Nainital
रामनगर: टांडा क्षेत्र में मोटरसाइकिल मैकेनिक की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान…

रामनगर: नैनीताल जिले के रामनगर स्थित टांडा क्षेत्र में बीती रात एक मोटरसाइकिल मैकेनिक की दुकान में भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था।
पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दुकान का मालिक मेहरबान रविवार शाम को अपनी दुकान बंद कर उत्तर प्रदेश स्थित अपने घर स्वार ईद मनाने के लिए चला गया था। आग रात के समय लगी, और पास के घर के एक व्यक्ति ने धुआं उठते देखा, जिसके बाद उसने स्थानीय लोगों को सूचित किया।
आग की चपेट में आने से मेहरबान की ऑटो पार्ट्स की दुकान में रखी 8 मोटरसाइकिलें जलकर पूरी तरह से नष्ट हो गईं। इसके अलावा, दुकान में रखे मोटर पार्ट्स और अन्य सामान भी पूरी तरह जलकर राख हो गए। दुकान स्वामी मेहरबान ने बताया कि आग के कारण उसे लगभग 7 से 8 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
फिलहाल, पुलिस और दमकल विभाग के अधिकारी इस मामले की गहन जांच कर रहे हैं और आग लगने के कारणों की तहकीकात कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि आग की वजह का पता जल्द ही चलने की उम्मीद है, ताकि किसी भी प्रकार की लापरवाही या किसी की गलती का खुलासा हो सके।
#RamNagarFireIncident #MotorcycleMechanicShop #NainitalDistrictFire #LossofProperty #FireBrigadeInvestigation
Nainital
बड़ी खबर : आग बुझाने के दौरान खाई में गिरा दैनिक वनकर्मी, अस्पताल ले जाने से पहले ही तोड़ा दम

Nainital News : नैनीताल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां जंगल की आग बुझाने के दौरान एक दैनिक वनकर्मी की खाई में गिरने से मौत हो गई। इस खबर के बाद से वन विभाग में हड़कंप मच गया है।
Table of Contents
आग बुझाने के दौरान खाई में गिरा दैनिक वनकर्मी
सरोवर नगरी नैनीताल में बिड़ला चुंगी के पास के जंगल में लगी आग को बुझाने के दौरान दर्आदनाक हादसा हो गया। इस दौरान एक दैनिक वनकर्मी की मौत हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक जंगल में आग लगने का समाचार वन विभाग को मिला तो मौके पर वन विभाग की टीम आग बुझाने के लिए चली गई। आग बुझाने के लिए दैनिक वन कर्मी आनन्द राम पहाड़ी के ऊपर चढ़ा तो उसका पैर फिसल गया वो खाई में जा गिरा।

खाई में गिरने से दैनिक वनकर्मी की मौत
खाई में गिरने के कारण वन कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोग और वनकर्मियों द्वारा आनंद राम को बड़ी मुश्किल से खाई से बाहर निकाला गया।
आनन-फानन में घायल वनकर्मी को बीडी पांडे राजकीय अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने आनंद राम को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक का शव मोर्चरी में रख दिया गया है।
big news
नैनीताल में शादी समारोह से लौट रहे युवक को बाघ ने बनाया निवाला, क्षत-विक्षत अवस्था में मिला शव

Nainital News : नैनीताल से दुखद खबर सामने आ रही है। यहां फतेहपुर रेंज में एक बाघ ने एक युवक को अपना निवाला बना लिया। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।
Table of Contents
नैनीताल में युवक को बाघ ने बनाया निवाला
नैनीताल के फतेहपुर रेंज में एक बाघ ने युवक को अपना शिकार बना लिया। जबकि चमोली के पोखरी क्षेत्र में गुलदार के हमले में एक ग्रामीण घायल हो गया। इन घटनाओं के बाद स्थानीय लोगों में डर और दहशत का माहौल बना हुआ है।
शादी समारोह से वापस लौट रहा था युवक
नैनीताल जिले के भदूनी गांव में देर रात शादी समारोह से लौट रहे 30 वर्षीय कमल सिंह पर बाघ ने खेत के पास हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

सुबह ग्रामीणों को उनका शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। ये कोई अकेली घटना नहीं है, बल्कि पिछले कुछ महीनों में इस तरह के हमलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है।
दो दिनों में दो लोगों को बनाया निवाला
आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2026 में अब तक जिले में बाघ और अन्य वन्यजीवों के हमलों में कई लोगों की जान जा चुकी है। केवल नैनीताल में ही दो दिनों के भीतर ये दूसरी और एक महीने में तीसरी घटना है। लगातार बढ़ते हमलों ने वन विभाग और प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
big news
भीषण गर्मी के कारण नैनीताल में बदला विद्यालयों का समय, जानें अब कितने बजे होगी स्कूलों छुट्टी ?

Nainital News : उत्तराखंड में लगातार बढ़ रहे तापमान और भीषण गर्मी के मद्देनजर छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा को देखते हुए शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। नैनीताल जिले में स्कूलों का समय बदल दिया गया है।
Table of Contents
भीषण गर्मी के कारण नैनीताल में बदला विद्यालयों का समय
सरोवर नगरी व उसके आसपास समेत पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी की सम्भावना को देखते हुए नैनीताल जनपद के विद्यालय अब सुबह सात बजे से एक बजे तक चलेंगे। इस आशय की जानकारी मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल ने लिखित रूप से आदेश जारी किया है।
दोपहर एक बजे होगी स्कूलों की छुट्टी
भीषण गर्मी और हीटवेव के खतरे को देखते हुए जनपद नैनीताल में विद्यालयों के संचालन समय में बदलाव किया गया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविन्द राम जायसवाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार विकासखण्ड हल्द्वानी, रामनगर और कोटाबाग के सभी विद्यालयों (पर्वतीय क्षेत्रों को छोड़कर) में नई समयसारिणी तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।

जारी आदेश में बताया गया है कि छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए 15 मई 2026 तक विद्यालयों का संचालन प्रातः 7:00 बजे से अपरान्ह 1:00 बजे तक किया जाएगा। वहीं प्रार्थना सभा का समय प्रातः 6:45 बजे निर्धारित किया गया है।
आदेश का पालन ना करने पर विद्यालयों पर होगी कार्रवाई
ये निर्णय महानिदेशक, विद्यालयी शिक्षा उत्तराखण्ड, देहरादून के निर्देशों के क्रम में लिया गया है। आदेश की प्रतिलिपि संबंधित अधिकारियों, जिला शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारियों तथा सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई है।
शिक्षा विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी विद्यालय निर्धारित समयसारिणी का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें, ताकि बढ़ती गर्मी के बीच विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।
Cricket24 hours agoRR vs SRH Dream11 Team Prediction Match 36 IPL 2026: जयपुर के मैदान पर कौन मारेगा बाजी? जानें बेस्ट प्लेइंग XI और फैंटेसी टिप्स
big news24 hours agoअचानक छा जाएगा अंधेरा, बजने लगेंगे सायरन, आज रात होगा देहरादून में ब्लैक आउट
big news20 hours agoभीषण गर्मी के कारण नैनीताल में बदला विद्यालयों का समय, जानें अब कितने बजे होगी स्कूलों छुट्टी ?
big news23 hours agoपौड़ी में दो गुलदारों ने बनाया था सीता देवी को निवाला, घसीटकर झाड़ियों में ले गए फिर किया शिकार…
big news22 hours agoहिमाचल के उद्योगपति ने बद्री-केदार में सुविधाओं के लिए दान किए 1 करोड़, डॉक्टर महिंद्र शर्मा पहले भी कर चुके हैं दान
big news18 hours agoUK Board Result 2026 : कल जारी होगा उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट, जानें कहां और कैसे कर सकते हैं चेक ?
big news19 hours agoहरिद्वार के श्यामपुर में बोरवेल के गड्ढे में गिरा मजदूर, रेस्क्यू अभियान युद्धस्तर पर जारी
big news2 hours agoUK Board Result 2026 LIVE : इंतजार खत्म, जारी हुआ उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट, ऐसे कर सकते हैं चेक







































