षेत्र से पुलिस ने एक फर्जी मेजर को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि संदिग्ध युवक सेना की वर्दी पहन कर घूम रहा था और खुद को मेजर बता रहा था। आरोपी के खिलाफ काठगोदाम थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
असली मेजर ने पहचाना और पुलिस को दी जानकारी
फर्जी मेजर का कच्चा-चिट्ठा तब खुला जब एक असली मेजर ने उसे देखा। मिली जानकारी के मुताबिक मेजर अजय पाठक ने 18 अप्रैल को वॉक वे मॉल के पास एक युवक को संदिग्ध स्थिति में आर्मी की वर्दी में देखा।
जब उन्होंने बात की तो उसने खुद को आर्मी का मेजर बताया। लेकिन मेजर अजय पाठक को उसका वर्दी पहनने का तरीका और अन्य चीजें संदिग्ध लगी। जिसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

पूछताछ में ठोस जानकारी नहीं दे सका युवक
मेजर अजय पाठक की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक से पूछताछ की। लेकिन युवक कोई ठोस जानकारी नहीं दे सका। जिसके बाद युवक को गिरफ्ताक कर काठगोदाम थाना लाया गया। यहां एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश के बाद संदिग्ध युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
खटीमा का रहने वाला है गिरफ्तार युवक
आरोपी की पहचान अमन उर्फ अमन रोमसन के रूप में हुई है। जो खटीमा का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसे आर्मी के प्रति आर्कषण था लेकिन वो आर्मी में भर्ती नहीं हो पाया।
इसी आर्कषण के चलते उसने आर्मी की वर्दी पहन ली। फिलहाल वो काठगोदाम में ही नौकरी करता है। पुलिस के साथ ही आर्मी इंटेलिजेंस यूनिट और सीएमपी भी युवक से पूछताछ कर रही है।
Cricket16 hours agoUltimate MI vs CSK Dream11 Team 33rd Match IPL 2026: Winning Tips
Rudraprayag16 hours agoकेदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी शुभकामनाएं, श्रद्धालुओं से की 5 संकल्प लेने की अपील
big news17 hours agoदेहरादून में पुलिस का बड़ा उलटफेर! 50 से ज्यादा अधिकारियों के हुए ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट
big news14 hours agoहरिद्वार में साधु बाबा की पीट-पीट कर हत्या, दिनदहाड़े हुई वारदात से इलाके में मचा हड़कंप
Uttarakhand11 hours agoमहिला आरक्षण बिल को लेकर उत्तराखंड में नहीं थम रही सियासत, BJP महिला मोर्चा की विपक्ष के लिए विशेष रणनीति तैयार
big news17 hours agoKedarnath Dham : केदारनाथ धाम के कपाट खुले, बाबा केदार जयकारों के बीच यात्रा का शुभारंभ
big news10 hours agoउत्तराखंड में होने जा रहा है कुछ बड़ा, 28 अप्रैल को बुलाया गया विधानसभा का विशेष सत्र, अधिसूचना जारी
Pithoragarh13 hours agoपिथौरागढ़ में पासपोर्ट कार्यालय बनकर तैयार, जानें किस दिन जिले को मिलेगी सौगात ?







































