big news
रामनगर में बाघ ने मजदूर को बनाया निवाला, एक हफ्ते में तीन की मौत से इलाके में दहशत

Ramnagar News : उत्तराखंड में मानव वन्यजीव संघर्ष कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन गुलदार, बाघ और भालू के हमले में लोगों की मौत हो रही है। रामनगर में रविवार को बाघ ने एक मजदूर को अपना निवाला बना लिया। कुमाऊं में एक हफ्ते में बाघ के हमले में तीसरी मौत के बाद से लोगों में भारी आक्रोश है।
Table of Contents
Ramnagar में बाघ ने मजदूर को बनाया निवाला
रामनगर में बाघ का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। रविरा देर शाम बाघ ने एक मजदूर को अपना निवाला बना लिया। मिली जानकारी के मुताबिक रामनगर वन प्रभाग के अंतर्गत देचोरी रेंज के पाटकोट क्षेत्र के भलोन गांव में बाघ ने मजदूर को अपना शिकार बना लिया। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।
पाइपलाइन फिटिंग का काम कर रहा था मजदूर
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक मूल रूप से बिहार का रहने वाला था। जो कि सिंचाई विभाग के अंतर्गत चल रहे पाइपलाइन बिछाने के काम में रामनगर आया हुआ था। रविवार शाम को वो पूर्व प्रधान मनमोहन पाठक की गौशाला के पास पाइप फिटिंग का काम कर रहा था।
इसी दौरान बाघ ने उस पर हमला कर दिया और उसे घसीट कर जंगल की ओर ले गया। मजदूर पर हमला कर बाघ जब उसे ले जा रहा था तो साथी मजदूर उसकी चीख सुनकर वहां पहुंचे। मजदूरों ने साथी की जान बचाने के लिए चिल्लाना शुरू किया। लेकिन बाघ ने उसे नहीं छोड़ा।

जंगल से बरामद किया गया मजदूर का शव
बाघ के हमले की जानकारी लोगों ने वन विभाग को दी। जिसके बाद Ramnagar वन प्रभाग की टीम मौके पर पहुंची। रात होने के कारण वन विभाग ने हाथियों, पैदल दलों और ड्रोन की मदद से सघन सर्च ऑपरेशन शुरू किया। कुछ देर बाद मजदूर का शव जंगल से बरामद किया गया।
अंदर बाघ को किया गया किया गया ट्रेंकुलाइज
मजदूर को निवाला बनाने वाले बाघ को वन विभाग की टीम ने तीन घंटे के अंदर ट्रेंकुलाइज कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक ट्रेंकुलाइज करने के बाद बाघ को रेस्क्यू वैन में सुरक्षित तरीके से रखा गया। इसके बाद उसे रामनगर के ही ढेला स्थित रेस्क्यू सेंटर भेज दिया गया है।

एक हफ्ते में तीन की मौत से इलाके में दहशत
कुमाऊं में एक हफ्ते के भीतर बाघ के हमले में ये तीसरी मौत है। जिसके बाद से लोगों में भारी आक्रोश है। इस से पहले बाघ ने एक हफ्ते में टोटाम के क्यारी गांव और सांवल्दे में दो महिलाओं को अपना निवाला बना लिया था। रामनगर वन प्रभाग के डीएफओ ध्रुव मर्तोलिया ने बताया कि इस घटना के बाद पूरे इलाके में अलर्ट जारी कर दिया गया है। स्थानीय लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
big news
हल्द्वानी में UGC बिल के विरोध में सड़कों पर सवर्ण समाज के लोग, रैली निकालकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Haldwani News : हल्द्वानी में UGC बिल के विरोध में सवर्ण समाज ने जोरदार प्रदर्शन किया। सवर्ण शक्ति संगठन के आह्वान पर बड़ी संख्या में लोग रामलीला मैदान में एकत्र हुए। यहां से जिलाधिकारी कार्यालय तक रैली निकालकर अपना विरोध जताया गया।
Table of Contents
हल्द्वानी में UGC बिल के विरोध में सड़कों पर सवर्ण समाज के लोग
हल्द्वानी में UGC बिल के विरोध में सवर्ण समाज के लोगों ने आज प्रदर्शन किया। सवर्ण शक्ति संगठन के आह्वान पर बड़ी संख्या में लोग रामलीला मैदान में एकत्र हुए। यहां से रैली निकालकर जिलाधिकारी कार्यालय तक जुलूस निकाला गया। रैली का नेतृत्व संगठन के संयोजक प्रकाश हरबोला ने किया।

रैली निकालकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
नेतृत्व संगठन के संयोजक प्रकाश हरबोला ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि UGC बिल सवर्ण समाज को दबाने की मंशा से लाया गया है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने बिल वापस नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। रामलीला मैदान से शुरू हुआ जुलूस मुख्य मार्गों से होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा।
केंद्र सरकार से UGC बिल को वापस लेने की मांग
प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को जोरदार ढंग से रखा। इस दौरान जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया गया। ज्ञापन में केंद्र सरकार से तत्काल UGC बिल को वापस लेने की मांग की गई है।
big news
चारधाम यात्रा मार्ग पर बनकर तैयार हुए ईवी चार्जिंग स्टेशन, GMVN के अतिथि गृहों में मिलेगी सुविधा

Chardham Yatra 2026 : चारधाम यात्रा में भले ही काफी समय बचा है लेकिन सरकार और प्रशासनिक अमला अभी से तैयारियों में जुट गया है। जीएमवीएन भी यात्रा की तैयारियों में जुटा हुआ है। इसी बीच जीएमवीएन ने इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए कई ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित कर दिए हैं।
Table of Contents
चारधाम यात्रा मार्ग पर बनकर तैयार हुए ईवी चार्जिंग स्टेशन
चारधाम यात्रा मार्ग पर इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जीएमवीएन ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित अपनी अधिकांश प्रमुख प्रॉपर्टीज में ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित कर दिए हैं।
जीएमवीएन के एमडी प्रतीक जैन ने जानकारी दी कि यात्रा रूट पर एनएच के किनारे मौजूद लगभग सभी महत्वपूर्ण परिसरों को ईवी चार्जिंग सुविधा से सुसज्जित किया जा चुका है। जहां अब तक यह सुविधा उपलब्ध नहीं है, वहां भी जल्द ही चार्जिंग स्टेशन लगाए जाएंगे।

तिलवाड़ा, गुप्तकाशी और ऊखीमठ में चल रहे ईवी स्टेशन
जीएमवीएन के एमडी प्रतीक जैन ने बताया कि रुद्रप्रयाग क्षेत्र के तिलवाड़ा, गुप्तकाशी और ऊखीमठ जैसे प्रमुख टूरिस्ट रेस्ट हाउस में पहले से ही ईवी चार्जिंग स्टेशन संचालित हैं। इलेक्ट्रिक वाहनों से आने वाले यात्री इनका नियमित उपयोग कर रहे हैं।
यात्रियों को कोई परेशानी ना हो ये हमारी कोशिश – प्रतीक जैन
एमडी प्रतीक जैन का कहना है कि राज्य सरकार के इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहन देने के प्रयासों के तहत जीएमवीएन की कोशिश है कि उसकी हर प्रमुख संपत्ति में ये सुविधा उपलब्ध हो। ताकि इलेक्ट्रिक वाहन से चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
big news
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2026 आज से शुरू, नकल रोकने के लिए कड़ी निगरानी और धारा 144 लागू

Uttarakhand News : उत्तराखंड बोर्ड की आज से परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। इस वर्ष हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में कुल 2,15,252 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। नकल रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी हो रही है और धारा 144 लागू है।
Table of Contents
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2026 आज से शुरू
उत्तराखंड बोर्ड की दसवीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू हो गई हैं। जिसके चलते शिक्षा विभाग और बोर्ड प्रशासन द्वारा परीक्षा को नकल विहीन और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को पहले ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। ताकि परीक्षा प्रक्रिया पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संचालित हो सके।
10वीं में 1,12,266 और 12वीं में 1,02,986 परीक्षार्थी रजिस्टर
बोर्ड की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार इस बार हाईस्कूल में 1,12,266 और इंटरमीडिएट में 1,02,986 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं,परीक्षाएं प्रतिदिन सुबह 10 बजे से अपराह्न 1 बजे तक आयोजित की जाएंगी। इससे पहले 16 जनवरी से 15 फरवरी तक प्रयोगात्मक परीक्षाएं सफलतापूर्वक संपन्न कराई जा चुकी हैं।
लिखित उत्तर पुस्तिकाओं के संकलन और सुरक्षित भंडारण के लिए प्रदेशभर में कुल 39 संग्रह केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें कुमाऊं मंडल में 13 और गढ़वाल मंडल में 26 केंद्र स्थापित किए गए हैं। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए बोर्ड स्तर पर तीन सचल दलों का गठन किया गया है, जो विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण करेंगे।
नकल रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 144 लागू
बता दें कि नकल रोकने के उद्देश्य से परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 144 भी लागू कर दी गई है,जिससे किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि को रोका जा सके। प्रशासन और शिक्षा विभाग संयुक्त रूप से परीक्षा केंद्रों की निगरानी कर रहे हैं ताकि छात्रों को शांत और सुरक्षित वातावरण मिल सके।
Dehradun14 hours agoDehradun: प्रारंभिक शिक्षा निदेशक पर दफ्तर में घुसकर हमला, भाजपा विधायक पर लगे आरोप
Dehradun19 hours agoVIKASNAGAR: बोलेरो और बाइक की टक्कर में शिक्षिका की मौत, शिक्षक घायल
Dehradun19 hours agoUTTARAKHAND: जन-जन की सरकार अभियान का रिकॉर्ड के साथ समापन, 45 दिन में 681 शिविर, लाखों लोगों को मिला लाभ
Breakingnews12 hours agoROORKEE: गंगनहर के किनारे दुर्घटनाग्रस्त कार से मिले दो शव, घटना के बाद इलाके में दहशत
Jammu & Kashmir15 hours agoSrinagar CRPF Bunker Accident: सीआरपीएफ का बुलेट प्रूफ वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 7 जवान घायल
Breakingnews12 hours agoबाहर से आए नेताओं को अब बीजेपी बनाएगी सनातनी, जल्द शुरू करेगी प्रशिक्षण अभियान
big news18 hours agoउत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2026 आज से शुरू, नकल रोकने के लिए कड़ी निगरानी और धारा 144 लागू
big news17 hours agoचारधाम यात्रा मार्ग पर बनकर तैयार हुए ईवी चार्जिंग स्टेशन, GMVN के अतिथि गृहों में मिलेगी सुविधा






































