Politics
मुख्यमंत्री धामी पहुंचे काशीपुर: अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा का किया अनावरण, पदाधिकारी को दिलाई शपथ।

काशीपुर – उत्तराखंड प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज काशीपुर पहुंचकर रामपुरम कॉलोनी में भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा का अनावरण किया साथ ही भारत रत्न अटल बिहारी वाजपई पार्क के नाम पर पार्क का भी शुभारंभ किया। इसके उपरांत पुष्कर सिंह धामी ने एक सभा को भी संबोधित किया। इस अवसर पर मंचासीन अतिथि गणों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जोरदार स्वागत किया।

उपस्तिथ जनता का अभिवादन स्वीकार करते हुए अटल जी के जन्मदिन दिवस पर लोगों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई का संपूर्ण जीवन राजनीति और लोगों की सेवाओं में ही बीत गया उन्होंने सपना देखा था की भारत एक सोने की चिड़िया के रूप में विकसित हो उनकी यह सोच आगे बढ़ रही है। पूरा भारत विकास की ओर अग्रसर है। नरेंद्र मोदी के प्रयासों से भारत में विकास की गंगा बह रही है उन्होंने कहा कि आदरणीय मोदी ने वह कर दिखाया जो हर किसी पार्टी के बस की बात नहीं उन्होंने कहा कि उनकी अनेकों अनेक योजनाएं भारत की जनता के लिए समर्पित है इसी के साथ ही धामी व्यापार मंडल के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत के लिए पहुंचे और वहां पर व्यापार मंडल के पदाधिकारी को शपथ दिलाई इसके उपरांत धामी ने अपने ग्रह जनपद खटीमा के लिए प्रस्थान कर गए इसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।
big news
उत्तराखंड में मुस्लिम यूनिवर्सिटी को लेकर मचा सियासी घमासान, बीजेपी के आरोपों पर हरदा ने किया पलटवार

Uttarakhand Politics : फिर उठा मुस्लिम यूनिवर्सिटी का मुद्दा, कांग्रेस-बीजेपी में छिड़ी जुबानी जंग
Uttarakhand Politics : उत्तराखंड में मुस्लिम यूनिवर्सिटी को लेकर एक बार फिर सियासी घमासान देखने को मिल रहा है। जहां एक ओर बीजेपी कांग्रेस पर मुस्लिम यूनिवर्सिटी को लेकर आरोप लगा रही है। तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस भी अग्रेसिव मोड में नजर आ रही है।
Table of Contents
उत्तराखंड में मुस्लिम यूनिवर्सिटी को लेकर मचा सियासी घमासान
उत्तराखंड में गाहे-बगाहे मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाने का मुद्दा सामने आ ही जाता है। विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही एक बार फिर से ये मुद्दा चर्चाओं का विषय बन गया है। हाल ही में एक कार्यक्रम में सीएम धामी ने इसे लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि जो लोग मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाने की बात करते थे, अगर वो सरकार में आते तो आज ये बन भी जाती। ये बात आज जनता के सामने भी स्पष्ट हो गई। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि
मुस्लिम यूनिवर्सिटी से जुड़ी जमीन मामले की होगी जांच
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जो लोग मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाने की बात करते थे, उस समय यदि वह सरकार में आते तो उस दिशा में आगे बढ़ते। ये जनता के सामने स्पष्ट हो चुका है। मुख्यमंत्री ने दून विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान विपक्ष के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा, जिस तरह मामला सामने आया इससे स्पष्ट हो चुका है और प्रकरण में कार्रवाई की जाएगी। मुस्लिम यूनिवर्सिटी से जुड़ी जमीन का जो मामला सामने आया है उसमें उन्होंने जांच के आदेश दे दिए हैं।

बीजेपी के आरोपों पर हरदा ने किया पलटवार
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत आज हल्द्वानी पहुंचे और उन्होंने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि चुनाव आते ही भाजपा फिर मुस्लिम यूनिवर्सिटी का हल्ला मचा रही है। हरीश रावत ने भाजपा को सुझाव देते हुए कहा कि भाजपा नेताओं को मुस्लिम यूनिवर्सिटी का ताबीज बनाकर अपने गले में डाल लेना चाहिए क्योंकि इसी ताबीज के बल पर भाजपा 2022 में सत्ता में आई है और 2027 में भी अब उन्हें ताबीज़ नमो कहना चाहिए।
हरदा साफ कहा है कि देहरादून में जिस जगह की बात कही जा रही है वहां प्लाट खरीदने वाले अधिकतर लोग हिंदू हैं और जिस भी सरकार में उन्हें जमीन दी गई होगी वो नियमों के तहत ही दी गई होगी।

प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से खत्म – हरदा
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि राजधानी देहरादून में लगातार घटनाएं बढ़ रही है, आए दिन हत्याएं हो रही है। इसके बावजूद कानून व्यवस्था पूरी तरह से खत्म हो चुकी है।
पुलिस कानून व्यवस्था को छोड़कर अब दूसरे कामों में लगी हुई है जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। राजधानी जैसी जगह में हत्याएं हो रही है महिलाओं के साथ घटनाएं हो रही है लोग डर के साये में है।
big news
BJP विधायक दुर्गेश्वर लाल के बयान से मचा सियासी घमासान, पूर्व MLA को कह दिया मंत्री का चपरासी, देखें वीडियो

Uttarakhand Politics : उत्तराखंड में भले ही इन दिनों मौसम सर्द बना हुआ है लेकिन यहां राजनीति देहरादून में सियासी उबाल देखने को मिल रहे हैं। नेताओं के बयानों से राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है। इसी बीच अक्सर चर्चाओं में रहने वाले पुरोला से बीजेपी विधायक दुर्गेश्वक एक बार फिर से अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं।
Table of Contents
BJP विधायक दुर्गेश्वर लाल के बयान से मचा सियासी घमासान
उत्तराखंड की राजनीति में एक बार फिर भाजपा के भीतर मची ऊहापोह एक बार फिर सामने आ गई है। इस बार मौजूदा विधायक ने पूर्व विधायक को मंत्री का चपरासी बता दिया। जिसके बाद से ही चर्चाओं के बाजार गर्म हो गए हैं। बीजेपी विधायक दुर्गेश्वर लाल के बयान से बीजेपी में सियासी घमासान की स्थिति देखने को मिल रही है।
पूर्व MLA को कह दिया मंत्री का चपरासी
दरअसल पुरोला विधानसभा से पूर्व विधायक मालचंद को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा प्रतिनिधि बनाए जाने पर मौजूदा विधायक दुर्गेश्वर लाल ने कटाक्ष किया है। विधायक दुर्गेश्वर लाल ने मंत्री गणेश जोशी और पूर्व विधायक मालचंद को आड़े हाथों लिया है।
उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि अच्छा होता किसी सामान्य कार्यकर्ता को प्रतिनिधि बनाया जाता, लेकिन दो बार के पूर्व विधायक मालचंद को प्रतिनिधि बनाया जाना समझ से परे है।
पूर्व विधायक को चपरासी बनाया गया जो समझ से परे
बीजेपी विधायक दुर्गेश्वर लाल का कहना है कि एक पूर्व विधायक को चपरासी बनाया गया है। जबकि विधायक की अपनी एक गरिमा होती है चाहे वो पूर्व क्यों ना हो। इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा है कि हो सकता है मंत्री जी से कोई गलती हुई हो।
विधायक जी के बयान ने भाजपा को किया असहज
पुरोला विधायक के द्वारा पूर्व विधायक मालचंद को मंत्री का चपरासी कहना राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुरोला विधायक के इस बयान से भाजपा असहज नजर आ रही है। हालांकि इस मामले को आगामी विधानसभा चुनावों से जोड़कर भी देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि ये खींचतान विधानसभा चुनाव से पहले टिकट की दावेदारी से जुड़ी हो सकती है।
big news
विधानसभा चुनावों से पहले बीजेपी ने तेज की तैयारियां, कांग्रेस समेत कई दलों के कार्यकर्ताओं ने थामा BJP का दामन

Uttarakhand Politics : विधानसभा चुनावों में भले ही अभी लंबा समय बाकी है लेकिन राजनैतिक दलों ने अभी से अपनी कमर कस ली है। इसी बीच कार्यकर्ताओं के दल बदलने का सिलसिला शुरू हो गया है। आज कांग्रेस समेत तमाम दलों के कई कार्यकर्ताओं ने बीजेपी का दामन थामा।
Table of Contents
कांग्रेस समेत कई दलों के कार्यकर्ताओं ने थामा BJP का दामन
भाजपा कार्यालय में आज कांग्रेस समेत सपा, बसपा, यूकेडी और निर्दलीय कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी शामिल रहे। पौड़ी से नगर पालिका अध्यक्ष हिमानी नेगी समेत कई पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, सदस्यों, सैनिकों ने भाजपा का दामन थामा। इसी के साथ कांग्रेस के युवा प्रवक्ता और युवा नेता अमनप्रीत ने भी भाजपा से प्रेरित होकर कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामा।
इस पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जिस तरीके से भाजपा सरकार काम कर रही है इसी से प्रेरित होकर कांग्रेस के अधिक से अधिक कार्यकर्ता भाजपा का दामन थाम रहे हैं और इसकी संख्या भी बढ़ाने वाली है।

विधानसभा चुनावों से पहले बीजेपी ने तेज की तैयारियां
प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर तैयारीयां तेज़ कर दी हैं। राज्य से जुड़े बड़े राजनितिक मामले, गठबंधन, प्रमुख अभियानों की दिशा और संगठनात्मक प्राथमिकताओं के मंथन के लिए व मंत्रियों और संगठन पदाधिकारियों की भूमिकाओं की चर्चा के लिए देहरादून में भजापा की कोर कमेटी की बैठक होनी सुनिश्चित हुई है।
14 फरवरी को होगी कोर कमेटी की बैठक
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने बताया कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में आगामी 14 फरवरी को कोर कमेटी की बैठक की जाएगीउन्होने बताया की कमेटी में आगामी विधानसभा के चुनावों को मध्यनज़र रखते हुए कार्यक्रमों को तय किया जाएगा। इसके साथ ही प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों में विकास यात्राये भी निकाली जाएगी।
Cricket11 hours agoAus vs Ireland Dream11 Prediction : जाने संभावित प्लेइंग 11 और फैंटेसी टीम टिप्स…
Dehradun6 hours agoबड़ी खबर..दिन दहाड़े देहरादून में चली गोली, एक युवक की मौत
Cricket6 hours agoENG vs WI Dream11 Prediction: सुपरहिट 11 टिप्स जो बनाएंगे आपको विजेता..
big news7 hours agoमोदी सरकार का ऐतिहासिक फैसला!, सरकारी कार्यक्रमों में ‘वंदे मातरम्’ गाना हुआ अनिवार्य
Udham Singh Nagar7 hours agoRudrapur: बिंदुखेड़ा में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Breakingnews5 hours agoधामी कैबिनेट की अहम बैठक समाप्त, मीटिंग में लिए गए छह बड़े फैसले, यहां पढ़ें
Pithoragarh5 hours agoपिथौरागढ़ में डीएम ने सुनी जनता की समस्याएं, जल जीवन मिशन में ढिलाई पर अधिकारियों को लगाई फटकार
Uttarakhand24 hours agoउत्तराखंड के एक दर्जन प्राथमिक विद्यालयों का होगा पुनर्निर्माण, मरम्मत व निर्माण कार्य के लिए 568 लाख मंजूर






































