Pithauragarh
पिथौरागढ़: आईआईटी बॉम्बे ने प्रदेश में पहली बार आयोजित किया कैंसर जांच शिविर, गर्भाशय कैंसर संबंधी महिलाओं की उमड़ी भीड़।

पिथौरागढ़ – आईआईटी बॉम्बे (मुंबई) की ओर से आयोजित गर्भाशय कैंसर और महिला जननांगों संबंधी रोगों की जांच के लिए आयोजित शिविर के चौथे और अंतिम दिन शनिवार को 150 से अधिक महिलाओं की जांच की गई। कुल चार दिनों के लिए आयोजित इस कैंप में 250 से अधिक महिलाओं ने जांच करायी। इसमें जिला मुख्यालय के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में महिलाएं जांच के लिए जिला महिला अस्पताल पहुंची। आईआईटी बॉम्बे द्वारा बनाई गई गायने कैम डिवाइस के जरिये महिला डॉक्टरों और आईआईटी के विशेषज्ञों ने स्क्रीनिंग (जांच) के कार्य को अंजाम दिया। शिविर में मुख्य रूप से गर्भाशय कैंसर व जननांगों में उत्पन्न होने वाले अन्य रोगों की जांच की गई। पिथौरागढ़, उत्तराखंड का पहला जिला है, जिसमें आईआईटी बॉम्बे ने पहली बार सर्वाकल कैंसर की जांच के लिए कैंप आयोजित किया। अब आईआईटी शासन प्रशासन के सहयोग से पूरे राज्य में इस प्रकार के कैंप आयोजित करने पर विचार कर रहा है।

कैंप के आखिरी दिन शनिवार को जिलाधिकारी रीना जोशी ने महिला अस्पताल में कैंप का निरीक्षण किया और अब तक की जांच के नतीजों पर विशेषज्ञों से जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने कहा कि आगे भी सर्वाइकल कैंसर संबंधी स्क्रीनिंग के लिए आईआईटी बॉम्बे से डिवाइस उपलब्ध कराने पर बातचीत चल रही है। जिनके उपलब्ध हो जाने पर महिला रोग चिकित्सकों को डिवाइस से सर्वाइकल कैंसर संबंधी जांच के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के जांच कैंप जनपद के कस्बाई क्षेत्रों में भी आयोजित किए जाएंगे।

मुम्बई से टीम के साथ आए संस्थान के अधिकारी पुष्पदीप मिश्रा ने बताया कि पिथौरागढ़ की जिलाधिकारी रीना जोशी ने आईआईटी बॉम्बे को अनुरोध किया था कि पर्वतीय क्षेत्र में महिलाओं के जननांगों में सर्वाइकल कैंसर की घटनाएं लगातार प्रकाश में आ रही हैं, जिसकी जांच करने में मदद करें। इस अनुरोध के आधार पर संस्थान ने पिथौरागढ़ महिला चिकित्सालय में 3 से 6 जुलाई तक शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि आईआईटी बॉम्बे ने हाल में गायने केम नाम से एक ऐसी डिवाइस इजाद की है जो महिलाओं से संबंधित कर्क रोग (सर्वाइकल कैंसर) का पता लगाने में कारगर रही है।

इस डिवाइस को इससे पहले इजराइल द्वारा तैयार किया गया, जिसकी लागत अत्यधिक है, लेकिन अपने शोध कार्य के बाद आईआईटी बॉम्बे ने काफी कम लागत में नई डिवाइस तैयार की है। जिसका उपयोग गायनोकोलोजिकल कैंसर की जांच में किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि यह जांच हर महिला को करनी चाहिए, चाहे वह स्वस्थ ही क्यों न हो। क्योंकि समय पर कैंसर की संभावना का पता चलने पर उपचार आसान हो जाता है।

जांच टीम में आईआईटी बॉम्बे से आयीं जुबीन सांवला, बेरील स्टॅली के साथ ही महिला डॉक्टरों की टीम व नर्सिंग स्टाफ शामिल था। मुख्य चिकित्सा अधिकारी एसएच ह्यांकी तथा प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय डा0 नबियाल उपस्थित रहे।
Breakingnews
Bus Accident: घर में बजनी थी शहनाई, पसर गया मातम, 13 बारातियों की मौत
पिथौरागढ़ से सटे नेपाल के बैतड़ी में बारातियों की बस हादसे का शिकार
मुख्य बिन्दु
Nepal Bus Accident: भारत-नेपाल सीमा से सटे क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया. पिथौरागढ़ के झूलाघाट कस्बे के पास स्थित नेपाल के बैतडी जिले में बारातियों से भरी एक बस गहरी खाई में गिर गई. इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 34 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.
नेपाल में बारातियों की बस हादसे का शिकार
जानकारी के मुताबिक, ये बस बैतडी के पुरचूंणी नगरपालिका क्षेत्र से दुल्हन लेकर बजांग जिले के सुनकुडा गांव जा रही थी. इसी दौरान पुरचूंणी नगरपालिका वार्ड-7 के बड़गांव मोड़ के पास बस अचानक अनियंत्रित हो गई और करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. हादसा होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
ये भी पढ़ें- पिथौरागढ़ में गहरी खाई में गिरने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
पुलिस और स्थानीय लोगों ने किया रेस्क्यू
इसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए नेपाल एपीएफ और पुलिस के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया. घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. हॉस्पिटल में भर्ती कुछ घायलों की स्थिति बेहद गंभीर बताई जा रही है.
Nepal Bus Accident: अब तक 13 बारातियों की मौत
जिला प्रहरी कार्यालय बैतडी के प्रवक्ता निरीक्षक बलदेव बडू ने बताया कि दुर्घटना में छह बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई थी. इसके अलावा पांच लोगों ने डडेलधुरा अस्पताल में और दो लोगों ने कोटिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. मृतकों में बजांग और बैतडी जिलों के विभिन्न गांवों के लोग शामिल हैं, जिनमें एक ही गांव के कई सदस्य भी बताए जा रहे हैं.
ये भी पढ़ें- बजरी खनन के दौरान पहाड़ी दरकने से युवक की मौत, कड़ी मशक्कत के बाद शव को निकाला गया
ओवरलोडिंग के चलते बस हादसे का शिकार
प्रहरी प्रवक्ता के मुताबिक, बस चालक भी इस हादसे में घायल हुआ है, लेकिन उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है. घायल चालक विरेंद्र बुढा, निवासी भीमदत्त नगरपालिका, कंचनपुर को पुलिस ने अपने नियंत्रण में ले लिया है. प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का मुख्य कारण बस का ओवरलोड होना बताया जा रहा है. आशंका जताई गई है कि अधिक भार के कारण बस चढ़ाई पर संतुलन नहीं बना सकी और हादसा हो गया.
घायलों का इलाज जारी
फिलहाल, अधिकांश घायलों का इलाज डडेलधुरा अस्पताल में किया जा रहा है, जबकि गंभीर रूप से घायलों को बेहतर उपचार के लिए धनगढ़ी रेफर किया गया है. प्रशासन द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है।
Accident
पिथौरागढ़ में गहरी खाई में गिरने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

PITHORAGARH: खाई में गिरने से युवक की मौत, SDRF बरामद किया शव
मुख्य बिंदु
PITHORAGARH: उत्तराखंड के सीमान्त जिले पिथौरागढ़ से एक दर्दनाक खबर सामने आई है. जहाँ पर चेसर क्षेत्र में एक युवक की खाई में गिरने से मौके पर ही मौत हो गई है.
ये भी पढ़ें- पौड़ी में भालू ने महिला पर किया हमला, गंभीर हालत में हायर सेंटर किया गया रेफर
पिथौरागढ़ में गहरी खाई में गिरा युवक
मिली जानकारी के मुताबिक, पिथौरागढ़ जिले के चेसर क्षेत्र में एक युवक गहरी खाई में जा गिरा. घटना की सूचना गुरूवार 5 फरवरी 2026 को डी0सी0आर0 पिथौरागढ़ से SDRF को दी गई. जिसके बाद SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई. मौके पर जा कर टीम ने देखा कि युवक 70 मीटर गहरी खाई में गिर गया था, जिससे उसकी मौत हो चुकी थी.

ये भी पढ़ें- जंगली जानवर से बचने के लिए खम्बे पर चढ़ा युवक, हाई वोल्टेज करंट लगने से हुई मौत
SDRF ने बाहर निकाला शव
SDRF टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मृतक को खाई से बाहर निकाला, जिसके बाद शव जिला पुलिस को सौंप दिया गया है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई पिथौरागढ़ पुलिस के द्वारा की जा रही है. मृतक की शिनाख्त –
- नाम – दिग्विजय चंद
- पिता का नाम – अशोक चंद
- उम्र – 32 वर्ष
- निवासी – ग्राम खड़कोट, पिथौरागढ़
के रूप में की गई है. हादसे के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.
Uttarakhand
बजरी खनन के दौरान पहाड़ी दरकने से युवक की मौत, कड़ी मशक्कत के बाद शव को निकाला गया

Pithoragarh: उत्तराखंड के सीमांत जिला मुख्यालय Pithoragarh के Berinag में एक मजदूर की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि बजरी खनन के दौरान पहाड़ी दरकने से मजदूर की मौत हुई। घटना की खबर मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को मलवे से बाहर निकाला। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं अचानक हुए हादसे के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है।
Pithoragarh में बजरी खनन के दौरान मजदूर की मौत
दरअसल, शनिवार शाम Pithoragarh की Berinag तहसील मुख्यालय से करीब सात किलोमीटर दूर राईआगर के पास भंडारीगांव पैदल मार्ग पर सुंदर राम (55) पुत्र शेर राम, निवासी बोकाटी पभ्या, पहाड़ी से बजरी निकाल रहा था।इसी दौरान अचानक पहाड़ी का एक हिस्सा भरभरा कर गिर पड़ा और सुंदर राम मलबे में दब गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और परिजनों को सूचना दी।
बड़ी मुश्किल से शव को बाहर निकाला गया
सूचना मिलते ही, बेरीनाग कोतवाली प्रभारी नरेश कुमार गंगवार के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। काफी प्रयासों के बाद मलबे से सुंदर राम को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वरिष्ठ उप निरीक्षक हरीश कोरंगा और एएसआई शांति प्रकाश ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेरीनाग भेजा। प्रशासन की ओर से हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।
परिवार के लिए मुआवजे की उठी मांग
मृतक सुंदर राम घोड़ों से सामान ढोकर और मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी अचानक मौत से परिवार गहरे सदमे में है। ग्राम प्रधान पभ्या संजय तिवारी ने सरकार से मृतक मजदूर के परिवार को 10 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है। वहीं, एसडीएम आशीष जोशी ने बताया कि मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
big news17 hours agoआज होगी धामी कैबिनेट की अहम बैठक, बजट सत्र से पहले कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
Cricket15 hours agoSL vs NZ Dream11 Prediction : करो या मरो मुकाबले में श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड, जानें पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और फैंटेसी टिप्स..
Haridwar16 hours agoजीएसटी दफ्तर में घूसखोरी का पर्दाफाश, 20 हजार लेते डाटा क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार
Uttarakhand12 hours agoDhami cabinet: 28 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, वितीय वर्ष 2026-27 में 1.11 लाख करोड़ होगा बजट
Uttarakhand13 hours agoजल्द जारी हो सकती है दयित्वधारियों की लिस्ट, कांग्रेस से बीजेपी में आए इन नेताओं की खुल सकती है किस्मत
Dehradun14 hours agoमोदी–धामी तालमेल बना विकास का इंजन, उत्तराखंड को मिली विकास की नई रफ्तार
big news15 hours agoखेलते समय हुआ झगड़ा तो डंडा मारकर कर दी बच्चे की हत्या, घटना से इलाके में मची सनसनी
Cricket17 hours agoSA-W vs PAK-W Dream11 Prediction 2nd ODI: पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग 11 और फैंटेसी टिप्स





































