Almora
24 फरवरी को जिले की सभी विधानसभाओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेगें वर्चुअली संवाद, डीएम ने तैयारियों को लेकर दिए निर्देश।

अल्मोड़ा – 24 फरवरी को जिले की सभी विधानसभाओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअली संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, इसकी तैयारी में प्रशासन जुट गया है। डीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

शनिवार को कलक्ट्रेट में डीएम विनीत तोमर ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि जिले की सभी विधानसभाओं में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिला मुख्यालय में डायट, जागेश्वर में ब्लॉक मुख्यालय, द्वाराहाट में रामली ला मैदान, सल्ट में तहसील मुख्यालय, रानीखेत में श्रद्धानंद मैदान ताड़ीखेत, सोमेश्वर में रामलीला मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने चयनित स्थलों में टैंट, खाने सहित स्क्रीन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ आकांक्षा कोंडे, डीडीओ संतोष कुमार पांडे, जिला कार्यक्रम अधिकारी पीतांबर प्रसाद, मुख्य कृषि अधिकारी डी कुमार, जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रशांत कुमार सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।
Almora
रानीखेत के चौबटिया में धर्मा गार्डियन 2026 शुरू, दो हफ्ते तक चलेगा भारत-जापान सेना का संयुक्त प्रशिक्षण

Ranikhet News : भारत और जापान के बीच सातवां संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘धर्म गार्डियन 2026’ उत्तराखंड के रानीखेत में शुरू हो गया है। ये अभ्यास उत्तराखंड के चौबटिया स्थित फॉरेन ट्रेनिंग नोड में हो रहा है।
Table of Contents
रानीखेत के चौबटिया में धर्मा गार्डियन 2026 शुरू
रानीखेत के चौबटिया में धर्मा गार्डियन 2026 शुरू हो गया है। बता दें कि ये अभ्यास 24 फरवरी 2026 को शुरू हुआ था और 9 मार्च 2026 तक चलेगा। जिसका उद्देश्य साझा सुरक्षा चुनौतियों और वैश्विक आतंकवाद के बदलते खतरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय सेना और जापान ग्राउंड सेल्फ-डिफेंस फोर्स (JGSDF) के बीच सैन्य सहयोग को और मजबूत करना है।
दो हफ्ते तक चलेगा भारत-जापान सेना का संयुक्त प्रशिक्षण
बता दें कि इस संस्करण में दोनों देशों के 120-120 सैनिक भाग ले रहे हैं। जापान ग्राउंड सेल्फ-डिफेंस फोर्स का दल 32वीं इन्फैंट्री रेजिमेंट के सैनिकों का प्रतिनिधित्व कर रहा है, जबकि भारतीय सेना की ओर से लद्दाख स्काउट्स की टुकड़ी इसमें शामिल है।

अभ्यास की शुरूआत एकीकरण और मार्गदर्शन गतिविधियों के साथ की गई। इसके बाद से संयुक्त प्रशिक्षण को तेज किया गया है, जिसका उद्देश्य अर्ध-शहरी परिस्थितियों में संयुक्त अभियानों की क्षमता को बढ़ाना है। प्रशिक्षण के दौरान उच्च स्तर की शारीरिक फिटनेस, संयुक्त योजना, पारस्परिक समन्वय (इंटरऑपरेबिलिटी) और वास्तविक फील्ड परिस्थितियों में समन्वित सामरिक अभ्यासों पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
वैलिडेशन एक्सरसाइज के साथ होगा इसका समापन
अभ्यास के प्रमुख गतिविधियों में अस्थायी ऑपरेटिंग बेस की स्थापना, इंटेलिजेंस-सर्विलांस-रिकॉनिसेंस (ISR) ग्रिड का निर्माण, मोबाइल वाहन चेक पोस्ट की स्थापना, शत्रुतापूर्ण वातावरण में घेराबंदी और तलाशी अभियान (कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन), हेलिबोर्न ऑपरेशन तथा हाउस इंटरवेंशन ड्रिल का अभ्यास शामिल है।

अभ्यास ‘धर्म गार्डियन’ का समापन एक वैलिडेशन एक्सरसाइज के साथ होगा, जिसमें संयुक्त प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त मानकों का मूल्यांकन एक समेकित फील्ड परिदृश्य के माध्यम से किया जाएगा। यह अभ्यास दोनों सेनाओं के सैनिकों के बीच आपसी मित्रता और सौहार्द को बढ़ावा दे रहा है तथा भारत-जापान रक्षा साझेदारी को और सुदृढ़ कर रहा है।
Almora
ALMORA FIRING NEWS: आपसी विवाद में पड़ोसी ने चलाई गोली, तीन घायल
आपसी विवाद में पड़ोसी ने चलाई गोली, एक ही परिवार के तीन लोग घायल
ALMORA FIRING NEWS: अल्मोड़ा जिले के धौलछीना क्षेत्र के मंगलता गांव में आपसी विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया, जब एक व्यक्ति ने पड़ोसी परिवार पर बंदूक से फायरिंग कर दी। इस घटना में एक ही परिवार के तीन लोग—पति, पत्नी और बेटा—छर्रे लगने से घायल हो गए। घायलों को पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भैंसियाछाना ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया, जबकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
मुख्य बिंदु
छत का काम देखने गए थे, शुरू हुआ विवाद
पुलिस के मुताबिक, अल्मोड़ा जिले के मंगलता गांव निवासी सुरेश सिंह चम्याल ने थाने में तहरीर देकर बताया कि गांव के ही राजेंद्र सिंह नेगी उर्फ राजू ने उनके भाई अर्जुन सिंह, बहू दीपा देवी और भतीजे मनजीत सिंह के साथ गाली-गलौज की। बताया जा रहा है कि अर्जुन सिंह पड़ोसी के मकान की छत का काम देखने बाहर निकले थे, तभी आरोपी से कहासुनी शुरू हो गई। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन विवाद बढ़ता चला गया।
ये भी पढ़ें_ Rudrapur: किच्छा में कार पार्किंग को लेकर विवाद, युवक से मारपीट का आरोप
लाइसेंसी बंदूक से की फायरिंग
इसी दौरान आरोपी अपने घर से लाइसेंसी बंदूक लेकर आया और फायरिंग कर दी, जिससे तीनों लोग घायल हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की और उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
ये भी पढ़ें_ Rudraprayag; पथरी की शिकायत लेकर हॉस्पिटल पहुंची 16 वर्षीय छात्रा बनी मां, दुष्कर्म की आशंका
हथियार बरामद, लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से डीबीबीएल 12 बोर लाइसेंसी बंदूक, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह तनाव और गुस्से में था, जिस कारण उसने फायरिंग कर दी। पुलिस के मुताबिक आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके शस्त्र लाइसेंस को निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायलों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
ये भी पढ़ें_ Dehradun: कांग्रेस पार्षद पर महिला सफाई कर्मी से मारपीट का आरोप, कर्मचारी हड़ताल पर
Uttarakhand
उत्तराखंड में इस दिन रहेगी होली की छुट्टी, शासनादेश जारी..पढ़ें पूरी खबर

UTTARAKHAND: इस जिले में 2 मार्च को सरकारी संस्थानों में रहेगा अवकाश..यहाँ देखें पूरी खबर
HOLI VACATION: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में होली के अवकाश की घोषणा की गई है. इस सम्बन्ध में शासनादेश जारी कर 2 मार्च 2026 को जिले के सभी सरकारी संस्थानो में अवकाश घोषित किया गया था.
मुख्य बिंदु
अल्मोड़ा में 2 मार्च को बंद रहेंगे सरकारी संस्थान
जारी शासनादेश के मुताबिक अल्मोड़ा जिले में 2 मार्च को सभी सरकारी संस्थानों में होली का अवकाश रहेगा. ये अवकाश होली के पर्व को देखते हुए घोषित किया गया है, ताकि लोग अपने परिवार और समाज के साथ त्योहार को धूमधाम से मना सकें.
ये भी पढ़ें_ जंगली जानवरों का आतंक, यहां तीन दिन बंद रहेंगे स्कूल, आदेश हुए जारी
इस सम्बन्ध में जारी शासनादेश पढ़ें

Cricket24 hours agoLIO vs WAR Dream11 Prediction: आज के मैच की संभावित टीम, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फैंटेसी टिप्स..
Breakingnews21 hours agoबजट सत्र से पहले धामी कैबिनेट अहम बैठक आज, सत्र के दौरान रखे जाने वाले विधेयकों पर होगी चर्चा
National19 hours agoUPSC 2026 में AIR-1 लाने वाले ‘अनुज अग्निहोत्री’ की कहानी जानकर चौंक जाएंगे
big news22 hours agoचारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू, कैसे और कहां करें रजिस्ट्रेशन, यहां जानें हर जानकारी
Breakingnews15 hours agoबड़ी खबर : धामी कैबिनेट की अहम बैठक समाप्त, 5 प्रस्तावों पर लगी मंत्रिमंडल की मुहर
big news16 hours agoजरूरी खबर : आठ मार्च को देहरादून में रूट रहेंगे डायवर्ट, ट्रैफिक प्लान देखकर ही निकलें घर से बाहर
Breakingnews21 hours agoउत्तराखंड में नाबालिग को अगवा कर देह व्यापार कराने का खुलासा, दो महिलाओं समेत चार गिरफ्तार
Uttarakhand17 hours agoDehradun: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम, राज्यपाल ने महिलाओं को किया सम्मानित





































