Dehradun
बारिश का कहर: यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे समेत उत्तराखंड में 59 सड़कें बंद

देहरादून। उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। जगह-जगह भूस्खलन और मलबा आने से यमुनोत्री और गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बंद पड़े हैं। यमुनोत्री हाईवे रानाचट्टी, स्यानाचट्टी और पाली गाड के पास मलबा आने से अवरुद्ध हो गया है वहीं गंगोत्री हाईवे पर डबरानी के पास भारी मलबा और पत्थर गिरने से यातायात पूरी तरह से ठप है। प्रशासन की ओर से हाईवे को खोलने का काम युद्धस्तर पर जारी है…लेकिन बारिश का दौर चुनौती बना हुआ है।
प्रदेशभर में बारिश के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग सहित कुल 59 सड़कें फिलहाल बंद पड़ी हैं। इनमें से 36 सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ती हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित पिथौरागढ़ जिले में तवाघाट-घटियाबगड़-लिपुलेख राष्ट्रीय राजमार्ग मलघट के पास मलबा आने से बंद है। धारचूला-तवाघाट हाईवे पर भी बड़े-बड़े पत्थर गिरने से रास्ता अवरुद्ध हो गया है। जौलजीबी-मुनस्यारी मोटर मार्ग पर चार अलग-अलग स्थानों पर पत्थर आ गए हैं, जबकि थल-मुनस्यारी मार्ग पर भी मलबा जमा होने से मार्ग बंद हो गया है।
पिथौरागढ़ जिले में ही कुल 19 सड़कें बंद हैं। इसके अलावा देहरादून में पांच, अल्मोड़ा में एक, बागेश्वर में चार, चमोली में आठ, नैनीताल में एक, पौड़ी में पांच, रुद्रप्रयाग में चार, टिहरी में एक और उत्तरकाशी जिले में 11 सड़कें यातायात के लिए ठप हैं।
मौसम विभाग ने भी चेतावनी दी है कि पांच अगस्त तक पूरे प्रदेश में तेज बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक रोहित थपलियाल ने बताया कि विशेष रूप से नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश की संभावना है और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। लोगों से अपील की गई है कि बेहद जरूरी न हो तो पहाड़ी इलाकों की यात्रा से फिलहाल परहेज करें।
राज्य सरकार और जिला प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं, लेकिन भारी बारिश के चलते राहत और बचाव कार्यों में भी कठिनाई आ रही है।
Dehradun
सीएम धामी की निगरानी में आपदाग्रस्त धराली में युद्धस्तर पर राहत अभियान

उत्तरकाशी: मुख्यमंत्री तीन दिन से उत्तरकाशी में ही प्रवास कर स्वयं रेस्क्यू अभियान की कमान संभाले हुए हैं। मुख्यमंत्री ने आज सुबह जिला मुख्यालय उत्तरकाशी के निकटवर्ती मातली हेलिपैड में जाकर रेस्क्यू अभियान को लेकर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए और हेलीकॉप्टर से राहत सामग्री की खेप रवाना करवाई। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार आपदा प्रभावित क्षेत्र में फंसे लोगों को निकालने के लिए मातली हेलीपैड से सुबह सात बजे से हेलिकॉप्टर्स की आवाजाही का सिलसिला शुरू हुआ। दोपहर तक 128 लोगों को हर्षिल से हेलिकॉप्टर के जरिए मातली हैलिपैड पहुंचाया जा चुका है।
मुख्यमंत्री रेस्क्यू अभियान का जायजा लेने में लिये आज फिर से धराली क्षेत्र के भ्रमण पर रवाना हुए हैं। आपदाग्रस्त धराली क्षेत्र में प्रभावितों को राहत पहुँचाने और लापता लोगों की खोजबीन का अभियान युद्धस्तर पर जारी है।
बुनियादी सुविधाओं तथा संचार व्यवस्था की बहाली के लिए विभिन्न एजेंसियां निरंतर जुटी हुई हैं। हर्षिल बगोरी में मोबाईल सेवा बहाल कर दी गई है।
Dehradun
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड की महिलाओं को दिया विशेष तोहफा

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य की सभी महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा का तोहफा देकर इस पर्व को और भी खास बना दिया है। रक्षाबंधन के दिन, जब बहनें अपने भाइयों के घर राखी बांधने जाती हैं, तब यह सुविधा आर्थिक और सामाजिक रूप से उनके लिए राहत देने वाली साबित होगी।
सरकार ने लिया भावनात्मक और संवेदनशील फैसला
मुख्यमंत्री धामी के इस निर्णय के बाद, परिवहन विभाग ने आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि रक्षाबंधन के दिन महिलाएं पूरे उत्तराखंड में रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। इस फैसले से महिलाओं को न सिर्फ सुरक्षित और सुलभ यात्रा मिलेगी, बल्कि ये उनका सम्मान भी बढ़ाएगा।
परिवहन विभाग पर नहीं पड़ेगा आर्थिक बोझ
सरकार ने यह भी सुनिश्चित किया है कि इस निशुल्क यात्रा से परिवहन विभाग पर पड़ने वाले वित्तीय प्रभाव को शासन स्तर से वहन किया जाएगा। यानी विभाग को कोई आर्थिक नुकसान नहीं होगा और महिलाएं भी बेझिझक यात्रा का लाभ उठा सकेंगी।
एक तोहफा, जो सिर्फ सुविधा नहीं, स्नेह का प्रतीक भी है
रक्षाबंधन भाई-बहन के रिश्ते का प्रतीक है स्नेह, सुरक्षा और सम्मान का त्योहार। मुख्यमंत्री का यह कदम केवल एक योजना नहीं, बल्कि राज्य की हर महिला के प्रति संवेदनशीलता और भरोसे की मिसाल है।
Dehradun
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आपदा राहत हेतु देंगे एक माह का वेतन

Uttarkashi – उत्तरकाशी जिले के धराली एवं हर्षिल क्षेत्र में हाल ही में आई आपदा के दौरान राज्य सरकार द्वारा युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य संचालित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने एक माह के वेतन को आपदा राहत कार्यों हेतु प्रदान करने की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रभावित लोगों के साथ हर कदम पर खड़ी है और इस कठिन परिस्थिति में सभी को एकजुट होकर पीड़ितों की सहायता करनी चाहिए। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, स्वयंसेवी संगठनों एवं आम नागरिकों से भी अपील की कि वे अपनी क्षमता के अनुसार राहत कार्यों में सहयोग करें।
मुख्यमंत्री धामी स्वयं राहत एवं बचाव कार्यों की निरंतर निगरानी कर रहे हैं तथा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने के निर्देश दे चुके हैं।
- Accident2 years ago
सिल्क्यारा टनल हादसा: सीएम धामी ने की प्रेसवार्ता दी रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी।
- Breakingnews2 years ago
देहरादून पहुँचे बीजेपी के राष्टीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, सीएम धामी ने किया स्वागत।
- Uttar Pradesh5 years ago
उत्तर प्रदेश बोर्ड : 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 05 जनवरी 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं छात्र….
- Haryana1 year ago
नायब सिंह सैनी को बनाया गया हरियाणा का नया सीएम, सैनी ने पीएम मोदी का जताया आभार…पूर्व सीएम के लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा हुई तेज।
- Breakingnews5 years ago
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को दी मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं…..
- Breakingnews5 years ago
23 जनवरी को पीएम मोदी जाएंगे कोलकाता , ‘पराक्रम दिवस’ समारोह को करेंगे संबोधित…..
- Accident2 years ago
धू-धूकर जली स्कूल बस, 35 बच्चे थे सवार, बाल-बाल बची जान….देखे जलती बस का विडियो
- Breakingnews5 years ago
भारतीय स्टेट बैंक ने अंतरराष्ट्रीय लेनदेन के नियमों को लेकर किए बदलाव…