Ramnagar
रामनगर : कोसी नदी में मशीनों से खनन का आरोप, बेरोज़गार मजदूरों ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

Ramnagar News : रामनगर में आज कोसी नदी में उपखनिज भरान कार्य को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। बिहर से आए सैकड़ों मजदूरों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि कोसी नदी में अवैध रूप से बैककैरा और अन्य भारी मशीनें चलाई जा रही हैं, जिसके कारण वे बेरोज़गार हो गए हैं
Table of Contents
रामनगर में कोसी नदी में मशीनों से खनन का आरोप
नैनीताल जिले के रामनगर में आज बेरोजगार मजदूरों का हल्लाबोल देखने को मिला। मजदूरों ने कोसी नदी में अवैध रूप से बैककैरा और अन्य भारी मशीनें चलाए जाने का आरोप लगाया है। मजदूरों का कहना है कि मशीनों से खनन होने के कारण वो बेरोजगार हो गए हैं और उनके सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
बेरोज़गार मजदूरों ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
प्रदर्शन कर रहे मजदूरों ने बताया कि वे हर साल बड़ी संख्या में कोसी नदी में मैन्युअल तरीके से उपखनिज निकालकर वाहनों में भरने का कार्य करते हैं। इसी काम से उनके परिवारों का पालन-पोषण होता है। मजदूरों का कहना है कि इस बार नदी में मशीनों के जरिए उपखनिज भरा जा रहा है, जिससे उनका पारंपरिक रोजगार पूरी तरह छिन गया है।
मजदूरों ने बताया कि उन्होंने काम की उम्मीद में हजारों रुपये खर्च कर परात, बेलचे और अन्य औजार खरीदे थे, लेकिन नदी में मशीनों के चलते उन्हें काम ही नहीं मिल पाया। मजदूरों का कहना है कि अब वे अपने घर लौटने को मजबूर हैं और उनके सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

कोसी नदी में मशीनों के संचालन पर रोक लगाने की मांग
मजदूरों के आंदोलन का नेतृत्व कर रहे आरटीआई कार्यकर्ता देव बिष्ट ने बताया कि हर साल कोसी नदी में करीब 50 हजार से लेकर एक लाख तक मजदूर उपखनिज भरान कार्य के लिए आते हैं। लेकिन इस बार मशीनों के इस्तेमाल से ये सभी मजदूर बेरोज़गार हो गए हैं। उन्होंने कहा कि मजदूरों के सामने भुखमरी की नौबत आ गई है।
इसी को लेकर आज रामनगर उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर उपजिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें मांग की गई है कि कोसी नदी में मशीनों के संचालन पर तत्काल रोक लगाई जाए।
नदी तक पहुंचने के बाद भी बिना काम लौट रहे मजदूर
कांग्रेस के पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत ने इसस मामले को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जब से उत्तराखंड की नदियों का खनन एक हैदराबाद की कंपनी को दिया गया है, तब से लगातार नदियों में बैककैरा और अन्य भारी मशीनें चलाई जा रही हैं, उन्होंने कहा कि सरकार ने स्थानीय लोगों को रोजगार देने के वादे किए थे, लेकिन हकीकत ये है कि मजदूर नदी तक पहुंचने के बाद भी बिना काम लौटने को मजबूर हैं।

रणजीत रावत ने आरोप लगाया कि नदी में मशीनों से खनन करना नियमों के खिलाफ है। कानून के अनुसार आपदा की स्थिति को छोड़कर नदी में किसी भी तरह की मशीनों से खुदाई नहीं की जा सकती और खनन कार्य केवल मैन्युअल तरीके से सीमित गहराई तक किया जाना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि कोसी नदी में कई जगह 90-90 मीटर गहरे गड्ढे खोद दिए गए हैं, जो भविष्य में बड़े खतरे का कारण बन सकते हैं।
दोषियों के खिलाफ की जाएगी सख्त कार्रवाई
रामनगर के उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि कोसी नदी में बैककैरा चलने से जुड़े वीडियो उनके संज्ञान में आए हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में वन विकास निगम के संबंधित अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है और कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं। उपजिलाधिकारी ने कहा कि अवैध खनन को लेकर औचक छापेमारी की जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Ramnagar
रामनगर में 15 साल की किशोरी से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर चला पता, 19 साल का आरोपी गिरफ्तार

Ramnagar News : रामनगर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 15 साल की किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने 19 साल के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Table of Contents
रामनगर में 15 साल की किशोरी से दुष्कर्म
क्षेत्र में एक 15 साल की किशोरी के साथ यौन उत्पीड़न और उसे गर्भवती करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पेट दर्द के बाद अस्पताल में हुआ खुलासा
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता के पिता ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि बीते गुरुवार को उनकी बेटी के पेट में अचानक तीव्र दर्द शुरू हुआ। परिजन उसे इलाज के लिए नजदीकी सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों द्वारा किए गए स्वास्थ्य परीक्षण में किशोरी के गर्भवती होने की बात सामने आई।
19 साल का आरोपी गिरफ्तार
जब परिजनों ने किशोरी से पूछताछ की, तो उसने बताया कि हिम्मतपुर ब्लॉक निवासी 19 वर्षीय हरीश सिंह ने उससे दोस्ती की थी। कुछ समय पहले आरोपी उसे धोखे से अपने दोस्त के कमरे पर ले गया। जहां उसने किशोरी के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इस घटना के बाद से ही किशोरी मानसिक तनाव से गुजर रही थी।
आरोपी भेजा गया जेल
मामले की जानकारी देते हुए कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर तत्काल संज्ञान लेते हुए नामजद आरोपी के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी हरीश सिंह को गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में पेश किया, जहां से अदालत के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है।
Ramnagar
घास काट रही महिला पर बाघ ने किया हमला, बहू ने बचाई जान, हमले से इलाके में फैली दहशत

Ramnagar News : उत्तराखंड के रामनगर वन प्रभाग के कुनखेत क्षेत्र में रविवार सुबह बाघ के हमले से दहशत फैल गई। जंगल से सटे इलाके में घास काटने गई एक बुजुर्ग महिला पर अचानक बाघ ने हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद उनकी बहू की सतर्कता और हिम्मत के कारण बाघ पीछे हट गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
Table of Contents
घास काट रही महिला पर अचानक झपटा बाघ
रामनगर में घास काटने गई महिला पर घात लगाकर बाघ ने हमला कर दिया। इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक ये घटना रामनगर वन प्रभाग की कोसी रेंज के अंतर्गत आने वाले कुनखेत क्षेत्र की है। रविवार सुबह करीब नौ बजे 65 वर्षीय बसंती देवी अपने परिवार की बहू के साथ बैली रिजॉर्ट के पास घास काटने गई थीं। इसी दौरान झाड़ियों से निकला बाघ अचानक उन पर झपट पड़ा और हमला कर दिया।
बहू ने जान पर खेलकर बचाई सास की जान
हमले में बसंती देवी के सिर और माथे पर गंभीर चोटें आईं। उनकी चीख सुनते ही बहू ने शोर मचाया और आसपास मौजूद लोगों को सहायता के लिए बुलाया। लोगों की आवाज सुनकर बाघ वहां से जंगल की ओर लौट गया, जिसके बाद ग्रामीणों ने घायल महिला को सुरक्षित बाहर निकाला।

महिला की गंभीर स्थिति के चलते हायर सेंटर किया गया रेफर
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन क्षेत्राधिकारी कृष्ण सिंह मेहरा के नेतृत्व में अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया और घायल महिला को तत्काल रामदत्त जोशी राजकीय संयुक्त चिकित्सालय, रामनगर पहुंचाया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। फिलहाल उनका उपचार जारी है।
वन विभाग ने घटना की जांच की शुरू
वन विभाग ने घटना की जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही जंगल से सटे क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और अकेले जंगल की ओर न जाने की अपील की गई है। विभाग की टीम बाघ की गतिविधियों पर भी लगातार नजर बनाए हुए है।
Ramnagar
दिल्ली में हुए लाठीचार्ज के विरोध में रामनगर में हुआ प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी

Ramnagar News : दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को रामनगर के लखनपुर चौक पर संयुक्त संघर्ष समिति ने प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
Table of Contents
दिल्ली में हुए लाठीचार्ज के विरोध में रामनगर में हुआ प्रदर्शन
रामनगर में आज प्रदर्शन के दौरान लोगों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर युवाओं के समर्थन में आवाज बुलंद की और घटना की निंदा की। संयुक्त संघर्ष समिति की सदस्य सरस्वती जोशी ने कहा कि लंबे समय से कुछ युवा जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे थे।
उनके अनुसार प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाया गया और बाद में 20 तारीख को आयोजित संसद मार्च के दौरान भी शांतिपूर्वक रैली निकाल रहे युवाओं पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस कार्रवाई में कई प्रदर्शनकारी घायल हुए और महिलाओं के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया।

केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी
सरस्वती जोशी ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन करना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है, उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता की आवाज दबाने के लिए पुलिस प्रशासन का सहारा ले रही है, जिसकी संयुक्त संघर्ष समिति घोर निंदा करती है।
सड़कों पर उतरकर आंदोलन की दी चेतावनी
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर भविष्य में भी युवाओं पर इसी प्रकार की कार्रवाई की गई तो रामनगर की जनता और अधिक संख्या में सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी। प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ भी नारे लगाए गए।
समिति की ओर से कहा गया कि यदि सरकार युवाओं को रोजगार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध नहीं करा सकती तो संबंधित जिम्मेदार लोगों को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि सरकार को युवाओं की मांगों को सुनने के बजाय बल प्रयोग की नीति छोड़कर संवाद का रास्ता अपनाना चाहिए।
Cricket20 hours agoBPH vs SUL Dream11 Team Today Match 24: बर्मिंघम फीनिक्स vs सनराइजर्स लीड्स ड्रीम11 टीम
Breakingnews11 hours agoधामी कैबिनेट में 15 प्रस्तावों पर मुहर, मजदूरों, युवाओं और गौपालकों के लिए गए बड़े फैसले
uttarakhand weather15 hours agoउत्तराखंड में आज सात जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, लोगों से सावधानी बरतने की अपील
big news12 hours agoBJP के Survey ने खोली विधायकों की पोल, 32 चेहरे रेड जोन में, कट सकता है कई का टिकट !
Cricket10 hours agoML vs TRT Dream11 Prediction Match 25: Pitch Report, Playing 11 & Fantasy Tips
Cricket10 hours agoML-W vs TRT-W Dream11 Prediction Match 25 | The Hundred Women 2026
Uttarakhand16 hours agoउत्तराखंड कांग्रेस में बड़ा फेरबदल! नई कार्यकारिणी घोषित, 5 समितियों का भी गठन
Dehradun13 hours agoमसूरी में बारिश के बीच पहाड़ी से गिरे बोल्डर, सरकारी आवास को भारी नुकसान






































