Dehradun
बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति में अब कर्मचारियों की नियुक्तियां पर नही होगी मनमानी, सेवा नियमावली को मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी है।

देहरादून – बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) में अब कर्मचारियों की नियुक्तियां मनमाने ढंग से नहीं होंगी। इसके अलावा कर्मचारियों की वेतन विसंगति दूर होने के साथ ही पदोन्नति की राह भी खुलेगी। पहली बार बीकेटीसी के कर्मचारियों व धार्मिक संवर्ग की सेवा नियमावली को मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी है।

बीकेटीसी का गठन 1939 में किया गया था। तब से लेकर वर्तमान तक कर्मचारियों व धार्मिक संवर्ग की कोई सेवा नियमावली नहीं थी, जिससे कर्मचारियों की नियुक्तियों में मनमानी होती रही। साथ ही एक समान पदों पर कर्मचारियों का वेतन भी अलग-अलग है।
कई सालों से कार्यरत कर्मचारियों के लिए पदोन्नति के अवसर नहीं थे। बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय की पहल पर पहली बार कर्मचारियों और धार्मिक संवर्ग की सेवा नियमावली का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा था। इस पर मंत्रिमंडल ने मुहर लगा दी है। वर्तमान में बीकेटीसी में 267 स्थायी कर्मचारी तैनात हैं, जबकि धार्मिक संवर्ग के तहत रावल, वेदपाठी, पुजारी की संख्या 56 है।
परंपरा के साथ किसी तरह का छेड़छाड़ नहीं किया गया
सेवा नियमावली में अलग-अलग पदों के लिए योग्यता निर्धारित की गई है। इसके आधार पर कर्मियों की आने वाले समय में बीकेटीसी नियुक्तियां करेगा, जबकि धार्मिक मान्यता और हकहकूकधारी पदों पर प्राचीन समय से चली आ रही परंपरा के साथ किसी तरह का छेड़छाड़ नहीं किया गया।
बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा, सेवा नियमावली बनने से कर्मचारियों की नियुक्तियों में पारदर्शिता आएगी। कहा, साथ ही कर्मचारियों के वेतन विसंगतियों और पदोन्नति से संबंधित प्रकरणों का समाधान होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का आभार जताया।
Breakingnews
Uttarakhand Politics: महेंद्र भट्ट के ‘बेकार माल’ बयान से सियासत गरम, कांग्रेस का पलटवार
महेंद्र भट्ट के बयान से सियासी पारा हाई, कांग्रेस ने साधा निशाना
UTTARAKHAND POLITICS: उत्तराखंड की राजनीति में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का नाम एक बार फिर सुर्ख़ियों में है. शनिवार को भाजपा के 6 पूर्व विधायकों ने दिल्ली में कांग्रेस का दामन थामा. इस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के उन्हें बेकार माल कहने पर उत्तराखंड में एक नया राजनितिक घमासान शुरू हो गया है.
मुख्य बिंदु
अपने बयान से फिर चर्चाओं में महेंद्र भट्ट
अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चाओं में रहने वाले बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का नाम एक बार फिर चर्चाओं में है. कल शनिवार को दिल्ली में भाजपा के छः पूर्व विधायक कांग्रेस में शामिल हुए. इस पर बीजेपी प्रदेश ने उन नेताओं को बेकार मटिरियल और ख़राब करार दिया. उनके इस बयान से उत्तराखंड की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है.
ये भी पढ़ें_ उत्तराखंड में बड़ा सियासी उलटफेर, बीजेपी के इन नेताओं ने थामा कांग्रेस का दामन, देखें लिस्ट
कांग्रेस में शामिल हुए नेताओं को कहा “बेकार माल”
महेंद्र भट्ट ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, बीजेपी के अन्दर अनुशासनहीनता करने वाले नेताओं को पार्टी ने बाहर निकाला, साथ ही उन्होंने कहा कि अगर हमारा निकाला हुआ बेकार माल कहीं सिफ्ट हो रहा है तो इस पर हम क्या कर सकते हैं. कांग्रेस को भी ऐसे नेताओं को दल में शामिल करने से पहले सोचना चाहिए था.

गणेश गोदियाल ने भाजपा पर साधा निशाना
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के इस बयान को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने उन पर निशाना साधा है. गोदियाल ने दो टूक जवाब देते हुए कहा कि ये भाजपा की स्तरहीन राजनीति का उदाहरण है. साथ ही उन्होंने कहा कि अगर आज ये पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट को माल लगते हैं तो मौजूदा सरकार में जो विधायक हैं वो भी माल होंगे. साथ ही गोदियाल ने कहा कि जो भाजपा देशभर में संस्कार का गुणगान करती है, उसके प्रदेश अध्यक्ष का ऐसा बयान शर्मनाक है.
आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी
एक बयान से शुरू हुआ ये घमासान थमने का नहीं ले रहा है गणेश गोदियाल के बयान पर फिर महेंद्र भट्ट ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि मैं अपनी भाषा बदलता हूँ पर जिन लोगों ने भाजपा के अन्दर अनुशासनहीनता की है, पार्टी के कार्यों में सहभागिता नहीं निभाई ऐसे लोगों को पार्टी ने निष्काषित किया है.अब कांग्रेस उन नेताओं को अपने दल में संभाल कर रखे.
Dehradun
देहरादून: पुलिस कस्टडी में PRD जवान की मौत से हड़कंप, मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश

PRD JAWAN DEATH IN POLICE CUSTODY, पुलिस पर उठे सवाल
PRD JAWAN DEATH IN POLICE CUSTODY: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहाँ पर पुलिस की हिरासत में एक PRD जवान की मौत होने से हड़कंप मच गया है. SP ग्रामीण ने बताया कि ममाले में मजिस्ट्रियल और जुडिशियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं. मौत के असली कारणों का पता लगाने के लिए डॉक्टरों के पैनल द्वारा वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराया जाएगा.
मुख्य बिंदु
नशे में धुत युवक ने पेट्रोल पम्प पर मचाया हंगामा
जानकारी के मुताबिक, देहरादून के लाडपुर में पेट्रोल पंप पर नशे में धुत एक युवक ने पंप कर्मियों के साथ बदसलूकी की और तेल डलवाने के बाद पैसे देने से भी साफ इनकार कर दिया. जब युवक ने उत्पाद मचाना शुरू किया तो पेट्रोल पम्प पर काम कर रहे कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने पर चीता पुलिस मौके पर पहुंची.
ये भी पढ़ें_ तमंचों का ट्रांजिट फेल! खानपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, एक सप्लायर गिरफ्तार, एक फरार
पुलिस ने पूछताछ की लिए लिया हिरासत में
पुलिस के मुताबिक, चीता कर्मचारियों ने उक्त व्यक्ति को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन शराब के नशे में धुत व्यक्ति किसी की सुनने को तैयार नहीं था. इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया ओर थाने लेकर गई. पूछताछ के दौरान व्यक्ति ने अपना नाम सुनील रतूड़ी पुत्र शिवानन्द रतूड़ी निवासी 10 पीआरडी कॉलोनी तपोवन रोड़ देहरादून बताया.
पुलिस कस्टडी में PRD जवान मौत
पुलिस ने बताया कि, हवालात में बंद रहने के दौरान अचानक युवक ने शोर मचाना बंद कर दिया और बेसुध होकर गिर पड़ा. आनन-फानन में उसे कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं SP ग्रामीण जया बालूनी का बयान भी सामने आया है.
ये भी पढ़ें_ Dehradun News: SGRR मेडिकल कॉलेज की पीजी छात्रा की संदिग्ध मौत, HOD पर गंभीर आरोप
वीडियोग्राफी के साथ होगा पोस्टमार्टम
SP ग्रामीण ने बताया कि, पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए मजिस्ट्रियल और जुडिशियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं. साथ ही डॉक्टरों के पैनल द्वारा वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराया जाएगा, ताकि मौत के असली कारणों का पता लगाया जा सके. पुलिस का कहना है कि यदि जांच में किसी भी प्रकार की लापरवाही या दोष सामने आता है, तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
big news
ऋषिकेश में अवैध कैसीनो और शराब पार्टी का भंडाफोड़, पुलिस की छापेमारी में दस महिलाओं सहित 40 गिरफ्तार

Rishikesh News : देहरादून जिले के ऋषिकेश में पुलिस की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। यहां पुलसि ने एक होटल में चल रहे अवैध कैसीनो और शराब पार्टी का भंडाफोड़ किया है। मौके से 10 महिलाओं समेत 40 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
Table of Contents
ऋषिकेश में अवैध कैसीनो और शराब पार्टी का भंडाफोड़
ऋषिकेश में दून पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक होटल में चल रही जुआ पार्टी का भंडाफोड़ किया है। हरिद्वार रोड स्थित होटल नवरंग पर छापेमारी के दौरान 40 लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस की छापेमारी में दस महिलाओं सहित 40 गिरफ्तार
छापेमारी में दस महिलाओं सहित 40 गिरफ्तार करने के साथ ही पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में कैसिनो क्वाइन, नकदी, ताश की गड्डियां और शराब की बोतलें बरामद की हैं। कार्रवाई के बाद होटल को सील कर दिया गया है, जबकि होटल मालिक फरार बताया जा रहा है। वहीं मामले में लापरवाही पाए जाने पर आईडीपीएल चौकी के पूरे स्टाफ को निलंबित कर दिया गया है।

लापरवाही पर IDPL चौकी का पूरा स्टाफ निलंबित
अवैध गतिविधियों के संचालन के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही नहीं करने और चेकिंग अभियान में शिथिलता बरतने पर दून पुलिस कप्तान का कड़ा एक्शन देखने को मिला है।ऋषिकेश में अवैध कैसीनो और शराब पार्टी का भंडाफोड़ मामले में लापरवाही बरते पर चौकी प्रभारी सहित 12 पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है। सभी को तत्काल प्ररभाव से स्सपेंड कर दिया गया है।
Roorkee22 hours agoतमंचों का ट्रांजिट फेल! खानपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, एक सप्लायर गिरफ्तार, एक फरार
Breakingnews23 hours agoउत्तराखंड में बड़ा सियासी उलटफेर, बीजेपी के इन नेताओं ने थामा कांग्रेस का दामन, देखें लिस्ट
Uttarakhand24 hours agoचारधाम यात्रा को लेकर इस बार तैयारियां हाईटेक, 137 सेक्टर, 42 जोन में बांटा गया यात्रा मार्ग, इन सुविधाओं के होगा लैस
Delhi21 hours agoसीएम धामी ने की केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात, उत्तराखण्ड में रेल संपर्क को सुदृढ़ बनाने पर हुई चर्चा
big news3 hours agoअल्मोड़ा के जागेश्वर में वन दरोगा घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, इस काम के लिए मांगे थे 25 हजार रूपए
big news4 hours agoऋषिकेश में अवैध कैसीनो और शराब पार्टी का भंडाफोड़, पुलिस की छापेमारी में दस महिलाओं सहित 40 गिरफ्तार
Dehradun3 hours agoदेहरादून: पुलिस कस्टडी में PRD जवान की मौत से हड़कंप, मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश
Dehradun5 hours agoमुख्यमंत्री आवास पर सीएम धामी ने एक घंटे बंद रखी लाइटें, Earth Hour पर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश





































