Uttarakhand
उत्तराखंड की रहस्यमय ताल: जहां हर लहर में छिपा है जीवन और मृत्यु का राज़ !

उत्तरकाशी – उत्तरकाशी, सीमांत जनपद, जहां प्रकृति ने अनगिनत रहस्यों की रचना की है, आज भी कई पहेलियों को अपने में समेटे हुए है। यह स्थान न तो देव लोक में है और न ही पाताल लोक में, बल्कि यह नचिकेता ताल के रूप में मौजूद है, जो अपने भीतर मृत्यु के बाद आत्मा का रहस्य छिपाए हुए है।

नचिकेता ताल, जनपद उत्तरकाशी से 28 किलोमीटर की दूरी पर, तीन किलोमीटर की पैदल चढ़ाई के बाद समुद्र तल से 2800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह ताल गर्मी और सर्दी दोनों में एक समान तापमान बनाए रखता है। इसके जलस्तर और जल के स्रोत का रहस्य आज तक अनजान है।

कठोपनिषद के अनुसार, नचिकेता नामक बालक ने यहां तपस्या की थी। कथा के अनुसार, कलयुग के आरंभ से पहले नचिकेता के पिता ने यज्ञ किया था, जिसमें उन्होंने बूढ़ी गायों को दान देने की योजना बनाई। इस पर नचिकेता ने आपत्ति जताई, जिसके परिणामस्वरूप उसके पिता ने उसे यमराज को दान करने की बात कही। नचिकेता ने यमराज की साधना की और तीन वरदान मांगे। इस प्रक्रिया में उसने मृत्यु के रहस्य का पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन यमराज भी इस प्रश्न का उत्तर देने में असमर्थ दिखे।

नचिकेता ताल से कुछ दूरी पर यम गुफा स्थित है, जहां से नचिकेता ने यमलोक की यात्रा की थी। यह स्थान घने जंगलों में बसा हुआ है, और ताल का जल हर मौसम में भरपूर रहता है। ताल की गहराई आज तक किसी ने नहीं नापी, और यह रहस्य भी बना हुआ है कि पानी अंततः कहां चला जाता है।

यहां रात के समय ध्वनि उत्पन्न करना मना है, क्योंकि यहां के पुजारी मानते हैं कि देवता स्नान के लिए आते हैं, और उनकी शक्तियों के सामने जीवित मनुष्य को ले जाया जा सकता है। यमगुफा की लंबाई भी एक पहेली है, क्योंकि जो भी इसके अंदर गया, उसका पता आज तक नहीं चला है।

नैसर्गिक सौंदर्य और प्रकृति की खूबसूरत कलाओं से सज्जित नचिकेता ताल एक ऐसा स्थल है, जो हर आगंतुक को अपनी ओर आकर्षित करता है और उन्हें पुनः आने की प्रेरणा देता है। इस रहस्यमय स्थान की सुंदरता और इसके पीछे छिपे रहस्यों ने इसे एक अद्भुत गंतव्य बना दिया है।

#NchiketaTal, #Mystery, #Afterlife, #Secrets, #Nature, #uttarkashi, #uttarakhand
Haridwar
बुद्ध पूर्णिमा स्नान को लेकर हरिद्वार में हाई अलर्ट, सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम और रूट डायवर्जन लागू

Haridwar News : बुद्ध पूर्णिमा के पावन स्नान पर्व को लेकर हरिद्वार पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है। इसके लिए पुलिस ने खास इंतजाम किए हैं। जहां एक ओर यातायात प्लान जारी किया गया है तो वहीं चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है।
Table of Contents
बुद्ध पूर्णिमा स्नान को लेकर हरिद्वार में हाई अलर्ट
बुद्ध पूर्णिमा स्नान को लेकर हरिद्वार में हाई अलर्ट है। स्नान को लेकर पुलिस मुस्तैद है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा में किसी भी तरह की कमी न रहे।

सुरक्षा के किए गए हैं कड़े इंतज़ाम
भीड़ को व्यवस्थित ढंग से नियंत्रित करने के लिए मेला क्षेत्र को पूर्व की भांति सेक्टर और जोन में विभाजित किया गया है। जहां जोनल अधिकारी इंस्पेक्टर स्तर के और सेक्टर अधिकारी सब-इंस्पेक्टर स्तर के नियुक्त किए गए हैं। इसके साथ ही भारी भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख रूटों पर डायवर्जन प्लान भी लागू किया जाएगा।
श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील
एसएसपी ने बताया कि रेंज और पुलिस मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस बल और अधिकारी भी तैनात किए गए हैं। जिन्हें संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लगाया गया है।
पुलिस प्रशासन का मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम स्नान कराना है। वहीं श्रद्धालुओं से भी अपील की गई है कि वे प्रशासन द्वारा बनाए गए नियमों का पालन करें और गंगा स्नान के दौरान अनुशासन बनाए रखें, ताकि मां गंगा की गरिमा और पवित्रता बनी रहे।
uttarakhand weather
उत्तराखंड में बदला मौसम, अगले तीन घंटों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में ज्यादातर इलाकों में बादल छाए हुए थे। दोपहर होते-होते पहाड़ से लेकर मैदान तक झमाझम बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिली है। जिसके बाद मैदानी इलाकों में लोगों को गर्मी से राहत मिल गई है। इसी बीच मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
Table of Contents
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज
उत्तराखंड में अचानक मौसम ने करवट लेते हुए लोगों को गर्मी से बड़ी राहत दी है। प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिली। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना हो गया है। बारिश होने से लंबे समय से बढ़ती गर्मी के बाद लोगों को राहत मिल गई है।
उत्तराखंड में अगले तीन घंटों में होगी भारी बारिश
प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट बदल ली। दोपहर में तेज बारिश और भारी ओलावृष्टि का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों के लिए बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है।

3.17 से लेकर 6.17 तक बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट
मौसम विभाग ने अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, नैनीताल, पौड़ी, पिथौरागढ़, रूद्रप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी जिले के लिए अलर्ट जारी किया गया है।
इन जिलों में मसूरी, चकराता, पुरोला, गंगोत्री, केदारनाथ, धनोल्टी, बद्रीनाथ, पीपलकोटी, रानीखेत, कपकोट, डीडीहाट, लोहाघाट और आस पास के क्षेत्रो में हल्की से मध्यम बारिश और छिटपुट स्थानों पर बिजली गिरने, ओले गिरने के साथ ही तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटा) के साथ गरज-चमक वाले तूफान आने की प्रबल संभावना है।
Ramnagar
गर्जिया मंदिर में दर्शनों पर लगी रोक, अगले एक महीने तक श्रद्धालु नहीं कर पाएंगे दर्शन

Ramnagar News : रामनगर के प्रसिद्ध गिरिजा देवी मंदिर में दर्शनों पर रोक लगा दी गई है। अगले एक महीने तक श्रद्धालु मंदिर के दर्शन नहीं कर सकेंगे।
Table of Contents
गर्जिया मंदिर में दर्शनों पर लगी रोक
गर्जिया मंदिर में दर्शनों पर रोक लगा दी गई है। बता दें कि इन दिनों चल रहे सुदृढ़ीकरण कार्य के चलते मुख्य मंदिर तक श्रद्धालुओं की आवाजाही पूरी तरह से बंद कर दी गई है। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अजय कुमार जॉन ने जानकारी देते हुए बताया कि मां गिरिजा देवी के टीले को मजबूत करने का कार्य तेजी से चल रहा है। ऐसे में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए श्रद्धालुओं के मुख्य मंदिर तक पहुंचने पर रोक लगाई गई है।
अगले एक महीने तक श्रद्धालु नहीं कर पाएंगे दर्शन
अगले एक महीने 30 अप्रैल से 30 मई तक श्रद्धालु मां के दर्शन नहीं कर सकेंगे। हालांकि श्रद्धालुओं की आस्था को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। मंदिर परिसर के दूसरे छोर पर स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में मां गिरिजा देवी की चरण पादुका के दर्शन किए जा सकते हैं।
मंदिर के टीले में आईं दरारों को किया जा रहा है ठीक
बता दें कि साल 2010 की बाढ़ के बाद से ही गर्जिया मंदिर के टीले में दरारें आनी शुरू हो गई थीं, जो समय के साथ बढ़ती चली गईं। इससे मंदिर की संरचना को खतरा पैदा हो गया था। इसके बाद सिंचाई विभाग द्वारा लगातार मरम्मत के प्रस्ताव भेजे गए और मई 2024 में पहले चरण का कार्य पूरा किया गया।

फिलहाल दूसरे चरण का कार्य तेजी से जारी है। अधिशासी अभियंता के अनुसार, मंदिर का क्षेत्र बेहद संवेदनशील है एक ओर बहती नदी और दूसरी ओर कमजोर हो चुका टीला, जिससे कार्य करना चुनौतीपूर्ण हो गया है। निर्माण कार्य के दौरान नदी के भीतर करीब 5 मीटर तक खुदाई की जा रही है, जहां लगातार पानी का रिसाव हो रहा है। ऐसे में कार्य को बेहद सावधानी के साथ अंजाम दिया जा रहा है ताकि किसी प्रकार की क्षति न हो।
15 जून तक बढ़ाई जा सकती है अवधि
उन्होंने बताया कि इससे पहले फरवरी में भी कुछ दिनों के लिए मंदिर को बंद किया गया था। वहीं 10 मार्च से 30 अप्रैल तक पूर्ण रूप से बंद रखने के आदेश दिए गए थे, लेकिन कार्य अभी हाई फ्लड लेवल (HFL) तक नहीं पहुंच पाया है। इसी को देखते हुए अब मंदिर को 30 मई तक बंद रखने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर इस अवधि को 15 जून तक भी बढ़ाया जा सकता है।
uttarakhand weather2 hours agoउत्तराखंड में बदला मौसम, अगले तीन घंटों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
big news5 hours agoधामी कैबिनेट की बैठक हुई समाप्त, उत्तराखंड मोटरयान संशोधन नियमावली 2026 सहित कई प्रस्तावों को मंजूरी
Ramnagar3 hours agoगर्जिया मंदिर में दर्शनों पर लगी रोक, अगले एक महीने तक श्रद्धालु नहीं कर पाएंगे दर्शन
Haridwar7 hours agoHaridwar News : बाबा विश्वनाथ जगदीशीला डोली पहुंची हरिद्वार, हरकी पौड़ी पर किया गंगा स्नान
Breakingnews8 hours agoदेहरादून में बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़, देर रात हुए एनकाउंटर में एक बदमाश ढेर, थानाध्यक्ष को भी लगी गोली
Cricket6 hours agoRR vs DC Dream11 Team Match 43 IPL 2026: फैंटेसी टीम गाइड, पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग 11..
Haridwar35 minutes agoबुद्ध पूर्णिमा स्नान को लेकर हरिद्वार में हाई अलर्ट, सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम और रूट डायवर्जन लागू
Business4 hours agoRupee vs Dollar Today: भारतीय रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, 95.27 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुँचा डॉलर; जानें कारण और प्रभाव..






































