Pithoragarh
सस्ते गल्ले की दुकान पर आया कीड़े वाला राशन, उपभक्ताओं को फर्श पर कीड़े दिखने से हुआ खुलासा

Pithoragarh News : पिथौरागढ़ से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां सस्ते गल्ले की दुकान पर बांटने के लिए कीड़े वाले चावल आने से हंगामा हो गया। उपभोक्ताओं ने इसे लेकर जमकर प्रदर्शन किया।
Table of Contents
सस्ते गल्ले की दुकान पर आया कीड़े वाला राशन
Pithoragarh में सस्ते गल्ले की दुकान पर कीड़े वाला राशन आने से हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के मुताबिक उपभोक्ता राशन के लिए सस्ते गल्ले की दुकान पर पहुंचे तो फर्श पर कई सफेद कीड़े रेंगते नजर आए। जिसके बाद उन्होंने दुकान पर बांटने के लिए लाया गया चावल का बोरा खोला तो इसमें भी कीड़े लगे हुए थे। जिसके बाद उपभोक्ताओं को गुस्सा आ गया।
उपभक्ताओं को फर्श पर कीड़े दिखने से हुआ खुलासा
फर्श पर कीड़े, पहले पहले बोरे में भी कीड़े दिखने के बाद जब एक बाद एक कई बोरियां खुलवाई गई तो सभी में कीड़ा लगा हुआ था। उपभोक्ताओं में पूर्ति विभाग की इस लापरवाही से आक्रोश है। लोगों का कहना है कि हमें सस्ते राशन के नाम पर बिमारियां बांटी जा रही हैं। ये मामला पिथौरागढ़ जिले के पाभैं, डुंगरा और धारी सस्ता गल्ला की दुकानों का है।
40 क्विंटल से ज्यादा चावल सड़कर हुआ काला
मिली जानकारी के मुताबिक Pithoragarh जिले की पाभैं, डुंगरा और धारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर चावल की बोरियां सफेद कीड़ों से सनी मिलीं। इतना ही नहीं यहां बोरियों में भरा 40 क्विंटल से ज्यादा चावल पूरी तरह सड़कर काला हो गया था। जिस कारण लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला।
राशन लेने आए लोग खाली हाथ लौटे घर
राशन खराब होने के कारण उपभोक्ताओं को खाली हाथ ही घर लौटना पड़ा। इस मामले के सामने आने के बाद कई सवाल उठ रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल तो ये उठ रहा है कि पूर्ति विभाग इतनी बड़ी लापरवाही कैसे कर सकता है, कि बांटने के लिए सड़ा राशन भेज दिया गया। इसके साथ ही सवाल उठ रहा है कि क्या भेजने से पहले राशन को चेक नहीं किया गया था।
Breakingnews
बड़ी खबर: सिक्किम में उत्तराखंड का लाल शहीद, विकास कुमार की शहादत की खबर से शोक की लहर

Pithoragarh News : हिमस्खलन की चपेट में आने से पिथौरागढ़ का लाल शहीद, प्रदेश में दौड़ी शोक की लहर
Pithoragarh News : सिक्किम में हिमस्खलन की चपेट में आने से उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले निवासी लांस नायक विकास कुमार शहदी हो गए। इस खबर से प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है।
Table of Contents
हिमस्खलन की चपेट में आने से उत्तराखंड का लाल शहीद
पिथौरागढ़ जिले से एक दुखद खबर (Pithoragarh News) सामने आई है। जिला मुख्यालय के पास स्थित गणकोट क्षेत्र के सुकोली गांव निवासी जवान सिक्किम में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। बताया जा रहा है कि गश्त के समय वह हिमस्खलन की चपेट में आ गए थे। इस हादसे में उसके साथ मौजूद दो अन्य जवान सुरक्षित बच निकले। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
हिमस्खलन की चपेट में आने से लांस नायक विकास कुमार शहीद
मिली जानकारी के मुताबिक पिथौरागढ़ जिले के सुकोली निवासी लांस नायक विकास कुमार 19 कुमाऊं में थे। जो कि वर्तमान में सिक्किम में तैनात थे। 29 मार्च को ड्यूटी के दौरान वो दो साथियों के साथ हिमस्खलन की चपेट में आ गए। उनके दो साथी तो बच गए लेकिन वो शहीद हो गए।

विकास कुमार की शहादत की खबर से प्रदेश में शोक की लहर
शहीद जवान अपने पीछे पत्नी प्रीति, 8 माह का बेटा, पिता गणेश राम, माता मंजू देवी और बड़े भाई को छोड़ गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक उनका पार्थिव शरीर जम्मू-कश्मीर से हवाई मार्ग के जरिए दिल्ली लाया जा रहा है। इसके बाद एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें उनके पैतृक गांव पहुंचाया जाएगा। जवान के शहीद होने की खबर मिलते ही पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है।
Pithoragarh
पिथौरागढ़ में फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 3500 रुपये में बनाते थे फेक आधार

Pithoragarh News : पिथौरागढ़ पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड बनाने गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
पिथौरागढ़ में फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़
पिथौरागढ़ पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। ऑपरेशन क्रैक डाउन के तहत पुलिस ने दो जालसाजों को गिरफ्तार किया है। दोनों नकली आधार कार्ड बनाते थे। पुलिस ने एक को उत्तर प्रदेश के बहराइच से गिरफ्तार किया है। जबकि एक को पिथौरागढ़ से पकड़ा है।
3500 रुपये में बनाते थे फेक आधार
पिथौरागढ़ शहर में संदिग्ध लोगों की पहचान के लिए पुलिस द्वारा लगातार सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 23 फरवरी को कोतवाली पिथौरागढ़ में ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में ‘पहचान’ ऐप के जरिए जांच अभियान संचालित किया गया।

इस दौरान उपनिरीक्षक कमलेश जोशी और उनकी टीम ने नौसर गुमटियां, जिला बहराइच (उत्तर प्रदेश) निवासी कमलेश कुमार को चेकिंग के दौरान रोका। जांच में उसके पास मौजूद आधार कार्ड संदिग्ध पाया गया। जब कार्ड पर लगी फोटो का मिलान किया गया, तो उसमें किसी अन्य युवती की तस्वीर होने का खुलासा हुआ, जिससे दस्तावेज के फर्जी होने की पुष्टि हुई।
यूपी के बहराइच से एक आरोपी को किया गिरफ्तार
फर्जी दस्तावेज मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसमें पता चला कि उसने मजदूरी के लिए उत्तराखंड आने से पहले यूपी में एक युवक से 3500 रूपए में फर्जी आधार कार्ड बनवाया था। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले युवक को बहराइच से गिरफ्तार कर लिया है।
Uttarakhand
देहरादून से पिथौरागढ़ के लिए हेली सर्विस शुरू, 14 घंटे का सफ़र 60 मिनट में, सीएम धामी ने किया शुभारंभ

DEHRADUN PITHORAGARH HELI SERVICE: एलाइंस एयर देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच संचालित करेगा 42 सीटर विमान सेवा
DEHRADUN PITHORAGARH HELI SERVICE: देहरादून से पिथौरागढ़ के लिए हेली सर्विस शुरू हो चुकी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर देहरादून-पिथौरागढ़-देहरादून विमान सेवा का शुभारंभ किया है। 42 यात्री क्षमता वाला ये विमान एक घंटे में अपना सफ़र पूरा करेगा। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ये विमान सेवा सामरिक रूप से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।
मुख्य बिंदु
देहरादून पिथौरागढ़ हेली सेवा का शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय था जब हवाई यात्रा करना केवल विशिष्ट और सम्पन्न वर्ग के लोगों के लिए ही संभव माना जाता था। परंतु आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हवाई चप्पल पहनने वाला आम नागरिक भी हवाई यात्रा कर सकता है। प्रधानमंत्री ने वर्ष 2016 में UDAN योजना की शुरुआत कर देश में नागरिक विमानन के क्षेत्र में एक नई क्रांति का सूत्रपात किया था। जिसके माध्यम से ओर छोटे शहरों, दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों को हवाई नेटवर्क से जोड़कर आम नागरिकों को सस्ती दरों पर हवाई सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

ये भी पढ़ें _ चारधाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर और चार्टर्ड सेवा की ऑनलाइन बुकिंग 20 अप्रैल से होगी शुरू, किराये में की गयी बढ़ोतरी।
उड़ान योजना 2.0 को मिली मंजूरी
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने दो दिन पहले ही उड़ान योजना 2.0 को मंजूरी प्रदान की है। जिसके अंतर्गत, आगामी 10 वर्षों में लगभग 29 हजार करोड़ रुपये के बजट से 100 नए हवाई अड्डों और 200 नए हेलीपैड के विकास का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस योजना का विस्तार विशेष रूप से टियर-2 और टियर-3 शहरों में क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत बनाने तथा दूरस्थ और पहाड़ी क्षेत्रों में सस्ती एवं सुगम हवाई सेवा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया है।
जीवन रेखा बन चुकी है हवाई सेवाएं
सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य के लिए हवाई सेवाएँ मात्र एक परिवहन का साधन नहीं, बल्कि जीवन रेखा बन चुकी है। दुर्गम और दूरस्थ अंचलों में आवश्यक सामग्री पहुँचाने से लेकर गंभीर रोगियों को त्वरित उपचार के लिए बड़े अस्पतालों तक लाने में हवाई सेवाएं कारगर साबित हो रही हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वर्तमान में उड़ान योजना के अंतर्गत राज्य में 26 हवाई मार्गों का संचालन किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें _ Dehradun to Garhwal Heli Service शुरू, मिनटों में पूरा होगा घंटों का सफर, जानें कितना है किराया ?
2023 में शुरू हुई थी “उत्तराखण्ड एयर कनेक्टिविटी योजना”
राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों को हवाई कनेक्टिविटी से जोड़ने के लिए वर्ष 2023 में “उत्तराखण्ड एयर कनेक्टिविटी योजना” प्रारंभ की गई है। वर्तमान में इस योजना के अंतर्गत 6 हवाई मार्गों पर उड़ानों का नियमित संचालन किया जा रहा है। बीते चार वर्षों में प्रदेश में हेलिपोर्ट्स की संख्या 2 से बढ़कर 12 हो गई है। साथ ही, हेलीपैड की संख्या 60 से बढ़कर 118 हो चुकी है। उत्तराखंड को “बेस्ट स्टेट फॉर प्रमोशन ऑफ एविएशन इकोसिस्टम” जैसा राष्ट्रीय सम्मान भी प्राप्त हो चुका है।
एक घंटे में पूरा होगा पिथौरागढ़ का सफर
मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून- पिथौरागढ़ हवाई सेवा के प्रारंभ होने से, पिथौरागढ़ के लोग एक घंटे में देहरादून तक पहुंच सकते हैं। इस सेवा से पिथौरागढ़ की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि पहले हमारे सीमांत क्षेत्रों को वर्षों तक उपेक्षित रखा, जिस कारण इन क्षेत्रों में विकास की गति सीमित रही। आज केंद्र और राज्य सरकार मिलकर सीमांत और दूरस्थ क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में काम कर रही हैं। इसी दिशा में चलते हुए पिथौरागढ़ और मुनस्यारी के बीच भी हेली सेवा प्रारंभ की गई है।

ये भी पढ़ें _ चारधाम यात्रा 2026 के लिए हेली सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जानें किस दिन शुरू होगी हेली सेवा के लिए बुकिंग ?
450 करोड़ रुपये से विकसित होगा पिथौरागढ़ हवाई अड्डा
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पिथौरागढ़ हवाई अड्डे को 450 करोड़ रुपये की लागत से विकसित करने का काम भी कर रही है। इसी कड़ी में राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री की उपस्थिति में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण और उत्तराखंड सरकार के मध्य नैनी सैनी हवाई अड्डे के अधिग्रहण के लिए एमओयू भी किया है, जिससे आने वाले समय में इस क्षेत्र को और भी अधिक फायदा मिलेगा।
big news9 hours agoहरक सिंह रावत के बयान से गरमाया सियासी माहौल, भाजपा और सनातन विचारधारा से जुड़े लोगों पर बोला हमला
Haridwar7 hours agoवैशाखी स्नान पर हरिद्वार में हाई अलर्ट, 10 जोन-33 सेक्टर में बंटा मेला क्षेत्र, चप्पे-चप्पे पर रखी जा रही नजर
big news11 hours agoरविवार तड़के टिहरी में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी पिकअप, चालक की मौके पर मौत
Nainital11 hours agoहल्द्वानी में “रन फॉर अवेयरनेस” रैली का शुभारंभ, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी
Nainital12 hours agoनैनीताल के घटगड़ में शराब की दुकान खोलने के विरोध में सड़कों पर उतरी महिलाएं, जमकर की नारेबाजी
Dehradun4 hours agoसीएम धामी की अगुवाई में 17वीं बार पीएम मोदी का स्वागत करेगा उत्तराखंड, 14 अप्रैल को आएंगे उत्तराखंड दौरे पर
big news6 hours agoहरिद्वार में मंदिर में घुसकर पुजारी की हत्या से सनसनी, मंदिर के अंदर पड़ा था खून से लथपथ शव












































