big news
पिथौरागढ़ में गहरी खाई में गिरी कमांडर जीप, हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर

Pithoragarh Accident : पिथौरागढ़ में मंगलवार तड़के दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। विवाह समारोह से लौट रही कमांडर जीप अनियं6ित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Table of Contents
पिथौरागढ़ में गहरी खाई में गिरी कमांडर जीप
पिथौरागढ़ में आज सुबह तड़के कमांडर जीप गहरी खाई में गिर गई। मिली जानकारी के मुताबिक आज प्रातः समय लगभग 04:35 बजे, जिला आपदा नियंत्रण कक्ष द्वारा SDRF टीम को सूचना दी गई कि मूनाकोट वड्डा से 12 किमी आगे झूलाघाट की तरफ एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना मिलते ही मुख्य आरक्षी प्रवेश नगरकोटी के नेतृत्व में SDRF की रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत, 3 घायल
घटनास्थल पर पहुँचने के बाद SDRF टीम को पता चला कि एक कमांडर जीप (DI UA05 5382) जिसमें 04 स्थानीय व्यक्ति सवार थे, बूरा गांव के समीप अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई थी।
स्थानीय निवासियों द्वारा पूर्व में ही 3 घायल व्यक्तियों को खाई से निकालकर उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। जबकि वाहन में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

विवाह समारोह से वापस अपने घर की ओर लौट रहे थे सभी
बताया जा रहा है कि जीप सवार ये सभी लोग एक विवाह समारोह से वापस अपने घर की ओर लौट रहे थे। एसडीआरएफ ने शव को खाई से बाहर निकालकर स्थानीय पुलिस को सौंप दिया है। इस खबर के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है।
घायलों और मृतकों का विवरण
1.जगदीश बिष्ट S/O चंचल बिष्ट उम्र (40) निवासी- बासौद मैनन
2.मोहन बिस्ट S/0 रमेश सिंह उम्र (40) निवासी – बासौद
3.सचिन चंद S/0 मोहन चंद उम्र (22) निवासी – मुनकोट
मृतक
लक्की भंडारी S/O चंचल भंडारी उम्र (22) निवासी कोटभाल्डे।
big news
दो दिवसीय दौरे पर यमकेश्वर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग

CM Yogi Pauri visit : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं। गुरूवार को वो पौड़ी जिले के यमकेश्वर पहुंचे। जहां उन्होंने बिथ्याणी पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
Table of Contents
दो दिवसीय दौरे पर यमकेश्वर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर यमकेश्वर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। दोनों मुख्यमंत्रियों के आगमन को लेकर क्षेत्र में सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाएं कड़ी रहीं।
राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी पहुंचे सीएम योगी
दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों से विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग
जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी और मुख्यमंत्री धामी यमकेश्वर क्षेत्र में आयोजित मंदिर उद्घाटन एवं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हैं। धार्मिक आयोजनों के तहत शुक्रवार को महायज्ञ का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
big news
BKTC में लाखों का घोटाला, RTI से हुआ बड़ा खुलासा, अधिवक्ता विकेश नेगी ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

Uttarakhand News : श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) एक बार फिर विवादों में घिर गई है। आरोप है कि धामों में तीर्थ यात्रियों को मूलभूत सुविधाएं देने में नाकाम समिति, श्रद्धालुओं के दान-चढ़ावे की रकम का मनमाने ढंग से इस्तेमाल कर रही है। सामाजिक कार्यकर्ता व अधिवक्ता विकेश सिंह नेगी ने एक बार फिर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) को लेकर खुलासा करते हुए फंड दुरुपयोग सहित कई गंभीर आरोप लगाये हैं।
Table of Contents
बीकेटीसी में लाखों का घोटाला
देहरादून कचहरी परिसर स्थित अपने कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए अधिवक्ता विकेश सिंह नेगी ने दावा करते हुए कहा कि कहा सूचना के अधिकार (RTI) के जरिए सामने आए दस्तावेजों के आधार पर वर्ष 2025 में केदारनाथ के तीर्थ-पुरोहितों की संस्था ‘केदार सभा’ को नियमों को दरकिनार कर 11 लाख रुपये का भुगतान किया गया। यह भुगतान ऐसे समय में हुआ जब केदार सभा ने बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के खिलाफ खुलकर विरोध जताया था, जिससे पूरे मामले पर सवाल खड़े हो गए हैं।
ढाई महीने बाद अचानक स्वीकृति, नोटशीट में भी कई खामियां
अधिवक्ता विकेश सिंह नेगी ने कहा कि आरटीआई में सामने आया है कि केदारनाथ धाम में 25 जुलाई से 1 अगस्त 2025 के बीच श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन हुआ था। लेकिन आयोजन समाप्त होने के करीब ढाई महीने बाद, 12 अक्टूबर 2025 को बीकेटीसी के स्तर पर आनन-फानन में दो अलग-अलग नोटशीट तैयार कर 11 लाख रुपये की स्वीकृति दे दी गई। इन नोटशीट्स पर तत्कालीन मुख्य कार्याधिकारी विजय थपलियाल, उपाध्यक्ष विजय सिंह कप्रवाण और अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के हस्ताक्षर मौजूद हैं।
हैरानी की बात ये है कि पूरे भुगतान प्रक्रिया में वित्त नियंत्रक की कोई सहमति नहीं ली गई, जो वित्तीय नियमों का स्पष्ट उल्लंघन माना जा रहा है। इसके अलावा नोटशीट में यह तक स्पष्ट नहीं किया गया कि केदार सभा ने आर्थिक सहयोग के लिए लिखित आवेदन दिया था या केवल मौखिक अनुरोध किया गया था। संबंधित पत्र भी आरटीआई में उपलब्ध नहीं कराया गया, जिससे पारदर्शिता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

विरोध के ठीक बाद भुगतान पर उठे सवाल
अधिवक्ता विकेश सिंह नेगी के अनुसार, 10 अक्टूबर 2025 को केदार सभा ने बीकेटीसी अध्यक्ष की कार्यशैली के खिलाफ मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आंदोलन की चेतावनी दी थी। इसके ठीक दो दिन बाद 12 अक्टूबर को 11 लाख रुपये की स्वीकृति मिलना कई तरह के संदेह पैदा करता है। नेगी का आरोप है कि यह पूरा मामला ‘विरोध शांत कराने’ के लिए धन के दुरुपयोग का संकेत देता है।
इतना ही नहीं, कथा की लाइव स्ट्रीमिंग के लिए ‘तीतर मीडिया एंड एडवर्टाइजिंग कंपनी’ को 1.5 लाख रुपये का भुगतान भी सवालों के घेरे में है। आरोप है कि इस कार्य के लिए अपनाई गई कोटेशन प्रक्रिया संदिग्ध थी, तीनों कंपनियों के कोटेशन एक ही तारीख पर और लगभग एक जैसी भाषा में प्रस्तुत किए गए, जिससे मिलीभगत की आशंका और गहरा गई है।
अधिवक्ता विकेश नेगी ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग
अधिवक्ता विकेश सिंह नेगी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड की बात करते हैं लेकिन एक के बाद एक बीकेटीसी में घपले-घोटाले व भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बीकेटीसी में सामने आ रहे घपले-घोटालों व भ्रष्टाचार को लेकर उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो यह मामला प्रदेश में मंदिर प्रबंधन की विश्वसनीयता पर गंभीर असर डाल सकता है।
big news
बड़ी खबर : देहरादून के रायपुर में युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Dehradun News : राजधानी देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। रायपुर में एक युवक का शव मिलने से सनसनी मच गई।
Table of Contents
देहरादून के रायपुर में युवक का शव मिलने से सनसनी
रायपुर की भगत सिंह कॉलोनी में नाले के पास एक व्यक्ति का शव संदिग्ध हालात में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ समय पहले वह व्यक्ति उसी स्थान पर घूमता हुआ देखा गया था, जिसके बाद अचानक उसकी हालत बिगड़ गई।

फिलहाल नहीं हो पाई शव की शिनाख्त
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और व्यक्ति को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। जबकि उसकी उम्र लगभग 45 से 50 वर्ष के बीच बताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
Cricket23 hours agoRR vs GT Dream11 Team IPL 2026 Match 52 : राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच के लिए बेस्ट फैंटेसी टिप्स..
Uttarakhand23 hours agoयमकेश्वर में विकास और अध्यात्म का संगम: सीएम योगी और सीएम धामी ने किया विकास योजनाओं का शिलान्यास, एआई बॉट से किया संवाद
Uttarakhand21 hours agoकेदारनाथ धाम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया BPCL अस्पताल का लोकार्पण..
Uttarakhand20 hours agoचम्पावत : नाबालिग दुष्कर्म मामले में सनसनीखेज मोड़, पीड़िता ने कबूला- “दोस्त के कहने पर रचा था षड्यंत्र”..
Haridwar19 hours agoHaridwar News : लक्सर में 9 शिक्षकों की सेवा समाप्त, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप
Cricket22 hours agoPAK-W vs ZIM-W Dream11 Team 3rd ODI 2026: ड्रीम 11 टीम, पिच रिपोर्ट और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स…
Uttarakhand19 hours agoDoiwala News : एसएसपी दून के नेतृत्व में अपराधियों के विरुद्ध एक्शन मोड पर दून पुलिस , सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार….
Uttarakhand18 hours agoDehradun News: देहरादून पुलिस और STF की संयुक्त कार्रवाई में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार











































