Nainital
रामनगर: गौजानी में कब्रिस्तान को लेकर विवाद, शव दफनाने से पहले हंगामा, प्रशासन मौके पर तैनात…

रामनगर : नैनीताल जिले के रामनगर के गौजानी क्षेत्र में गुरुवार सुबह उस समय तनाव की स्थिति बन गई जब एक विशेष समुदाय के लोगों ने अपने मृत परिजन को दफनाने के लिए जमीन की खुदाई शुरू की। स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए दावा किया कि यह स्थल अधिकृत कब्रिस्तान की सीमा में नहीं आता। देखते ही देखते मामला गर्मा गया और प्रशासन को मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करना पड़ा।

गुरुवार को एक विशेष समुदाय के परिवार द्वारा मृतक को दफनाने की तैयारी की जा रही थी। जैसे ही खुदाई शुरू हुई, भाजपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और कहा कि यह जमीन कब्रिस्तान की मान्य सीमा से करीब 200 मीटर बाहर है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की और शव को वहीं दफनाने पर आपत्ति जताई।
भाजपा नेता मदन जोशी ने आरोप लगाया कि यह इलाका हिंदू बहुल है और वर्ष 1993 में हुए एक समझौते के अनुसार, विशेष समुदाय के लोगों को तय स्थान पर ही शव दफनाने की अनुमति दी गई थी। उन्होंने दावा किया कि मृतक के परिजन विवाद नहीं चाहते थे, लेकिन वक्फ बोर्ड की कमेटी के कुछ सदस्यों ने उन पर दबाव बनाकर विवादित स्थल पर दफनाने की कोशिश की।

भाजपा नेता मदन जोशी – अगर शव यहां दफन होता तो माहौल और बिगड़ सकता था। हमने समय रहते विरोध दर्ज कराया और प्रशासन को जानकारी दी
घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम प्रमोद कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों से बातचीत की और समझाने का प्रयास किया कि बिना अनुमति किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं की जाएगी। पूरे क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया गया है और पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
एसडीएम प्रमोद कुमार – स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। दोनों पक्षों से संवाद कर समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
यह विवाद केवल एक शव को दफनाने या ज़मीन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह क्षेत्र की सामाजिक समरसता और सांप्रदायिक सौहार्द के लिए भी एक चुनौती बनकर उभरा है। प्रशासन के सामने अब यह जिम्मेदारी है कि वह निष्पक्ष जांच कर स्थिति को संतुलित रखे और दोनों समुदायों के बीच भरोसे को फिर से बहाल करे।
भाजपा ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर जमीन की स्थिति का सीमांकन कराने की मांग की है। जब तक सीमांकन और जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक भाजपा कार्यकर्ताओं ने विवादित जमीन पर कब्रिस्तान बनाए जाने का विरोध करने का ऐलान किया है।
#Graveyarddispute #Ramnagartension #Burialprotest #Communityconflict #Policedeployment
big news
रामनगर में संदिग्ध हालात में बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Ramnagar News : रामनगर में शुक्रवार एक 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद जहां परिवार में मातम पसरा है।
Table of Contents
रामनगर में संदिग्ध हालात में बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी
रामनगर में संदिग्ध हालात में बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी मच गई है। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।
रामनगर के ग्राम शक्तिनगर पूछड़ी इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई जब शुक्रवार सुबह एक बुजुर्ग का शव घर से कुछ दूरी पर पड़ा मिला, मृतक की पहचान 60 वर्षीय अमीर हुसैन के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
निर्माणाधीन मकान से घर के लिए निकला था मृतक
मृतक के छोटे भाई इकबाल ने बताया कि अमीर हुसैन का एक मकान फौजी कॉलोनी में निर्माणाधीन है। मृतक के भाई ने बताया कि गुरुवार रात वो अपने उसी निर्माणाधीन मकान से घर के लिए निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं पहुंचे। जब काफी समय तक उनका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन पूरी रात खोजबीन के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिल सका।
घर से कुछ दूरी पर पड़ा मिला शव
शुक्रवार सुबह घर से कुछ दूरी पर अमीर हुसैन का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजनों ने मामले में निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए आशंका जताई है कि घटना के पीछे कोई साजिश भी हो सकती है।
रामनगर कोतवाल सुशील कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी हुई है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग सच्चाई सामने आने का इंतजार कर रहे हैं।
big news
हल्द्वानी में स्कूल से घर लौट रही छात्रा लापता, झाड़ियों में मिली ड्रेस लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं

Lalkuan News : हल्द्वानी के लालकुंआ से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां स्कूल से घर लौट रही बच्ची संदिग्ध परिस्थियों में लापता हो गई। काफी देर तक जब बच्ची घर नहीं पहुंची तो परिजन पुलिस के पास पहुंचे और बच्ची की तलाश की गई। इस दौरान एक खेत में झाड़ियों में बच्ची की स्कूल ड्रेस तो मिली लेकिन बच्ची का कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है।
Table of Contents
लालकुंआ में स्कूल से घर लौट रही छात्रा लापता
लालकुआं के मोटाहल्दू में 15 वर्षीय छात्रा के लापता होने का मामला गुरुवार देर शाम तक और उलझता चला गया। दिनभर चली पुलिस की सघन कार्रवाई, डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक जांच के बावजूद पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगा। झाड़ियों में मिली छात्रा की स्कूल ड्रेस ने सनसनी जरूर फैलाई, लेकिन छात्रा का अब तक कोई पता नहीं चल सका है।
झाड़ियों में मिली ड्रेस लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं
जानकारी के मुताबिक हाल निवाशी मिनी औद्योगिक अस्थान मोटाहल्दू मूल निवासी शक्तिफार्म सतीश उपाध्याय की पुत्री ललिता (15) रोज की तरह स्कूल गई थी। दोपहर करीब 2 बजकर पांच मिनट पर छुट्टी के बाद वो सहेली के साथ घर के लिए निकली, लेकिन रास्ते में अलग होने के बाद ललिता रहस्यमय तरीके से गायब हो गई। तय समय पर घर न पहुंचने पर परिजनों ने तलाश शुरू की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला।

मामला तब और गंभीर हो गया जब मदरसन कंपनी के पास टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली खाली जमीन में घनी झाड़ियों के बीच छात्रा की सलवार-कमीज बरामद हुई। सूचना फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली
सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसपी सिटी क्राइम जगदीश चंद, सीओ अमित सैनी, कोतवाल बृजमोहन सिंह राणा समेत कई टीमें जांच में जुटीं। डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर लाया गया लेकिन उसके बाद कोई दिशा नहीं मिल सकी। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। जबकि सर्विलांस टीम सीसीटीवी फुटेज खंगालती रही।

हालांकि कई कैमरे बंद या खराब मिलने से जांच की रफ्तार थम गई। उपलब्ध फुटेज में छात्रा कपड़े मिलने की जगह से कुछ दूरी पहले तक ही दिखाई दे रही है। जांच के दौरान औद्योगिक क्षेत्र में लगे कई सीसीटीवी कैमरे खराब पाए गए। ऐसे में सबसे अहम कड़ी ही कमजोर साबित हो रही है।
घटना के बाद से मोटाहल्दू इलाके में हड़कंप
पुलिस निजी प्रतिष्ठानों और रास्तों के अन्य कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। घटना के बाद मोटाहल्दू और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। एसपी सिटी क्राइम जगदीश चंद ने कहा कि छात्रा की तलाश में कई टीमें लगाई गई हैं। कुछ अहम सुराग मिले हैं, जिन पर काम किया जा रहा है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और प्राथमिकता छात्रा की सुरक्षित बरामदगी है।
Haldwani
उत्तराखंड में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, यहां रिश्वत लेते उद्यान निरीक्षक रंगे हाथों गिरफ्तार

Haldwani News : हल्द्वानी में रिश्वत लेते उद्यान निरीक्षक रंगे हाथों गिरफ्तार, इसलिए मांगे थे 12 हजार
Haldwani News : उत्तराखंड में विजिलेंस की फिर बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। हल्द्वानी में विजिलेंस की टीम ने रिश्वत लेते उद्यान व खाद्य प्रसंस्करण विभाग के ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
हल्द्वानी में विजिलेंस की टीम की बड़ी कार्रवाई
हल्द्वानी सेक्टर की विजिलेंस की टीम की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। उद्यान व खाद्य प्रसंस्करण विभाग के ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक बादल पांडे रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक शिकायत मिलने पर जाल बिछाकर ये कार्रवाई की गई है।
12 हजार की रिश्वत के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार
विजिलेंस टीम ने ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक बादल पांडे को 12 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। अभियुक्त पर आरोप है कि उसने आम के पेड़ काटने की अनुमति दिलाने के बदले ठेकेदार से रिश्वत की मांग की। कार्रवाई के तहत टीम उसे अपने साथ लेकर गई है।

26 पेड़ कटवाने की अनुमति के बदले मांगी थी रिश्वत
मिली जानकारी के मुताबिक फ्री नंबर 1064 पर एक शिकायतकर्ता मे शिकायत की थी। जिसमें उसने बताया था कि वो लकड़ी का ठेकेदार है और बीते छह साल से यहीं पर काम कर रहे है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने ग्राम गऊघाट में काश्तकारों से कुछ साल पहले आम के 26 पेड़ खरीदे थे। इन पेड़ों को कटवाने की अनुमति के लिए उसने आवेदन किया था।
अनुमति से जुड़े दस्तावेज उद्यान विभाग तक पहुंचने के बाद अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण कर लिया। इसके साथ ही आरोप है कि विभाग के वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक बादल पांडे ने 26 पेड़ों की कटाई की अनुमति देने के बदले 12 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। जिसके बाद उसने विजिलेंस में शिकायत की। विजिलेंस ने शिकायतकर्ता के आरोपोंकी जांच की जो कि सही पाए गए। जिसके बाद ये कार्रवाई की गई है।
Cricket21 hours agoPBKS vs SRH Dream11 Prediction Match 17 IPL 2026 : जानें बेस्ट फैंटेसी टीम और पिच रिपोर्ट…
Cricket20 hours agoPES vs LAH Dream11 prediction Match 19 PSL 2026 ,11 March 2026
Dehradun21 hours agoउत्तराखंड में आज से जनगणना 2027 का पहला चरण शुरू, स्व-गणना कर राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किया शुभारंभ
big news21 hours agoकृषि विभाग को मिला स्थाई निदेशक, दिनेश कुमार को सौंपी गई जिम्मेदारी, आदेश जारी
Breakingnews20 hours agoबड़ी खबर : देहरादून से पाकिस्तानी ISI एजेंट का हैंडलर गिरफ्तार, लंबे समय से था ISI एजेंट शहजाद भट्टी के संपर्क में
big news19 hours agoरामनगर में संदिग्ध हालात में बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी, पुलिस मामले की जांच में जुटी
big news23 hours agoरुद्रपुर में नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म, किशोर ने दोस्त के साथ मिलकर मासूम को बनाया शिकार
Breakingnews3 hours agoबड़ी खबर : सुबह-सुबह रूद्रप्रयाग में भूकंप के तेज झटकों से डोली धरती, घरों से बाहर निकले लोग











































