Almora
अभी तक और मंत्री तो नही बल्कि सोमेश्वर सीट से विधायक रेखा आर्य तक नही पहुंची पीड़ित परिवार वालों के आंसू पोछने…जानिए और क्या बोले लोग ?

अल्मोड़ा – अल्मोड़ा जिले की विधानसभा से विधायक व कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के भी पीड़ित परिवारों के घर नहीं पहुंचने और अस्पताल नहीं पहुंचने पर भी क्षेत्र के लोग नाराज हैं। इन लोगों का कहना है कि मंत्री न सही महिला होने के नाते तो रेखा आर्या को अपने जिले के लोगों का दर्द बांटने आना चाहिए था। बिनसर की आग में अपनों को खोने वाले लोग तो कुछ बोलने की स्थिति में ही नहीं हैं। गांव वाले नाराज हैं और बोले कि लगता है मंत्रियों और अधिकारियों की नजर में इन मौतों की कोई कीमत ही नहीं है। तभी तो पीड़ित परिवार के आंसू पोछने जिले की सोमेश्वर सीट से विधायक और प्रदेश सरकार में मंत्री रेखा आर्या तक ने मातमपुरसी का तकल्लुफ नहीं उठाया। हल्द्वानी से पता चला है कि घायलों को देखने के लिए उन्हें एसटीएच आना था लेकिन एन वक्त पर अपना कार्यक्रम टाल दिया।
बता दें कि, अल्मोड़ा के बिनसर अभयारण्य के जंगलों में लगी भीषण आग की चपेट में आकर चार कार्मिकों की असमय मौत हो गई। दर्दनाक हादसे के बाद पूरे अल्मोड़ा में मातम पसरा हुआ है लेकिन सरकार सिस्टम का जरा नजारा देखिए कि घटना के 30 घंटे बाद भी कोई मंत्री पीड़ित परिवारों के आसूं पोछने नहीं पहुंचा।
बिनसर हादसे में घायल श्रमिकों के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने अस्पताल पहुंचकर घायलों के परिजनों से भेंट की और घायलों का हाल जाना। उन्होंने सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। शुक्रवार सुबह कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल के बर्न वार्ड में तैनात चिकित्सकों से झुलसे श्रमिकों के बारे में जानकारी ली। बाद में उन्होंने झुलसे श्रमिकों से परिजनों से भी भेंट कर उन्हें दिलासा दिया।
इस दौरान उनके साथ सामाजिक कार्यकर्ता योगेश जोशी, हल्द्वानी के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेम पांडे, कानू बिष्ट, हिमांशु जोशी, पवन गयाल आदि थे। दोपहर 12:30 बजे डीएम वंदना सिंह भी एसटीएच पहुंचीं। उन्होंने बर्न वार्ड में भर्ती घायलों को देखा और अस्पताल में मिल रहे इलाज के बारे में जानकारी ली। बर्न वार्ड से बाहर आने के बाद डीएम ने घायलों के परिजनों से बातचीत कर घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने मौके पर मौजूद वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम परितोष वर्मा, तहसीलदार सचिन कुमार आदि थे।
Almora
18 जुलाई तक अल्मोड़ा हाईवे रात में रहेगा बंद, सफर से पहले जरूर पढ़ें ये खबर

अल्मोड़ा: एनएच-109 पर क्वारब पुल के पास लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। अब 18 जुलाई तक हर रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। इस दौरान केवल जरूरी सेवाओं से जुड़े वाहन जैसे एम्बुलेंस, क्रेन और अन्य इमरजेंसी वाहन ही चल सकेंगे।
क्वारब के पास हाईवे के लगभग 200 मीटर हिस्से में पहाड़ी से लगातार मलबा और पत्थर गिर रहे हैं। इसी को देखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग द्वारा सुरक्षा कार्य भी किया जा रहा है।जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे ने बताया कि रात के समय इस मार्ग से गुजरना बेहद खतरनाक हो गया है। सुरक्षा को देखते हुए ही यह अस्थायी बंदी का फैसला लिया गया है।
जिलाधिकारी ने साफ किया कि प्रतिबंध के दौरान आदेशों की अनदेखी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, इस दौरान किसी भी दुर्घटना या वाहन संचालन की ज़िम्मेदारी संबंधित थाना और चौकी इंचार्जों की होगी।
Almora
उत्तराखंड के विजय बंगारी बने वैज्ञानिक, भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर में मिला स्थान

अल्मोड़ा: उत्तराखंड के युवाओं की प्रतिभा लगातार देशभर में पहचान बना रही है। अब अल्मोड़ा जिले के एक और होनहार बेटे ने राज्य का नाम रोशन किया है। स्याल्दे ब्लॉक के बरंगल गांव निवासी विजय बंगारी का चयन देश के प्रतिष्ठित भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (BARC) में वैज्ञानिक पद के लिए हुआ है। यह खबर जैसे ही गांव में पहुंची खुशी की लहर दौड़ गई। लोग विजय की इस सफलता पर गर्व जता रहे हैं और उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है।
विजय बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रहे हैं। उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा गांव के सरकारी स्कूल से पूरी की। इसके बाद इंटरमीडिएट की पढ़ाई देघाट से की और फिर एसएसजे कैंपस, अल्मोड़ा से अपनी उच्च शिक्षा पूरी की। उनकी यह सफलता दिखाती है कि साधन सीमित होने पर भी अगर लगन हो तो कोई मंज़िल दूर नहीं होती।
विजय एक साधारण परिवार से आते हैं। उनके पिता हरी सिंह बंगारी दिल्ली में नौकरी करते हैं जबकि उनकी माता जानकी देवी गांव में रहकर खेती करती हैं। बेटे की इस उपलब्धि ने अब पूरे परिवार को गौरव का अनुभव कराया है।
विजय के चयन की खबर के बाद से बरंगल गांव में उत्साह का माहौल है। आस-पड़ोस के लोग और रिश्तेदार लगातार उन्हें शुभकामनाएं देने आ रहे हैं। विजय की यह कामयाबी न सिर्फ उनके गांव…बल्कि पूरे उत्तराखंड के युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है।
Almora
अल्मोड़ा: 19 वर्षीय छात्रा की दिल का दौरा पड़ने से मौत !

अल्मोड़ा: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जनपद के धौलछीना क्षेत्र से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया है। एक ही परिवार में चार दिन के भीतर दो जवान बेटियों की असमय मौत ने न सिर्फ परिजनों को तोड़ कर रख दिया है…बल्कि गांव के हर घर को गमगीन कर दिया है।
पहली घटना 17 जून को हुई जब 23 वर्षीय कमला मेहरा को अचानक सीने में तेज दर्द हुआ और वे बाथरूम में गिर गईं। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनका निधन हो गया। कमला की शादी इसी साल नवंबर में होनी थी…जिसकी तैयारियां परिवार में जोरों पर थीं। घर में मेहंदी और गीतों की चर्चा हो रही थी…लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।
इस घटना से परिवार अभी उबर भी नहीं पाया था कि 21 जून को कमला की 19 वर्षीय भतीजी दीक्षा मेहरा की भी अचानक मौत हो गई। दीक्षा बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी और इन दिनों छुट्टियों में घर आई हुई थी। शुक्रवार को बाजार से लौटने के बाद उसे भी सीने में तेज दर्द हुआ। आनन-फानन में परिवार वाले उसे अस्पताल ले गए..लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुकी थी।
कमला और दीक्षा दोनों पढ़ी-लिखी समझदार और जीवन के उजले सपने देखने वाली बेटियां थीं। कमला होटल व्यवसायी लाल सिंह मेहरा की बेटी थीं…वहीं दीक्षा महेंद्र मेहरा की पुत्री थी। एक ही परिवार की दो जवान बेटियों की इस तरह अचानक मौत से धौलछीना क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।
लोग हैरान हैं कि आखिर एक ही घर में दो-दो युवा बेटियों की हृदयाघात से मौत कैसे हो गई। क्या यह सिर्फ एक संयोग है या इसके पीछे कोई गहराई है…अब यह सवाल उठने लगे हैं। कोरोना महामारी के बाद से युवाओं में हार्ट अटैक जैसी घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। हाल ही में नैनीताल में भी एक युवक की रनिंग करते समय हृदय गति रुकने से मौत हो चुकी है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के लिए यह अब एक गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। कम उम्र में अचानक हृदयाघात…एक ऐसी अनहोनी जो अब असामान्य नहीं रह गई है।
#HeartAttack #YoungWomanDeath #AlmoraIncident #SuddenCardiacArrest
- Accident2 years ago
सिल्क्यारा टनल हादसा: सीएम धामी ने की प्रेसवार्ता दी रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी।
- Breakingnews2 years ago
देहरादून पहुँचे बीजेपी के राष्टीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, सीएम धामी ने किया स्वागत।
- Uttar Pradesh5 years ago
उत्तर प्रदेश बोर्ड : 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 05 जनवरी 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं छात्र….
- Haryana1 year ago
नायब सिंह सैनी को बनाया गया हरियाणा का नया सीएम, सैनी ने पीएम मोदी का जताया आभार…पूर्व सीएम के लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा हुई तेज।
- Breakingnews4 years ago
23 जनवरी को पीएम मोदी जाएंगे कोलकाता , ‘पराक्रम दिवस’ समारोह को करेंगे संबोधित…..
- Breakingnews4 years ago
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को दी मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं…..
- Accident2 years ago
धू-धूकर जली स्कूल बस, 35 बच्चे थे सवार, बाल-बाल बची जान….देखे जलती बस का विडियो
- Breakingnews4 years ago
भारतीय स्टेट बैंक ने अंतरराष्ट्रीय लेनदेन के नियमों को लेकर किए बदलाव…