Politics
पीएम मोदी जन्मदिन: सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने किया शुभारंभ !

टिहरी गढ़वाल – भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने नई टिहरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ किया। भाजपा युवा मोर्चा की ओर से इस अवसर पर जिला अस्पताल बोराडी में रक्तदान शिविर का आयोजित किया गया। पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि 100 दिन के कार्यकाल में पीएम मोदी ने ऐतिहासिक कार्य किए।
उन्होंने बताया कि तीन लाख करोड़ की परियोजना, 25 हजार भी ज्यादा गांवों को 62500 किमी सड़क और आठ राष्ट्रीय कॉरिडोर देश को दिए। इसके अलावा कई नई मेट्रो रेल का शिलान्यास किया, 17वीं किश्त किसान सम्मान निधि जारी की।
जैविक उत्पाद परिषद का गठन किया गया। बासमती चावल का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित किया गया। उन्होंने कहा कि दो हजार करोड़ की धनराशि मिशन मौसम योजना के तहत दी गई। टैक्स की राहत 7 लाख रुपये तक की गई। इस मौके पर विधायक किशोर उपाध्याय, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश नौटियाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
big news
उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने PM मोदी को बता डाला भगवान, कहा- वो कलियुग में भगवान का दूसरा अवतार…

Uttarakhand Politics : उत्तराखंड की राजनीति से एक ऐसा बयान सामने आया है, जिसने सियासी गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक बहस छेड़ दी है। आमतौर पर नेता अपने शीर्ष नेतृत्व की तारीफ करते नजर आते हैं, लेकिन इस बार एक मंत्री जी के बयान से तो घमासान ही मच गया है।
Table of Contents
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने PM मोदी को बता डाला भगवान
दरअसल, उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों और नेतृत्व क्षमता का जिक्र कर रहे थे। भाषण के दौरान वे प्रधानमंत्री की तारीफ में इतने आगे बढ़ गए कि उन्होंने पीएम मोदी को भगवान की संज्ञा दे डाली।
कहा- वो कलियुग में भगवान का दूसरा अवतार…
बीते दिनों बागेश्वर जिले के दौरे पर पहुंचे प्रदेश सरकार के नवनियुक्त प्रभारी मंत्री राम सिंह कैड़ा ने शुक्रवार को केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की रिपोर्ट कार्ड पेश की। इस दौरान उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी की कार्यशैली की सराहना कर रहे थे। तारीफ करते-करते मंत्री राम सिंह कैड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कलियुग में भगवान का दूसरा अवतार करार दे दिया।

इस बयान से उत्तराखंड में मचा सियासी घमासान
मंत्री जी यहीं नहीं रूके बल्कि उन्होंने पीएम मोदी को भगवान का अतार बताते हुए कहा कि पीएम मोदी के मजबूत और दूरदर्शी नेतृत्व में भारत आज वैश्विक पटल पर महाशक्ति और विश्वगुरु बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। मंत्री के इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। समर्थक इसे प्रधानमंत्री के प्रति सम्मान और विश्वास का प्रतीक बता रहे हैं, जबकि विपक्ष को सरकार पर निशाना साधने का नया मुद्दा मिल गया है।
क्या ये प्रशंस थी या फिर राजनीति में बढ़ती व्यक्तिपूजा की मिसाल?
उत्तराखंड की सियासत में ये बयान अब चर्चा का केंद्र बन चुका है। सवाल यह है कि क्या यह सिर्फ प्रशंसा थी या फिर राजनीति में बढ़ती व्यक्तिपूजा की एक और मिसाल? फिलहाल मंत्री के बयान ने प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय राजनीति तक नई बहस छेड़ दी है।
Breakingnews
वोटिंग के बीच मंत्री की एंट्री से मचा बवाल, चुनाव आयोग तक पहुंचा मामला, शिकायत दर्ज होते ही मचा सियासी घमासान

Uttarakhand Politics : टिहरी गढ़वाल के नरेंद्र नगर नगर पालिका चुनाव के दौरान बुधवार को एक राजनीतिक विवाद चर्चा का विषय बन गया। मतदान के दौरान प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और स्थानीय विधायक सुबोध उनियाल के मतदान केंद्र के भीतर जाने को लेकर विपक्षी दलों ने आपत्ति जताई, जिसके बाद मौके पर तीखी बहस और नोकझोंक देखने को मिली।
Table of Contents
मंत्री सुबोध उनियाल और UKD नेत्री की बहस का वीडियो वायरल
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मतदान प्रक्रिया के बीच मंत्री सुबोध उनियाल मतदान केंद्र के अंदर पहुंचे। इस पर उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने विरोध दर्ज कराया। विरोध बढ़ने के साथ दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मंत्री के मतदान केंद्र में प्रवेश को लेकर उठे सवाल
यूकेडी की वरिष्ठ नेता प्रमिला रावत ने मंत्री के मतदान केंद्र में प्रवेश को लेकर सवाल उठाए और कड़ा विरोध जताया। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच तीखी बहस भी हुई। कुछ समय तक मतदान केंद्र परिसर में तनावपूर्ण माहौल बना रहा।
स्थिति को बिगड़ता देख मंत्री सुबोध उनियाल अपने समर्थकों के साथ वहां से लौट गए। वहीं, कांग्रेस ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री पर चुनावी प्रक्रिया और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के उल्लंघन का आरोप लगाया है।
कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के खिलाफ शिकायत दर्ज
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि निकाय चुनाव के दौरान जनप्रतिनिधियों को चुनाव आयोग के नियमों का पूरी तरह पालन करना चाहिए। फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
आचार संहिता उल्लंघन को लेकर अब कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के खिलाफ शिकायत दर्ज हो गई है। नरेन्द्रनगर विधानसभा के वार्ड-1 की प्रत्याशी कु. कल्पना ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के खिलाफ रिटर्निंग ऑफिसर को लिखित शिकायत सौंपी है।

कई बार सुबोध उनियाल के बयानों पर मचा घमासान
ऐसा नहीं है कि सुबोध उनियाल अपने बयानों के कारण चर्चा में हों इस से पहले भी मंत्री जी के कई बयान सनसनी मचा चुके हैं। गैरसैंण में बजट सत्र के दौरान भी मंत्री जी ने कुछ ऐसा कहा था कि चर्चाओं के बाजार गर्म हो गए थे। मंत्री जी कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन के सवाल पर भड़क गए थे तब मंत्री जी ने विधायक को ये तक कह डाला था कि कुपोषित तो तेरी शकल दिख रही मुझे, कुछ तेरी पार्टी कुपोषित लगती है” विधयक से तू-तड़ाक से बात करने को लेकर भी मंत्री जी की थू-थू हुई थी।
चुनाव आयोग कोई एक्शन लेगा या नहीं ?
मामला यहीं नहीं रूकता हाल ही में जब मंत्री जी से प्रदेश में सामने आ रहे मानव वन्यजीव संघर्ष के मामलों के बारे में पूछा गया तो मंत्री जी ने ऐसा जवाब दिया जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। सुबोध उनियाल ने कहा महिलाएं जंगल में लकड़ियां लेने जाती हैं इसलिए वो गुलदार, बाघ आदि का शिकार बन जाती है।
इसके अलावा भी मंत्री उनियाल के कई बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। लेकिन सवाल ये उठता है कि एक उच्च पद पर आसीन होने के बाद मंत्री जी का ऐसा आचरण क्या सही है, टिहरी में मंगलवार को जो भी हुआ उस पर चुनाव आयोग कोई एक्शन लेगा या नहीं।
big news
हरीश रावत का बड़ा बयान, राहुल गांधी को अल्मोड़ा पहुंचने से भाजपा सरकार ने रोका !

Uttarakhand Politics : कांग्रेस नेता राहुल गांधी का गुरूवार को उत्तराखंड दौरा था। राहुल गांधी की अल्मोड़ा में विशाल जनसभा होनी थी लेकिन मौसम खराब होने के कारण उनका हेलीकॉप्टर उड़ान ही नहीं भर पाया और वो अल्मोड़ा नहीं पहुंचे। ऐसे में उन्होंने फोन से अल्मोड़ा की जनसभा को संबोधित किया और ना पहुंचने पर माफी भी मांगी।
Table of Contents
राहुल गांधी को अल्मोड़ा पहुंचने से भाजपा सरकार ने रोका !
राहुल गांधी के अल्मोड़ा में जनसभा में ना पहुंचने से कार्यकर्ताओं में निराशा देखने को मिली। हालांकि उन्होंने इसके लिए माफी मांगी और दोबारा आने का वादा भी किया लेकिन जैसे ही उनके ना पहुंचने की खबर मिली कई कार्यकर्ता जनसभा छोड़कर चले गए।
अब इस मामले को लेकर पूर्व सीएम हरीश रावत का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने सवाल उठाया है कि जब उसी मौसम और उड़ान मार्ग पर अन्य हेलीकॉप्टर उड़ान भर रहे थे, तो राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर पंतनगर से क्यों नहीं उड़ पाया ?

जब दूसरे हेलीकॉप्टर उड़ रहे थे तो राहुल गांधी का क्यों नहीं ?
हरीश रावत पूछा है कि जिस वायु मार्ग से सिंगल इंजन हेलीकॉप्टर आए हैं, तो हमारा डबल इंजन हेलीकॉप्टर कैसे नहीं आ सका? कहीं न कहीं या तो हेली कंपनी, या डीजीसीए, या यूकाडा में से किसी को जवाब देना चाहिए। देश के प्रतिपक्ष के नेता अल्मोड़ा क्यों नहीं पहुंच पाए? उनका हेलीकॉप्टर क्यों नहीं उड़ पाया? जबकि दूसरे हेलीकॉप्टर उसी वायु मार्ग से उड़ान भर पाए हैं और संचालित हुए हैं।
राहुल गांधी के अल्मोड़ा ना पहुंच पाने पर गर्म हुए चर्चाओं के बाजार
हरीश रावत ने कहा है कि पायलट और हेली सर्विसेज इन्हीं संस्थाओं के द्वारा संचालित होती हैं। ये गंभीर प्रश्न आम लोगों के दिमाग में उठ रहा है। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा है कि जब दूसरे हेलीकॉप्टर उड़ रहे थे उसी मार्ग पर तो राहुल गांधी को अनुमति ना मिलना कई सवाल खड़े करता है। इस पूरे वाक्ये के बाद सवाल तो कई उठ रहे हैं लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या ये केवल खराब मौसम के कारण हुआ या इसके पीछे कोई और कारण था।
- Champawat News : चंपावत में नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार
- देहरादून में हुई वकील की हत्या मामले का हुआ खुलासा, छोटे भाई ने ही गोली मारकर उतारा था मौत के घाट
- अंकिता हत्याकांड मामले में बड़ी कार्रवाई, पूर्व बीजेपी विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार, जमानत अर्जी भी हुई खारिज
- ENG-W vs IRE-W Dream11 Team Match 8 T20 WC 2026:फैंटेसी क्रिकेट प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और बेस्ट टीम..
- हनीमून ट्रिप पर मसूरी आया था नवविवाहित जोड़ा, होमस्टे में पत्नी की रहस्यमयी मौत, जाचं में जुटी पुलिस
Breakingnews7 hours agoदेहरादून में घर में घुसकर वकील की गोली मारकर हत्या, गुस्साई भीड़ में शव को सड़क पर रख किया प्रदर्शन
Dehradun5 hours agoहनीमून ट्रिप पर मसूरी आया था नवविवाहित जोड़ा, होमस्टे में पत्नी की रहस्यमयी मौत, जाचं में जुटी पुलिस
big news7 hours agoकैंची धाम स्थापना दिवस मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, मंदिर परिसर से लेकर सड़क तक लगी कई किलोमीटर लंबी लाइनें
Cricket6 hours agoNZ-W vs SL-W Dream11 Team Match 7 T20 WC 2026: न्यू जीलैंड बनाम श्रीलंका फैंटेसी क्रिकेट प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI
Cricket5 hours agoENG-W vs IRE-W Dream11 Team Match 8 T20 WC 2026:फैंटेसी क्रिकेट प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और बेस्ट टीम..
Breakingnews2 hours agoदेहरादून में हुई वकील की हत्या मामले का हुआ खुलासा, छोटे भाई ने ही गोली मारकर उतारा था मौत के घाट
Dehradun3 hours agoअंकिता हत्याकांड मामले में बड़ी कार्रवाई, पूर्व बीजेपी विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार, जमानत अर्जी भी हुई खारिज
Champawat9 minutes agoChampawat News : चंपावत में नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार






































